logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ढकेरवा क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल संकट गहराया, कई पेट्रोल पंपों पर सप्लाई ठप ASTv24 digital शाहिद लखाही ढकेरवा क्षेत्र में अचानक डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति बंद होने से हालात बिगड़ गए हैं। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन न मिलने से किसान, वाहन चालक और आम लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों को पेट्रोल पंपों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत पेट्रोलियम के रमियाबेहड़ स्थित पंप, इंडियन ऑयल रमियाबेहड़, भारत पेट्रोलियम ढकेरवा, इंडियन ऑयल ढकेरवा तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लखाही स्थित पेट्रोल पंपों पर अचानक ईंधन वितरण बंद कर दिया गया। इससे पूरे इलाके में ईंधन संकट गहरा गया है। ग्राहकों का कहना है कि वर्मा फ्यूल सेंटर ढकेरवा पर पहले डीजल उपलब्ध था, लेकिन मैनेजर द्वारा वितरण रुकवाने के बाद स्थिति और खराब हो गई। किसान अपने कृषि कार्यों के लिए और वाहन चालक अपने रोजमर्रा के कामों के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। ईंधन की कमी के चलते खेती के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं लोगों के आवागमन में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी पूर्व सूचना के पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

2 hrs ago
user_Journalist Shahid lakhahi
Journalist Shahid lakhahi
Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

ढकेरवा क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल संकट गहराया, कई पेट्रोल पंपों पर सप्लाई ठप ASTv24 digital शाहिद लखाही ढकेरवा क्षेत्र में अचानक डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति बंद होने से हालात बिगड़ गए हैं। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन न मिलने से किसान, वाहन चालक और आम लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों को पेट्रोल पंपों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत पेट्रोलियम के रमियाबेहड़ स्थित पंप, इंडियन ऑयल रमियाबेहड़, भारत पेट्रोलियम ढकेरवा, इंडियन ऑयल ढकेरवा तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लखाही स्थित पेट्रोल पंपों पर अचानक ईंधन वितरण बंद कर दिया गया। इससे पूरे इलाके में ईंधन संकट गहरा गया है। ग्राहकों का कहना है कि वर्मा फ्यूल सेंटर ढकेरवा पर पहले डीजल उपलब्ध था, लेकिन मैनेजर द्वारा वितरण रुकवाने के बाद स्थिति और खराब हो गई। किसान अपने कृषि कार्यों के लिए और वाहन चालक अपने रोजमर्रा के कामों के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। ईंधन की कमी के चलते खेती के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं लोगों के आवागमन में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी पूर्व सूचना के पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Surendar Kumar
    1
    Post by Surendar Kumar
    user_Surendar Kumar
    Surendar Kumar
    Salesperson लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिसकी वजह से एम्बुलेंस तक फंस रही है और सायरन की आवाज सुनाई देने के बावजूद रास्ता नहीं मिल पा रहा है रोडवेज बस अड्डा मात्र 100 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद बसें वहां से आगे बढ़कर वीमार्ट के सामने खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे सवारी भरने के चक्कर में लंबे समय तक यातायात बाधित रहता है और आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है⤵️
    1
    जिसकी वजह से एम्बुलेंस तक फंस रही है और सायरन की आवाज सुनाई देने के बावजूद रास्ता नहीं मिल पा रहा है
रोडवेज बस अड्डा मात्र 100 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद बसें वहां से आगे बढ़कर वीमार्ट के सामने खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे सवारी भरने के चक्कर में लंबे समय तक यातायात बाधित रहता है और आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है⤵️
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Shaban Siddiqui
    1
    Post by Shaban Siddiqui
    user_Shaban Siddiqui
    Shaban Siddiqui
    Court reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बहराइच में आरती की उसी के देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी आरती के पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गयी उसका इन्श्योरेंस का पैसा उसके बैंक खाते में आया था देवर वह पैसा भाभी से छीनना चाहता था आरती ने विरोध किया तो देवर ने हाथ-पांव बांधकर उसकी हत्या कर दी
    1
    बहराइच में आरती की उसी के देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी
आरती के पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गयी
उसका इन्श्योरेंस का पैसा उसके बैंक खाते में आया था
देवर वह पैसा भाभी से छीनना चाहता था
आरती ने विरोध किया तो देवर ने हाथ-पांव बांधकर उसकी हत्या कर दी
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरिया बड़ागांव की एक महिला ने गांव के ही दबंग पर घर में घुसकर मारपीट और जबरन रास्ता बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम निवासी प्रार्थिनी रामदुलारी पत्नी खुबलाल ने बताया कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य गेहूं काटने खेत पर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी एजाज दबंगई दिखाते हुए उसके घर के पास जबरन रास्ता बनाने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसे घर में घुसकर घसीटते हुए जमकर मारपीट की। इस दौरान पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। महिला का आरोप है कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में भी गांव में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी से उसे और उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है और वह भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरिया बड़ागांव की एक महिला ने गांव के ही दबंग पर घर में घुसकर मारपीट और जबरन रास्ता बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम निवासी प्रार्थिनी रामदुलारी पत्नी खुबलाल ने बताया कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य गेहूं काटने खेत पर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी एजाज दबंगई दिखाते हुए उसके घर के पास जबरन रास्ता बनाने लगा।
महिला के विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसे घर में घुसकर घसीटते हुए जमकर मारपीट की। इस दौरान पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। महिला का आरोप है कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में भी गांव में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी से उसे और उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है और वह भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    1
    Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज लखीमपुर खीरी जिले की तहसील गोला के कस्बा बांकेगंज स्थित ग्राम मोतीपुर में 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कार्रवाई की मांग उठाई। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गोला को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवाद लगातार बढ़ रहे हैं और शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण ये विवाद हिंसा का रूप ले लेते हैं। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द जमीन विवादों का निस्तारण किया जाए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न हो। जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने घटना को जिले के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि इसमें सत्ता पक्ष के कुछ लोगों की भूमिका होने की आशंका है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने प्रशासन से बिना किसी दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की, ताकि जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में बृज मौर्या, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, पूर्वी वर्मा, रामकुमार वर्मा, प्रेम वर्मा, विपुल गुप्ता, बलराम गुप्ता, के.के. मिश्रा, दिनेश, राजन यादव, मनीष वर्मा, अफजल शाह, रघुनंदन राज पासी, राम चंद्र प्रधान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज लखीमपुर खीरी जिले की तहसील गोला के कस्बा बांकेगंज स्थित ग्राम मोतीपुर में 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कार्रवाई की मांग उठाई। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गोला को सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवाद लगातार बढ़ रहे हैं और शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण ये विवाद हिंसा का रूप ले लेते हैं। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द जमीन विवादों का निस्तारण किया जाए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न हो।
जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने घटना को जिले के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि इसमें सत्ता पक्ष के कुछ लोगों की भूमिका होने की आशंका है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी।
पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने प्रशासन से बिना किसी दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की, ताकि जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में बृज मौर्या, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, पूर्वी वर्मा, रामकुमार वर्मा, प्रेम वर्मा, विपुल गुप्ता, बलराम गुप्ता, के.के. मिश्रा, दिनेश, राजन यादव, मनीष वर्मा, अफजल शाह, रघुनंदन राज पासी, राम चंद्र प्रधान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.