Shuru
Apke Nagar Ki App…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जमुई जिलाध्यक्ष से जमुई के पत्नेश्वर धाम मंदिर का महत्व और सरकार द्वारा हो रहे योजना के तहत कामों पर बातचीत सुनिए ! राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जमुई जिलाध्यक्ष से जमुई के पत्नेश्वर धाम मंदिर का महत्व और सरकार द्वारा हो रहे योजना के तहत कामों पर बातचीत सुनिए !
Reaction Bihar News
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जमुई जिलाध्यक्ष से जमुई के पत्नेश्वर धाम मंदिर का महत्व और सरकार द्वारा हो रहे योजना के तहत कामों पर बातचीत सुनिए ! राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जमुई जिलाध्यक्ष से जमुई के पत्नेश्वर धाम मंदिर का महत्व और सरकार द्वारा हो रहे योजना के तहत कामों पर बातचीत सुनिए !
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Pinkey Kumari1
- Post by Rajiv Ranjan1
- तारापुर स्थित प्रैक्टिकल पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के कुल 12 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार तथा अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सफल विद्यार्थियों में दीपांशु कुमार राय, कृष कुमार, अंश कुमार, यश कुमार, स्वेता कुमारी, दीप्ति मुखर्जी, श्रेयश आनंद, सत्यम कुमार, ऋषव कुमार, श्रेया सुमन, मानसवी अनन्य और वर्षा कुमारी शामिल हैं। इस अवसर पर परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक मनीष कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू साह, निदेशक मनीष चौधरी, सचिव राजीव चौधरी और प्राचार्य प्रभात रंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by THE LIVE1
- चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 61 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच चेवाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 61 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काउंसिलर नीरज कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य जांच, वजन, ब्लड प्रेशर तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर जांच कराने, पौष्टिक आहार लेने और सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में ही प्रसव कराने के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते उचित उपचार मिल सके। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक संतोष कुमार भी उपस्थित रहे और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के जांच शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। स्वास्थ्य जांच के दौरान अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे और गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ जांच की कार्यक्रम सोमवार कि शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।1
- शेखपुरा – ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के तत्वाधान में सोमवार को शहर में दर्जनों ड्राइवरों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केदार होटल से जुलूस की शुरुआत करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर बाईपास तक प्रदर्शन किया और सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा। ड्राइवर की मृत्यु को आपदा श्रेणी में शामिल करने की मांग प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान ड्राइवर की मृत्यु होने पर उसे आपदा की श्रेणी में शामिल किया जाए। साथ ही सड़क दुर्घटना के बाद ड्राइवरों के लिए मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। 60 वर्ष के बाद पेंशन योजना लागू करने की मांग संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ड्राइवरों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना लागू की जाए और जो ड्राइवर इसके पात्र हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से पेंशन का लाभ दिया जाए। इसके अलावा ड्राइवरों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था और आरक्षण की भी मांग की गई। वाहनों में CCTV कैमरा लगाने की मांग मौके पर संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि सभी वाहनों के आगे और पीछे CCTV कैमरा लगाया जाए ताकि किसी दुर्घटना या विवाद की स्थिति में फोटो और वीडियो के आधार पर सही दोषी की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने 1 सितंबर को “ड्राइवर दिवस” घोषित करने की मांग भी उठाई, ताकि साल में एक दिन ड्राइवरों को सम्मान और अवकाश मिल सके। साथ ही ड्राइवरों को “द्वितीय सैनिक” का दर्जा देने की भी मांग की गई। ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने की मांग एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रत्येक सरकारी अस्पताल के ICU में ड्राइवरों के लिए एक बेड आरक्षित किया जाए। इसके साथ ही ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाए, ताकि सड़क पर मारपीट या दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो सके। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ड्राइवर मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।1
- जमुई जिला के ड्राइवर ने 10 सूत्री मांग को लेकर जमुई कचहरी चौक के अंबेडकर स्थल पर किया धरना प्रदर्शन ! 10 सूत्री मांग को लेकर ड्राइवरो ने किया धरना प्रदर्शन, ड्राइवर का समर्थन देने पहुंचे समाज सेवी कुणाल सिंह !1
- मिशन थाना पुलिस ने एक कुर्की वारंटी व दो शराबियों को किया गिरफ्तार। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के मिशन थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कुर्की वारंटी और दो शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन ने बताया कि शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को कुर्की वारंटी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सामाचाक गांव निवासी विकास रावत शराब से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सामाचाक गांव निवासी विजय राम और सोनू कुमार के रूप में हुई है। दोनों को शराब के नशे में पाए जाने पर पुलिस ने हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष आदित्य रंजन ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर सोमवार की शाम करीब 5 बजे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराब के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- हवेली खड़गपुर मुंगेर जिला नियोजनालय द्वारा सोमवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी सिस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती की। कैंप में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से गार्ड के लिए 20, कैश कस्टोडियन के लिए 7 तथा सुपरवाइजर के लिए 5 कुल 32 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। यह जॉब कैंप सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना था। सिस ट्रेनिंग सेंटर चकाई जमुई के भर्ती अधिकारी राजीव रंजन भारती ने बताया कि कंपनी ने सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी और कैश कस्टोडियन जैसे पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र थे। आयु सीमा पदों के अनुसार 19 से 40 वर्ष और कुछ पदों के लिए 21 से 36 वर्ष निर्धारित की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 12 हजार से 29 हजार रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।इस जॉब कैंप में प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के युवा रोजगार के अवसर तलाशने पहुंचे थे।2