Shuru
Apke Nagar Ki App…
सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने 2027 को लेकर बनाई रणनीति
ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने 2027 को लेकर बनाई रणनीति
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा1
- किशनी।थाना क्षेत्र के गाँव सुल्तानपुर निवासी 40 वर्षीय कमलेश यादव का शव बुधवार सुबह 10 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने हाईवे किनारे मिला। कमलेश चार दिन से लापता थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ग्वालियर बरेली हाईवे जाम कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कमलेश की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके भाई की हत्या की और शव को यहा फेंका।कमलेश यादव पुत्र मुख्तयार सिंह कासगंज में एक डेयरी पर काम करते थे। वह 20 फरवरी को नौकरी से घर लौट रहे थे, लेकिन नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने किशनी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह करीब 9 बजे लोगों ने हाईवे किनारे एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कमलेश के रूप में की।घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने ग्वालियर बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण द्विवेदी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने लगभग 10 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने ग्वालियर-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण द्विवेदी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने लगभग 10 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। मृतक के भाई अवधेश यादव ने आरोप लगाया है कि कमलेश की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर कमलेश की हत्या की और शव को यहां फेंका है। मृतक कमलेश के दो बेटे, 12 वर्षीय आयुष और 10 वर्षीय पीयूष, अपने पिता की मौत से सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।1
- होली है. हाँ बिलकुल है पर ये वाली होली विदेशी है! अवश्य देखें और आनंद लें! बस अंतर यह है कि हमारे यहाँ कुछ लोग होली को पानी की बर्बादी मानते हैं! 🚆1
- Post by RAVI KUMAR1
- अजीतमल औरैया। औरैया जनपद के विकासखंड अजीतमल के ग्राम अदमापुर में अनोखी शादी देखने को मिली जहां हवाई जहाज द्वारा बधु आगमन हुआ अजीतमल में हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई बनी आकर्षण का केंद्र, हजारों लोगों की उमड़ी भीड़। हेलीकॉप्टर से लौटे नवविवाहित जोड़े का फूलों की वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत। दूल्हे निर्वेश राजपूत ने बताया, पिता सतेंद्र और स्व. दया किशन राजपूत का सपना हुआ साकार। दुल्हन स्वाति (आकांक्षा) राजपूत ने हेलीकॉप्टर विदाई को जीवन का सबसे खास और अनोखा अनुभव बताया। आदमपुर स्थित सिंहवाहिनी महाविद्यालय मैदान में कराई गई हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग। महोबा जनपद के चरखारी क्षेत्र के ग्राम भटेवर कला में वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह समारोह। हेलीकॉप्टर से विदाई का यह अनोखा आयोजन पूरे औरैया जनपद में बना चर्चा का विषय।5
- सौरिख कन्नौज पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्ग दर्शन मे क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयन्ती प्रसाद गंगवार थाना सौरिख जनपद कन्नौज के कुशल नेतृत्व मे थाना सौरिख जनपद कन्नौज के कुशल नेतृत्व मे थाना सौरिख पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अभि0 राहुल उर्फ शिवप्रताप पुत्र सरमन सिंह निवासी ग्राम सर्फापुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज उम्र 26 वर्ष को सकरावा की तरफ जाने वाले सर्विस रोड से मय 01 अदद देशी तमन्चा 315 बोर नाजायज व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया, बरामदगी के आधार पर थाना सौरिख पर मु0अ0सं0 65/2026 धारा 3/25 A ACT पंजीकृत कर अभि0 उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.प्र0नि0 जयन्ती प्रसाद गंगवार 2.उ0नि0 देवी सहाय वर्मा 3.हे0कां0 अजमल खाँ 4.कां0 कार्तिक तोमर 5.कां0 रविपाल1
- भगवान कृष्ण की पत्नी रुक्मणी महारानी जी जन्म स्थान कुदरकोट ( कुन्दनपुर ) बिधूना की याद में रुक्मिणी धाम चौरासी कोसी परिक्रमा महन्त छविराम दास, महन्त श्री शिवराज दास के नेतृत्व महामंडलेश्वर धनश्याम दास त्यागी, श्री अमरदास जी त्यागी के साथ सैकड़ों साधु-संत श्रृद्धालु भजन कीर्तन कर पैदल यात्रा निकाली जो कई क्षेत्रों से होकर निकाली गई जहां जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर इनका भव्य स्वागत किया गया। यह चौरासी कोर्स परिक्रमा यात्रा 1 मार्च को पुनः कुदरकोट में समाप्त होगी। इन साधु-संतो का शासन से मांग है माता रुक्मणी महारानी का यहां एक भव्य मंदिर पर्टयक स्थल होना चाहिए। इतिहासकारों का कहना है जनपद इटावा से 30 किमी दूरी पर स्थित कस्बा कुदरकोट में माता रुक्मणी महारानी का जन्म हुआ था पहले इस स्थान का कुन्दनपुर था जहां मुगल सम्राटों ने मंदिर व जन्म स्थल को समाप्त करके इस जगह का नाम कुदरकोट रख दिया था। इन साधु-संतो का कहना है कि किसी भी राजनीतिक दलों ने इस मंदिर क्षेत्र में कभी ध्यान नहीं दिया जहां महाभारत में भगवान कृष्ण की पत्नी महारानी माता रुक्मणी जी की भी पूजा की जाती है। इस अस्तित्व को बचाने के लिए यह चौरासी कोर्स परिक्रमा यात्रा निकाली गई।1
- इटावा/ *एआरटीओ की गाड़ी का घेराव, ₹5000 रिश्वत मांगने का आरोप — वीडियो वायरल* इटावा में एआरटीओ की गाड़ी का लोगों ने घेराव कर लिया। एआरटीओ पर ₹5000 रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत नवीन मंडी के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोग और किसान यूनियन के पदाधिकारी एआरटीओ की गाड़ी को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से लोग ₹5000 मांगने और लेने की बात कहते सुने जा सकते हैं। आरोप है कि एआरटीओ द्वारा एक वाहन को रोका गया और उसे छोड़ने के एवज में पैसे मांगे गए। अक्सर विवादों में रहने वाले प्रदीप देशमणि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, जब इस संबंध में एआरटीओ प्रदीप देशमणि से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो वे कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचते नजर आए।1