logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टोंक में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन टोंक में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन टोंक। शहर में गणेशोत्सव के समापन पर शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धालु जुलूस के रूप में लेकर निकले। इस दौरान रास्तेभर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते नजर आए। कई स्थानों पर डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर उत्साह मनाया। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश प्रतिमाओं को शहर के बनास नदी क्षेत्र और चतुर्भुज तालाब सहित निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ले जाया गया, जहां विधि-विधान और श्रद्धा के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को पुष्प, माला और प्रसाद अर्पित किया। इस दौरान शहर में जगह-जगह गणेश भक्तों की भीड़ दिखाई दी। जुलूस में शामिल युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे, वहीं ढोल-नगाड़ों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष टोंक में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। इसके बाद 10 दिन तक पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ तथा 25 सितंबर, अनंत चतुर्दशी को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शहर में चले गणेशोत्सव का समापन हुआ।

3 hrs ago
user_Credible News
Credible News
Software Developer टोंक, टोंक, राजस्थान•
3 hrs ago

टोंक में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन टोंक में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन टोंक। शहर में गणेशोत्सव के समापन पर शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धालु जुलूस के रूप में लेकर निकले। इस दौरान रास्तेभर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते नजर आए।

कई स्थानों पर डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर उत्साह मनाया। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश प्रतिमाओं को शहर के बनास नदी क्षेत्र और चतुर्भुज तालाब सहित निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ले जाया गया, जहां विधि-विधान और श्रद्धा के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को पुष्प, माला और प्रसाद अर्पित किया। इस दौरान शहर में जगह-जगह गणेश भक्तों की भीड़ दिखाई

