रॉयल्टी फर्जी, कांटा गायब; सरकारी खजाने को करोड़ों की चपत लगा रही 'अधिकारियों की तिकड़ी'! अजीत मिश्रा (खोजी) विशेष ब्यूरो रिपोर्ट: भ्रष्टाचार की 'रेत' पर सोता प्रशासन बर्दिया लोहार में कानून तार-तार: जहाँ पट्टा वहाँ सन्नाटा, जहाँ मनाही वहाँ खुदाई का तांडव! कागजों पर 'साफ-सुथरा' खेल, जमीन पर लूट की रेल; आखिर किसका है माफिया को संरक्षण? एडीएम से एसडीएम तक 'मौन', माफियाओं के आगे क्या नतमस्तक है बस्ती प्रशासन? साहब की मेज तक पहुँचता है 'सुविधा शुल्क'? इसलिए अवैध खनन पर नहीं कसता शिकंजा! रॉयल्टी फर्जी, कांटा गायब; सरकारी खजाने को करोड़ों की चपत लगा रही 'अधिकारियों की तिकड़ी'! मुख्यमंत्री की 'जीरो टॉलरेंस' को बस्ती के जिम्मेदारों ने दिखाया ठेंगा! बस्ती, उत्तर प्रदेश बस्ती में बालू माफियाओं का तांडव: क्या प्रशासन ने बेच दिया है अपना जमीर? बस्ती। जनपद के हर्रैया तहसील अंतर्गत माझा क्षेत्र का बर्दिया लोहार गाँव इन दिनों विकास के लिए नहीं, बल्कि 'सफेद सोने' की दिन-दहाड़े लूट के लिए चर्चा में है। यहाँ बालू माफियाओं का तांडव इस कदर हावी है कि शासन-प्रशासन के नियम-कानून कागजों के ढेर में दबकर दम तोड़ चुके हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बस्ती मंडल के ऊंचे पदों पर बैठे जिम्मेदारों की नाक के नीचे यह खेल चल रहा है, फिर भी वे कुंभकर्णी नींद क्यों सो रहे हैं? जहाँ पट्टा वहाँ सन्नाटा, जहाँ मनाही वहाँ खुदाई खनन के खेल की हकीकत बेहद चौंकाने वाली है। सरकारी दस्तावेजों में जहाँ खनन का पट्टा आवंटित किया गया है, वहाँ वीरानी छाई है। लेकिन उसके उलट, जहाँ खनन प्रतिबंधित है, वहाँ माफियाओं की पोकलेन मशीनें दिन-रात दहाड़ रही हैं। सीमांकन स्थल सूना पड़ा है और बंधे के पास धड़ल्ले से अवैध खुदाई जारी है, जिससे न केवल राजस्व की चपत लग रही है बल्कि पर्यावरण को भी गहरा जख्म दिया जा रहा है। अधिकारी, राजस्व टीम और माफिया: भ्रष्टाचार की त्रिकोणीय 'साठगांठ' क्षेत्र में चर्चा है कि यह लूट बिना 'ऊपर' के संरक्षण के मुमकिन नहीं है। खनन अधिकारी, स्थानीय राजस्व टीम और खनन माफियाओं की तिकड़ी ने मिलकर अवैध खनन को अपना व्यापारिक मॉडल बना लिया है। कागजों पर सब कुछ 'दूध का धुला' दिखाने वाले अधिकारी जमीन पर माफियाओं के साथ कदमताल कर रहे हैं। आरोप तो यहाँ तक हैं कि एडीएम से लेकर एसडीएम तक को पूरी जानकारी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल 'लिपापोती' की जा रही है। बड़ा सवाल: क्या जिम्मेदारों की चुप्पी का कारण वह 'सुविधा शुल्क' है जो हर महीने उनकी मेजों तक पहुँच रहा है? बिना 'कांटा' दौड़ रहे ट्रक, फर्जी पर्चियों का मायाजाल नियमों की धज्जियां उड़ाने की हद यह है कि मौके से सरकारी कांटा (वे ब्रिज) गायब है। बिना वजन किए बालू लदे सैकड़ों ट्रक सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जो सड़कों को भी तबाह कर रहे हैं। इतना ही नहीं, फर्जी रॉयल्टी पर्चियों के जरिए बालू की खेप प्रदेश के अन्य हिस्सों में भेजी जा रही है। सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है, और संबंधित विभाग 'अंजान' बनने का स्वांग रच रहा है। विरोध की आवाज दबाने के लिए 'फर्जी मुकदमों' का सहारा जब बर्दिया लोहार के ग्रामीण अपनी जमीन और भविष्य को बचाने के लिए आवाज उठाते हैं, तो उन्हें इंसाफ की जगह पुलिसिया धौंस और फर्जी मुकदमों की सौगात मिलती है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन माफियाओं का लठैत बनकर काम कर रहा है। विरोध करने वालों को जेल भेजने की धमकी दी जाती है, जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। लेख: आखिर कब तक 'सफेद सोने' से सनेगा अधिकारियों का हाथ? बस्ती जिले में अवैध खनन कोई नई बात नहीं है, लेकिन हर्रैया के बर्दिया