Shuru
Apke Nagar Ki App…
सादुलशहर विधानसभा से विधायक स. गुरवीर सिंह बराड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। Gurveer Singh
Dr.Sharwan
सादुलशहर विधानसभा से विधायक स. गुरवीर सिंह बराड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। Gurveer Singh
More news from Sri Ganganagar and nearby areas
- “रास्ता दो या जवाब दो!” आजाद नगर की हुंकार से गूंजा कलेक्ट्रेट, नारी-युवा शक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन 📍 श्रीगंगानगर से बड अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- वृद्ध आश्रम अनूपगढ़ जिला श्रीगंगानगर राजस्थान 96721853661
- “न्याय की लड़ाई अब रुकने वाली नहीं” – समाजसेवी रामेश्वर बाबल के तीखे तेवर, कातिल को सलाखों के पीछे भेजने की चेतावनी खानुवाली की बहन सुदेश कुमारी की मौत को लेकर इलाके में गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में समाजसेवी रामेश्वर बाबल ने बेहद तीखे और आक्रामक तेवर दिखाते हुए साफ कहा कि अब यह लड़ाई न्याय मिलने तक रुकने वाली नहीं है। बाबल ने कहा कि जिस व्यक्ति की लापरवाही और लालच के कारण एक मासूम परिवार उजड़ गया, वह आज खुलेआम घूम रहा है, लोगों को धमकियां दे रहा है और अपने रसूख के दम पर पूरे सिस्टम को दबाने की कोशिश कर रहा है। रामेश्वर बाबल ने सवाल उठाते हुए कहा कि आज से पहले भी पता नहीं इस कातिल ने कितने ऐसे कृत्य किए होंगे, कितने घर उजाड़े होंगे और कितने बच्चों को अनाथ किया होगा। अगर समय रहते ऐसे लोगों पर लगाम नहीं लगाई गई तो यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है, क्योंकि अगर आज आवाज नहीं उठी तो कल किसी और की बारी होगी। बाबल ने पुलिस प्रशासन से कड़े शब्दों में मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष और तेज जांच होनी चाहिए और दोषी को तुरंत गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर इतने गंभीर आरोप हैं, वह खुलेआम घूम रहा है और लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहा है, यह कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि बहन सुदेश कुमारी का परिवार एक साधारण और गरीब परिवार है, जिनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अब समाज उनके साथ खड़ा है। बाबल ने भावुक होकर कहा कि इस मासूम बच्ची का अब पूरा समाज ही परिवार है, और जब तक उसकी मां को न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाई सुभाष सुथार और उसके बच्चों की पूरी दुनिया उजड़ चुकी है। एक मां के जाने के बाद उस परिवार की हालत क्या होती है, यह वही लोग समझ सकते हैं जिन्होंने यह दर्द झेला है। ऐसे में समाज का कर्तव्य है कि वह इस परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहे। रामेश्वर बाबल ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सरकारी अस्पताल से रेफर कार्ड भी बनवा लिया, जिससे साफ लगता है कि पूरे सरकारी तंत्र को अपने प्रभाव में लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सच को दबाने के लिए सत्ता, पैसा और सिस्टम का इस्तेमाल किया गया तो जनता इसका जवाब देना भी जानती है। बाबल ने सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि डॉक्टर राजेश गौड चाहे अपने कितने भी दलाल और समर्थक खड़े कर ले, लेकिन सच को ज्यादा समय तक दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि समाज पूरी ताकत के साथ इस लड़ाई में खड़ा है और दोषी को सलाखों के पीछे भेजकर ही दम लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब सिर्फ एक विरोध नहीं बल्कि न्याय की निर्णायक लड़ाई बन चुका है। जब तक बहन सुदेश कुमारी को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा, चाहे कितनी भी ताकतें इसके सामने क्यों न खड़ी हो जाएं।1
- जयपुर पत्रकार इकबाल खान विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा है कि एक बिल के नाम पर समाजों को आपस में लड़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दों को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा करना समाज के लिए ठीक नहीं है और इससे आपसी सौहार्द प्रभावित होता है। भाटी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी मुस्लिम समाज के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद मुस्लिम समुदाय को न तो पर्याप्त शिक्षा के अवसर मिले और न ही रोजगार के क्षेत्र में उचित भागीदारी मिल पाई।उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी संभव है जब उसे बराबरी के अवसर मिलें। भाटी ने कहा कि समाजों के बीच टकराव की राजनीति के बजाय शिक्षा, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।1
- Post by Bikaner local news1
- आज जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी SP कावेंद्र सिंह सागर ने श्री डूंगरगढ़ में अधिकारियों के साथ एक बैठक ली जिसमें उपखंड मे हो रही दुर्घटना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।1
- श्रीगंगानगर से बड़ी खबर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 6.462 किलो हेरोइन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार श्रीगंगानगर जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस और बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना समेजा कोठी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाई जा रही 6.462 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (स्मैक) बरामद की गई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत नशे के कारोबार में लिप्त तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर धरपकड़ की जा रही है। बताया गया कि 8-9 मार्च 2026 की रात गश्त के दौरान बीएसएफ को भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन जैसे यंत्र के आने की सूचना मिली। इसके बाद बीएसएफ ने तुरंत पुलिस थाना समेजा कोठी की थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस प्रियंका को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ ने सीमा क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सिमरजीत सिंह (36 वर्ष) पुत्र गुरु दयाल सिंह निवासी गांव पंबा बडू, तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 पैकेट में कुल 6.462 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है।1
- इंदिरा गांधी नहर बनाने में काम में लिए गए थे1