दी। जुलूस में शामिल युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे, वहीं ढोल-नगाड़ों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष टोंक में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। इसके बाद 10 दिन तक पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ तथा 25 सितंबर, अनंत चतुर्दशी को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शहर में चले गणेशोत्सव का समापन हुआ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • देर रात DST की बड़ी कार्रवाई, बजरी कारोबारियों में मचा हड़कंप उनियारा/अलीगढ़ में SP रोशन मीणा के निर्देशन एवं CO उनियारा अशोक कुमार के सुपरविजन में DST व थाना अलीगढ़ पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टोंक के उनियारा से बड़ी खबर देर रात DST की बड़ी कार्रवाई, बजरी कारोबारियों में मचा हड़कंप उनियारा/अलीगढ़ में SP रोशन मीणा के निर्देशन एवं CO उनियारा अशोक कुमार के सुपरविजन में DST व थाना अलीगढ़ पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरू के आगे चौथ का बरवाड़ा रोड पर कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। वाहनों से करीब 20 टन अवैध बजरी बरामद होने की जानकारी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अवैध खनन एवं बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी।
    1
    देर रात DST की बड़ी कार्रवाई, बजरी कारोबारियों में मचा हड़कंप
उनियारा/अलीगढ़ में SP रोशन मीणा के निर्देशन एवं CO उनियारा अशोक कुमार के सुपरविजन में DST व थाना अलीगढ़ पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
टोंक के उनियारा से बड़ी खबर
देर रात DST की बड़ी कार्रवाई, बजरी कारोबारियों में मचा हड़कंप
उनियारा/अलीगढ़ में SP रोशन मीणा के निर्देशन एवं CO उनियारा अशोक कुमार के सुपरविजन में DST व थाना अलीगढ़ पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरू के आगे चौथ का बरवाड़ा रोड पर कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। वाहनों से करीब 20 टन अवैध बजरी बरामद होने की जानकारी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अवैध खनन एवं बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी।
    user_Rajesh Kumar SAIN
    Rajesh Kumar SAIN
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    13 min ago
  • अनंत चतुर्दशी पर जिनालय में हुआ अभिषेक, समाजजनों ने की सुख-समृद्धि की कामना सारसोप। अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। 10 लक्षण धर्म के दसवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना करते हुए भगवान का अभिषेक, कलश पूजन एवं मालाओं का निर्माण किया गया। इस दौरान श्री वासुपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक तथा जैन समाज के प्रमुख पर्व अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान भगवान के समक्ष मालाओं की बोली लगाई गई, जिसमें ₹25,125 की बोली रही। बोली लाल चंद जी, भागचंद जी जैन की रही समाजजनों ने भगवान के समक्ष सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अमोलक जैन, अशोक जैन, हेमंत जैन, संजय जैन, कुबेर जैन, प्रेम जैन, महावीर जैन, लालचंद जैन, भागचंद जैन सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। समाजजनों ने भगवान के दर्शन कर धर्म आराधना की तथा आपसी भाईचारे और विश्व शांति की कामना की।
    2
    अनंत चतुर्दशी पर जिनालय में हुआ अभिषेक, समाजजनों ने की सुख-समृद्धि की कामना
सारसोप। अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। 10 लक्षण धर्म के दसवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना करते हुए भगवान का अभिषेक, कलश पूजन एवं मालाओं का निर्माण किया गया। इस दौरान श्री वासुपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक तथा जैन समाज के प्रमुख पर्व अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम के दौरान भगवान के समक्ष मालाओं की बोली लगाई गई, जिसमें ₹25,125 की बोली रही। बोली लाल चंद जी, भागचंद जी जैन की रही समाजजनों ने भगवान के समक्ष सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर अमोलक जैन, अशोक जैन, हेमंत जैन, संजय जैन, कुबेर जैन, प्रेम जैन, महावीर जैन, लालचंद जैन, भागचंद जैन सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। समाजजनों ने भगवान के दर्शन कर धर्म आराधना की तथा आपसी भाईचारे और विश्व शांति की कामना की।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मैदान पर खिलाड़ियों का जोरदार दमखम, जीत के लिए भिड़े टीमें वॉलीबॉल मुकाबलों में लालपुरा और होली एंजेल्स विद्यालय ने दर्ज की जीत, 19 वर्षीय वर्ग में लालपुरा फाइनल में लालसोट। शहर के पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में चल रही 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह (17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा) के तीसरे दिन खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों का गवाह बना। शुक्रवार को आयोजित वॉलीबॉल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, जोश और दमखम का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने बताया कि 25 सितंबर को 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग में वॉलीबॉल के विभिन्न मुकाबले आयोजित हुए। 17 वर्षीय वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा तथा होली एंजेल्स विद्यालय महुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं 19 वर्षीय छात्र वर्ग के मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहराउण्डा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबलों के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता का समापन शनिवार, 26 सितंबर को होगा। समापन समारोह में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
    2
    मैदान पर खिलाड़ियों का जोरदार दमखम, जीत के लिए भिड़े टीमें
वॉलीबॉल मुकाबलों में लालपुरा और होली एंजेल्स विद्यालय ने दर्ज की जीत, 19 वर्षीय वर्ग में लालपुरा फाइनल में
लालसोट। शहर के पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में चल रही 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह (17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा) के तीसरे दिन खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों का गवाह बना। शुक्रवार को आयोजित वॉलीबॉल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, जोश और दमखम का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने बताया कि 25 सितंबर को 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग में वॉलीबॉल के विभिन्न मुकाबले आयोजित हुए। 17 वर्षीय वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा तथा होली एंजेल्स विद्यालय महुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
वहीं 19 वर्षीय छात्र वर्ग के मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहराउण्डा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबलों के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
प्रतियोगिता का समापन शनिवार, 26 सितंबर को होगा। समापन समारोह में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
    user_Rakesh sharma
    Rakesh sharma
