फार्म डेवलपमेंट अंतर्गत उन्नत कृषि यंत्र लेजर लैंड लेवलर का प्रदर्शन किया गया कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर प्रक्षेत्र में फार्म डेवलपमेंट अंतर्गत 21 मार्च एवं 22 मार्च 2026 को उन्नत कृषि यंत्र लेजर लैंड लेवलर का प्रदर्शन किया गया है। किसान भाई कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर आकर इस उन्नत कृषि यंत्र का प्रदर्शन देख सकते हैं । कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. एसएस धाकड़ ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि यह आधुनिक कृषि यंत्र भूमि को समतल करने की सबसे प्रभावी तकनीक है जो कि लेजर-गाइडेड तकनीक पर काम करता है। इसमें लेजर ट्रांसमीटर (लेजर किरणें भेजने वाला), रिसीवर, कंट्रोल बॉक्स और बकेट (मिट्टी हटाने वाला ब्लेड) मुख्य भाग होते हैं। लेजर लैंड लेवलर ट्रांसमीटर से लेजर किरणें निकलती हैं, जो रिसीवर द्वारा प्राप्त की जाती हैं। कंट्रोल बॉक्स के माध्यम से, यह मशीन स्वचालित रूप से खेत की ऊँची और नीची जमीन का पता लगाकर मिट्टी को सही जगह फैलाती है। डॉ. एसएस धाकड़ लेजर लैंड लेवलर के फायदे बताते हैं कि इस तकनीक से समतल खेत में पानी समान रूप से बंटता है, जिससे सभी पौधों को एक समान पानी मिलता है एवं 20-30% सिंचाई पानी की बचत होती है एवं जल संरक्षण होता है तथा इस तकनीक में बेहतर जल निकासी होने से बारिश का अतिरिक्त पानी आसानी से निकल जाता है, जिससे फसल खराब होने का खतरा कम होता है। पारंपरिक तरीकों की तुलना में, यह मशीन बहुत कम समय में सटीक लेवलिंग करती है, जिससे ट्रैक्टर के ईंधन और लेबर की लागत कम होती है। जमीन लेवल पर होने से कोई भी कृषि कार्य एवं कृषि क्रियाएं, जैसे- खेत की तैयारी, खेत की बुवाई या फसल कटाई आसान से हो जाती है। समतल खेत के कारण पानी और पोषक तत्व पूरे खेत में समान रूप से वितरित होते हैं, जिससे फसल की पैदावार में 20% तक की वृद्धि देखी गई है।

- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में विगत दिनों से एक आवारा सांड ने उत्पात मचा रखा, मोहन बड़ोदिया में आज सोमवार सुबह 9 बजे गांव के दो लोगों पर सांड ने हमला किया जो बाल बाल बचे, वही बस स्टैण्ड पर एक कार सवार की कार पर सांड ने अपने सींग से हमला कर दिया जिसमें कार के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, सोमवार दोपहर 12 बजे दशहरा उत्सव समिति के सदस्य जिनमें अशोक पाटीदार,नितेश पटेल,सागर वेध,राजेश शर्मा, नितिन कप्तान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिनके द्वारा सांड को रस्सी और पेड़ की सहायता से पकड़कर बांधा गया, समिति के सदस्यों का कहना है कि सांड पागल हो गया है, और राहगीरों को घायल कर रहा है, इसे ग्रामीणों की मदद से जंगल में छोड़ दिया जाएगा, फिलहाल अभी मोहन बड़ोदिया में पैड के सहारे बांध रखा है ।1
- मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में धूमधाम से मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फितर का त्योहार सेलिब्रेट किया आज मुस्लिम समुदाय के लोग धूमधाम से ईद का त्योहार मना रहे हैं. सुबह से ही मस्जिदों में लोगों की भीड़ देखी सभी एवं नमाज अदा कर की हर तरफ खुशियों का माहौल छाया लोग एक-दूसरे के घर जाकर ईद मुबारक दी एक-दूसरे का मुंह मिठाई खिलाई गई बधाई दी ईद के इस खुशी के मौके पर गोविंद में हाफिज साहब ने ईदगाह से दिया तमाम लोगों को यह पैगाम की जिस तरह हम लोगों ने सुकून व शांति के साथ रमजान उल मुबारक का महीना गुजारा है इसी तरह बाकी या पूरे साल भी हमें खुशी और भाईचारे के साथ जिंदगी गुजारना इमाम साहब कि इस बात को सुनकर तमाम लोगों ने बड़ी ही खुशी का इजहार किया और सब ने वादा भी किया की हम सब मिलकर इसी तरह रहेंगे और नमाज और बाकी इबादतों का भी पूरी तरह से एहतमाम करेंगे बधाई देने के लिए थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल एवं उनकी टीम भी पहुंची मोहन बड़ोदिया से मुकेश बामनिया की रिपोर्ट1
