logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

व्यापार मंडल अध्यक्ष की जीत पर घर वालों ने क्या कहा

7 hrs ago
user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
7 hrs ago

व्यापार मंडल अध्यक्ष की जीत पर घर वालों ने क्या कहा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डाला (सोनभद्र): वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, दुद्धी क्षेत्र से अपनी बेटी-दामाद से मिलकर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दंपती जैसे ही बाड़ी स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार 52 वर्षीय शांति पटेल पत्नी रामसेवक पटेल सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति रामसेवक पुत्र विक्रम पटेल निवासी चोपन बैरियर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
    1
    डाला (सोनभद्र): वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दुद्धी क्षेत्र से अपनी बेटी-दामाद से मिलकर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दंपती जैसे ही बाड़ी स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार 52 वर्षीय शांति पटेल पत्नी रामसेवक पटेल सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, उनके पति रामसेवक पुत्र विक्रम पटेल निवासी चोपन बैरियर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • घोरावल (सोनभद्र): नगर के गुरुवल मार्ग स्थित जय मां शारदा वैरायटी बाजार में गुरुवार देर रात एक भयावह हादसा हो गया। रात करीब 11 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल पाया। कुछ ही देर में करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सभासद धीरज, प्रशांत कुमार सहित कई लोगों ने बाल्टी, पाइप और अन्य संसाधनों के जरिए आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। इस घटना ने एक बार फिर बिजली व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। फिलहाल, प्रशासनिक स्तर पर घटना की जांच की बात कही जा रही है, जबकि पीड़ित दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।
    2
    घोरावल (सोनभद्र): नगर के गुरुवल मार्ग स्थित जय मां शारदा वैरायटी बाजार में गुरुवार देर रात एक भयावह हादसा हो गया। रात करीब 11 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल पाया। कुछ ही देर में करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सभासद धीरज, प्रशांत कुमार सहित कई लोगों ने बाल्टी, पाइप और अन्य संसाधनों के जरिए आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं था।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था।
इस घटना ने एक बार फिर बिजली व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।
फिलहाल, प्रशासनिक स्तर पर घटना की जांच की बात कही जा रही है, जबकि पीड़ित दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।
    user_Kiran Sahani
    Kiran Sahani
    Media company Obra, Sonbhadra•
    7 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • और 2 वीडियो में एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर से एक बच्चा की मौत होगई l अवैध बालू की दुलाई करने वाले कितने ट्रैक्टर से आज तक गढ़वा में मौत हुई है l इस मुदा पार आज तक कोई करवा हुआ, न अवैध बालू का करोबार रुका l
    2
    और 2 वीडियो में एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर से एक बच्चा की  मौत होगई l
अवैध बालू की दुलाई करने वाले कितने ट्रैक्टर से आज तक गढ़वा में मौत हुई है l इस मुदा पार आज तक कोई करवा हुआ, न अवैध बालू का करोबार रुका l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    59 min ago
  • Post by Manish Dev
    1
    Post by Manish Dev
    user_Manish Dev
    Manish Dev
    युवा समाजसेवी सोनभद्र उत्तर पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    3 hrs ago
  • बरडीहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ओबरा और सरसतिया गांव के बिच नदी पर बना हुआ पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे लोग की आवागमन में परेशानी हो रही है। यह पुल का कार्य 2012 ईस्वी में किया गया था जिसके बाद से अभी तक मरम्मत नहीं किया गया है। जिससे जर्जर होते चला जा रहा है। इस पर किसी प्रतिनिधि का ध्यान नहीं जा रहा हैं।
    1
    बरडीहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ओबरा और सरसतिया गांव के बिच नदी पर बना हुआ पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे लोग की आवागमन में परेशानी हो रही है।
यह पुल का कार्य 2012 ईस्वी में किया गया था जिसके बाद से अभी तक मरम्मत नहीं किया गया है। जिससे जर्जर होते चला जा रहा है। 
इस पर किसी प्रतिनिधि का ध्यान नहीं जा रहा हैं।
    user_Chandan Mehta
    Chandan Mehta
    Press reporter Bardiha, Garhwa•
    10 hrs ago
  • सोनभद्र। घोरावल नगर के गुरुवल मार्ग स्थित जय मां शारदा वैरायटी बाजार की एक दुकान में गुरुवार रात करीब 11 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय सभासद धीरज, प्रशांत कुमार समेत कई लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
