भिवाड़ी में फर्जी सीआईए अधिकारी बनकर मेडिकल संचालक से ₹1 लाख की फिरौती वसूलने वाले दो इनामी आरोपी गिरफ्तार भिवाड़ी पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सीआईए हरियाणा पुलिस अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालक से फिरौती वसूलने के मामले में दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना भिवाड़ी फैज तृतीय की टीम ने ₹15 हजार के इनामी संजू पुत्र राजेंद्र गुर्जर तथा ₹5 हजार के इनामी सागर पुत्र राजेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी जिंदा मोहल्ला, भिवाड़ी गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 को पांच युवक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार से सांथलका स्थित मेडिकल स्टोर पहुंचे थे। आरोपियों ने खुद को हरियाणा सीआईए पुलिस अधिकारी बताते हुए संचालक पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का आरोप लगाया और कार्रवाई के नाम पर उसे जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने सुनसान स्थान पर ले जाकर मेडिकल संचालक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए ₹10 लाख की फिरौती मांगी। भयभीत पीड़ित ने आरोपियों द्वारा बताए गए यूपीआई खाते में पहले ₹10 हजार और फिर ₹90 हजार, कुल ₹1 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर किए। मामले में पुलिस ने पहले मोहित और हर्ष को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ₹10 हजार के इनामी अनिल और ₹25 हजार के इनामी दीपक उर्फ हन्नी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब संजू और सागर की गिरफ्तारी से मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
भिवाड़ी में फर्जी सीआईए अधिकारी बनकर मेडिकल संचालक से ₹1 लाख की फिरौती वसूलने वाले दो इनामी आरोपी गिरफ्तार भिवाड़ी पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सीआईए हरियाणा पुलिस अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालक से फिरौती वसूलने के मामले में दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना भिवाड़ी फैज तृतीय की टीम ने ₹15 हजार के इनामी संजू पुत्र राजेंद्र गुर्जर तथा ₹5 हजार के इनामी सागर पुत्र राजेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपी जिंदा मोहल्ला, भिवाड़ी गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 को पांच युवक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार से सांथलका स्थित मेडिकल स्टोर पहुंचे थे। आरोपियों ने खुद को हरियाणा सीआईए पुलिस अधिकारी बताते हुए संचालक पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का आरोप लगाया और कार्रवाई के नाम पर उसे जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने सुनसान स्थान पर ले जाकर मेडिकल संचालक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए ₹10 लाख की फिरौती
मांगी। भयभीत पीड़ित ने आरोपियों द्वारा बताए गए यूपीआई खाते में पहले ₹10 हजार और फिर ₹90 हजार, कुल ₹1 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर किए। मामले में पुलिस ने पहले मोहित और हर्ष को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ₹10 हजार के इनामी अनिल और ₹25 हजार के इनामी दीपक उर्फ हन्नी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब संजू और सागर की गिरफ्तारी से मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