    Software Developer लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • केकड़ी सदर थाना पुलिस की ब्याज माफिया, अवैध साहूकारी एवं धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई। केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी सदर ने ब्याज माफिया, अवैध साहूकारी एवं धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू सांसी पुत्र सावरा, उम्र 43 वर्ष, निवासी खवास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को भैंरूलाल बलाई ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि आरोपी पप्पू सांसी द्वारा उधार दिए गए पैसों पर ब्याज पर ब्याज लगाकर कथित रूप से पैसे की मांग की जा रही थी। मामले में थाना केकड़ी सदर पर प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद केकड़ी सदर पुलिस टीम ने आरोपी के मकान पर दबिश देकर करीब 45 से 50 लाख रुपये के स्टाम्प पर की गई लिखापढ़ी तथा बैंक के 10 खाली चेक बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन, ASP राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश गोरा के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल विजय सिंह, हेड कांस्टेबल सीमा मीणा और कांस्टेबल रामजी लाल चौधरी भी शामिल रहे।
    2
    केकड़ी सदर थाना पुलिस की ब्याज माफिया, अवैध साहूकारी एवं धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई।
केकड़ी। 
पुलिस थाना केकड़ी सदर ने ब्याज माफिया, अवैध साहूकारी एवं धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू सांसी पुत्र सावरा, उम्र 43 वर्ष, निवासी खवास को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को भैंरूलाल बलाई ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि आरोपी पप्पू सांसी द्वारा उधार दिए गए पैसों पर ब्याज पर ब्याज लगाकर कथित रूप से पैसे की मांग की जा रही थी। मामले में थाना केकड़ी सदर पर प्रकरण दर्ज किया गया।
इसके बाद केकड़ी सदर पुलिस टीम ने आरोपी के मकान पर दबिश देकर करीब 45 से 50 लाख रुपये के स्टाम्प पर की गई लिखापढ़ी तथा बैंक के 10 खाली चेक बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन, ASP राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश गोरा के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल विजय सिंह, हेड कांस्टेबल सीमा मीणा और कांस्टेबल रामजी लाल चौधरी भी शामिल रहे।
    user_KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम-खम, दर्शकों ने तालिया से किया उत्सव वर्धन लालसोट। शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में चल रही 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह (17 एवं 19 वर्ष छात्र- छात्रा) में खेल मैदान पर छात्र-छात्राओ ने अपना दम दिखाया। प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने बताया प्रतियोगिता के तीसरे दिन 25 सितम्बर 2026 को 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय छात्र एवं छात्राओं के वॉलीबॉल खेल के मैच हुए जिसमें 17 वर्षीय वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा एवं होली एंजेल्स विद्यालय महुआ विजेता रहे तथा 19 वर्षीय छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहराउण्डा को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। प्रतियोगिता का समापन शनिवार दिनांक 26 सितंबर 2026 को होगा।
    2
    जिला स्तरीय खेलकूद  प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम-खम, दर्शकों ने तालिया से किया उत्सव वर्धन
लालसोट। शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में चल रही 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह (17 एवं 19 वर्ष छात्र- छात्रा) में खेल मैदान पर छात्र-छात्राओ ने अपना दम दिखाया। 
प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने बताया प्रतियोगिता के तीसरे दिन 25 सितम्बर 2026 को  17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय छात्र एवं छात्राओं के वॉलीबॉल खेल के मैच हुए जिसमें 17 वर्षीय वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा एवं होली एंजेल्स विद्यालय महुआ विजेता रहे तथा 19 वर्षीय छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा  ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहराउण्डा को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। 
प्रतियोगिता का समापन शनिवार दिनांक 26 सितंबर 2026 को होगा।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • श्री गणेश विसर्जन # शिवाड़ #Sawai Madhopur #likes #comment #sair #folow # गणेश जी महाराज का विसर्जन
    1
    श्री गणेश विसर्जन # शिवाड़ #Sawai Madhopur #likes #comment #sair #folow #
गणेश जी महाराज का विसर्जन
    user_Mastram Meena
    Mastram Meena
    चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • उनियारा में 45 ग्राम पंचायतों की आरक्षण लॉटरी पूरी, पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ उनियारा)। उनियारा उपखंड क्षेत्र में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण को लेकर लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई। उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर के सानिध्य में क्षेत्र की 45 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। उपखंड अधिकारी के अनुसार उनियारा उपखंड क्षेत्र में कुल 1 लाख 56 हजार 350 मतदाता हैं। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। कुल 45 सरपंच पदों में 22 पद आरक्षित और 23 पद सामान्य निर्धारित किए गए हैं। आरक्षित पदों में SC के 8, ST के 13 और OBC का 1 पद शामिल है। वहीं महिला आरक्षण के तहत SC के 4, ST के 6, OBC का 0 और सामान्य वर्ग के 12 पद निर्धारित किए गए हैं। आरक्षण लॉटरी पूरी होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों की तैयारियां भी तेज होने लगी हैं। अब पंचायतवार आरक्षण के अनुसार चुनावी मैदान में उतरने वाले दावेदारों की तस्वीर सामने आने लगी है। बाइट — सुमन गुर्जर, उपखंड
    1
    उनियारा में 45 ग्राम पंचायतों की आरक्षण लॉटरी पूरी, पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ
उनियारा)। उनियारा उपखंड क्षेत्र में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण को लेकर लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई। उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर के सानिध्य में क्षेत्र की 45 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई।
उपखंड अधिकारी के अनुसार उनियारा उपखंड क्षेत्र में कुल 1 लाख 56 हजार 350 मतदाता हैं। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है।
कुल 45 सरपंच पदों में 22 पद आरक्षित और 23 पद सामान्य निर्धारित किए गए हैं। आरक्षित पदों में SC के 8, ST के 13 और OBC का 1 पद शामिल है।
वहीं महिला आरक्षण के तहत SC के 4, ST के 6, OBC का 0 और सामान्य वर्ग के 12 पद निर्धारित किए गए हैं।
आरक्षण लॉटरी पूरी होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों की तैयारियां भी तेज होने लगी हैं। अब पंचायतवार आरक्षण के अनुसार चुनावी मैदान में उतरने वाले दावेदारों की तस्वीर सामने आने लगी है।
बाइट — सुमन गुर्जर, उपखंड
    user_Rajesh Kumar SAIN
    Rajesh Kumar SAIN
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • रंग-गुलाल के बीच निकला गणेश विसर्जन जुलूस सारसोप। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सारसोप कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर से गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस में श्रद्धालु गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जुलूस के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से अखाड़ा पहलवानों के करतब प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े। युवाओं ने उत्साह के साथ करतब दिखाकर लोगों की तालियां बटोरीं। शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह गणेश भक्तों का स्वागत किया गया। निर्धारित मार्ग से होते हुए जुलूस श्री चारभुजा नाथ मंदिर, कुंड का चौक, चामुंडा माता मंदिर, जगदंबा सेवा केंद्र, टापर चौराहा, श्री इच्छापूर्ण गणेश मंदिर और देवली देवनारायण भगवान मंदिर पहुंचा। इसके बाद गणेश प्रतिमा को देवली बनास नदी ले जाकर विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। जय गणेश, जय गणपति महाराज के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
    4
    रंग-गुलाल के बीच निकला गणेश विसर्जन जुलूस

