logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान हेतु नया परीक्षा केन्द्र (रा.उ.मा.वि. पीथावास) स्वीकृत कर स्थापित करवाने बाबत। जम्भ संदेश प्रेस मिडिया जोधपुर -30/03/2026 आप देख रहे हैं जोधपुर से ग्राउंड रिपोर्ट.. 🎥-(शिक्षा प्रस्ताव)_ 📚- सेवा में, श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) जिला–जोधपुर (राजस्थान) विषय:माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,राजस्थान हेतु नया परीक्षा केन्द्र (रा.उ.मा.वि. पीथावास) स्वीकृत कर स्थापित करवाने बाबत। महोदय, निवेदन है कि ग्राम पीथावास, तहसील व जिला जोधपुर (पिन–342027) एक ग्राम पंचायत स्तरीय मुख्यालय है। इसके अधीन एवं समीपवर्ती क्षेत्र में ग्राम पंचायत रुड़कली,जाटियावास,जालेली फौजदार सहित अन्य कई ग्राम स्थित हैं,जिनकी दूरी लगभग 5–6 किलोमीटर के आसपास है। इन समस्त ग्रामों के विद्यार्थी वर्तमान में दूरस्थ परीक्षा केन्द्रों पर जाने के लिए बाध्य हैं, जिससे उन्हें आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। यह निवेदन करना प्रासंगिक है कि ग्राम पीथावास भौगोलिक दृष्टि से उपयुक्त स्थान पर स्थित है तथा चारों दिशाओं से मुख्य सड़क/हाईवे मार्ग से जुड़ा हुआ है, जिससे विद्यार्थियों के लिए आवागमन सुलभ एवं सुरक्षित है। इसके अतिरिक्त,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,पीथावास में— पर्याप्त भवन व्यवस्था उपलब्ध है, कक्षाओं की संख्या परीक्षा संचालन हेतु उपयुक्त है, आवश्यक फर्नीचर एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, परीक्षा केन्द्र संचालन हेतु अनुकूल वातावरण विद्यमान है। अतः उपर्युक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए निवेदन है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान के अंतर्गत रा.उ.मा.वि. पीथावास को नवीन परीक्षा केन्द्र के रूप में स्वीकृत कर स्थापित करने की कृपा करें, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को अनावश्यक दूरी एवं कठिनाइयों से राहत मिल सके। अतःप्रार्थना है कि जनहित एवं छात्रहित में यथोचित कार्यवाही करने की कृपा करें। दिनांक: 30/03/2026 स्थान: जोधपुर भवदीय, समस्त ग्रामवासी, पीथावास जरिए: देवाराम बिश्नोई मोबाइल: 9057598091

7 hrs ago
user_Adv Devaram Bishnoi
Adv Devaram Bishnoi
Lawyer जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
7 hrs ago
601e2131-f35f-4d9f-80fb-8fc663d9f08b

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Pali: मृत गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में फैला आक्रोश मौके पर जमा हुए हिन्दू संगठन के लोग, पुलिस में अवशेष इकट्ठा कर भेजे पोस्टमार्टम के लिए, पुलिस उप अधीक्षक मदन सिंह, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरमा बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद, मौजूद हिंदू संगठन के लोग गोवंश की हत्या का लगा रहे आरोप, आक्रोशित लोगों ने चादर वाले बालाजी के निकट रास्ते पर जाम लगाकर धरना किया प्रारंभ
    1
    Pali: मृत गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में फैला आक्रोश
मौके पर जमा हुए हिन्दू संगठन के लोग, पुलिस में अवशेष इकट्ठा कर भेजे पोस्टमार्टम के लिए, पुलिस उप अधीक्षक मदन सिंह, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरमा बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद, मौजूद हिंदू संगठन के लोग गोवंश की हत्या का लगा रहे आरोप, आक्रोशित लोगों ने चादर वाले बालाजी के निकट रास्ते पर जाम लगाकर धरना किया प्रारंभ
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ​पाली,मनीष राठौड़ | भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरा पाली शहर भक्तिमय हो गया है। सोमवार सुबह अणुव्रत नगर में आयोजित सामूहिक नवकार महामंत्र जाप में करीब तीन हजार जैन समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आध्यात्मिक माहौल बना दिया। इस दौरान 108 लक्की ड्रॉ के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। ​कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जैन युवा संगठन अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। *​कल सजेगी भव्य शोभायात्रा* महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में 31 मार्च सुबह 7:30 बजे बागर मोहल्ला स्थित श्री संघ सभा भवन से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना होगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे गोल निम्बड़ा, सर्राफा बाजार, धानमंडी और पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए अणुव्रत नगर पहुंचेगी। *​शोभायात्रा की मुख्य विशेषताएं* ​35 जीवंत झांकियां: भगवान महावीर के जीवन चरित्र का दर्शन कराएंगी। ​बैंड और भजन: भठिंडा के बैंड सहित 10 तरह के बैंड और 6 भजन मंडलियां प्रभु का गुणगान करेंगी। ​लवाजमा: शोभायात्रा में 3 बग्गी, 4 घोड़े और 2 डीजे शामिल होंगे। ​सामाजिक समरसता का संदेश: 10 हजार लोग एक साथ करेंगे भोजन शोभायात्रा के समापन पर अणुव्रत नगर में विशाल महाप्रसादी का आयोजन होगा। इसके लिए दो बड़े डोम तैयार किए गए हैं, जहाँ 10 हजार समाजबंधु एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण करेंगे। आयोजन स्थल पर महिलाओं और पुरुषों के बैठने की अलग-अलग और भव्य व्यवस्था की गई है।
    4
