logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद बांदा इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन बांदा: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० की बांदा इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन गुरुवार, 02 अप्रैल 2026 को किया गया। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बैठक का आयोजन नगर क्षेत्र के मंडलायुक्त कार्यालय के सामने राज निवास परिषद जिला कार्यालय में किया गया। बैठक में परिषद के सभी सदस्य, अन्य पत्रकार संगठन के पदाधिकारी और पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारी: अनवर रजा रानू – मंडल महासचिव नीरज निगम – जिलाध्यक्ष आसिफ अली – जिला प्रभारी श्रीकांत श्रीवास्तव – युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमोद कुमार – युवा प्रकोष्ठ जिला प्रभारी सत्यनारायण निषाद – जिला उपाध्यक्ष मितेश कुमार – जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी नंदूराम चतुर्वेदी – जिला महासचिव गौरव सिंह चौहान – जिला सचिव प्रभंजन कुमार – तहसील प्रभारी, बबेरू अन्य सदस्यों और पदाधिकारियों के पद पूर्ववत रखे गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी ने परिषद की सफलता और विकास के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा जताया गया विश्वास उनके लिए प्रेरणास्रोत है। वे परिषद की नीतियों के तहत मिलकर इसे और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और सभी से अपेक्षा की कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा में सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि परिषद हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी और सभी को एकजुट होकर परिषद को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करना होगा।इस अवसर पर परिषद के तमाम पदाधिकारी, सदस्यगण एवं अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

1 day ago
user_Amod Kumar
Amod Kumar
रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • साइबर क्राइम पुलिस ने एक ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में पूरे 4 लाख 23 हजार 200 रुपये वापस कराए।
    1
    साइबर क्राइम पुलिस ने एक ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में पूरे 4 लाख 23 हजार 200 रुपये वापस कराए।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत लोगों के मुफ्त बैंक खाते खोले जा रहे हैं। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातों में भेजने की सुविधा दी जा रही है।
    1
    प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत लोगों के मुफ्त बैंक खाते खोले जा रहे हैं। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातों में भेजने की सुविधा दी जा रही है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फैक्ट्री से काम करके निकले वर्कर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल से बाइक सवार को कानपुर किया गया रेफर, पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़कर कार्यवाही की शुरू , सुमेरपुर थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया का मामला।
    4
    फैक्ट्री से काम करके निकले वर्कर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर,
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, 
हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल से बाइक सवार को कानपुर किया गया रेफर,
पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़कर कार्यवाही की शुरू ,
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल एक वीर महिला झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि झलकारी बाई सही अर्थों में वीरांगना थी। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका जन्म झांसी के निकट भोजला गांव में सरोवर सिंह और जमुना देवी के घर 22 नवंबर 1830 को हुआ था। ये प्रारम्भ से ही साहसी थी। इनके पिता ने इन्हें घुड़सवारी तथा हथियार चलाना सिखा दिया था। इनका रानी की सेना के एक सैनिक पूरन कोरी से विवाह हो गया था। जब दुल्हेराव नामक भितरघाती के कारण गोरों को झांसी के किले के भीतर प्रवेश मिल गया और किले पर कब्जा होने लगा। रानी को झांसी से बाहर जाना पड़ा। ऐसे में उस समय झलकारी बाई हमशक्ल होने के कारण घोड़े पर सवार होकर गोरों के शिविर में पहुंच गई तो इन्हें देखकर गोरे सन्न रह गये। जनरल ह्यूरोज ने कहा कि यदि इन जैसी एक प्रतिशत महिलाएं भारत में हो जाये तो उन्हें देश छोड़ कर जाना पड़ेगा। झलकारी बाई के पति युद्ध में शहीद हो गए थे। झलकारी बाई की वीरता स्मरणीय रहेगी। इनके बारे में दो मत है कि ये 4 अप्रैल 1857 को वीरगति को प्राप्त हो गयी, दूसरे मतानुसार इन्हें फांसी दी गई थी। इस कार्यक्रम में सिद्धा, प्रेम, सागर, प्रिन्स, रिचा, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, पंकज सिंह, राहुल सोनकर, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
