logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान में भारत विकास परिषद एवं शिव ओम डायग्नोस्टिक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 90 लोगों ने कराई जांच

11 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
11 hrs ago

गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान में भारत विकास परिषद एवं शिव ओम डायग्नोस्टिक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 90 लोगों ने कराई जांच

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • गंगापुर सिटी में कोलीपाडा से शहर के मुख्य मार्गों से निकली गणेश जी की भव्य विसर्जन शोभायात्रा
    1
    गंगापुर सिटी में कोलीपाडा से शहर के मुख्य मार्गों से निकली गणेश जी की भव्य विसर्जन शोभायात्रा
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    7 hrs ago
  • बामनवास में आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम, योजनाओं पर हुआ संवाद बामनवास, सवाईमाधोपुर : कार्यकर्ताओं को प्लांटर व प्रधानमंत्री का संदेश पत्र देकर किया सम्मानित बामनवास। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में तहसील परिसर बामनवास में आंगनबाड़ी मिलन सेवा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना (MMMPY), पूरक पोषाहार (SNP) और ECCE सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्लांटर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पत्र वितरित किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बच्चों का जन्मोत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, तहसीलदार सीमा मीणा,ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ नंदकिशोर मीणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहा।
    4
    बामनवास में आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम, योजनाओं पर हुआ संवाद
बामनवास, सवाईमाधोपुर :
कार्यकर्ताओं को प्लांटर व प्रधानमंत्री का संदेश पत्र देकर किया सम्मानित
बामनवास। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में तहसील परिसर बामनवास में आंगनबाड़ी मिलन सेवा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना (MMMPY), पूरक पोषाहार (SNP) और ECCE सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्लांटर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पत्र वितरित किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बच्चों का जन्मोत्सव भी मनाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, तहसीलदार सीमा मीणा,ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ नंदकिशोर मीणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहा।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • नगर पालिका सपोटरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने संभाला कार्यभार नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान नगरपालिका कार्मिकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं, पदभार ग्रहण करने से पहले अध्यक्ष सपना देवी, उपाध्यक्ष बरफी देवी और नवनिर्वाचित 20 पार्षद खुली जीप में सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह माला और शॉल ओढ़ाकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित बोर्ड ने जनता का आभार भी जताया। कार्यभार संभालने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी ने सपोटरा के चहुंमुखी विकास को लेकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सफाई, बिजली, पानी और सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा और सपोटरा के विकास को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
    2
    नगर पालिका सपोटरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने संभाला कार्यभार 
नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया।
अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान नगरपालिका कार्मिकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
वहीं, पदभार ग्रहण करने से पहले अध्यक्ष सपना देवी, उपाध्यक्ष बरफी देवी और नवनिर्वाचित 20 पार्षद खुली जीप में सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह माला और शॉल ओढ़ाकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित बोर्ड ने जनता का आभार भी जताया।
कार्यभार संभालने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी ने सपोटरा के चहुंमुखी विकास को लेकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सफाई, बिजली, पानी और सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा और सपोटरा के विकास को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    1 hr ago
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लोक मंथन यात्रा कार्यक्रम के तहत करौली महल में हुआ हेरिटेज वॉक करौली लोक मंथन यात्रा कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा करौली महल में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को करौली की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला, संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना रहा।शुक्रवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत जिला संयोजक तिलक भारद्वाज के द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि हेरिटेज वॉक में विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने करौली महल परिसर का भ्रमण किया तथा महल की स्थापत्य शैली, ऐतिहासिक महत्व और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस दौरान नगर सहमंत्री माखन राजपूत, अभी मावई, ऋषभ गोयल , निशांत मीणा , हिमांशु बंसीवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे l
    1
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा  लोक मंथन यात्रा कार्यक्रम के तहत करौली महल में हुआ हेरिटेज वॉक

करौली लोक मंथन यात्रा कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा करौली महल में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को करौली की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला, संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना रहा।शुक्रवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत जिला संयोजक तिलक भारद्वाज के द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि हेरिटेज वॉक में विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने करौली महल परिसर का भ्रमण किया तथा महल की स्थापत्य शैली, ऐतिहासिक महत्व और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस दौरान नगर सहमंत्री माखन राजपूत, अभी मावई,  ऋषभ गोयल , निशांत मीणा , हिमांशु बंसीवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे l
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • दादिया जयपुर में ‘सेवा संकल्प सभा’ की अविस्मरणीय झलकियाँ देखें वीडियो में आप सभी से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है
    1
    दादिया जयपुर में ‘सेवा संकल्प सभा’ की अविस्मरणीय झलकियाँ देखें वीडियो में 

