*शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में BSW/MSW सत्रारंभ 2026-27, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे रहे मुख्य अतिथि* *जन अभियान परिषद भैंसदेही का सम्मेलन: समाजसेवा, नशा मुक्ति और एक पेड़ मां के नाम का दिया संदेश* *भैंसदेही मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड भैंसदेही, जिला बैतूल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 का सत्रारंभ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में नवीन छात्रों एवं पूर्व छात्रों का सम्मेलन आयोजित किया गया। *भारत माता के पूजन से हुआ शुभारंभ* कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप गौर उपस्थित रहे। *BSW/MSW पाठ्यक्रम की दी जानकारी* कार्यक्रम की रूपरेखा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद भैंसदेही के ब्लॉक समन्वयक श्री विकास कुमरे द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित BSW/MSW विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी नवीन छात्र-छात्राओं को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। *'समाज से जुड़कर करें समाजसेवा' - दिलीप घोरे* मुख्य अतिथि श्री दिलीप गौर ने अपने उद्बोधन में छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों से समाजसेवी बनने और समाज से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम युवाओं को सामाजिक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। *ये रहे उपस्थित* कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, समाजसेवी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं परामर्शदाता भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से दिलीप घोरे जी, प्रदीप धुर्वे, मनीष राठौर, राजेश पांसे, ब्लॉक समन्वयक विकास कुमरे, केसर लोखंडे, सत्यदेवी लोखंडे, शिवा सिंह काकोड़िया, गणेश बारस्कर, परामर्शदाता सहित बड़ी संख्या में MSW के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। *खेलकूद और जनजागरूकता कार्यक्रम* सम्मेलन के दौरान विभिन्न विधाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें कबड्डी, प्राचीन खेलकूद, नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण और *'एक पेड़ मां के नाम'* अभियान के तहत वृक्षारोपण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में परामर्शदाता श्री शिवचरण बावने द्वारा सभी अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया।
*शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में BSW/MSW सत्रारंभ 2026-27, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे रहे मुख्य अतिथि* *जन अभियान परिषद भैंसदेही का सम्मेलन: समाजसेवा, नशा मुक्ति और एक पेड़ मां के नाम का दिया संदेश* *भैंसदेही मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड भैंसदेही, जिला बैतूल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 का सत्रारंभ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में नवीन छात्रों एवं पूर्व छात्रों का सम्मेलन आयोजित किया गया। *भारत माता के पूजन से हुआ शुभारंभ* कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप गौर उपस्थित रहे। *BSW/MSW पाठ्यक्रम की दी जानकारी* कार्यक्रम की रूपरेखा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद भैंसदेही के ब्लॉक समन्वयक श्री विकास कुमरे द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित BSW/MSW विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी नवीन छात्र-छात्राओं को नए सत्र के लिए
शुभकामनाएं प्रदान कीं। *'समाज से जुड़कर करें समाजसेवा' - दिलीप घोरे* मुख्य अतिथि श्री दिलीप गौर ने अपने उद्बोधन में छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों से समाजसेवी बनने और समाज से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम युवाओं को सामाजिक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। *ये रहे उपस्थित* कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, समाजसेवी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं परामर्शदाता भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से दिलीप घोरे जी, प्रदीप धुर्वे, मनीष राठौर, राजेश पांसे, ब्लॉक समन्वयक विकास कुमरे, केसर लोखंडे, सत्यदेवी लोखंडे, शिवा सिंह काकोड़िया, गणेश बारस्कर, परामर्शदाता सहित बड़ी संख्या में MSW के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। *खेलकूद और जनजागरूकता कार्यक्रम* सम्मेलन के दौरान विभिन्न विधाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें कबड्डी, प्राचीन खेलकूद, नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण और *'एक पेड़ मां के नाम'* अभियान के तहत वृक्षारोपण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में परामर्शदाता श्री शिवचरण बावने द्वारा सभी अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया।
- भरत नाम से ही हमारे देश का नाम भारत पड़ा:-पंडित राम द्विवेदी काजरी जलाशय पे स्थित शिव मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत ब्लॉक मुख्यालय से सटी हुई ग्राम पंचायत कुण्ड बकाजन के काजरी स्थित जलाशय के समीप शिव मंदिर में 20 अगस्त से सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ कथा वाचक पंडित राम द्विवेदी जी के मुखारबिंद से चल रहा है।गौरतलब हैं कि कुंड बकाजन जलाशय का निर्माण सन् 1972- 73 में बैतूल ठेकेदार ओमकारसिंह ठाकुर द्वारा करवाया गया था। काजरी के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पहले हर साल महाशिवरात्रि पर ठाकुर ओमकारसिंह इस शिव मंदिर पर पूजा करने आया करते थे।उसके बाद यह क्रम उनके बेटे उत्तमसिंह ठाकुर ने जारी रखा।और अब हर महाशिवरात्रि पर उत्तम सिंह के बेटे शैलेन्द्र सिंह ठाकुर आते है। सन् 1972-73 में निर्मित शिव मंदिर का सन् 2025-26 में जीर्णोद्धार कर भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया गया।शिव मंदिर में 20 अगस्त से प्रारंभ श्रीमद भागवत कथा में रविवार 23 अगस्त को भरत जी के बारे में विस्तृत में बताया गया।श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक पंडित राम द्विवेदी द्वारा बताया गया कि भरत के नाम पर ही हमारे देश का नाम भारत रखा गया है।साथ ही श्री पंडित जी द्वारा बताया गया कि भरत जी ने दूसरा जन्म मृग यौनि में लिया।वही तीसरा जन्म जड़ भरत नाम से हुआ।जिसमें उन्होंने मौन धारण कर अपना जीवन व्यतीत किया और सिर्फ भगवान के चरणों में अपना जीवन लगा दिया।संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में क्षेत्र की जनता बढ़ - चढ़ कर हिस्सा ले राम नाम का रस पान कर रही है।1
- आठनेर शहर के गायत्री नगर निवासी के मकान से सर्प मित्र ने खतरनाक किंग कोबरा सांप का किया रेस्क्यू आठनेर शहर के गायत्री नगर निवासी रूपराव खातरकर के मकान से सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने खतरनाक किंग कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। मिली जानकारी अनुसार रूपराव खातरकर के मकान के अंदर किंग कोबरा सांप दिखाई देने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने सुझबुझ का परिचय देते हुए तत्काल सर्प मित्र को सुचना दी गई। सर्प मित्र ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया।1
- 🚨 गंज मरघट पुलिया बनी हादसे को न्योता, जिम्मेदार कौन? बैतूल के जाकिर हुसैन वार्ड, रामनगर वार्ड और पटवारी कॉलोनी में आने-जाने के लिए प्रमुख मार्ग माने जाने वाली गंज मरघट पुलिया की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें भरा पानी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सुबह के समय इसी मार्ग से स्कूल बसें, कार, ट्रैक्टर, ऑटो, मोटरसाइकिल और पैदल राहगीर गुजरते हैं। ऐसे में जर्जर सड़क कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सवाल यह है कि जब यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए इतना महत्वपूर्ण है, तो नगर पालिका, संबंधित पार्षद और शासन-प्रशासन आखिर कब जागेगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण कर तत्काल गड्ढों की मरम्मत और पुलिया की स्थिति सुधारने की कार्रवाई करें, ताकि आम नागरिकों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 📍 गंज मरघट पुलिया, बैतूल सवाल सीधा है—इस बदहाल सड़क की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?2
- ब्लाक कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को लेकर नायब तहसीलदार अज़हर खान कों सौंपा ज्ञापन1
- पुरुषों की समस्याओं पर एसआईएफ बैतूल ने लगाई एक कुर्सी पुरुष के नाम खाली कुर्सी ने उठाई उन पुरुषों की आवाज, जो अपनी पीड़ा कह नहीं पाते पुरुषों की समस्याओं पर एसआईएफ बैतूल ने लगाई एक कुर्सी पुरुष के नाम खाली कुर्सी ने उठाई उन पुरुषों की आवाज, जो अपनी पीड़ा कह नहीं पाते कार्यक्रम, पीड़ित पुरुषों और परिवारों ने लिया सलाह व मार्गदर्शन सारणी। पुरुषों के सामने बढ़ती पारिवारिक, सामाजिक और कानूनी चुनौतियों को लेकर एसआईएफ बैतूल ने मंगलवार को जय स्तंभ चौक, सारणी में एक कुर्सी पुरुष के नाम सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में रखी गई खाली कुर्सी उन पुरुषों का प्रतीक रही, जो पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव, सामाजिक दबाव और कानूनी परेशानियों के बीच अपनी पीड़ा खुलकर नहीं कह पाते। सारणी और आसपास के क्षेत्रों से पीड़ित पुरुष एवं उनके परिवार अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और सलाह व मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह एसआईएफ बैतूल का दूसरा ऐसा कार्यक्रम था। इससे पहले आमला में पहला आयोजन किया गया था। संस्था का उद्देश्य पुरुषों और उनके परिवारों की समस्याओं को सामने लाने के साथ जरूरतमंदों को सहायता एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने कहा कि वैवाहिक विवाद, पारिवारिक कलह और कानूनी मामलों का असर पूरे परिवार पर पड़ता है और पुरुष कई बार गंभीर मानसिक तनाव से गुजरते हैं। ऐसे मामलों में समय पर सहायता और संवाद जरूरी है। एसआईएफ बैतूल के डॉ. संदीप गोहे ने कहा कि पुरुषों से जुड़े विषयों को भी गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। पारिवारिक विवाद, कानूनी मामलों और मानसिक तनाव से जूझ रहे पुरुषों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित मंच और संस्थागत व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने सरकार से पुरुष आयोग के गठन की मांग भी रखी। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश झारे, राजेश उपराले, शशिकांत खातरकर, परसराम उपराले, अविनाश देशमुख, देवेंद्र उभनारे, गोविंद अठानकर, महेश सोनी और सतीश चोकिकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। एसआईएफ बैतूल द्वारा पुरुषों और उनके परिवारों को निःशुल्क सहायता एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। संस्था की पुरुष हेल्पलाइन 8882498498 के माध्यम से देशभर से लोग संपर्क कर सहायता प्राप्त कर रहे हैं।1
- सचिव संघ के जिला अध्यक्ष बनने पर संदीप रघुवंशी का जोरदार स्वागत आमला। जनपद पंचायत आमला में पदस्थ सचिव संदीप रघुवंशी को सचिव संघ का जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने पर सचिव संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद पंचायत आमला पहुंचने पर सचिव संघ के कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मोहित ठाकुर, दीपक कोकाटे एवं पूर्व जनपद सीईओ राजेश्वर ठेपे सहित सचिव संघ के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सचिवों के हितों के लिए बेहतर तरीके से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर सचिव संघ के सदस्यों में भी उत्साह का माहौल रहा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई।3
- WCL खदान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार 60 फीट कॉपर केबल सहित करीब 80 हजार रुपये का मशरूका बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी सारनी। WCL पाथाखेड़ा की तवा-02 खदान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 फीट कॉपर केबल, जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये है, बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देश पर जिले में चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी एवं चौकी पाथाखेड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुंह पर कपड़ा बांधकर खदान में घुसे थे आरोपी पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को WCL पाथाखेड़ा के सहायक सुरक्षा उपनिरीक्षक गिरिधर डांगे ने थाना सारनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 20 से 22 अगस्त की दरमियानी रात 4-5 अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर तथा हाथों में कुल्हाड़ी और फरसा लेकर बाउंड्री कूदकर तवा-02 खदान परिसर में घुसे थे। आरोपियों ने मेन गेट के पास स्थित हॉल में लगा कॉपर केबल काट दिया और करीब 35 से 40 फीट केबल सहित हॉल में रखी विद्युत सामग्री चोरी कर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान धारा 112(2) बीएनएस का इजाफा किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की पतारसी करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ दीपू पिता कृष्णा आहके (27), हरिशंकर उर्फ टक्कल पिता जंगल सरयाम (30) और सुमरलाल पिता मनोहर परते (33), सभी निवासी ग्राम छतरपुर, थाना सारनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 फीट कॉपर केबल, कीमत करीब 80 हजार रुपये बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी सारनी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू एवं सैनिक सुभाष रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने WCL प्रबंधन, औद्योगिक संस्थानों और खदान क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा कर्मियों से अपील की है कि संवेदनशील परिसरों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। चोरी या चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।2
- WCL खदान में केबल चोरी करने वाले गिरोह कों पाथाखेड़ा पुलिस ने किया गिरफतार दीपक पिता कृष्णा आहके हरिशंकर पिता जंगल सरेयाम सुमरलाल पिता मनोहर परतें तीनों आरोपी छतरपुर निवासी1