रक्षाबंधन पर बेटियों ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को बांधी राखी, दिया सफलता का मंत्र पीलीभीत, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए ईमानदारी व पूरी लगन के साथ निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सही लक्ष्य, मजबूत संकल्प और निरंतर प्रयास के बल पर सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन को भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों एवं उपस्थित सभी छात्राओं का आभार व्यक्त किया। रक्षाबंधन के इस अवसर पर छात्राओं और प्रशासन के बीच आत्मीय संवाद का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
रक्षाबंधन पर बेटियों ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को बांधी राखी, दिया सफलता का मंत्र पीलीभीत, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए ईमानदारी व पूरी लगन के साथ निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सही लक्ष्य, मजबूत संकल्प और निरंतर प्रयास के बल पर सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन को भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों एवं उपस्थित सभी छात्राओं का आभार व्यक्त किया। रक्षाबंधन के इस अवसर पर छात्राओं और प्रशासन के बीच आत्मीय संवाद का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
- कंपोजिट विद्यालय टाह पौटा पहुंचे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बच्चों संग किया भोजन पीलीभीत। कंपोजिट विद्यालय टाह पौटा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा शिक्षा एवं पोषण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए यादगार बन गया, जहां जिलाधिकारी और विधायक ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताकर भोजन किया।1
- बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह। *बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह* *बरेली/बहेड़ी, 27 अगस्त।* उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ केंद्र में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत माननीय श्री जितिन प्रसाद आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बहेड़ी विधानसभा पहुंचे। सुबह बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची, पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय, जितिन प्रसाद जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा। मंत्री जी ने भी हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सभी से आत्मीयता के साथ भेंट की। *दिग्गज नेता रहे मौजूद* स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा कर रहे थे। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ किसान नेता देव स्वरूप पटेल, सत्य प्रकाश गंगवार, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि माननीय मंत्री जी का बहेड़ी आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में पूरे बरेली मंडल में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है। किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि जितिन प्रसाद जी हमेशा किसानों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर स्वागत समारोह के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग द्वारा अपने काफिले के साथ बहेड़ी के लिए रवाना हो गए। बहेड़ी में वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ-साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं और जन-सुनवाई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।4
- सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व1
- शिवम कुमार की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं शिवम कुमार की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं1
- 🚨 रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गाजियाबाद में लगा 'महाजाम', थमी रफ्तार! 🚨 रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गाजियाबाद में लगा 'महाजाम', थमी रफ्तार! रक्षाबंधन के मौके पर घरों को निकलने वाले लोगों की भारी भीड़ के चलते गाजियाबाद की सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) से लेकर शहर के मुख्य चौराहों तक गाड़ियाँ रेंगती नजर आईं। प्रमुख बिंदु: DME और NH-9 पर कतारें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और NH-9 पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम दिखा। बॉटलनेक बनी वजह: DME एग्जिट पर 8 लेन का ट्रैफिक अचानक 2 लेन में सिमटने के कारण वाहनों का भारी दबाव बढ़ गया। शहर के कई इलाके प्रभावित: लालकुआं, GT रोड, अंबेडकर रोड और मेरठ तिराहे पर भी यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। प्रशासन अलर्ट: ट्रैफिक सामान्य करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किए गए। 📌 क्या आप भी आज किसी ऐसे जाम में फंसे? कमेंट में बताएं! #Ghaziabad #TrafficJam #DelhiMeerutExpressway #RakshaBandhan #TrafficAlert #UPNews #GhaziabadTraffic #BreakingNews1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | शाहजहांपुर बंडा में लड़की से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, शोले फिल्म के वीरू की याद दिलाया नजारा!1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 27.08.2026* *जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न* आज दिनांक **26/27.08.2026** को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस **कोहड़ा पीर, थाना प्रेमनगर** से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली, श्री मोहम्मद अकमल खां, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, श्री नितिन कुमार, CO द्वितीय एवं श्री आशुतोष शिवम, CO प्रथम* द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया। पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी एवं आमजन के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी **सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण** में संपन्न हुआ। इस दौरान *कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।* *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 27.08.2026* *जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न* आज दिनांक **26/27.08.2026** को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस **कोहड़ा पीर, थाना प्रेमनगर** से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली, श्री मोहम्मद अकमल खां, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, श्री नितिन कुमार, CO द्वितीय एवं श्री आशुतोष शिवम, CO प्रथम* द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया। पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी एवं आमजन के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी **सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण** में संपन्न हुआ। इस दौरान *कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।*1
- रेहान रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रेहान रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं1