Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर- बुलंदशहर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत RUN FOR EMPOWERMENT कार्यक्रम किया आयोजन। सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में स्कूली छात्राओं ने पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट तक किया वीमेन मैराथन। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्रतिभागियों ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से समाज को किया जागरूक। महिलाओं के लिए चलाई जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी।
Qtv.Uttarpradesh news channel
बुलंदशहर- बुलंदशहर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत RUN FOR EMPOWERMENT कार्यक्रम किया आयोजन। सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में स्कूली छात्राओं ने पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट तक किया वीमेन मैराथन। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्रतिभागियों ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से समाज को किया जागरूक। महिलाओं के लिए चलाई जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिला बुलंदशहर की खुर्जा तहसील के गांव नगला मोहिउद्दीनपुर निवासी अभय प्रताप सिंह एडवोकेट जो स्वयं इलाहाबाद हाईकोर्ट में वर्तमान में वकालत कर रहे हैं। अभय प्रताप सिंह एडवोकेट के द्वारा नवंबर माह में एक जनहित याचिका नंबर 3955 ऑफ़ 2025 ( अभय प्रताप सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य ) माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष दाखिल करते हुए यह गुहार लगाई कि खुर्जा नगर पालिका के द्वारा खुर्जा नगर से उठाए गए कूड़े व कचरे को खुर्जा से सिकंदराबाद वाले पुराना जीटी रोड पर सड़क के दोनों तरफ लगभग 5 किलोमीटर तक पिछले कई वर्षों से फेंका जा रहा है। उपरोक्त कूड़े व कचरे से उठ रही दुर्गंध से वहां का वातावरण दूषित हो जाने से सड़क से गुजरने वाले ग्रामीणों में अन्य राहगीरों के स्वास्थ्य खराब होने की आशंका उत्पन्न हो रही है। उपरोक्त समस्या को लेकर आसपास के ग्रामीणों ने अनेको बार लिखित में शिकायतें मुख्यमंत्री कार्यालय तक दी, अनेकों बार अख़बारों ने भी कचरे से उठने वाली दुर्गंध से जन मानस को होने वाली खबर को प्रकाशित किया, लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों ने हठ धार्मिता में इस समस्या का कोई निराकरण करने का कोई प्रयास नहीं किया। तब मजबूरी वस नगला मोहिउद्दीनपुर निवासी अभय प्रताप सिंह एडवोकेट इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जनहित याचिका माननीय उच्च न्यायालय में योजित की जिस पर कई बार की सुनवाई के उपरांत, माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा जिलाधिकारी बुलंदशहर व अधिशासी अभियंता खुर्जा नगर पालिका परिषद को समस्या का समाधान करने हेतु निर्देशित किया। न्यायालय में दिनांक 24 मार्च 2026 को जिला अधिकारी बुलंदशहर व अधिशासी अभियंता खुर्जा नगर पालिका परिषद ने माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष शपथ पत्र दाखिल कर गलती स्वीकार करते हुए सड़क के दोनों तरफ फेंके गये कूड़े व कचरे को वहां से साफ करके भविष्य में आगे से किसी प्रकार का कचरा ना फेंके जाने का आश्वासन देते हुए क्षमा याचना की। आगे से किसी प्रकार की शिकायत याचिका कर्ता को नहीं होगी यह आश्वासन भी दिया। जिलाधिकारी बुलंदशहर ने माननीय उच्च न्यायालय को यह भी बताया कि नगर पालिका परिषद खुर्जा के कचरे का निस्तारण करने हेतु एक भूमि 5 वर्षों के लिये खुर्जा तहसील के गांव सरसौल में चयनित कर ली गई है जिसका उपयोग खुर्जा नगर पालिका परिषद के कचरे को फेंके जाने के लिए किया जाएगा। जिलाधिकारी बुलंदशहर व अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद खुर्जा के आश्वासन पर माननीय उच्च न्यायालय ने जनहित याचिका का निस्तारण कर दिया।2
- बुलंदशहर का वो प्राचीन मंदिर जहाँ भक्तों की आस्था के साथ हो रहा है खिलवाड़। दबंगई, अवैध वसूली और मारपीट... आखिर बेलोन देवी मंदिर में क्या चल रहा है? आज हमारी टीम पहुँची बुलंदशहर जनपद के प्रसिद्ध और अति प्राचीन 'बेलोन देवी मंदिर'। नवरात्रि का पावन पर्व है, दूर-दूर से श्रद्धालु माँ के दर्शन को आ रहे हैं, लेकिन यहाँ की हकीकत वैसी नहीं है जैसी दिखती है। स्थानीय लोगों और यात्रियों से बात की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोप है कि यहाँ 'फ्री पार्किंग' महज़ एक दिखावा है। यात्रियों को जबरन निजी जगहों पर गाड़ी खड़ी करने को मजबूर किया जाता है और फिर शुरू होता है 'प्रसाद का खेल'। पचास रुपये का प्रसाद दो सौ से पांच सौ रुपये तक में बेचा जा रहा है। विरोध करने पर यात्रियों से बदसलूकी और मारपीट तक की जा रही है। स्थानीय निवासी ललित उपाध्याय का दावा है कि वर्तमान मंदिर कमेटी पूरी तरह से 'अवैध' है। नियम-कायदों को ताक पर रखकर यहाँ चढ़ावे की बंदरबाँट हो रही है। आरोप तो यहाँ तक हैं कि राजनैतिक रसूख के दम पर प्रबंधक की कुर्सी पर कब्ज़ा जमाया गया है। सवाल कई हैं—क्या मंदिर प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं? क्या आस्था के नाम पर ये लूट यूँ ही चलती रहेगी? देखिए हमारे सहयोगी अमित तोमर की स्थानीय दुकानदारों, निवासियों और मंदिर प्रबंधक के साथ ये खास बातचीत। आस्था का केंद्र कमेटी की वजह से बना अव्यवस्था का अड्डा? बुलंदशहर का वो प्राचीन मंदिर जहाँ भक्तों की आस्था के साथ हो रहा है खिलवाड़। दबंगई, अवैध वसूली और मारपीट... आखिर बेलोन देवी मंदिर में क्या चल रहा है? आज हमारी टीम पहुँची बुलंदशहर जनपद के प्रसिद्ध और अति प्राचीन 'बेलोन देवी मंदिर'। नवरात्रि का पावन पर्व है, दूर-दूर से श्रद्धालु माँ के दर्शन को आ रहे हैं, लेकिन यहाँ की हकीकत वैसी नहीं है जैसी दिखती है। स्थानीय लोगों और यात्रियों से बात की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोप है कि यहाँ 'फ्री पार्किंग' महज़ एक दिखावा है। यात्रियों को जबरन निजी जगहों पर गाड़ी खड़ी करने को मजबूर किया जाता है और फिर शुरू होता है 'प्रसाद का खेल'। पचास रुपये का प्रसाद दो सौ से पांच सौ रुपये तक में बेचा जा रहा है। विरोध करने पर यात्रियों से बदसलूकी और मारपीट तक की जा रही है। स्थानीय निवासी ललित उपाध्याय का दावा है कि वर्तमान मंदिर कमेटी पूरी तरह से 'अवैध' है। नियम-कायदों को ताक पर रखकर यहाँ चढ़ावे की बंदरबाँट हो रही है। आरोप तो यहाँ तक हैं कि राजनैतिक रसूख के दम पर प्रबंधक की कुर्सी पर कब्ज़ा जमाया गया है। सवाल कई हैं—क्या मंदिर प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं? क्या आस्था के नाम पर ये लूट यूँ ही चलती रहेगी? देखिए हमारे सहयोगी अमित तोमर की स्थानीय दुकानदारों, निवासियों और मंदिर प्रबंधक के साथ ये खास बातचीत। These are the respective viewpoints of the travelers, local residents, and the temple committee; Bulandshahr Times News does not verify these claims.1
- युवक ने तमंचे में भरा कारतूस, पुलिस ने भेजा जेल बुलंदशहर में एक युवक का तमंचे में कारतूस भरने का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक तमंचे में कारतूस भरता देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्टिव हो गई, जिसके बाद इसकी पहचान कर पुलिस ने इसे जेल भेज दिया है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया साइट्स पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक युवक तमंचे में कारतूस भरते देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होते ही जनपद पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने इसकी पहचान जहांगीराबाद के शादान अंसारी के रूप में हुई है। कोतवाली जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार शाम को आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान कर इसे जेल भेज दिया गया है।1
- दूर दराज से आए बैंड बाजों और झाकियों ने लोगों का मन मोह लिया।1
- Post by Narender singh1
- उत्तर प्रदेश के हापुड़ में विश्व क्षय रोग दिवस 2026 के मौके पर सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ द्वारा एक बड़ा जागरूकता अभियान चलाया गया। मुकिमपुर गांव और सिम्स ओपीडी परिसर में मेडिकल कैंप और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें टीबी के लक्षण, जांच और इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि लगातार खांसी, वजन कम होना और बुखार जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराएं। टीबी का इलाज सरकारी योजनाओं के तहत पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है और पूरा इलाज लेना बेहद जरूरी है।1
- प्रशासन की नाक के नीचे बिना मानकों के अवैध भट्टियों से गलाया जा रहा धातु , भट्ठियों से निकलने वाले धुएं से लोगों का जीना हुआ दुश्वार । घनी आबादी के बीच दर्जनों की संख्या में बने अवैध गोदाम में चलती है प्रदूषित धुएं से भरी भट्टियां। घातक बीमारियों का सबब बन सकता है भट्टियों से निकलता जहरीला धुंआ। सब कुछ जानकर भी प्रदूषण विभाग अनजान,मिलीभगत की आशंका। जनपद की नगर पालिका खुर्जा क्षेत्र के कबूतर पैंठ मुरारी नगर इलाके की तस्वीरें।3
- बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कासिम अली ने की बैठक में किसानों को लेकर की गई चर्चा जिला अध्यक्ष कासिम अली ने बताया कि आए दिन किसानों पर जो जुल्म हो रहे हैं उनकी इन समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की गई है बैठक में कई किसानों को अहम जिम्मेदारियां दी गई जिसमें राशिद खान को अल्पसंख्यक मोर्चे का जिला अध्यक्ष बनाया गया वही असलम भाई को अल्पसंख्यक मोर्चे का जिला संगठन मंत्री बनाया गया इसके अलावा और भी कई जिम्मेदारी दी गई बुलंदशहर से ब्यूरो रिपोर्ट1
- खुर्जा में गुरुवार को नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी के दर्शन के लिए दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं भारी भीड़ उमड़ी।दुर्गा मंदिर में भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। दिनभर मंदिर में मां का पूजा-पाठ चलता रहा और मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा। मां महागौरी के स्वरूप के दर्शन के लिए मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही मां के जयकारे गूंजते रहे। मां महागौरी को अनार और नारियल का भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी पर मां को लाल रंग की पोशाक धारण कराई गई। लाल रंग की पोशाक में मां का रूप बड़ा ही मनमोहक लग रहा था। जहां महिला श्रद्धालुओं ने माता के भजन-कीर्तन गाए। मंदिरों में भक्त नारियल, चुनरी, धूप, दीप और फूल से सजी पूजा की थाल लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस की मौजूदगी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा कर मां महागौरी से मनोकामना मांगी। बुलंदशहर संवाददाता उपकार चौहान2