हिंडौन के राजकीय जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया ‘वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस’, पीएमओ ने कहा- स्वास्थ्य तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं फार्मासिस्ट... हिंडौन सिटी। राजकीय जिला अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों की सेवा में लगे फार्मासिस्टों के योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता एवं नर्सिंग अधीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा केक काटकर की गई। इसके पश्चात अस्पताल परिसर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। समारोह के दौरान अस्पताल प्रशासन की ओर से सेवा दे रहे सभी फार्मासिस्टों का अभिनंदन किया गया। वहीं, आभार व्यक्त करते हुए फार्मासिस्टों ने भी पीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता और नर्सिंग अधीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर पारंपरिक तरीके से सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएमओ डॉ. गुप्ता ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे महत्वपूर्ण और पहली कड़ी होते हैं। वे न केवल मरीजों को सही दवाइयां उपलब्ध कराते हैं, बल्कि दवाई देते समय उन्हें खुराक और सावधानियों के प्रति जागरूक भी करते हैं। इसके अलावा अस्पताल में जीवनरक्षक दवाइयों का सुरक्षित भंडारण और प्रबंधन भी फार्मासिस्टों की ही जिम्मेदारी होती है, जिसे वे बेहद निष्ठा के साथ निभाते हैं। इस अवसर पर डीसी इंचार्ज राकेश मंगल, सीनियर फार्मासिस्ट अमृतलाल जाटव, स्टोर इंचार्ज मनमोहन गुप्ता, गिरधर गुप्ता, योगेश गुप्ता, फार्मासिस्ट तेजसिंह धाकड़, अवधेश सिंह जादौन,अंकुश उपाध्याय, शैलेंद्र गुप्ता, मोहम्मद जुबेर, रवि फौजदार, शिव कुमार सोनी,डिंपल चौधरी, अजय जाटव, अभिषेक भंडारी, उदय सिंह सहित अस्पताल का चिकित्सा स्टाफ, नर्सिंगकर्मी एवं बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प लिया।
हिंडौन के राजकीय जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया ‘वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस’, पीएमओ ने कहा- स्वास्थ्य तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं फार्मासिस्ट... हिंडौन सिटी। राजकीय जिला अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों की सेवा में लगे फार्मासिस्टों के योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता
एवं नर्सिंग अधीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा केक काटकर की गई। इसके पश्चात अस्पताल परिसर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। समारोह के दौरान अस्पताल प्रशासन की ओर से सेवा दे रहे सभी फार्मासिस्टों का अभिनंदन किया गया। वहीं, आभार व्यक्त करते हुए फार्मासिस्टों ने भी पीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता और नर्सिंग अधीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर पारंपरिक तरीके से सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएमओ
डॉ. गुप्ता ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे महत्वपूर्ण और पहली कड़ी होते हैं। वे न केवल मरीजों को सही दवाइयां उपलब्ध कराते हैं, बल्कि दवाई देते समय उन्हें खुराक और सावधानियों के प्रति जागरूक भी करते हैं। इसके अलावा अस्पताल में जीवनरक्षक दवाइयों का सुरक्षित भंडारण और प्रबंधन भी फार्मासिस्टों की ही जिम्मेदारी होती है, जिसे वे बेहद निष्ठा के साथ निभाते हैं। इस अवसर पर डीसी इंचार्ज राकेश
मंगल, सीनियर फार्मासिस्ट अमृतलाल जाटव, स्टोर इंचार्ज मनमोहन गुप्ता, गिरधर गुप्ता, योगेश गुप्ता, फार्मासिस्ट तेजसिंह धाकड़, अवधेश सिंह जादौन,अंकुश उपाध्याय, शैलेंद्र गुप्ता, मोहम्मद जुबेर, रवि फौजदार, शिव कुमार सोनी,डिंपल चौधरी, अजय जाटव, अभिषेक भंडारी, उदय सिंह सहित अस्पताल का चिकित्सा स्टाफ, नर्सिंगकर्मी एवं बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प लिया।
- करौली के उम्मीदवार नेता बोले सेवा की है घीस गई चप्पल अब दो मेरा साथ हरिओम घसीपुरा1
- बरगमा में हुआ आंगन मिलन समारोह हिण्डोन शुक्रवार आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम बरगमा में गोद भराई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूपा फौजदार द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोंद भराई की गई। पंचायत समिति श्री महावीर जी की सीडीपीओ प्रकाशी बाई मीणा की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने महिला मोर्चा मंडल प्रभारी रुपा फौजदार का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया बरगमा आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम और आंगनबाड़ी द्वितीय सहायिकाओं ने विद्या देवी जीतू देवी ज्ञानी मीणा प्रमिला जैन ने मुख्य अतिथि का गोंद भराई समारोह में स्वागत सम्मान किया इस दौरान गोद भराई में प्रेग्नेंट महिला नीलम जाटव की गोंद भराई की गई जीतू देवी जाट द्वारा बरगमा द्वितीय पर प्रेमलता जांगिड़ की गोद भराई की गई और गर्भवती महिलाओ को राज़ सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। विकसित भारत जन सेवा अभियान आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सत्यनारायण धर्मेंद्र चौधरी गौरव चतुर्वेदी जितेंद्र सिंह जाट सहित कई गांव के लोग मौजूद रहे1
