Shuru
Apke Nagar Ki App…
घोरावल में भीषण आग, दो लाख का सामान राख शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल सोनभद्र। घोरावल नगर के गुरुवल मार्ग स्थित जय मां शारदा वैरायटी बाजार की एक दुकान में गुरुवार रात करीब 11 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय सभासद धीरज, प्रशांत कुमार समेत कई लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
घोरावल में भीषण आग, दो लाख का सामान राख शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल सोनभद्र। घोरावल नगर के गुरुवल मार्ग स्थित जय मां शारदा वैरायटी बाजार की एक दुकान में गुरुवार रात करीब 11 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय सभासद धीरज, प्रशांत कुमार समेत कई लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
More news from Sonbhadra and nearby areas
- घोरावल (सोनभद्र): नगर के गुरुवल मार्ग स्थित जय मां शारदा वैरायटी बाजार में गुरुवार देर रात एक भयावह हादसा हो गया। रात करीब 11 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल पाया। कुछ ही देर में करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सभासद धीरज, प्रशांत कुमार सहित कई लोगों ने बाल्टी, पाइप और अन्य संसाधनों के जरिए आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। इस घटना ने एक बार फिर बिजली व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। फिलहाल, प्रशासनिक स्तर पर घटना की जांच की बात कही जा रही है, जबकि पीड़ित दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।2
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by Manish Dev1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट1
- राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सोनभद्र के चर्चित जयपुरिया स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला एक बार फिर गरमा गया है। महीनों पहले हुई इस घटना में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर पीड़ित छात्र यश जायसवाल की मां, विभा जायसवाल ने दोबारा एक वीडियो जारी कर शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुराना है मामला, पर जख्म आज भी ताजा बता दें कि यह वही मामला है जिसमें कक्षा 12वीं के छात्र को महज दो महीने की फीस न भरने पर डंडे से पीटा गया था, जिसके बाद छात्र अचेत हो गया था। उस समय इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि रसूखदार स्कूल प्रबंधन के दबाव में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। नया वीडियो और माँ की चेतावनी हाल ही में सामने आए वीडियो में विभा जायसवाल ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा आज भी उस खौफनाक मंजर को भूल नहीं पाया है। डर के कारण उसने बोर्ड परीक्षा छोड़ दी और अब वह मानसिक रूप से इतना टूट चुका है कि बार-बार आत्महत्या की बात करता है। सत्ता और रसूख के आगे प्रशासन मौन? पीड़िता ने पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे और प्रिंसिपल सचिन चौधरी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बार-बार धमकियां दी जा रही हैं। माँ का सवाल है कि क्या एक गरीब मां को रसूखदारों के खिलाफ न्याय मिलेगा? उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि उनके बेटे को कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार स्कूल के मालिक, प्रिंसिपल और प्रबंधन के अन्य लोग होंगे। इस नए वीडियो के वायरल होने के बाद अब स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में फिर से रोष देखा जा रहा है। देखना यह होगा कि क्या इस बार जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय इस पुरानी घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हैं या नहीं।1
- सोनभद्र। घोरावल नगर के गुरुवल मार्ग स्थित जय मां शारदा वैरायटी बाजार की एक दुकान में गुरुवार रात करीब 11 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय सभासद धीरज, प्रशांत कुमार समेत कई लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।1
- सोनभद्र | 10 अप्रैल 2026 जनपद सोनभद्र में आगामी चुनावों को लेकर बड़ी प्रशासनिक गतिविधि सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर तैयार की गई विधानसभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की बूथवार प्रतियां सॉफ्ट और हार्ड कॉपी दोनों रूपों में उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अपनादल एस और सीपीआई(एम) के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिले में कुल कितने मतदाता? अंतिम प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार सोनभद्र में कुल 11,97,527 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें— 6,42,849 पुरुष मतदाता 5,54,651 महिला मतदाता 27 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। यह आंकड़ा जिले में लोकतांत्रिक भागीदारी की मजबूती को दर्शाता है, वहीं प्रशासन इसे और अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में जुटा है। एक हफ्ते तक जांच का मौका प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम प्रकाशित सूची का जरूर निरीक्षण करें। यह सूची अगले एक सप्ताह तक सभी मतदेय स्थलों (बूथ) पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, जिला निर्वाचन कार्यालय और संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालय में भी इसे निःशुल्क देखा जा सकता है। नाम छूटा तो क्या करें? अगर किसी योग्य नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है या उसमें कोई गलती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए अलग-अलग फार्म उपलब्ध हैं— फॉर्म-6: नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6क: प्रवासी मतदाताओं के लिए फॉर्म-7: नाम हटाने के लिए फॉर्म-8: सुधार, स्थानांतरण, EPIC कार्ड रिप्लेसमेंट व दिव्यांग चिन्हांकन के लिए इन फार्मों को ऑफलाइन भरकर जमा किया जा सकता है या फिर ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। प्रशासन की सख्त अपील जिला निर्वाचन अधिकारी ने साफ कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। ऐसे में सभी लोग अपने नाम की पुष्टि जरूर करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधार कराएं। बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद? इस अहम बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।3
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1