- दतिया:24 मार्च को भांडेर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान सभा स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया।1
- banjari kramank do post good jila Rewa tahsil good nal ek sal super Ho Gaya nal nahin ban raha hai Pani ko bahut dikkat hoti hai1
- सुनील शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- बिजली विभाग कार्यालय में निकला सांप, कर्मचारियों में मची हलचल मनीष राठौर सुसनेर। बिजली विभाग के कार्यालय में अचानक सांप निकलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वही सांप पकड़ने वाले को सूचना करी सांप को सावधानीपूर्वक पकड़ा कर सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया।1
- पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में उर्स मेला राजगढ़ में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है तथा उपद्रवियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22-23.03.2026 को निम्न कार्यवाहियाँ की गईं— चोरी का प्रयास हेमराज पिता भागीरथ मेवाड़े निवासी बाराव्दारी, राजगढ़ द्वारा उर्स मेले में एक दुकान पर खरीदारी कर रही महिला के फर्स (पर्स) को साइड में रखे होने पर चोरी करने का प्रयास किया गया, जिसे मौके पर गिरफ्तार किया गया। फर्जी टिकट बिक्री अनारसिंह पिता अमरलाल तंवर निवासी रुघनाथपुरा द्वारा झूला परिसर में नकली टिकट बेचने की सूचना पर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया। झगड़ा कर शांति भंग करना परमेश्वर पिता गोपीलाल लोधी निवासी श्रीपुरा जिला गुना द्वारा मेले में आमजन से विवाद एवं शांति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार— गोरधन पिता देवचंद तंवर उम्र 24 वर्ष एवं विष्णु पिता शिवनारायण तंवर उम्र 22 वर्ष, निवासी गिरधरपुरा थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ (राजस्थान) द्वारा आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर दोनों को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त सभी 05 आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। राजगढ़ पुलिस का संदेश उर्स मेले में शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।2
- कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर प्रक्षेत्र में फार्म डेवलपमेंट अंतर्गत 21 मार्च एवं 22 मार्च 2026 को उन्नत कृषि यंत्र लेजर लैंड लेवलर का प्रदर्शन किया गया है। किसान भाई कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर आकर इस उन्नत कृषि यंत्र का प्रदर्शन देख सकते हैं । कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. एसएस धाकड़ ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि यह आधुनिक कृषि यंत्र भूमि को समतल करने की सबसे प्रभावी तकनीक है जो कि लेजर-गाइडेड तकनीक पर काम करता है। इसमें लेजर ट्रांसमीटर (लेजर किरणें भेजने वाला), रिसीवर, कंट्रोल बॉक्स और बकेट (मिट्टी हटाने वाला ब्लेड) मुख्य भाग होते हैं। लेजर लैंड लेवलर ट्रांसमीटर से लेजर किरणें निकलती हैं, जो रिसीवर द्वारा प्राप्त की जाती हैं। कंट्रोल बॉक्स के माध्यम से, यह मशीन स्वचालित रूप से खेत की ऊँची और नीची जमीन का पता लगाकर मिट्टी को सही जगह फैलाती है। डॉ. एसएस धाकड़ लेजर लैंड लेवलर के फायदे बताते हैं कि इस तकनीक से समतल खेत में पानी समान रूप से बंटता है, जिससे सभी पौधों को एक समान पानी मिलता है एवं 20-30% सिंचाई पानी की बचत होती है एवं जल संरक्षण होता है तथा इस तकनीक में बेहतर जल निकासी होने से बारिश का अतिरिक्त पानी आसानी से निकल जाता है, जिससे फसल खराब होने का खतरा कम होता है। पारंपरिक तरीकों की तुलना में, यह मशीन बहुत कम समय में सटीक लेवलिंग करती है, जिससे ट्रैक्टर के ईंधन और लेबर की लागत कम होती है। जमीन लेवल पर होने से कोई भी कृषि कार्य एवं कृषि क्रियाएं, जैसे- खेत की तैयारी, खेत की बुवाई या फसल कटाई आसान से हो जाती है। समतल खेत के कारण पानी और पोषक तत्व पूरे खेत में समान रूप से वितरित होते हैं, जिससे फसल की पैदावार में 20% तक की वृद्धि देखी गई है।1