केकड़ी सदर थाना पुलिस की ब्याज माफिया, अवैध साहूकारी एवं धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई। केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी सदर ने ब्याज माफिया, अवैध साहूकारी एवं धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू सांसी पुत्र सावरा, उम्र 43 वर्ष, निवासी खवास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को भैंरूलाल बलाई ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि आरोपी पप्पू सांसी द्वारा उधार दिए गए पैसों पर ब्याज पर ब्याज लगाकर कथित रूप से पैसे की मांग की जा रही थी। मामले में थाना केकड़ी सदर पर प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद केकड़ी सदर पुलिस टीम ने आरोपी के मकान पर दबिश देकर करीब 45 से 50 लाख रुपये के स्टाम्प पर की गई लिखापढ़ी तथा बैंक के 10 खाली चेक बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन, ASP राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश गोरा के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल विजय सिंह, हेड कांस्टेबल सीमा मीणा और कांस्टेबल रामजी लाल चौधरी भी शामिल रहे।
केकड़ी सदर थाना पुलिस की ब्याज माफिया, अवैध साहूकारी एवं धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई। केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी सदर ने ब्याज माफिया, अवैध साहूकारी एवं धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू सांसी पुत्र सावरा, उम्र 43 वर्ष, निवासी खवास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को भैंरूलाल बलाई ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि आरोपी पप्पू सांसी द्वारा उधार दिए गए पैसों पर ब्याज पर ब्याज लगाकर कथित रूप से पैसे की मांग की जा रही थी। मामले में थाना केकड़ी सदर पर प्रकरण दर्ज
किया गया। इसके बाद केकड़ी सदर पुलिस टीम ने आरोपी के मकान पर दबिश देकर करीब 45 से 50 लाख रुपये के स्टाम्प पर की गई लिखापढ़ी तथा बैंक के 10 खाली चेक बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन, ASP राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश गोरा के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल विजय सिंह, हेड कांस्टेबल सीमा मीणा और कांस्टेबल रामजी लाल चौधरी भी शामिल रहे।
- टोंक में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन टोंक में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन टोंक। शहर में गणेशोत्सव के समापन पर शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धालु जुलूस के रूप में लेकर निकले। इस दौरान रास्तेभर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते नजर आए। कई स्थानों पर डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर उत्साह मनाया। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश प्रतिमाओं को शहर के बनास नदी क्षेत्र और चतुर्भुज तालाब सहित निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ले जाया गया, जहां विधि-विधान और श्रद्धा के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को पुष्प, माला और प्रसाद अर्पित किया। इस दौरान शहर में जगह-जगह गणेश भक्तों की भीड़ दिखाई दी। जुलूस में शामिल युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे, वहीं ढोल-नगाड़ों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष टोंक में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। इसके बाद 10 दिन तक पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ तथा 25 सितंबर, अनंत चतुर्दशी को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शहर में चले गणेशोत्सव का समापन हुआ।3
- पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में 'नमामि भारतम् वन्दे मातरम्' राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का भव्य आयोजन पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी "नमामि भारतम् वन्दे मातरम्" कार्यक्रम का अत्यंत गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा देशभर के विद्यालयों में 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे एक साथ वन्दे मातरम का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसी क्रम में विद्यालय में भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्थान क्षेत्र के सह कोषाध्यक्ष किशन गोपाल कुमावत, विशिष्ट अतिथि माननीय खंड संघ चालक श्री सुभाष भाल, अध्यक्षता कर रहे जिला समिति सदस्य यशवंत बेली तथा प्रबंध समिति अध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया। मुख्य वक्ता किशन गोपाल कुमावत ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि "वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा, समर्पण और राष्ट्रीय अस्मिता का अमर घोष व हिमालय के प्रतिभाव है। इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असंख्य क्रांतिकारियों में देशभक्ति की अलख जगाई और उन्हें मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा दी। आज आवश्यकता है कि हम सभी अपने जीवन में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक उत्तरदायित्व के संस्कारों को आत्मसात करें तथा भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें और आगे बताते हुए कहा त्रेता युग में श्री राम ने लक्ष्मण जी को कहा जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी लक्ष्मण यह लंका चाहे सोने की बनी हुई हो, फिर भी मुझे अच्छी नहीं लगती, क्योंकि माता और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होती हैं। मनुष्य के लिए उसकी माँ और मातृभूमि सबसे अधिक पूजनीय एवं सम्माननीय हैं। संसार का कोई भी वैभव, धन-संपत्ति या स्वर्ग का सुख भी अपनी जन्मभूमि और माँ के स्नेह का स्थान नहीं ले सकता । वन्दे मातरम्" केवल दो शब्द नहीं हैं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का स्वर है। इसके उपरांत विद्यालय के सभी भैया-बहिनों, आचार्य-दीदीयों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ, एक लय, एक स्वर में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्रभक्ति का अनुपम संदेश दिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का उल्लासपूर्ण वातावरण व्याप्त रहा। कार्यक्रम में प्रबंध समिति उपाध्यक्ष जसवंत सिंह अरविंद गर्ग विशेष आमंत्रित सदस्य कृष्ण गोपाल पांडे कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद पारीक सदस्य डॉ.पवन सिंघल हेमराज सैनी की गौरवमयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य श्रीकांत मेघवंशी ने किया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रनिर्माण के ऐसे आयोजनों में निरंतर सहभागिता का संकल्प लिया गया।2
- 5 साल की राधे का नृत्य मचा रहा धमाल गणपति पंडालों में हर कोई हो रहा मंत्रमुग्ध 5 साल की राधे का नृत्य मचा रहा धमाल गणपति पंडालों में हर कोई हो रहा मंत्रमुग्ध भीलवाड़ा। शहर की संजय कॉलोनी की महज 5 वर्ष की नन्ही गुड़िया हार्वी शर्मा ‘राधे’ इन दिनों अपने नृत्य से गणपति महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गणपति महोत्सव के दौरान राधे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर नृत्य की प्रस्तुति दे रही है। अपनी मासूम अदाओं और शानदार नृत्य से वह श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। हार्वी (राधे) की नृत्य प्रस्तुतियों की रील सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। हरियाणवी से लेकर राजस्थानी गानों पर राधे का शानदार नृत्य देखने के लिए लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। गणपति पंडालों में प्रस्तुति के दौरान क्षेत्रवासी नन्ही राधे का उत्साह बढ़ाते हुए खूब प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। राधे की उम्र भले ही महज 5 वर्ष है, लेकिन नृत्य के प्रति उसका उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बनता है। वह अलग-अलग गीतों की धुन पर पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुति देती है, जिसे देखकर बच्चे ही नहीं, बड़े भी उसकी तारीफ करते नजर आते हैं। खास बात यह है कि राधे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किशोरी सेन नृत्य का प्रशिक्षण दे रही हैं। गुरु के मार्गदर्शन में राधे राजस्थानी और हरियाणवी गीतों पर अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियों से लगातार लोगों की वाहवाही बटोर रही हैं। राधे भीलवाड़ा के संजय कॉलोनी की रहने वाली है। उसके पिता लक्की शर्मा और माता प्रीति शर्मा हैं। वहीं दादा उदय शर्मा और दादी सुमन देवी भी राधे की प्रतिभा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। परिवार का कहना है कि राधे को बचपन से ही नृत्य का शौक है और वह अपनी प्रस्तुतियों को लेकर काफी उत्साहित रहती है।2
