Shuru
Apke Nagar Ki App…
कडुवाघूंट समाचार बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा हमला, राम मूर्ति और राहुल दौरे पर भी बोले
Jaideep Sharma
कडुवाघूंट समाचार बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा हमला, राम मूर्ति और राहुल दौरे पर भी बोले
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 20 फरवरी शुक्रवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को खैरागढ़ के दो परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक एप्टीट्यूड विषय की। प्रथम पाली के लिए प्रवेश द्वार 9:45 बजे और द्वितीय पाली के लिए 2:45 बजे बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ (केन्द्र क्रमांक दो हजार नौ सौ एक ) एवं डॉक्टर पदुमलाल पुन्नालाल बक्सी मॉडल शासकीय मल्टी हायर सेकण्डरी स्कूल खैरागढ़ (केन्द्र क्रमांक दो हजार नौ सौ दो ) में आयोजित होगी। कुल 564 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। अभ्यर्थियों को फोटोयुक्त प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। हल्के रंग के आधी बांह के वस्त्र निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार मान्य होंगे तथा केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन का ही उपयोग किया जा सकेगा।1
- रायपुर में दोस्त ने सिगरेट पीने से मना किया तो पेट्रोल पंप पर बाइक में लगा दी आग, दोनों आरोपित गिरफ्तार रायपुर के एक पेट्रोल पंप पर बाइक की टंकी मे मंगलवार को एक युवक ने लाइटर से आग लगा दी। हालांकि, पंप कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।1
- तेज रफ्तार थार उद्दलकर जा घुसा बोर्ड में/लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट1
- कवर्धा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं ने अधीक्षिका के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। आरोप है कि घटिया भोजन, कम बजट का हवाला देकर खाने में कटौती और खराब सब्जियां दी जा रही हैं, जिससे कई छात्राएं बीमार पड़ रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि बीमार छात्रा को अस्पताल ले जाना पड़ा, जबकि छात्रावास प्रबंधन ने समुचित व्यवस्था नहीं की। छात्राओं ने निशुल्क सामग्री समय पर न मिलने, सुरक्षा में लापरवाही और शिकायत करने पर दबाव बनाने के भी आरोप लगाए हैं। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर मारपीट का आरोप भी सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि कर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। वहीं अधीक्षिका ने आरोपों को निराधार बताते हुए अनुशासन लागू होने से गलतफहमी बताई है। छात्राओं व अभिभावकों ने छात्रावास की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है, ताकि पढ़ाई और स्वास्थ्य प्रभावित न हो।1
- राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार शुक्रवार 20 फरवरी से कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। जिले के सभी 10 विकासखंडों में बने 278 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 से 4:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा हमला, राम मूर्ति और राहुल दौरे पर भी बोले5
- केसीजी जिले के ग्राम पंचायत अवेली में शासकीय भूमि को लेकर विवाद बढ़ गया है। ग्रामीणों ने सरपंच और उनके परिवार पर करीब 20 डिस्मिल भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए केसीजी जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि पहले सरपंच अपना कब्जा हटाएं, तभी अन्य लोगों से अतिक्रमण हटाने को कहा जाए। वहीं सरपंच पक्ष ने अतिक्रमण हटाने के दौरान मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए जालबांधा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर पालिका ने अहम पहल करते हुए अंबेडकर चौक पर ट्रैफिक सिग्नलों का विधिवत शुभारंभ किया गया । 20 फरवरी की शाम आयोजित कार्यक्रम में आयोग सदस्य मौसम बिसेन ने फीता काटकर सिग्नल प्रणाली का उद्घाटन किया1