बामनवास में आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम, योजनाओं पर हुआ संवाद बामनवास, सवाईमाधोपुर : कार्यकर्ताओं को प्लांटर व प्रधानमंत्री का संदेश पत्र देकर किया सम्मानित बामनवास। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में तहसील परिसर बामनवास में आंगनबाड़ी मिलन सेवा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना (MMMPY), पूरक पोषाहार (SNP) और ECCE सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्लांटर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पत्र वितरित किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बच्चों का जन्मोत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, तहसीलदार सीमा मीणा,ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ नंदकिशोर मीणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहा।
बामनवास में आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम, योजनाओं पर हुआ संवाद बामनवास, सवाईमाधोपुर : कार्यकर्ताओं को प्लांटर व प्रधानमंत्री का संदेश पत्र देकर किया सम्मानित बामनवास। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में तहसील परिसर बामनवास में आंगनबाड़ी मिलन सेवा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम
में पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), मुख्यमंत्री मातृ
वंदना योजना (MMMPY), पूरक पोषाहार (SNP) और ECCE सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्लांटर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पत्र वितरित किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बच्चों का जन्मोत्सव भी मनाया
गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, तहसीलदार सीमा मीणा,ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ नंदकिशोर मीणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहा।
- बामनवास में आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम, योजनाओं पर हुआ संवाद बामनवास, सवाईमाधोपुर : कार्यकर्ताओं को प्लांटर व प्रधानमंत्री का संदेश पत्र देकर किया सम्मानित बामनवास। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में तहसील परिसर बामनवास में आंगनबाड़ी मिलन सेवा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना (MMMPY), पूरक पोषाहार (SNP) और ECCE सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्लांटर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पत्र वितरित किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बच्चों का जन्मोत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, तहसीलदार सीमा मीणा,ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ नंदकिशोर मीणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहा।4
- गंगापुर सिटी में कोलीपाडा से शहर के मुख्य मार्गों से निकली गणेश जी की भव्य विसर्जन शोभायात्रा1
- मैदान पर खिलाड़ियों का जोरदार दमखम, जीत के लिए भिड़े टीमें वॉलीबॉल मुकाबलों में लालपुरा और होली एंजेल्स विद्यालय ने दर्ज की जीत, 19 वर्षीय वर्ग में लालपुरा फाइनल में लालसोट। शहर के पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में चल रही 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह (17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा) के तीसरे दिन खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों का गवाह बना। शुक्रवार को आयोजित वॉलीबॉल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, जोश और दमखम का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने बताया कि 25 सितंबर को 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग में वॉलीबॉल के विभिन्न मुकाबले आयोजित हुए। 17 वर्षीय वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा तथा होली एंजेल्स विद्यालय महुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं 19 वर्षीय छात्र वर्ग के मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहराउण्डा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबलों के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता का समापन शनिवार, 26 सितंबर को होगा। समापन समारोह में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।2
- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम-खम, दर्शकों ने तालिया से किया उत्सव वर्धन लालसोट। शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में चल रही 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह (17 एवं 19 वर्ष छात्र- छात्रा) में खेल मैदान पर छात्र-छात्राओ ने अपना दम दिखाया। प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने बताया प्रतियोगिता के तीसरे दिन 25 सितम्बर 2026 को 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय छात्र एवं छात्राओं के वॉलीबॉल खेल के मैच हुए जिसमें 17 वर्षीय वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा एवं होली एंजेल्स विद्यालय महुआ विजेता रहे तथा 19 वर्षीय छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहराउण्डा को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। प्रतियोगिता का समापन शनिवार दिनांक 26 सितंबर 2026 को होगा।2
- बाटोदा में गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल बाटोदा। बामनवास उपखंड के बाटोदा कस्बे में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश विसर्जन के लिए विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक एवं जीवंत झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के दर्शन कर कस्बेवासी उत्साहित नजर आए। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ शोभायात्रा मुख्य बाजार से होकर निकली। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन किए और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान गंगापुर-सवाई माधोपुर मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बनी। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाटोदा थाना पुलिस का जाप्ता प्रमुख स्थानों पर तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में भूमिका निभाई। अंत में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान बाटोदा। बामनवास उपखंड के बाटोदा कस्बे में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश विसर्जन के लिए विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक एवं जीवंत झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के दर्शन कर कस्बेवासी उत्साहित नजर आए। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ शोभायात्रा मुख्य बाजार से होकर निकली। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन किए और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान गंगापुर-सवाई माधोपुर मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बनी। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाटोदा थाना पुलिस का जाप्ता प्रमुख स्थानों पर तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में भूमिका निभाई। अंत में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। पूरे आयोजन के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा।1
- आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने की होगी व्यवस्था : उपसभापति गौ माता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने की होगी व्यवस्था लालसोट। नगर परिषद लालसोट के नवनिर्वाचित उपसभापति बृजमोहन सैनी ने कहा कि गौ माता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। नगर परिषद फंड से गौ सेवा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के लिए कमेटी गठित कर उन्हें गौशालाओं में शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही गायों के लिए एंबुलेंस सेवा और समय पर उपचार की व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जाएगी। सैनी ने कहा कि गौ सेवा के साथ-साथ शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जाएंगे।1
- नगर पालिका सपोटरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने संभाला कार्यभार नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान नगरपालिका कार्मिकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं, पदभार ग्रहण करने से पहले अध्यक्ष सपना देवी, उपाध्यक्ष बरफी देवी और नवनिर्वाचित 20 पार्षद खुली जीप में सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह माला और शॉल ओढ़ाकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित बोर्ड ने जनता का आभार भी जताया। कार्यभार संभालने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी ने सपोटरा के चहुंमुखी विकास को लेकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सफाई, बिजली, पानी और सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा और सपोटरा के विकास को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।2
- गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान में भारत विकास परिषद एवं शिव ओम डायग्नोस्टिक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 90 लोगों ने कराई जांच1