जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन दौसा के युवाओं ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया दौसा, 25 सितंबर। जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट स्थित डीओआईटी कॉन्फ्रेंस रूम में किया गया। इस दौरान दौसा के युवाओं ने जयपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया तथा युवाओं के भविष्य, उनकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता से जुड़े विचारों को जाना। कार्यक्रम में युवाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद नितिन नवीन एवं मदन राठौड़ का प्रेरणादायी उद्बोधन सुना तथा युवाओं के भविष्य, उनकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता से जुड़े विचारों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान अतिथियों ने युवाओं से संवाद भी किया तथा उनके विचारों, अपेक्षाओं और भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए वक्ताओं के विचारों को सुना। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राधेश्याम बैरवा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अंजुल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं युवा उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन दौसा के युवाओं ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया दौसा, 25 सितंबर। जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट स्थित डीओआईटी कॉन्फ्रेंस रूम में किया गया। इस दौरान दौसा के युवाओं ने जयपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया तथा युवाओं के भविष्य, उनकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता से जुड़े विचारों को जाना। कार्यक्रम में युवाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद नितिन नवीन एवं मदन राठौड़ का प्रेरणादायी उद्बोधन सुना तथा युवाओं के भविष्य, उनकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण
में सहभागिता से जुड़े विचारों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान अतिथियों ने युवाओं से संवाद भी किया तथा उनके विचारों, अपेक्षाओं और भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए वक्ताओं के विचारों को सुना। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राधेश्याम बैरवा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अंजुल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं युवा उपस्थित रहे।
- स्कूलों के पास घूमने वाला मनचला गिरफ्तार बालघाट ग्रामीण से खबर है, जहां थाना पुलिस ने स्कूल के पास घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि एसपी करौली लोकेश सोनवाल के निर्देशन और डीएसपी भंवरलाल के सुपरविजन में मनचलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रानोली गांव निवासी श्योदान सिंह बेरवा को स्कूल के पास घूमते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर है और मनचलों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- भिवाड़ी में फर्जी सीआईए अधिकारी बनकर मेडिकल संचालक से ₹1 लाख की फिरौती वसूलने वाले दो इनामी आरोपी गिरफ्तार भिवाड़ी पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सीआईए हरियाणा पुलिस अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालक से फिरौती वसूलने के मामले में दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना भिवाड़ी फैज तृतीय की टीम ने ₹15 हजार के इनामी संजू पुत्र राजेंद्र गुर्जर तथा ₹5 हजार के इनामी सागर पुत्र राजेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी जिंदा मोहल्ला, भिवाड़ी गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 को पांच युवक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार से सांथलका स्थित मेडिकल स्टोर पहुंचे थे। आरोपियों ने खुद को हरियाणा सीआईए पुलिस अधिकारी बताते हुए संचालक पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का आरोप लगाया और कार्रवाई के नाम पर उसे जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने सुनसान स्थान पर ले जाकर मेडिकल संचालक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए ₹10 लाख की फिरौती मांगी। भयभीत पीड़ित ने आरोपियों द्वारा बताए गए यूपीआई खाते में पहले ₹10 हजार और फिर ₹90 हजार, कुल ₹1 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर किए। मामले में पुलिस ने पहले मोहित और हर्ष को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ₹10 हजार के इनामी अनिल और ₹25 हजार के इनामी दीपक उर्फ हन्नी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब संजू और सागर की गिरफ्तारी से मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।3
- हिंडौन के टीका कुंड हनुमान मंदिर से शुरू हुई गणेश विसर्जन यात्रा,जलसेन तालाब में हुआ प्रतिमा विसर्जन... हिंडौन सिटी। शहर के बयाना रोड स्थित टीकाकुंड हनुमान मंदिर में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को मंदिर समिति की ओर से विशाल एवं भव्य गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई।टीकाकुंड हनुमान मंदिर से बैंड बाजे, डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ शुरू होकर यह विसर्जन यात्रा बयाना मोड,स्टेशन रोड, नई मंडी, टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, मोहन नगर, मनीराम पार्क, केशव मार्ग, दिलसुख की टाल, डैप रोड होते हुए करौली रोड स्थित जलसेन तालाब पहुंची। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान कई आकर्षक एवं भव्य धार्मिक झांकियां सजाई गई थीं, जो मार्ग में लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजे, डीजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर महिला श्रद्धालु नवनिर्वाचित पार्षद संजना बाई के साथ भजनों पर थिरकती और नृत्य करती हुई चल रही थीं। पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर गणपति बप्पा की प्रतिमा और विसर्जन यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात जलसेन तालाब पर आचार्यों द्वारा पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यह विसर्जन यात्रा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समिति के पदाधिकारी शिव कुमार सैनी एवं गोपाल लांगरा के कुशल नेतृत्व में आयोजित की गई। यात्रा के दौरान टीका कुंड हनुमान मंदिर के महंत संत भोला दास बाबा, भागवत आचार्य शिवम कृष्ण विशेष रूप से सजाई गई अलग-अलग घोड़ा-बग्गी में सवार होकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दे रहे थे। विसर्जन यात्रा में स्थानीय गणमान्य नागरिक, मंदिर समिति के सदस्य एवं हजारों की संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।2
