Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में होली मिलन समारोह हुआ आयोजित SP DM हुए शामिल, पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भाग लिया। इस अवसर पर जनपद के राजपत्रित अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में होली मिलन समारोह हुआ आयोजित SP DM हुए शामिल, पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भाग लिया। इस अवसर पर जनपद के राजपत्रित अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिशन टी20 विश्व कप अब बस एक कदम दूर इंग्लैंड को मात देकर टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर ढेरों बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं पूरे देश को आप पर गर्व है INDIA ENG PHOL ALIN AND अरुण कुमार दुबे नैमिष टुडे ब्यूरो चीफ जौनपुर2
- सुलतानपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पटीदारों के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब पटीदारों के बीच विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि गांव के होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप सोनकर और रमेश सोनकर के परिवारों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह वीरेंद्र प्रताप के छोटे बेटे और रमेश सोनकर के परिवार के लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था और मामले की सूचना पुलिस तक नहीं पहुंची थी। लेकिन शाम होते-होते विवाद एक बार फिर भड़क गया। आरोप है कि रमेश सोनकर के परिवार की महिलाएं और उनका बेटा भोलू सोनकर वीरेंद्र प्रताप के घर पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला इतना बढ़ गया कि भोलू सोनकर ने कथित तौर पर करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मोहित सोनकर नाम के युवक के सीने में दो गोलियां लग गईं। गंभीर हालत में परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया। वहीं फायरिंग की इस घटना में मंगल सोनकर भी घायल हो गए। उन्हें गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें आगे की जांच के लिए सीटी स्कैन कराया जा रहा है। घटना के दौरान होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुलतानपुर की पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी भोलू सोनकर की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और स्थानीय पुलिस की टीमों का गठन कर दिया गया है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और गांव में एहतियातन पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति दोबारा न पैदा हो।4
- Post by RAJA JAUNPUR NEWS1
- Post by Ram Kumar yadav1
- जिला अधिकारी जौनपुर के द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को किया साफ जौनपुर जिला की दीवानी गेट की सामने बने चौराहे पर बाबासाहेब की मूर्ति पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कालिख पोत दिया गया था। धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी जौनपुर माननीय दिनेश कुमार सिंह के द्वारा मुंह पर लगे कालिख को साफ कर माल्यार्पण किया गया मौके पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर तथा पूरी फोर्स और भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष एस पी मानव पुरी टीम के साथ उपस्थित थे जहां पर एसपी द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया है और जांच पड़ताल में पुलिस लग गई है1
- लम्भुआ (सुल्तानपुर) फूलों की होली के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा जनवारी नाथ धाम में आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में फाग गायक मंडली द्वारा पारंपरिक फाग गीतों की मधुर प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।फाग गायक मंडली की पूरी टोली मंदिर के गर्भगृह के समीप एकत्र होकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ फाग गीत गा रही है। ढोलक, मंजीरा और झांझ की मधुर धुनों के बीच गूंजते फाग गीतों से मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। गायक मंडली ने कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले बाबा जनवारी नाथ को प्रणाम कर उनके आशीर्वाद के साथ की, जिसके बाद पारंपरिक फाग गीतों का सिलसिला शुरू हुआ।फाग गीतों में भगवान शिव, माता पार्वती और होली की लोक परंपराओं का सुंदर वर्णन सुनने को मिल रहा है। जैसे ही गर्भगृह के समीप फाग के सुर गूंजे, वहां मौजूद श्रद्धालु भी भक्ति और उल्लास में झूम उठे। मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर फाग गीतों का आनंद लिया।पूरे वातावरण में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो भक्ति, संस्कृति और लोक परंपरा एक साथ जीवंत हो उठी हो। बाबा जनवारी नाथ धाम में होली के अवसर पर फाग गाने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो हर वर्ष भक्तों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है। फिलहाल मंदिर परिसर में फाग गीतों का दौर जारी है। वहीं सायंकाल से यहां फूलों की होली का भव्य आयोजन भी होना है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- जनसेवा, सरलता, सुलभता और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा के कारण ही "प्रमोद तिवारी" को जनमानस का अपार स्नेह और विश्वास प्राप्त हुआ है। दशकों से जनता के अधिकारों के लिए उनकी प्रतिबद्धता और क्षेत्र के प्रति समर्पण उन्हें विशिष्ट बनाता है। *निरंतर संघर्ष, स्पष्ट विचारधारा और जनता से आत्मीय जुड़ाव ही किसी व्यक्तित्व को “जननायक” की उपाधि दिलाता है।*1
- सुलतानपुर जिले के लंभुआ कस्बे से पवित्र रमजान महीने में आपसी भाईचारे और सौहार्द की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहां अंजुमन गुलशने मदीना के आयोजक खुर्शीद अहमद फारूकी ने अपने आवास पर एक अज़ीम-ओ-शान रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। रमजान के इस पाक महीने में आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में लंभुआ और आसपास के क्षेत्रों से आए रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला। जैसे ही मगरिब की अजान हुई, सभी लोगों ने खजूर और पानी के साथ रोजा इफ्तार किया। इस दौरान पूरे माहौल में भाईचारे, एकता और धार्मिक आस्था की झलक साफ दिखाई दी। इफ्तार के बाद विशेष दुआ का आयोजन भी किया गया। रोजेदारों ने खुदा की बारगाह में हाथ उठाकर देश और प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। साथ ही समाज में प्रेम, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई। इस मौके पर क्षेत्र की कई गणमान्य हस्तियां भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुलाम दस्तगीर कादरी, सिराजुद्दीन सिद्दीकी, आलम इदरीसी, गुलाम गौस फारुकी, जाविद अंसारी, फारूक अहमद, सद्दाम हुसैन, फिरोज अहमद फारुकी, इमरान फारूकी, अली अशरफ, बेलाल फारूकी, असगर अली सिद्दीकी, राशिद अली इदरीस, जितेंद्र कुमार समेत कई सम्मानित लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक खुर्शीद अहमद फारूकी ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए उनका दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना आपसी भाईचारे, सब्र और इबादत का महीना होता है। ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है और लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं। लंभुआ कस्बे में आयोजित इस इफ्तार पार्टी को लोगों ने साम्प्रदायिक सौहार्द की एक मिसाल बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं और लोगों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं।4
- *थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डडिया खनवारी में सहायक शारदा नहर में 04 बच्चों के डूबने की घटित घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा की बाइट।*1