logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी ने गोमती आदर्श पर्यटन एवं देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण। जिलाधिकारी ने आज माँ गोमती आदर्श पर्यटन एवं देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचकर फीता काटकर किया शुभारम्भ पीलीभीत सूचना विभाग 23 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज तहसील कलीनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत हरीपुर मु0 फुलहर में माँ गोमती आदर्श पर्यटन एवं देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में गोवंशों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने माॅ गोमती आदर्श पर्यटन गौशाला में टिनशेड का निर्माण करने एवं हरा चारा बोने हेतु भूमि को चिन्हित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि पशु चिकित्सक द्वारा गोवंशों की देखभाल की जा रही है। उन्होंने गौशालाओं की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। देवीपुरा गौशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निमार्णाधीन नाले के कार्य को देखा और सम्बन्धित को नाला निर्माण के कार्य में तेजी लाने एवं गौशाला में खाली पडी जगह पर इंटरलाॅकिंग करवाने के निर्देश दिए। गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माधौटांडा पहुंचकर एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने कोल्ड चेन, महिला वार्ड एवं आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का टीका) निःशुल्क लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि टीका लगवाने हेतु बालिकाएं अपना आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र/शैक्षिक योग्यता प्रमाण अवश्य लेकर आए। जिलाधिकारी ने उक्त अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने प्रसूता को फल वितरित किए। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी कलीनगर, पशु चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Shivkumar Gangwar
Shivkumar Gangwar
Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जिलाधिकारी ने गोमती आदर्श पर्यटन एवं देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण। जिलाधिकारी ने आज माँ गोमती आदर्श पर्यटन एवं देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचकर फीता काटकर किया शुभारम्भ पीलीभीत सूचना विभाग 23 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज तहसील कलीनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत हरीपुर मु0 फुलहर में माँ गोमती आदर्श पर्यटन एवं देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था

सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में गोवंशों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने माॅ गोमती आदर्श पर्यटन गौशाला में टिनशेड का निर्माण करने एवं हरा चारा बोने हेतु भूमि को चिन्हित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि पशु चिकित्सक द्वारा गोवंशों की देखभाल की जा रही है। उन्होंने गौशालाओं की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। देवीपुरा गौशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निमार्णाधीन नाले के कार्य को देखा और

11ee25eb-3e99-4dd1-bf61-81a96b62f657

सम्बन्धित को नाला निर्माण के कार्य में तेजी लाने एवं गौशाला में खाली पडी जगह पर इंटरलाॅकिंग करवाने के निर्देश दिए। गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माधौटांडा पहुंचकर एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने कोल्ड चेन, महिला वार्ड एवं आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जनपद के