    1
    सोनभद्र। घोरावल नगर के गुरुवल मार्ग स्थित जय मां शारदा वैरायटी बाजार की एक दुकान में गुरुवार रात करीब 11 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय सभासद धीरज, प्रशांत कुमार समेत कई लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोनभद्र | 10 अप्रैल 2026 जनपद सोनभद्र में आगामी चुनावों को लेकर बड़ी प्रशासनिक गतिविधि सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर तैयार की गई विधानसभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की बूथवार प्रतियां सॉफ्ट और हार्ड कॉपी दोनों रूपों में उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अपनादल एस और सीपीआई(एम) के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिले में कुल कितने मतदाता? अंतिम प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार सोनभद्र में कुल 11,97,527 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें— 6,42,849 पुरुष मतदाता 5,54,651 महिला मतदाता 27 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। यह आंकड़ा जिले में लोकतांत्रिक भागीदारी की मजबूती को दर्शाता है, वहीं प्रशासन इसे और अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में जुटा है। एक हफ्ते तक जांच का मौका प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम प्रकाशित सूची का जरूर निरीक्षण करें। यह सूची अगले एक सप्ताह तक सभी मतदेय स्थलों (बूथ) पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, जिला निर्वाचन कार्यालय और संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालय में भी इसे निःशुल्क देखा जा सकता है। नाम छूटा तो क्या करें? अगर किसी योग्य नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है या उसमें कोई गलती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए अलग-अलग फार्म उपलब्ध हैं— फॉर्म-6: नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6क: प्रवासी मतदाताओं के लिए फॉर्म-7: नाम हटाने के लिए फॉर्म-8: सुधार, स्थानांतरण, EPIC कार्ड रिप्लेसमेंट व दिव्यांग चिन्हांकन के लिए इन फार्मों को ऑफलाइन भरकर जमा किया जा सकता है या फिर ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। प्रशासन की सख्त अपील जिला निर्वाचन अधिकारी ने साफ कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। ऐसे में सभी लोग अपने नाम की पुष्टि जरूर करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधार कराएं। बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद? इस अहम बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
    3
    सोनभद्र | 10 अप्रैल 2026
जनपद सोनभद्र में आगामी चुनावों को लेकर बड़ी प्रशासनिक गतिविधि सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर तैयार की गई विधानसभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की बूथवार प्रतियां सॉफ्ट और हार्ड कॉपी दोनों रूपों में उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अपनादल एस और सीपीआई(एम) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिले में कुल कितने मतदाता?
अंतिम प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार सोनभद्र में कुल 11,97,527 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें—
6,42,849 पुरुष मतदाता
5,54,651 महिला मतदाता
27 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।
यह आंकड़ा जिले में लोकतांत्रिक भागीदारी की मजबूती को दर्शाता है, वहीं प्रशासन इसे और अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में जुटा है।
एक हफ्ते तक जांच का मौका
प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम प्रकाशित सूची का जरूर निरीक्षण करें। यह सूची अगले एक सप्ताह तक सभी मतदेय स्थलों (बूथ) पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, जिला निर्वाचन कार्यालय और संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालय में भी इसे निःशुल्क देखा जा सकता है।
नाम छूटा तो क्या करें?
अगर किसी योग्य नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है या उसमें कोई गलती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए अलग-अलग फार्म उपलब्ध हैं—
फॉर्म-6: नया नाम जुड़वाने के लिए
फॉर्म-6क: प्रवासी मतदाताओं के लिए
फॉर्म-7: नाम हटाने के लिए
फॉर्म-8: सुधार, स्थानांतरण, EPIC कार्ड रिप्लेसमेंट व दिव्यांग चिन्हांकन के लिए
इन फार्मों को ऑफलाइन भरकर जमा किया जा सकता है या फिर ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
प्रशासन की सख्त अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी ने साफ कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। ऐसे में सभी लोग अपने नाम की पुष्टि जरूर करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधार कराएं।
बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद?
इस अहम बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
    user_Kiran Sahani
    Kiran Sahani
    Media company Obra, Sonbhadra•
    10 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.