- एक समय पर, एक लय में वंदे मातरम् का हजारों विद्यार्थियों ने किया गायन.... हिंडौन सिटी। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हिंडौन सिटी राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगी नजर आई। मौका था विद्या भारती संस्थान की ओर से आयोजित विशाल सामूहिक गायन कार्यक्रम का, जिसमें हजारों विद्यार्थियों के संवेद स्वर ने संपूर्ण हिंडौन क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। विद्या भारती संस्थान करौली के जिला व्यवस्थापक बजरंग गोयल ने बताया कि हिंडौन ब्लॉक के 40 से अधिक निजी एवं सरकारी विद्यालयों में सुबह 11 बजे निर्धारित समय पर एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ बयाना रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ ठीक सुबह 11 बजे हुआ। जिसमें हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने एक समय, एक लय और एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का गान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तहसीलदार सीमा बघेल,विशिष्ट अतिथि सभापति प्रतिनिधि बलवीर चतुर्वेदी,उपसभापति विक्रम सिंह तोमर,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी रहे। इनके अलावा सेवानिवृत्त कैप्टन घनश्याम खटाना, नरोत्तम सिंह, रामनिवास,संस्थान अध्यक्ष अर्जुन गेरा ,व्यवस्थापक रामचंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कैलाश गुप्ता, प्रधानाचार्य मुरारी लाल पुरवंशी विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह के अंत में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और विद्यार्थियों में देशप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना मजबूत होती है। हजारों कंठों और एक भावना के साथ गूंजे राष्ट्रगीत ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का अभूतपूर्व संदेश दिया।4
- एसटी सीट आने पर ग्रामीणों का विरोध, मुख्य बाजार में किया प्रदर्शन बालघाट समीप ग्राम पंचायत जहां नगर मोरडा में एसटी वर्ग के लिए सीट आरक्षित किए जाने के बाद ग्रामीणों में विरोध के स्वर तेज हो गए। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्य बाजार में एकत्र हुए और सीट आरक्षण में बदलाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह चौहान ने कहा कि आरक्षण प्रक्रिया में ग्रामीणों की आपत्तियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरक्षण प्रक्रिया की जांच कराने तथा सीट में बदलाव की मांग की। ग्रामीणों ने सीट बदलने को लेकर रिश्वत दिए जाने के आरोप भी लगाए, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान मनोज, सुभाष शर्मा देवकीनंदन शर्मा, रमाकांत शर्मा, अशोक सिंह, सोहन सिंह, मेघ सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में पारदर्शिता बरतते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। फोटो जहानगर मोरडा गांव में प्रदर्शन1
- नगर पालिका सपोटरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने संभाला कार्यभार नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान नगरपालिका कार्मिकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं, पदभार ग्रहण करने से पहले अध्यक्ष सपना देवी, उपाध्यक्ष बरफी देवी और नवनिर्वाचित 20 पार्षद खुली जीप में सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह माला और शॉल ओढ़ाकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित बोर्ड ने जनता का आभार भी जताया। कार्यभार संभालने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी ने सपोटरा के चहुंमुखी विकास को लेकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सफाई, बिजली, पानी और सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा और सपोटरा के विकास को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।2
- अपना घर आश्रम में छह साल बाद शिवराम को परिजनों को सौंपा। अपना घर आश्रम में छह साल बाद शिवराम को परिजनों को सौंपा। हिण्डौन सिटी। करौली अपना घर आश्रम हिण्डौन सिटी में वर्ष 2021 से रह रहे शिवराम को करीब छह साल बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। आश्रम के रिकॉर्ड के अनुसार शिवराम को 12 नवंबर 2021 को आश्रम में भर्ती कराया गया था। उस समय उनकी उम्र लगभग 20 वर्ष, वजन 45 किलोग्राम और लिंग पुरुष दर्ज किया गया था। आश्रम के रिकॉर्ड में शिवराम की पहचान के लिए छाती पर पांच तिल तथा गर्दन के दाईं ओर तिल का उल्लेख किया गया है। रिकॉर्ड में उनकी स्वास्थ्य स्थिति मानसिक रूप से अस्वस्थ दर्ज थी। दस्तावेजों के अनुसार शिवराम को अपना घर आश्रम, भरतपुर के माध्यम से आश्रम में भर्ती कराया गया था। रिकॉर्ड में शिवराम के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति के रूप में नोबत सिंह, कुम्हेर (भरतपुर) का नाम दर्ज है। उन्हें RJ 34 PA 2720 वाहन से आश्रम लाया गया था तथा भर्ती प्रक्रिया में रवि कुमार शर्मा का नाम दर्ज है। अपना घर आश्रम हिण्डौन सिटी के अध्यक्ष राकेश गोयल एवं प्रभारी योगेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम में करीब छह वर्ष रहने के बाद शिवराम की पहचान एवं परिजनों से संपर्क होने पर उन्हें उनके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया। आश्रम द्वारा लंबे समय तक देखभाल किए जाने के बाद शिवराम के परिजनों से मिलन को महत्वपूर्ण मानवीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।1
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लोक मंथन यात्रा कार्यक्रम के तहत करौली महल में हुआ हेरिटेज वॉक करौली लोक मंथन यात्रा कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा करौली महल में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को करौली की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला, संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना रहा।शुक्रवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत जिला संयोजक तिलक भारद्वाज के द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि हेरिटेज वॉक में विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने करौली महल परिसर का भ्रमण किया तथा महल की स्थापत्य शैली, ऐतिहासिक महत्व और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस दौरान नगर सहमंत्री माखन राजपूत, अभी मावई, ऋषभ गोयल , निशांत मीणा , हिमांशु बंसीवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे l1
- दादिया जयपुर में ‘सेवा संकल्प सभा’ की अविस्मरणीय झलकियाँ देखें वीडियो में आप सभी से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है1