Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऐसे ही कोई जननायक नहीं कहलाता"_ जन-जन के सुख-दुख में सहभागी बनना, हर वर्ग की आवाज़ को सदन तक पहुँचाना, संघर्ष की राह पर अडिग रहना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर समर्पित रहना — यही एक सच्चे जननायक की पहचान होती है। जनसेवा, सरलता, सुलभता और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा के कारण ही "प्रमोद तिवारी" को जनमानस का अपार स्नेह और विश्वास प्राप्त हुआ है। दशकों से जनता के अधिकारों के लिए उनकी प्रतिबद्धता और क्षेत्र के प्रति समर्पण उन्हें विशिष्ट बनाता है। *निरंतर संघर्ष, स्पष्ट विचारधारा और जनता से आत्मीय जुड़ाव ही किसी व्यक्तित्व को “जननायक” की उपाधि दिलाता है।*
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
ऐसे ही कोई जननायक नहीं कहलाता"_ जन-जन के सुख-दुख में सहभागी बनना, हर वर्ग की आवाज़ को सदन तक पहुँचाना, संघर्ष की राह पर अडिग रहना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर समर्पित रहना — यही एक सच्चे जननायक की पहचान होती है। जनसेवा, सरलता, सुलभता और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा के कारण ही "प्रमोद तिवारी" को जनमानस का अपार स्नेह और विश्वास प्राप्त हुआ है। दशकों से जनता के अधिकारों के लिए उनकी प्रतिबद्धता और क्षेत्र के प्रति समर्पण उन्हें विशिष्ट बनाता है। *निरंतर संघर्ष, स्पष्ट विचारधारा और जनता से आत्मीय जुड़ाव ही किसी व्यक्तित्व को “जननायक” की उपाधि दिलाता है।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज2
- घर से भागी, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बेला गांव निवासी अमित कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया की पीड़िता की पत्नी मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास जब परिजन खेत में काम पर गए थे घर पर कोई नहीं था सुनसान देखकर विवाह किया सास और ननद तथा अपना लाखों रुपए के भूषण लेकर घर से नौ दो ग्यारह हो गई परिजन जब घर पर आए विवाहिता को नहीं देखे आसपास चारों तरफ ढूंढने का प्रयास किया जब नहीं मिली तो बृहस्पतिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एस आई हल्का प्रभारी सरनाम सिंह ने बताया की प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर विधि कार्रवाई की जाएगी।1
- जिला अधिकारीश्री शिव सहाय अवस्थी ने अधिकारियों पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भुकर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया अबीर-गुलाल, शांतिपूर्ण होली संपन्न कराने पर दी बधाई प्रतापगढ़। जिले में पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में होली पर्व के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भुकर के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह और उल्लास के साथ शामिल हुए और एक-दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भुकर ने उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को स्वयं रंग और अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी तथा सभी को मिष्ठान्न वितरित किया। पूरे पुलिस लाइन परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला और सभी पुलिसकर्मी रंगों की मस्ती में सराबोर नजर आए।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही जनपद में होली का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सका।पुलिस अधीक्षक ने सभी को आगे भी अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और विश्वास को बनाए रखना है, जिसके लिए सभी को मिलकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।समारोह के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की खुशियां साझा कीं और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में उल्लास, सौहार्द और भारतीय परंपरा की झलक देखने को मिली।3
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बेला गांव निवासी अमित कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया की पीड़िता की पत्नी मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास जब परिजन खेत में काम पर गए थे घर पर कोई नहीं था सुनसान देखकर विवाह किया सास और ननद तथा अपना लाखों रुपए के भूषण लेकर घर से नौ दो ग्यारह हो गई परिजन जब घर पर आए विवाहिता को नहीं देखे आसपास चारों तरफ ढूंढने का प्रयास किया जब नहीं मिली तो बृहस्पतिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एस आई हल्का प्रभारी सरनाम सिंह ने बताया की प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर विधि कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- जौनपुर के बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के दो कर्मचारियों का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप है कि वीडियो में कर्मचारी प्रधानमंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री और कुछ समुदायों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते सुने जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। हिंदू संगठन ने पुलिस को दी तहरीर वायरल वीडियो में अस्पताल के कर्मचारी अमरजीत गौतम और कुलदीप गौतम कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हिंदू संगठनों ने इन कर्मचारियों पर आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है। आरोपों के मुताबिक, दोनों कर्मचारियों ने अस्पताल में आने वाले कुछ समुदायों के लोगों के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इस खुलासे के बाद क्षेत्र के हिंदू संगठनों में नाराजगी है। रामकृष्ण उपाध्याय ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। मिथिलेश सिंह ने आरोप लगाया है कि अमरजीत गौतम से जुड़े विवादित वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि रामकृष्ण उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।2
- सुलतानपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पटीदारों के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब पटीदारों के बीच विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि गांव के होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप सोनकर और रमेश सोनकर के परिवारों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह वीरेंद्र प्रताप के छोटे बेटे और रमेश सोनकर के परिवार के लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था और मामले की सूचना पुलिस तक नहीं पहुंची थी। लेकिन शाम होते-होते विवाद एक बार फिर भड़क गया। आरोप है कि रमेश सोनकर के परिवार की महिलाएं और उनका बेटा भोलू सोनकर वीरेंद्र प्रताप के घर पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला इतना बढ़ गया कि भोलू सोनकर ने कथित तौर पर करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मोहित सोनकर नाम के युवक के सीने में दो गोलियां लग गईं। गंभीर हालत में परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया। वहीं फायरिंग की इस घटना में मंगल सोनकर भी घायल हो गए। उन्हें गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें आगे की जांच के लिए सीटी स्कैन कराया जा रहा है। घटना के दौरान होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुलतानपुर की पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी भोलू सोनकर की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और स्थानीय पुलिस की टीमों का गठन कर दिया गया है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और गांव में एहतियातन पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति दोबारा न पैदा हो।4
- होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भाग लिया। इस अवसर पर जनपद के राजपत्रित अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।1