- कभी भारत ने सपना देखा था कि वह केवल दुनिया का बाजार नहीं, बल्कि दुनिया की निर्माण शक्ति बने। आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह सपना संकल्प से उपलब्धि की ओर बढ़ते हुए नई पहचान गढ़ रहा है। 12 वर्ष पहले शुरू हुआ ‘Make in India’ आज भारत के आत्मविश्वास, हुनर और सामर्थ्य का प्रतीक बन चुका है। इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, UPI और रेलवे से लेकर अनेक क्षेत्रों तक, Made in India की गूंज दुनिया भर में सुनाई दे रही है। भारत में बने उत्पादों और भारत में विकसित नवाचारों पर दुनिया का बढ़ता भरोसा हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। ‘Make in India’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! #12YearsOfMakeInIndia1
- श्री द्वारकाधीश रणछोड़ मंदिर दर्शन समेलिया फागी जयपुर राजस्थान 🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🌹 🔱⚜️ 25 सितम्बर 2026🌸 🌷🌹दिन शुक्रवार 🌸🌺 💐💐रौद्र संवत्सर 2083💥🌞 💐 भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी 🌸🌺 समेलिया श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज श्रृंगार झांकी दर्शन 🌺 श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज की कृपा आप सभी पर सदैव बनी र🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🌹1
- बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया AJMER बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया है ऐहतमाम फिल्म बनारस से मशहूर हुए बॉलीवुड फिल्म एक्टर ज़ैद खान अपने साथियों के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे , जहां उन्होंने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार में अकीदत की चादर और फुल पेश किए। इस खास मौके पर उन्होंने हजारों लोगों के लिए दरगाह में 11वीं शरीफ़ के लंगर का ऐहतमाम भी किया। ज़ैद खान को दरगाह की जानिब से खादिम सैय्यद असग़र हाशमी ने ज़ियारत कराई और दरबार की दस्तारबंदी कर तबर्रुक पेश किया। ज़ैद खान कर्नाटक हुकूमत के मशहूर मिनिस्टर बी ज़ेड जमीर अहमद खान के बेटे है और उनकी जानिब से अजमेर शरीफ दरगाह में शुकराना चादर पेश करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने दरगाह शरीफ में हजारों जायरीन के लिए 11वीं शरीफ का लंगर अपने हाथों से तकसीम किया। ज़ैद खान ने फिल्म बनारस से अपने कैरियर का कामयाब आगाज़ किया और 2026 में अनिल कुमार के डायरेशन में फिल्म "कल्ट" में अहम किरदार भी किया है। जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस मलायका वासुपाल और रचना राम भी नजर आई थी। अजमेर दरगाह पहुंचे ज़ैद खान और उनके साथियों ने बी ज़ेड ज़मीर अहमद खान के सियासी जिंदगी में आफतों से महफूज़ रहने और उनके हक में खुशियों की दुआ मांगी। इसी तरह अदाकारी के मैदान में ज़ैद खान की कामयाबी के लिए भी खुसूसी दुआ का ऐहतमाम किया गया। गौरतलब है कि ज़ैद खान फिल्म बनारस के रिलीज़ के वक्त भी अजमेर शरीफ हाजिरी देने आए थे और अब फिल्म कल्ट के रिलीज़ होने के बाद भी ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में ज़ियारत करने अजमेर आए है।1
- नगर निगम में महापौर के शपथ ग्रहण व पदभार ग्रहण में कांग्रेसी पार्षदों को नहीं दिया प्रवेश1
- Ajmer नगर निगम की नई महापौर अनामिका शर्मा और उप महापौर हेमंत संखला का पदभार ग्रहण Dainik News AJMER Ajmer नगर निगम की नई महापौर अनामिका शर्मा और उप महापौर हेमंत संखला का पदभार ग्रहण Dainik News AJMER1
- अजमेर रेलवे स्टेशन पर AC कॉपर वायर चोर गिरफ्तार | ट्रेनों से चोरी का माल बरामद अजमेर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों से AC के कॉपर वायर और पाइप चोरी करने वाले आरोपी सत्यनारायण मेहरा उर्फ बादल को RPF ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1