    4
    हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल एक वीर महिला झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि झलकारी बाई सही अर्थों में वीरांगना थी। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका जन्म झांसी के निकट भोजला गांव में सरोवर सिंह और जमुना देवी के घर 22 नवंबर 1830 को हुआ था। ये प्रारम्भ से ही साहसी थी। इनके पिता ने इन्हें घुड़सवारी तथा हथियार चलाना सिखा दिया था। इनका रानी की सेना के एक सैनिक पूरन कोरी से विवाह हो गया था। जब दुल्हेराव नामक भितरघाती के कारण गोरों को झांसी के किले के भीतर प्रवेश मिल गया और किले पर कब्जा होने लगा। रानी को झांसी से बाहर जाना पड़ा। ऐसे में उस समय झलकारी बाई हमशक्ल होने के कारण घोड़े पर सवार होकर गोरों के शिविर में पहुंच गई तो इन्हें देखकर गोरे सन्न रह गये। जनरल ह्यूरोज ने कहा कि यदि इन जैसी एक प्रतिशत महिलाएं भारत में हो जाये तो उन्हें देश छोड़ कर जाना पड़ेगा। झलकारी बाई के पति युद्ध में शहीद हो गए थे। झलकारी बाई की वीरता स्मरणीय रहेगी। इनके बारे में दो मत है कि ये 4  अप्रैल 1857 को वीरगति को प्राप्त हो गयी, दूसरे मतानुसार इन्हें फांसी दी गई थी। इस कार्यक्रम में सिद्धा, प्रेम, सागर, प्रिन्स, रिचा, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, पंकज सिंह, राहुल सोनकर, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Hamirpur Uttar pradesh ग्राम अतरार में पाइप लाइन का पानी बहुत निकल रहा है जिससे पूरी सड़क खराब है आने जाने वालों वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है
    1
    Hamirpur Uttar pradesh ग्राम अतरार में पाइप लाइन का पानी बहुत निकल रहा है जिससे पूरी सड़क खराब है आने जाने वालों वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है
    user_Sukvind prajapati
    Sukvind prajapati
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस प्रशासन मौके पर,, घर में पस रा सन्नाटा
    1
    पुलिस प्रशासन मौके पर,, घर में पस रा सन्नाटा
    user_Ramlakhan Namdev
    Ramlakhan Namdev
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बाइक से खतरनाक स्टंट करना युवकों को पड़ भारी,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
    1
    बाइक से खतरनाक स्टंट करना युवकों को पड़ भारी,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बताया जा रहा है कि यहां कम दाम में बढ़िया रिपेयरिंग की जाती है। पंचर, सर्विसिंग, ब्रेक, चेन सेटिंग और अन्य काम तेजी से और सही तरीके से किए जाते हैं, जिससे ग्राहकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
    1
    बताया जा रहा है कि यहां कम दाम में बढ़िया रिपेयरिंग की जाती है। पंचर, सर्विसिंग, ब्रेक, चेन सेटिंग और अन्य काम तेजी से और सही तरीके से किए जाते हैं, जिससे ग्राहकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राठ विधायक मनीषा अनुरागी का बुलडोज़र वाला अंदाज़ हुआ वायरल , बुलडोज़र में सवार होकर जनता का स्वीकारा अभिवादन , बुलडोज़र के बकेट में सवार होकर ज़मीन से कई मीटर ऊपर नज़र आयी विधायिका, अपनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले जवारा मेला में शिरकत करने पहुंची थी राठ से भाजपा विधायक मनीषा अनुरागी, बुलडोज़र में सवार होकर विधायिका ने लुटाया लंगर, विधायिका के अनोखे कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से हो रहा है वायरल ...
    1
    राठ विधायक मनीषा अनुरागी का बुलडोज़र वाला अंदाज़ हुआ वायरल ,
बुलडोज़र में सवार होकर जनता का स्वीकारा अभिवादन ,
बुलडोज़र के बकेट में सवार होकर ज़मीन से कई मीटर ऊपर नज़र आयी विधायिका,
अपनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले जवारा मेला में शिरकत करने पहुंची थी राठ से भाजपा विधायक मनीषा अनुरागी,
बुलडोज़र में सवार होकर विधायिका ने लुटाया लंगर,
विधायिका के अनोखे कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से हो रहा है वायरल ...
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.