- भिवाड़ी में फर्जी सीआईए अधिकारी बनकर मेडिकल संचालक से ₹1 लाख की फिरौती वसूलने वाले दो इनामी आरोपी गिरफ्तार भिवाड़ी पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सीआईए हरियाणा पुलिस अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालक से फिरौती वसूलने के मामले में दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना भिवाड़ी फैज तृतीय की टीम ने ₹15 हजार के इनामी संजू पुत्र राजेंद्र गुर्जर तथा ₹5 हजार के इनामी सागर पुत्र राजेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी जिंदा मोहल्ला, भिवाड़ी गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 को पांच युवक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार से सांथलका स्थित मेडिकल स्टोर पहुंचे थे। आरोपियों ने खुद को हरियाणा सीआईए पुलिस अधिकारी बताते हुए संचालक पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का आरोप लगाया और कार्रवाई के नाम पर उसे जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने सुनसान स्थान पर ले जाकर मेडिकल संचालक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए ₹10 लाख की फिरौती मांगी। भयभीत पीड़ित ने आरोपियों द्वारा बताए गए यूपीआई खाते में पहले ₹10 हजार और फिर ₹90 हजार, कुल ₹1 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर किए। मामले में पुलिस ने पहले मोहित और हर्ष को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ₹10 हजार के इनामी अनिल और ₹25 हजार के इनामी दीपक उर्फ हन्नी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब संजू और सागर की गिरफ्तारी से मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।3
- *हत्यारे प्रभाकरण को राजीव गांधी ने खुद दी बुलेटप्रूफ जैकेट:* सेना के हेलिकॉप्टर से गुपचुप पहुंचा था दिल्ली, बेटे राहुल से मंगवाकर गिफ्ट दी एक खास रिपोर्ट: जून 1985 का एक दिन। दिल्ली का पांच सितारा अशोका होटल। समय- दोपहर के करीब 2 बजे। होटल की पांचवीं मंजिल पर अचानक हलचल बढ़ गई। गलियारे को एसपीजी जवानों ने घेर लिया। आने-जाने वाले हर शख्स पर नजर। सबसे ज्यादा सुरक्षा कमरा नंबर- 518 के आसपास। तभी एसपीजी के घेरे में तीन लोग कमरा नंबर-518 की तरफ बढ़े। सबसे आगे चल रहा शख्स करीब साढ़े पांच फीट लंबा। सांवला रंग। वह धीरे-धीरे कमरे के दरवाजे तक पहुंचा। दरवाजा खुला। तीनों अंदर गए। आगे चल रहे शख्स ने कमरे में चारों तरफ नजर दौड़ाई और एक कुर्सी पर जाकर बैठ गया। बाकी दोनों साथी, महिंद्रराजा उर्फ महात्या और एंटोन बालासिंगम उसके पीछे खड़े हो गए। तभी आईबी अफसरों की नजर तीनों के गले पर पड़ी। उनके गले में काले धागे से बंधी कांच की शीशियां लटक रही थीं। पहली नजर में वह किसी ताबीज जैसी लग रही थीं। एक अफसर ने चौंककर पूछा- ये क्या है? जवाब मिला- साइनाइड। साइनाइड एक ऐसा केमिकल होता है, जिसे मुंह में रखते ही मिनटों में मौत हो जाती है। अफसर सोच में पड़ गए कि यह गले में मौत का सामान लटकाकर क्यों घूम रहा है? दरअसल, जिस शख्स के गले में यह कैप्सूल था, उसे कुछ देर बाद भारत के प्रधानमंत्री से मिलना था। नाम था- वेलुपिल्लई प्रभाकरन। वही प्रभाकरन, जो लिट्टे यानी लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम का प्रमुख था। प्रभाकरन और लिट्टे श्रीलंका में तमिल भाषियों के लिए अलग देश की मांग के लिए वहां की फौज से लड़ रहे थे। अब एसपीजी से घिरे प्रभाकरन और उसके साथियों को होटल से बाहर निकाला गया। वाहनों का काफिला काफिला 7, रेसकोर्स रोड की ओर बढ़ा। तब प्रधानमंत्री आवास का यही पता था। कुछ देर बाद, काफिला प्रधानमंत्री आवास पहुंच गया। प्रभाकरन और उसके साथियों को अंदर ले जाया गया। तीनों को एक कमरे में बैठा दिया गया। कुछ देर बाद एक अधिकारी कमरे में दाखिल हुआ। उन्होंने प्रभाकरन और उसके साथियों के गले में लटके कैप्सूल की तरफ इशारा किया। कहा- ‘इसे उतार दीजिए।’ दोनों साथियों ने चुपचाप कैप्सूल उतार दिए, लेकिन प्रभाकरन ने कैप्सूल कसकर पकड़ लिया। बोला- ‘यह मेरी सुरक्षा के लिए है, इसे नहीं उतार सकता’ अधिकारी ने समझाया- ‘यहां कोई खतरा नहीं है। उतार दीजिए।’ वह फिर बोला- ‘नहीं।’ अधिकारी समझाते रहे। प्रभाकरन नहीं माना। करीब 45 मिनट तक यही चलता रहा। आखिर सुरक्षा अधिकारी दूसरे कमरे में पहुंचे, वहां प्रधानमंत्री राजीव गांधी मौजूद थे। अधिकारियों ने राजीव को साइनाइड कैप्सूल वाली बात बताई। कुछ पल खामोशी के बाद राजीव बोले- ‘उसे कैप्सूल के साथ ही आने दो।’ अफसर घबराकर बोले- ‘सर, सिक्योरिटी का मामला है। खतरा हो सकता है…’ राजीव ने बात काटी और बोले– ‘कोई गड़बड़ नहीं होगी।’ अधिकारी फिर प्रभाकरन के कमरे में पहुंचे। प्रभाकरन से बोले- ‘ठीक है, कैप्सूल मत उतारो, लेकिन एक शर्त है। तुम्हारे करीब हमारे दो कमांडो रहेंगे।’ प्रभाकरन ने कहा- ‘मंजूर है।’ अगली मुश्किल थी- प्रधानमंत्री और प्रभाकरन के बीच कितनी दूरी रखी जाए? अधिकारियों ने कमरे के बीचों बीच मेज रखी ताकि दूरी इतनी रहे एक-दूसरे को छू न सकें। फिर प्रभाकरन को अंदर लाने का मैसेज भेजा गया। वह सोफे से उठा। शर्ट ठीक की और दूसरे कमरे की तरफ बढ़ा। पीछे उसके दोनों साथी थे। दरवाजा खुला। कुछ अफसर पहले अंदर गए। फिर प्रभाकरन ने कमरे में कदम रखा। सामने बैठे शख्स को देखा। अभिवादन किया। सामने थे प्रधानमंत्री राजीव गांधी। राजीव ने प्रभाकरन को सामने रखी कुर्सी पर बैठने का इशारा किया। एक तरफ राजीव गांधी, दूसरी तरफ प्रभाकरन और दोनों के बीच दो बड़ी मेजें। कुछ पल खामोशी रही। फिर राजीव ने कहा- ‘प्रभाकरन, मुझे लगता है तुम्हें हथियार डाल देने चाहिए।’ प्रभाकरन ने सामने देखा। ‘हथियार तो डाल दें, लेकिन हमारी मांगों का क्या?’ राजीव ने प्रभाकरन को उस समझौते की शर्तें समझानी शुरू कीं, जिसमें श्रीलंका के तमिलों को राजनीतिक अधिकार देने की बात थी। प्रभाकरन चुपचाप सुनता रहा। फिर प्रभाकरन ने तीन खास सवाल पूछे- पहला- ‘अगर श्रीलंका सरकार अपना वादा तोड़ दे तो?’ दूसरा- ‘तमिलों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?’ तीसरा- ‘लिट्टे के खिलाफ श्रीलंकाई सेना कब हटेगी?’ राजीव सुनते रहे, समझाते रहे। एक घंटे बात चली, लेकिन प्रभाकरन अलग देश की मांग पर अड़ा रहा। राजीव चाहते थे कि तमिलों को श्रीलंका में ही राजनीतिक अधिकार मिलें। बातचीत खत्म हुई। प्रभाकरन वापस श्रीलंका चला गया। अब इस वाक्ये के पीछे की कहानी को समझने के लिए करीब चार दशक पीछे जाना होगा। कहानी शुरू होती है 1948 से- इसी साल श्रीलंका आजाद हुआ था। आजादी के बाद बहुसंख्यक सिंहली बौद्धों और अल्पसंख्यक तमिल हिंदुओं के बीच तनाव बढ़ने लगा- भाषा, शिक्षा, नौकरी, राजनीतिक अधिकारों को लेकर असंतोष गहराता गया। शुरुआत में मांगें राजनीतिक थीं, पर धीरे-धीरे तमिल युवाओं में विद्रोह पनपने लगा। 1970 के दशक तक कई सशस्त्र संगठन सामने आ चुके थे- इन्हीं में से एक था लिट्टे, जिसकी कमान 1976 से प्रभाकरन ने संभाली। उसका लक्ष्य श्रीलंका के उत्तर-पूर्व में अलग तमिल राष्ट्र, तमिल ईलम बनाने का था। समय बीतता गया, लिट्टे श्रीलंका का सबसे ताकतवर तमिल अलगाववादी संगठन बन गया। फिर आया 1983। 23 जुलाई को जाफना के तिरुनेलवेली इलाके में श्रीलंकाई सेना का एक गश्ती दल गुजर रहा था। लिट्टे की बिछाई बारूदी सुरंग में धमाका हुआ, गोलियां बरसीं- कुछ मिनटों में सिंहली बाहुल्य सेना के 13 सैनिक मारे गए। अगले दिन सैनिकों के शव कोलंबो लाए गए। सरकार जल्द अंतिम संस्कार चाहती थी- डर था भीड़ जुटी तो हालात बिगड़ेंगे। पर तब तक खबर पूरे देश में फैल चुकी थी। कोलंबो में तमिलों के खिलाफ हिंसा भड़क उठी। भीड़ तमिल बस्तियों में घुसी, लोगों को घरों से निकालकर मारा गया, महिलाओं-बच्चियों के साथ बलात्कार हुआ, घर-दुकानें-कारखाने जलाए गए। हिंसा कोलंबो से निकलकर बाकी हिस्सों में भी फैल गई- एक हफ्ते चली इस हिंसा को ब्लैक जुलाई नाम दिया गया। तमिलों को लगने लगा, श्रीलंका में रहना मुश्किल है। जान बचाने लोग समुद्र पार कर तमिलनाडु आने लगे। भारत के सामने नई चुनौती खड़ी हुई- शरणार्थियों के साथ कहीं लिट्टे के लड़ाके भी न घुस आएं, वरना श्रीलंका की आग भारत तक पहुंच सकती थी। उधर श्रीलंका सरकार ने