- महु पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110 वीं जयंती मनाई शुक्रवार विधानसभा हिंडौन की,अटल सेवा केंद्र महू इब्राहिमपुर में, सुबह 11:00 बजे प्रखर राष्ट्रवादी उत्कृष्ट संगठनकरता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पृथक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद के महान चिंतक अंत्योदय के प्रणेता त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति हमारे प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110 वीं जयंती पर दीप प्रज्वलित कर, माला पहनाकर, पुष्प अर्पित कर कोटिश.नमन करते हुए शत-शत नमन। इस कार्यक्रम में cpdo श्याम प्रकाश चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल, जिला महामंत्री कृष्णा चौधरी, जिला मंत्री गायत्री गॉड, मधु शर्मा, गंगा गॉड, अंगूरी गॉड, पुष्पा गॉड, मोहन सिनेमा आदि मौजूद रहे।1
- बसवा नगरपालिका अध्यक्ष छोटेलाल इटोडा ने पदभार ग्रहण किया बसवा नगरपालिका अध्यक्ष छोटेलाल इटोडा ने पदभार ग्रहण किया।इस अवसर पर प्रधान सिताराम मीना, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर व्यास, पूर्व सरपंच तेजराम सिहरा,ने अध्यक्ष छोटेलाल इटोडा को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया मौके पर बोलते हुए इटोडा ने साफ शब्दों में कहा कि जिसने मुझे या आपको वोट नहीं दिया वो भी हमारा है और जिसने वोट दिया वो भी हमारा किसी भी तरह से गांव का विकास हो हमारी प्राथमिकता है।हमें सिर्फ विकास कि गति बढ़ानी होगी। और जो भी बसवा कि जनता कि समस्याऐ होगी वो मैं और मेरी कोरम पूरी इमानदारी के साथ पूरी करेंगे जायज़ काम ही करूंगा।1
- बाटोदा में गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल बाटोदा। बामनवास उपखंड के बाटोदा कस्बे में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश विसर्जन के लिए विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक एवं जीवंत झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के दर्शन कर कस्बेवासी उत्साहित नजर आए। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ शोभायात्रा मुख्य बाजार से होकर निकली। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन किए और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान गंगापुर-सवाई माधोपुर मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बनी। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाटोदा थाना पुलिस का जाप्ता प्रमुख स्थानों पर तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में भूमिका निभाई। अंत में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान बाटोदा। बामनवास उपखंड के बाटोदा कस्बे में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश विसर्जन के लिए विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक एवं जीवंत झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के दर्शन कर कस्बेवासी उत्साहित नजर आए। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ शोभायात्रा मुख्य बाजार से होकर निकली। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन किए और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान गंगापुर-सवाई माधोपुर मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बनी। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाटोदा थाना पुलिस का जाप्ता प्रमुख स्थानों पर तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में भूमिका निभाई। अंत में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। पूरे आयोजन के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा।1
- हिंडौन के राजकीय जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया ‘वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस’, पीएमओ ने कहा- स्वास्थ्य तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं फार्मासिस्ट... हिंडौन सिटी। राजकीय जिला अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों की सेवा में लगे फार्मासिस्टों के योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता एवं नर्सिंग अधीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा केक काटकर की गई। इसके पश्चात अस्पताल परिसर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। समारोह के दौरान अस्पताल प्रशासन की ओर से सेवा दे रहे सभी फार्मासिस्टों का अभिनंदन किया गया। वहीं, आभार व्यक्त करते हुए फार्मासिस्टों ने भी पीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता और नर्सिंग अधीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर पारंपरिक तरीके से सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएमओ डॉ. गुप्ता ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे महत्वपूर्ण और पहली कड़ी होते हैं। वे न केवल मरीजों को सही दवाइयां उपलब्ध कराते हैं, बल्कि दवाई देते समय उन्हें खुराक और सावधानियों के प्रति जागरूक भी करते हैं। इसके अलावा अस्पताल में जीवनरक्षक दवाइयों का सुरक्षित भंडारण और प्रबंधन भी फार्मासिस्टों की ही जिम्मेदारी होती है, जिसे वे बेहद निष्ठा के साथ निभाते हैं। इस अवसर पर डीसी इंचार्ज राकेश मंगल, सीनियर फार्मासिस्ट अमृतलाल जाटव, स्टोर इंचार्ज मनमोहन गुप्ता, गिरधर गुप्ता, योगेश गुप्ता, फार्मासिस्ट तेजसिंह धाकड़, अवधेश सिंह जादौन,अंकुश उपाध्याय, शैलेंद्र गुप्ता, मोहम्मद जुबेर, रवि फौजदार, शिव कुमार सोनी,डिंपल चौधरी, अजय जाटव, अभिषेक भंडारी, उदय सिंह सहित अस्पताल का चिकित्सा स्टाफ, नर्सिंगकर्मी एवं बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प लिया।4
- बामनवास में आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम, योजनाओं पर हुआ संवाद बामनवास, सवाईमाधोपुर : कार्यकर्ताओं को प्लांटर व प्रधानमंत्री का संदेश पत्र देकर किया सम्मानित बामनवास। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में तहसील परिसर बामनवास में आंगनबाड़ी मिलन सेवा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना (MMMPY), पूरक पोषाहार (SNP) और ECCE सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्लांटर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पत्र वितरित किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बच्चों का जन्मोत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, तहसीलदार सीमा मीणा,ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ नंदकिशोर मीणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहा।4
- गंगापुर सिटी में कोलीपाडा से शहर के मुख्य मार्गों से निकली गणेश जी की भव्य विसर्जन शोभायात्रा1