लोहार में जो हो रहा है, वह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कालिख पोतने जैसा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को बस्ती के अधिकारी अपने जूतों तले रौंद रहे हैं। जब पोकलेन मशीनें बंधे के पास गरजती हैं, तो क्या उसकी गूँज अधिकारियों के दफ्तर तक नहीं पहुँचती? जब बिना वेट ब्रिज के ट्रक निकलते हैं, तो क्या पुलिस की आँखें बंद हो जाती हैं? सच तो यह है कि यह 'अंधेर नगरी' अधिकारियों के संरक्षण में फल-फूल रही है। अगर जल्द ही इस 'लूट' पर लगाम नहीं कसी गई और दोषी अधिकारियों पर गाज नहीं गिरी, तो वह दिन दूर नहीं जब जनता सड़कों पर उतरकर इस 'भ्रष्ट तंत्र' का घेराव करेगी। ब्यूरो रिपोर्ट, बस्ती (उत्तर प्रदेश)

- मेरे विद्यालय के सामनें एक गरीब🙎♂️बालक जो हमारा प्यारा🤝मित्र है,वह अपने दिल की बात करते हुए होली में अपनें लिए पठानी सूट पहननें की मांग की जिसको मै मना नहीं कर सका और उसकी मांग की पूर्ति की।👍 🛕भगवान भोलेनाथ जी🙏एवं आप लोगों का 🫳आर्शिवाद बालक मित्र पर बना रहे और मै उसके दिल की हर मुराद पूरा करता रहूं।👏2
- बस्ती से माननीय सांसद श्री राम प्रसाद चौधरी जी ने बेरोज़गारी के मुद्दे को लेकर सदन मे अपनी बात को लोकसभा सदन मे रखा ।1
- Pramod Kumar Goswami. .02/04/20261
- थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में अभियुक्तों के कब्जे से कुल 11 अदद चोरी के मोबाइल फोन तथा लगभग 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया जा रहा है। 🔹 जनपद पुलिस की सतर्कता व सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप 🔹 अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी #SantKabirNagarPolice #CrimeControl #MobileTheft #PoliceAction #UPPolice #spsantkabirnagar #UPPolice #liveuponenews1
- हनुमान जयंती के अवसर पर महुली हनुमान मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर विकासखंड अंतर्गत महुली ग्राम सभा में हनुमान मंदिर पर मद्धेशिया परिवार द्वारा विगत 4 वर्षों से लगातार हनुमान जयंती के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम से ही श्रद्धालु भक्तगण श्री हनुमान जी का भजन कीर्तन कर रहे थे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर लोग अपने जीवन को सफल बना रहे थे। जिस अवसर पर राजकुमार शिव कुमार अजय कुमार डू राहुल कुमार राजन कुमार आकाश कुमार रवि कुमार रोहित कुमार अंशु कुमार अमरनाथ कुमार चंदन कुमार कुंदन कुमार अनिल कुमार बिजेंद्र कुमार संतोष कुमार दिलीप कुमार हनुमान मद्धेशियाऔर समस्त मद्धेशिया परिवार द्वारा इस आयोजन में बढ़कर हिस्सा लिया गया।2
- अभियुक्तों के कब्जे से कुल 11 अदद चोरी के मोबाइल फोन, लगभग 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाईट।1
- *क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गयी वापस* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 6980 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गयी । घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी कन्हैया पुत्र रमेश साहनी निवासी ग्राम बेलहरकला थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर दिनांक 31.03.2026 को वादी के मोबाइल नम्बर(फोन पे) से गलत अकाउंट पर 6980 रुपये ट्रांसफर हो गया था । तत्पश्चात् वादी द्वारा थाना बेलहरकला पर शिकायत दर्ज कराया गया था । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रूपये (शत प्रतिशत) वापस करा दिया गया । *बरामदगी टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला श्री अनिल कुमार, उ0नि0 श्री नन्दा प्रसाद, का0 दीनानाथ, का0 शैलेश यादव, म0का0 वैष्णवी शुक्ला । *जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।*1
- 🙏👍1