लिट्टे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज कर दी। अगले कुछ वर्षों में हालात ऐसे बने कि भारत को खुद इस संघर्ष में उतरना पड़ा। तारीख थी - 26 मई 1987। श्रीलंका सरकार ने जाफना के वडामाराच्ची इलाके पर कब्जे के लिए बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया- नाम था ऑपरेशन लिबरेशन। सेना तेजी से आगे बढ़ रही थी। इधर, दिल्ली में राजीव गांधी के सामने दो बड़ी चुनौतियां थीं। पहली- तमिलों को श्रीलंका में राजनीतिक अधिकार दिलाना। दूसरी- श्रीलंका को टूटने से बचाना। राजीव चाहते थे लिट्टे हथियार छोड़े, बातचीत की मेज़ पर लौटे- क्योंकि श्रीलंका टूटा तो तमिलनाडु में भी अलगाववाद भड़कने का खतरा था। इसलिए उन्होंने सैन्य नहीं, राजनीतिक रास्ता तलाशना शुरू किया। भारत और श्रीलंका के बीच बातचीत शुरू हुई। कई दौर की बातचीत के बाद शांति समझौते का मसौदा तैयार हुआ, लेकिन असली पेंच बाकी था। समझौता तभी जमीन पर उतर सकता था, जब लिट्टे इसे माने। लेकिन लिट्टे को मनाना आसान नहीं था। सवाल था- प्रभाकरन को कौन मनाएगा? राजीव चाहते थे कि प्रभाकरन भारत आए और खुद समझौते की शर्तें सुने। प्रभाकरन को डर था कि भारत कहीं उसे जाल में न फंसा दे। भारत ने सुरक्षा की गारंटी दी। आखिर वह तैयार हुआ। 24 जुलाई 1987 की सुबह। श्रीलंका के जाफना के अम्मन मंदिर में भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर खड़ा था। प्रभाकरन दो साथियों के साथ पहुंचा और हेलिकॉप्टर भारत के लिए उड़ गया। पहला पड़ाव था तमिलनाडु का त्रिची, फिर दिल्ली। दिल्ली में खुद राजीव उसका इंतजार कर रहे थे। अशोका होटल के कमरा नंबर- 518 में प्रभाकरन को ठहराया गया। अगले चार दिनों तक होटल और प्रधानमंत्री आवास के बीच बातचीत के कई दौर चले। पांचवें दिन कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी गूंज 4 साल बाद सुनाई देने वाली थी। प्रभाकरन को श्रीलंका लौटना था, तभी राजीव ने उसे दूसरी बार मिलने बुला लिया। राजीव 17 साल के बेटे राहुल के साथ मौजूद थे। प्रभाकरन आया तो राजीव ने राहुल से कहा- ‘अंदर से मेरी बुलेटप्रूफ जैकेट लेकर आओ।’ राहुल जैकेट ले आए। राजीव ने उसे प्रभाकरन की ओर बढ़ाया, कंधों पर हाथ रखकर मुस्कुराए और बोले- ‘टेक केयर ऑफ योरसेल्फ’। कमरे में मौजूद अफसर हैरान थे। प्रभाकरन बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ निकल गया। उसके जाते ही अफसरों ने राजीव से पूछा- क्या उसने हथियार डालने का वादा किया है? राजीव ने कहा- ‘उसने मुझे वचन दिया है।’ पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह ने अपनी किताब One Life Is Not Enough में इसका जिक्र किया है। नटवर सिंह ने पूछा था- क्या प्रभाकरन से लिखित सहमति ली गई? राजीव ने नाराजगी से कहा- ‘उसने मुझे वचन दिया है।’ लेकिन नटवर सिंह को उसके कहे पर भरोसा नहीं था। एमआर नारायण स्वामी ने The Rout of Prabhakaran में लिखा है कि कुछ भारतीय अधिकारियों ने सलाह दी थी कि लिट्टे के हथियार डालने तक प्रभाकरन को भारत में रखा जाए। राजीव ने सलाह नहीं मानी और यहीं से कहानी ने करवट ली। 29 जुलाई 1987 को प्रभाकरन को जाफना पहुंचा दिया गया। इसके कुछ घंटे बाद राजीव गांधी कोलंबो रवाना हुए। भारत-श्रीलंका शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए। समझौते को जमीन पर उतारने के लिए भारत ने अपनी सेना भेज दी। नाम था- इंडियन पीस कीपिंग फोर्स यानी IPKF। शुरुआत में सब सामान्य रहा, लेकिन प्रभाकरन हथियार डालने को तैयार नहीं था। सितंबर 1987 में लिट्टे ने हथियार डालने से इनकार कर दिया। अब भारतीय सेना और लिट्टे आमने-सामने थे। 