आप सभी से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    31 min ago
  • बरगमा में हुआ आंगन मिलन समारोह हिण्डोन शुक्रवार आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम बरगमा में गोद भराई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूपा फौजदार द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोंद भराई की गई। पंचायत समिति श्री महावीर जी की सीडीपीओ प्रकाशी बाई मीणा की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने महिला मोर्चा मंडल प्रभारी रुपा फौजदार का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया बरगमा आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम और आंगनबाड़ी द्वितीय सहायिकाओं ने विद्या देवी जीतू देवी ज्ञानी मीणा प्रमिला जैन ने मुख्य अतिथि का गोंद भराई समारोह में स्वागत सम्मान किया इस दौरान गोद भराई में प्रेग्नेंट महिला नीलम जाटव की गोंद भराई की गई जीतू देवी जाट द्वारा बरगमा द्वितीय पर प्रेमलता जांगिड़ की गोद भराई की गई और गर्भवती महिलाओ को राज़ सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। विकसित भारत जन सेवा अभियान आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सत्यनारायण धर्मेंद्र चौधरी गौरव चतुर्वेदी जितेंद्र सिंह जाट सहित कई गांव के लोग मौजूद रहे
    1
    बरगमा में हुआ आंगन मिलन समारोह 
 हिण्डोन 
शुक्रवार आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम बरगमा में गोद भराई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूपा फौजदार द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोंद भराई की गई।

पंचायत समिति श्री
 महावीर जी की सीडीपीओ प्रकाशी बाई मीणा की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने महिला मोर्चा मंडल प्रभारी रुपा फौजदार का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया 
बरगमा आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम और आंगनबाड़ी द्वितीय सहायिकाओं ने
विद्या देवी जीतू देवी ज्ञानी मीणा प्रमिला जैन ने मुख्य अतिथि का गोंद भराई समारोह में स्वागत सम्मान किया इस दौरान गोद भराई में प्रेग्नेंट महिला नीलम जाटव की गोंद भराई की गई 
जीतू देवी जाट द्वारा बरगमा द्वितीय पर प्रेमलता जांगिड़ की गोद भराई की गई और गर्भवती महिलाओ को राज़ सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।
विकसित भारत जन सेवा अभियान आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सत्यनारायण धर्मेंद्र चौधरी गौरव चतुर्वेदी जितेंद्र सिंह जाट सहित कई गांव के लोग मौजूद रहे
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    2 hrs ago
  • एक समय पर, एक लय में वंदे मातरम् का हजारों विद्यार्थियों ने किया गायन.... हिंडौन सिटी। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हिंडौन सिटी राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगी नजर आई। मौका था विद्या भारती संस्थान की ओर से आयोजित विशाल सामूहिक गायन कार्यक्रम का, जिसमें हजारों विद्यार्थियों के संवेद स्वर ने संपूर्ण हिंडौन क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। विद्या भारती संस्थान करौली के जिला व्यवस्थापक बजरंग गोयल ने बताया कि हिंडौन ब्लॉक के 40 से अधिक निजी एवं सरकारी विद्यालयों में सुबह 11 बजे निर्धारित समय पर एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ बयाना रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ ठीक सुबह 11 बजे हुआ। जिसमें हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने एक समय, एक लय और एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का गान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तहसीलदार सीमा बघेल,विशिष्ट अतिथि सभापति प्रतिनिधि बलवीर चतुर्वेदी,उपसभापति विक्रम सिंह तोमर,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी रहे। इनके अलावा सेवानिवृत्त कैप्टन घनश्याम खटाना, नरोत्तम सिंह, रामनिवास,संस्थान अध्यक्ष अर्जुन गेरा ,व्यवस्थापक रामचंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कैलाश गुप्ता, प्रधानाचार्य मुरारी लाल पुरवंशी विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह के अंत में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और विद्यार्थियों में देशप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना मजबूत होती है। हजारों कंठों और एक भावना के साथ गूंजे राष्ट्रगीत ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का अभूतपूर्व संदेश दिया।
    4
    एक समय पर, एक लय में वंदे मातरम् का हजारों विद्यार्थियों ने किया गायन.... 
हिंडौन सिटी। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हिंडौन सिटी राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगी नजर आई। मौका था विद्या भारती संस्थान की ओर से आयोजित विशाल सामूहिक गायन कार्यक्रम का, जिसमें हजारों विद्यार्थियों के संवेद स्वर ने संपूर्ण हिंडौन क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। विद्या भारती संस्थान करौली के जिला व्यवस्थापक बजरंग गोयल ने बताया कि हिंडौन ब्लॉक के 40 से अधिक निजी एवं सरकारी विद्यालयों में सुबह 11 बजे निर्धारित समय पर एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ बयाना रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ ठीक सुबह 11 बजे हुआ। जिसमें हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने एक समय, एक लय और एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का गान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तहसीलदार सीमा बघेल,विशिष्ट अतिथि सभापति प्रतिनिधि बलवीर चतुर्वेदी,उपसभापति विक्रम सिंह तोमर,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी रहे। इनके अलावा सेवानिवृत्त कैप्टन घनश्याम खटाना, नरोत्तम सिंह, रामनिवास,संस्थान अध्यक्ष अर्जुन गेरा ,व्यवस्थापक  रामचंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कैलाश गुप्ता, प्रधानाचार्य मुरारी लाल पुरवंशी विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह के अंत में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और विद्यार्थियों में देशप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना मजबूत होती है। हजारों कंठों और एक भावना के साथ गूंजे राष्ट्रगीत ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का अभूतपूर्व संदेश दिया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान में भारत विकास परिषद एवं शिव ओम डायग्नोस्टिक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 90 लोगों ने कराई जांच
    1
    गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान में भारत विकास परिषद एवं शिव ओम डायग्नोस्टिक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 90 लोगों ने कराई जांच
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.