सारसोप। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सारसोप कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर से गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस में श्रद्धालु गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।

जुलूस के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से अखाड़ा पहलवानों के करतब प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े। युवाओं ने उत्साह के साथ करतब दिखाकर लोगों की तालियां बटोरीं। शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह गणेश भक्तों का स्वागत किया गया।

निर्धारित मार्ग से होते हुए जुलूस श्री चारभुजा नाथ मंदिर, कुंड का चौक, चामुंडा माता मंदिर, जगदंबा सेवा केंद्र, टापर चौराहा, श्री इच्छापूर्ण गणेश मंदिर और देवली देवनारायण भगवान मंदिर पहुंचा। इसके बाद गणेश प्रतिमा को देवली बनास नदी ले जाकर विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।

जय गणेश, जय गणपति महाराज के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • लालसोट पंडा की ढाणी से जिंद महाराज की जिंद महाराज की 13वीं विशाल पैदल यात्रा धूमधाम से हुई रवाना। लालसोट उपखंड में वार्ड नंबर 30 स्थित पंडा की ढाणी से शुक्रवार को जिंद महाराज टोडा ठेकला के लिए 13 वीं विशाल पैदल यात्रा धूमधाम के साथ रवाना हुई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए रवाना हुई। इस दौरान जगह-जगह भक्तों द्वारा पैदल यात्रा का पुष्प वर्षा कर एवं अल्फ आहर देकर पैदल यात्रा का स्वागत किया। यात्रा जिंद महाराज टोडा ठेकला पहुंचने के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी भक्तगण प्रसादी ग्रहण करेंगे।
    2
    लालसोट पंडा की ढाणी से जिंद महाराज की जिंद महाराज की 13वीं विशाल पैदल यात्रा धूमधाम से हुई रवाना। 

लालसोट उपखंड में वार्ड नंबर 30 स्थित पंडा की ढाणी से शुक्रवार को जिंद महाराज टोडा ठेकला के लिए 13 वीं विशाल पैदल यात्रा धूमधाम के साथ रवाना हुई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए रवाना हुई। इस दौरान जगह-जगह भक्तों द्वारा पैदल यात्रा का पुष्प वर्षा कर एवं अल्फ आहर देकर पैदल यात्रा का स्वागत किया। यात्रा जिंद महाराज टोडा ठेकला पहुंचने के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी भक्तगण  प्रसादी ग्रहण करेंगे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.