    ​पाली,मनीष राठौड़ | भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरा पाली शहर भक्तिमय हो गया है। सोमवार सुबह अणुव्रत नगर में आयोजित सामूहिक नवकार महामंत्र जाप में करीब तीन हजार जैन समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आध्यात्मिक माहौल बना दिया। इस दौरान 108 लक्की ड्रॉ के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। ​कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जैन युवा संगठन अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*​कल सजेगी भव्य शोभायात्रा*
महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में 31 मार्च सुबह 7:30 बजे बागर मोहल्ला स्थित श्री संघ सभा भवन से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना होगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे गोल निम्बड़ा, सर्राफा बाजार, धानमंडी और पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए अणुव्रत नगर पहुंचेगी।
*​शोभायात्रा की मुख्य विशेषताएं*
​35 जीवंत झांकियां: भगवान महावीर के जीवन चरित्र का दर्शन कराएंगी।
​बैंड और भजन: भठिंडा के बैंड सहित 10 तरह के बैंड और 6 भजन मंडलियां प्रभु का गुणगान करेंगी।
​लवाजमा: शोभायात्रा में 3 बग्गी, 4 घोड़े और 2 डीजे शामिल होंगे।
​सामाजिक समरसता का संदेश: 10 हजार लोग एक साथ करेंगे भोजन
शोभायात्रा के समापन पर अणुव्रत नगर में विशाल महाप्रसादी का आयोजन होगा। इसके लिए दो बड़े डोम  तैयार किए गए हैं, जहाँ 10 हजार समाजबंधु एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण करेंगे। आयोजन स्थल पर महिलाओं और पुरुषों के बैठने की अलग-अलग और भव्य व्यवस्था की गई है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बालोतरा : रेल बचाओ संघर्ष समिति, मंडापुरा–पचपदरा के लोग आज निकालेंगे विशाल आक्रोश रैली, मुख्य मांग पुराना बालोतरा–पचपदरा रेल मार्ग ही रखा जाए कायम।_
    2
    बालोतरा : रेल बचाओ संघर्ष समिति, मंडापुरा–पचपदरा के लोग आज निकालेंगे विशाल आक्रोश रैली, मुख्य मांग पुराना बालोतरा–पचपदरा रेल मार्ग ही रखा जाए कायम।_
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    1
    Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    15 min ago
  • Post by Bhanwar Lal Beniwal
    2
    Post by Bhanwar Lal Beniwal
    user_Bhanwar Lal Beniwal
    Bhanwar Lal Beniwal
    Farmer खींवसर, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पाली सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रमुख कनिष्क शर्मा ने सर्व ब्राह्मण महासभा को संबोधित करते हुए पाली के विघायक भीमराज भाटी से सर्व ब्राह्मण महासभा के लिए 20 भिगा जमीन सामुदायिक भवन के आवंटन कि मांग जिस पर विधायक भाटी ने कहा कि आपको जहां जमीन चाहिए उस जमीन को चिन्हित कर सम्बन्धित विभागों मे आवेदन कर वहां से जो जमीन के भुअभिलेख का पत्र मुझे लाकर देना उस जमीन पर सामुदायिक भवन के लिए भुमी आवंटन करवाने में मदद कर सकता हूं।ओर मेरे पास सम्बन्धित पत्र आने पर प्रमुखता से आवंटन करवा दुंगा। सर्व ब्राह्मण महासभा को सम्बोधित करते हुए आश्वासन दिया।
    1
    पाली सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रमुख कनिष्क शर्मा ने सर्व ब्राह्मण महासभा को संबोधित करते हुए पाली के विघायक भीमराज भाटी से सर्व ब्राह्मण महासभा के लिए 20 भिगा जमीन सामुदायिक भवन के आवंटन कि मांग जिस पर विधायक भाटी ने कहा कि आपको जहां जमीन चाहिए उस जमीन को चिन्हित कर सम्बन्धित विभागों मे आवेदन कर वहां से जो जमीन के भुअभिलेख का पत्र मुझे लाकर देना उस जमीन पर सामुदायिक भवन के लिए भुमी आवंटन करवाने में मदद कर सकता हूं।ओर मेरे पास सम्बन्धित पत्र आने पर प्रमुखता से आवंटन करवा दुंगा। सर्व ब्राह्मण महासभा को सम्बोधित करते हुए आश्वासन दिया।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पाली में 10वीं में फेल होने से डिप्रेशन में आकर 15 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह रात 11 बजे तक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसके बाद घर की पहली मंजिल पर जाकर पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। मां उसे बुलाने ऊपर गई तो कमरे में नाबालिग बेटे को लटका देख चीख पड़ी। मामला पाली का है, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। 10वीं में फेल होने के बाद गुमसुम रहता था परिजनों ने बताया- 10 के रिजल्ट में फेल होने के बाद दिनेश (बदला हुआ नाम) गुमसुम रहने लगा था। हमने उसे समझाया था कि कोई बात नहीं आगे अच्छे नंबर आ जाएंगे। दिनेश के पिता कामकाज के सिलसिले में सऊदी गए हुए हैं।
    1
    पाली में 10वीं में फेल होने से डिप्रेशन में आकर 15 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया।
वह रात 11 बजे तक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसके बाद घर की पहली मंजिल पर जाकर पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। मां उसे बुलाने ऊपर गई तो कमरे में नाबालिग बेटे को लटका देख चीख पड़ी।
मामला पाली का है, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
10वीं में फेल होने के बाद गुमसुम रहता था
परिजनों ने बताया- 10 के रिजल्ट में फेल होने के बाद दिनेश (बदला हुआ नाम) गुमसुम रहने लगा था। हमने उसे समझाया था कि कोई बात नहीं आगे अच्छे नंबर आ जाएंगे। दिनेश के पिता कामकाज के सिलसिले में सऊदी गए हुए हैं।
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.