10 अक्टूबर 1987 को IPKF ने लिट्टे के खिलाफ ऑपरेशन पवन शुरू किया। जाफना के जंगल और गांव युद्ध क्षेत्र में बदल गए। करीब दो साल संघर्ष चला। इस दौरान 1,165 भारतीय सैनिक मारे गए और 3,000 घायल हुए। भारत में सवाल उठने लगे- जिस सेना को शांति कायम करने भेजा गया था, वह श्रीलंका के गृहयुद्ध में क्यों उलझ गई? अभियान लंबा होता गया और सरकार पर दबाव बढ़ता गया। फिर 1989 में लोकसभा चुनाव आए। राजीव का श्रीलंका में सेना भेजने का फैसला, बोफोर्स समेत कई मुद्दे चुनाव में छाए रहे। राजीव चुनाव हार गए, कांग्रेस को सिर्फ 197 सीटें मिलीं। वीपी सिंह की अगुवाई में गठबंधन सरकार बनी। सरकार ने भारतीय सेना को श्रीलंका से वापस बुलाने का फैसला लिया। 24 मार्च 1990 को आखिरी टुकड़ी भारत लौट आई। लिट्टे ने इसे अपनी जीत माना। लेकिन कहानी खत्म नहीं हुई थी। जुलाई 1990 में राजीव गांधी ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि सत्ता में लौटे तो भारत-श्रीलंका समझौता फिर लागू किया जा सकता है। जरूरत पड़ी तो सेना दोबारा श्रीलंका भेजी जा सकती है। प्रभाकरन को डर गया कि राजीव सत्ता में लौटे तो भारतीय सेना फिर श्रीलंका आ सकती है। 1991 में देश फिर आम चुनाव के मुहाने पर था। राजीव कांग्रेस के चुनाव अभियान में जुटे थे। 21 मई 1991। रात करीब 10 बजे। तमिलनाडु का श्रीपेरंबुदूर। राजीव गांधी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। वह सुरक्षा घेरे से निकलकर लोगों के बीच जा रहे थे। कोई फूल दे रहा था। कोई हाथ मिलाना चाहता था। इसी भीड़ में एक युवती खड़ी थी। कोड नेम था- धनु, असली नाम- थेनमोझी राजरत्नम। वह लिट्टे की आत्मघाती कैडर थी। उसके हाथ में फूलों की माला थी। वह राजीव के सामने पहुंची। माला पहनाई। फिर पैर छूने के लिए झुकी। किसी को नहीं पता था कि उसके शरीर पर बम बंधा है। अगले ही पल तेज धमाका हुआ। नारों से गूंज रहा मैदान अचानक धुएं, मलबे और चीखों से भर गया। राजीव गांधी समेत 17 लोगों की मौत हुई। बाद की जांच, सीबीआई, जैन आयोग और अदालत की कार्यवाहियों में इस हत्या की साजिश के लिए लिट्टे और उसके प्रमुख प्रभाकरन को जिम्मेदार ठहराया गया। 1991 में कांग्रेस 244 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी। बहुमत से दूर थी, लेकिन सरकार बनाने का मौका कांग्रेस को मिला औैर पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने। 4 साल पहले, जिस राजीव ने प्रभाकरन को अपनी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाई थी। कहा था- ‘टेक केयर ऑफ योरसेल्फ।’ उस वक्त किसी ने नहीं सोचा होगा कि यही शब्द एक ऐसी घटना की याद बन जाएंगे। इसके बाद हमेशा के लिए भारत की श्रीलंका नीति बदल गई। ***** रेफरेंस: 1- One Life Is Not Enough: By Natwar Singh 2- The Rout of Prabhakaran: By M. R. Narayan Swamy 3- India Today #copypast: दैनिक भास्कर1
- भूदड़ का बास की जनता ने रखी अपनी बात, अब अगले सरपंच से क्या हैं उम्मीदें?1
- जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन दौसा के युवाओं ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया दौसा, 25 सितंबर। जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट स्थित डीओआईटी कॉन्फ्रेंस रूम में किया गया। इस दौरान दौसा के युवाओं ने जयपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया तथा युवाओं के भविष्य, उनकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता से जुड़े विचारों को जाना। कार्यक्रम में युवाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद नितिन नवीन एवं मदन राठौड़ का प्रेरणादायी उद्बोधन सुना तथा युवाओं के भविष्य, उनकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता से जुड़े विचारों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान अतिथियों ने युवाओं से संवाद भी किया तथा उनके विचारों, अपेक्षाओं और भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए वक्ताओं के विचारों को सुना। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राधेश्याम बैरवा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अंजुल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं युवा उपस्थित रहे।2
