फिरंगी महल में फायरिंग मामले में 5 गिरफ्तार____________________ राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 02 मार्च 2026, संतकबीरनगर: थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने फायरिंग के मामले में 05 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में कृष्णा यादव, प्रेमप्रकाश सिंह, हरिओम पासवान, विपिन भारती उर्फ कट्टा और शेषनाथ तिवारी शामिल हैं। इनके पास से 03 अवैध पिस्टल, 06 जिंदा कारतूस 12 बोर,02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल, 01 चाकू और 01 तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को भदाह चौराहे पर इन लोगों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इस मामले में 28 फरवरी को थाना कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों का आपराधिक इतिहास है, जिसमें प्रेमप्रकाश सिंह के खिलाफ 7 और विपिन भारती उर्फ कट्टा के खिलाफ 2 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने समाज में अपनी प्रतिष्ठा कायम रखने के लिए इस तरह की वारदातें की हैं।
फिरंगी महल में फायरिंग मामले में 5 गिरफ्तार____________________ राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 02 मार्च 2026, संतकबीरनगर: थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने फायरिंग के मामले में 05 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में कृष्णा यादव, प्रेमप्रकाश सिंह, हरिओम पासवान, विपिन भारती उर्फ कट्टा और शेषनाथ तिवारी शामिल हैं। इनके पास से 03 अवैध पिस्टल,
06 जिंदा कारतूस 12 बोर,02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल, 01 चाकू और 01 तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को भदाह चौराहे पर इन लोगों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इस मामले में 28 फरवरी को थाना कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों का आपराधिक इतिहास है, जिसमें प्रेमप्रकाश सिंह के खिलाफ 7 और विपिन भारती उर्फ कट्टा के खिलाफ 2 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने समाज में अपनी प्रतिष्ठा कायम रखने के लिए इस तरह की वारदातें की हैं।
- Post by Chadkeshkumar1
- गोरखपुर जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन में धूमधाम से मनाई गई होली | पत्रकारों ने खेली अबीर-गुलाल1
- Post by Abc Hindustan1
- सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ईरान -इजरायल युद्ध इसका बड़ा संकेत है1
- सोशल मीडिया के बढ़ते दायरे से प्रिंट मीडिया के सामने खड़ा हो गया है संकट अब इन्हें हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। #printmedia #socialmedia1
- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक विकास परिषद। गोरखपुर द्वारा अयोजित होली मिलन समारोह आयोजित किया गया गणपति मैरिज होल तारामंडल1
- शिकायत है: दो मार्च 2026 ई0 यह समस्या ग्राम पंचायत अजगरा और संविदा से जुड़ा हुआ है । अजीगरा की तरफ से भगवानपुर ग्राम पंचायत की तरफ आने वाला यह मार्ग, जैसा की चित्र में दिखाई दे रहा है, आधा अधूरा करके छोड़ दिया गया है। यह क्षेत्र ग्राम पंचायत संविदा ब्लाक बघौली तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। जैसा की स्पष्ट चित्र में दिखाई दे रहा है आधा अधूरा काम हुआ है। ईंट उखड़े हुए हैं। कुछ दूरी पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। शासन प्रशासन को इसे संज्ञान में लेना चाहिए । यह बाढ़ग्रस्त क्षेत्र है यहां पर इसका इंटरलॉक करवाना चाहिए । शासन प्रशासन तथा पीडब्ल्यूडी को संविधान में लेना चाहिए । यक्षित ग्रामीण क्षेत्र है तथा ग्राम पंचायत तेल आज के अंतर्गत आता है इस मार्ग को भगवानपुर मथुरा मार्ग के नाम से जाना जाता है इस मार्ग का नवीनीकरण करना आदिवासी है 9451509784,1
- Post by Chadkeshkumar2
- Post by Abc Hindustan1