मैदान पर खिलाड़ियों का जोरदार दमखम, जीत के लिए भिड़े टीमें वॉलीबॉल मुकाबलों में लालपुरा और होली एंजेल्स विद्यालय ने दर्ज की जीत, 19 वर्षीय वर्ग में लालपुरा फाइनल में लालसोट। शहर के पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में चल रही 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह (17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा) के तीसरे दिन खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों का गवाह बना। शुक्रवार को आयोजित वॉलीबॉल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, जोश और दमखम का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने बताया कि 25 सितंबर को 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग में वॉलीबॉल के विभिन्न मुकाबले आयोजित हुए। 17 वर्षीय वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा तथा होली एंजेल्स विद्यालय महुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं 19 वर्षीय छात्र वर्ग के मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहराउण्डा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबलों के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता का समापन शनिवार, 26 सितंबर को होगा। समापन समारोह में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
मैदान पर खिलाड़ियों का जोरदार दमखम, जीत के लिए भिड़े टीमें वॉलीबॉल मुकाबलों में लालपुरा और होली एंजेल्स विद्यालय ने दर्ज की जीत, 19 वर्षीय वर्ग में लालपुरा फाइनल में लालसोट। शहर के पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में चल रही 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह (17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा) के तीसरे दिन खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों का गवाह बना। शुक्रवार को आयोजित वॉलीबॉल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, जोश और दमखम का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने बताया कि 25
सितंबर को 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग में वॉलीबॉल के विभिन्न मुकाबले आयोजित हुए। 17 वर्षीय वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा तथा होली एंजेल्स विद्यालय महुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं 19 वर्षीय छात्र वर्ग के मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहराउण्डा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबलों के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता का समापन शनिवार, 26 सितंबर को होगा। समापन समारोह में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
- खलकाई माता मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन खलकाई माता मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब रामगढ़ पचवारा। लाहड़िकाबास-डोब में मीणा समाज के डोबवाल गोत्र की कुलदेवी खलकाई माता का दो दिवसीय मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। चार दर्जन से अधिक गांवों से पैदल यात्राएं पहुंचीं और हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मन्नत मांगी। भक्तों ने जगह-जगह पैदल यात्रियों के लिए चाय, फल व अल्पाहार की व्यवस्था की। भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। मेले में लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने भी पहुंचकर माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।2
- बैंक ऑफ इंडिया बांसखोह के प्रबंधक कुलदीप जी मीणा को जन्मदिन की ढेर सारी हार्दिक बधाई शुभकामनाएं1
- गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान में भारत विकास परिषद एवं शिव ओम डायग्नोस्टिक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 90 लोगों ने कराई जांच1
- जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन दौसा के युवाओं ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया दौसा, 25 सितंबर। जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट स्थित डीओआईटी कॉन्फ्रेंस रूम में किया गया। इस दौरान दौसा के युवाओं ने जयपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया तथा युवाओं के भविष्य, उनकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता से जुड़े विचारों को जाना। कार्यक्रम में युवाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद नितिन नवीन एवं मदन राठौड़ का प्रेरणादायी उद्बोधन सुना तथा युवाओं के भविष्य, उनकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता से जुड़े विचारों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान अतिथियों ने युवाओं से संवाद भी किया तथा उनके विचारों, अपेक्षाओं और भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए वक्ताओं के विचारों को सुना। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राधेश्याम बैरवा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अंजुल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं युवा उपस्थित रहे।2
- आंगन मिलान सेवा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान,, सिकराय सिकराय में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय आंगन मिलान सेवा कार्यक्रम कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्लांटर व अनुशंसा पत्र देकर सम्मानित किया,सीडीपीओ संजना राजोरिया ने आंगन मिलान सेवा कार्यक्रम की जानकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पौधा और अनुशंसा पत्र भी दिया और माला पहनकर स्वागत किया उन्होंने बताया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर 25 से 27 सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे,एएओ-2 सतीश कुमार मीणा, सुनीता बोहरा रहे मौजूद।1
- नगर पालिका सपोटरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने संभाला कार्यभार नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान नगरपालिका कार्मिकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं, पदभार ग्रहण करने से पहले अध्यक्ष सपना देवी, उपाध्यक्ष बरफी देवी और नवनिर्वाचित 20 पार्षद खुली जीप में सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह माला और शॉल ओढ़ाकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित बोर्ड ने जनता का आभार भी जताया। कार्यभार संभालने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी ने सपोटरा के चहुंमुखी विकास को लेकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सफाई, बिजली, पानी और सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा और सपोटरा के विकास को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।2
- गंगापुर सिटी से इंदरगढ़ मातारानी के नाचते झूमते श्रद्धालुओं ने इंदरगढ़ माता दरबार में चढ़ाई ध्वजा कन्याओं को कराया भोजन विशाल भंडारे में उमड़े भक्त1
- सपोटरा में आस्था का सैलाब, नन्हे-मुन्नों ने निकाली गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा करौली जिले के सपोटरा शहर में शुक्रवार को भगवान श्री गणेश की भक्ति और आस्था का ऐसा रंग देखने को मिला, जिसने पूरे शहर को गणपति भक्ति से सराबोर कर दिया। मौका था वेलकम वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की ओर से निकाली गई भगवान श्री गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा का। शोभायात्रा में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे पूरे उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। बच्चों की मासूमियत और गणपति भक्ति ने हर किसी का मन मोह लिया। शोभायात्रा की शुरुआत नगरपालिका कार्यालय से हुई। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इसके साथ ही भगवान गणेश, भगवान शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की सजीव एवं मनमोहक झांकियां तैयार की गईं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों और आकर्षक झांकियों ने शोभायात्रा की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। जैसे ही शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी, वातावरण भक्तिमय हो गया। “गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारों से सपोटरा शहर गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच बच्चे और श्रद्धालु उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत गणपति विसर्जन शोभायात्रा के मार्ग में शहरवासियों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा और सजीव झांकियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा में शामिल नन्हे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कोई गणपति भक्ति में जयकारे लगाता नजर आया तो कोई हाथ जोड़कर भगवान के दर्शन करता दिखाई दिया। बच्चों की इसी श्रद्धा और उत्साह ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। भावुक माहौल के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा बरबासन देवी मंदिर के पास कालीसिल बांध पहुंची। यहां पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं के बीच भावुक माहौल नजर आया। विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई और इसके बाद श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करते हुए कहा— “गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आना।” प्रतिमा विसर्जन के साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई दी और परिवार एवं क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस वहीं, शोभायात्रा के दौरान कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सपोटरा थाना पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिसकर्मी शोभायात्रा के साथ मौजूद रहे और भीड़ एवं यातायात व्यवस्था को संभालते दिखाई दिए। पुलिस की मौजूदगी में शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सपोटरा में निकली यह गणेश विसर्जन शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि श्रद्धा, संस्कार, उमंग और सामाजिक सहभागिता का खूबसूरत संगम बन गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मासूम भक्ति, आकर्षक झांकियां, श्रद्धालुओं के जयकारे और शहरवासियों का उत्साह लंबे समय तक लोगों के जेहन में यादगार बना रहा।1
- संविदाकर्मियों को लेकर भजनलाल सरकार अपना विजन स्पष्ट करे! 20-25 साल से काम कर रहे कर्मचारियों की स्थिति पर उठे सवाल—नियमितीकरण और बेहतर मानदेय को लेकर सरकार से जवाब की मांग।#संविदाकर्मी #ठेकाकर्मी #ContractWorkers #राजस्थान #भजनलालसरकार #citycablenewsjaipur #AshokGahlot #bjpmorcha1