- आंगन मिलान सेवा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान,, सिकराय सिकराय में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय आंगन मिलान सेवा कार्यक्रम कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्लांटर व अनुशंसा पत्र देकर सम्मानित किया,सीडीपीओ संजना राजोरिया ने आंगन मिलान सेवा कार्यक्रम की जानकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पौधा और अनुशंसा पत्र भी दिया और माला पहनकर स्वागत किया उन्होंने बताया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर 25 से 27 सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे,एएओ-2 सतीश कुमार मीणा, सुनीता बोहरा रहे मौजूद।1
- विराटनगर के स्थित आज मालाखेड़ा मंडल के हल्दीना में आंगन मिलन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिंकी वर्मा भाजपा नेत्री ने सहभागिता की। साथ में सीडीपीओ सहित सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों, सहयोगिनियों एवं साथिनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान लाभार्थी बहनो को सम्मानित किया मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना तथा जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। महिलाओं की सहभागिता, उनका विश्वास और उत्साह इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है। सेवा, संवाद और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।1
- अपना घर आश्रम में छह साल बाद शिवराम को परिजनों को सौंपा। अपना घर आश्रम में छह साल बाद शिवराम को परिजनों को सौंपा। हिण्डौन सिटी। करौली अपना घर आश्रम हिण्डौन सिटी में वर्ष 2021 से रह रहे शिवराम को करीब छह साल बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। आश्रम के रिकॉर्ड के अनुसार शिवराम को 12 नवंबर 2021 को आश्रम में भर्ती कराया गया था। उस समय उनकी उम्र लगभग 20 वर्ष, वजन 45 किलोग्राम और लिंग पुरुष दर्ज किया गया था। आश्रम के रिकॉर्ड में शिवराम की पहचान के लिए छाती पर पांच तिल तथा गर्दन के दाईं ओर तिल का उल्लेख किया गया है। रिकॉर्ड में उनकी स्वास्थ्य स्थिति मानसिक रूप से अस्वस्थ दर्ज थी। दस्तावेजों के अनुसार शिवराम को अपना घर आश्रम, भरतपुर के माध्यम से आश्रम में भर्ती कराया गया था। रिकॉर्ड में शिवराम के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति के रूप में नोबत सिंह, कुम्हेर (भरतपुर) का नाम दर्ज है। उन्हें RJ 34 PA 2720 वाहन से आश्रम लाया गया था तथा भर्ती प्रक्रिया में रवि कुमार शर्मा का नाम दर्ज है। अपना घर आश्रम हिण्डौन सिटी के अध्यक्ष राकेश गोयल एवं प्रभारी योगेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम में करीब छह वर्ष रहने के बाद शिवराम की पहचान एवं परिजनों से संपर्क होने पर उन्हें उनके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया। आश्रम द्वारा लंबे समय तक देखभाल किए जाने के बाद शिवराम के परिजनों से मिलन को महत्वपूर्ण मानवीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।1
- आतंकी हाफिज पर सवाल से भागे पाकिस्तान PM शहबाज:* UN में पत्रकारों ने पूछा- आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे; कोई जवाब नहीं दिया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे। UN मुख्यालय में दाखिल होते समय पत्रकारों ने शहबाज से पूछा, ‘प्रधानमंत्री, आप आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?’ शहबाज ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया। लेकिन शहबाज ने दोबारा कोई जवाब नहीं दिया। लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को लेकर सवाल किया, लेकिन शहबाज सवालों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए। हाफिज सईद 26/11 मामले में आरोपी यहां पत्रकारों ने उनसे1