b55ef014-af95-41a2-b7e4-f4b0873cfd2b

सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का टीका) निःशुल्क लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि टीका लगवाने हेतु बालिकाएं अपना आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र/शैक्षिक योग्यता प्रमाण अवश्य लेकर आए। जिलाधिकारी ने उक्त अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने प्रसूता को फल वितरित किए। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी कलीनगर, पशु चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Raunak Ali Ansari
    1
    Post by Raunak Ali Ansari
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में चलाए जा रहे स्थायी व अस्थायी NBW (गैर जमानती वारंट) अभियान के तहत थाना भुता पुलिस को एक और सफलता मिली है। अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उत्तरी व क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 23 मार्च 2026 को थाना भुता पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र सत्यपाल, निवासी ग्राम लाडपुर मुडिया मजरा बहादुरापुर (थाना भुता, जनपद बरेली) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 805/2025, श्रीमती गुलशन देवी बनाम अर्जुन सिंह, धारा 144(3) बीएनएसएस, थाना दियोरियां कलां जनपद पीलीभीत में दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय, जनपद पीलीभीत के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चैनूराम राणा, उपनिरीक्षक पुनीत मेहरा एवं कांस्टेबल मोहित तोमर की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में चलाए जा रहे स्थायी व अस्थायी NBW (गैर जमानती वारंट) अभियान के तहत थाना भुता पुलिस को एक और सफलता मिली है। अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उत्तरी व क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 23 मार्च 2026 को थाना भुता पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र सत्यपाल, निवासी ग्राम लाडपुर मुडिया मजरा बहादुरापुर (थाना भुता, जनपद बरेली) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 805/2025, श्रीमती गुलशन देवी बनाम अर्जुन सिंह, धारा 144(3) बीएनएसएस, थाना दियोरियां कलां जनपद पीलीभीत में दर्ज था।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय, जनपद पीलीभीत के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चैनूराम राणा, उपनिरीक्षक पुनीत मेहरा एवं कांस्टेबल मोहित तोमर की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Chauffeur service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ।।मुख्यमंत्री साहब इधर भी डालिए नजर आपके आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां ।। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पाऊंनगला में सफेद हाथी बनकर रह गया कूड़ा दान ग्राम प्रधान की लापरवाही से कूड़ा डालने की जगह रखी जा रही है घर की सामग्री
    1
    ।।मुख्यमंत्री साहब इधर भी डालिए नजर आपके आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां ।।
फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पाऊंनगला में सफेद हाथी बनकर रह गया कूड़ा दान ग्राम प्रधान की लापरवाही से कूड़ा डालने की जगह रखी जा रही है घर की सामग्री
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
    6 hrs ago
  • Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली
    1
    Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली
    user_रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली
    रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बरेली के कस्बा भुता क्षेत्र स्थित जानकी मंदिर भुता में नवदुर्गा के पावन अवसर पर भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देर रात तक भक्ति गीतों व भजनों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। जागरण के दौरान माता रानी की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह से पहुंचे माता के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। “जय माता दी” के उद्घोष के साथ पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर गया। आयोजन में समस्त भुता कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम के अंत में मां दुर्गा की आरती के साथ जागरण का समापन हुआ और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    1
    बरेली के कस्बा भुता क्षेत्र स्थित जानकी मंदिर भुता में नवदुर्गा के पावन अवसर पर भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देर रात तक भक्ति गीतों व भजनों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा।
जागरण के दौरान माता रानी की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह से पहुंचे माता के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। “जय माता दी” के उद्घोष के साथ पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर गया।
आयोजन में समस्त भुता कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कार्यक्रम के अंत में मां दुर्गा की आरती के साथ जागरण का समापन हुआ और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    user_Veeresh Kumar
    Veeresh Kumar
    Court reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बरेली । सोमवार को 21वीं वाहिनी एनसीसी के कैडेटों ने शहीद दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव एवं शहीद राजगुरु के बलिदान के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट स्थित वाहिनी परिसर से विकास भवन होते हुए गांधी उद्यान तक रैली निकालकर जन जागरण किया। रैली के दौरान एनसीसी कैडेट शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु अमर रहें तथा देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली को 21वीं वाहिनी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होशियार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को फांसी दी गई थी। भारत की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर तीनों अमर हो गये। शहीदों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, और हमें उनसे देशभक्ति की सीख लेनी चाहिए। इस दौरान लेफ्टिनेंट मनु प्रताप, लेफ्टिनेंट रीतेश चौरसिया, सूबेदार मेजर प्रवीन नेगी, डॉ अंचल अहेरी, डॉ स्वाति गुप्ता, सूबेदार लक्ष्मण, सूबेदार गोविंद सिंह, सूबेदार उम्मेद सिंह, बीएचएम नरपत बिश्नोई, हवलदार हर सिंह एवं हवलदार संजय धाबी आदि उपस्थित रहे।
    1
    बरेली । सोमवार को 21वीं वाहिनी एनसीसी के कैडेटों ने शहीद दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव एवं शहीद राजगुरु के बलिदान के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट स्थित वाहिनी परिसर से विकास भवन होते हुए गांधी उद्यान तक रैली निकालकर जन जागरण किया। रैली के दौरान एनसीसी कैडेट शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु अमर रहें तथा देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
रैली को 21वीं वाहिनी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होशियार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि  आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को फांसी दी गई थी। भारत की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर तीनों अमर हो गये। शहीदों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, और हमें उनसे देशभक्ति की सीख लेनी चाहिए।
इस दौरान लेफ्टिनेंट मनु प्रताप, लेफ्टिनेंट रीतेश चौरसिया, सूबेदार मेजर प्रवीन नेगी, डॉ अंचल अहेरी, डॉ स्वाति गुप्ता, सूबेदार लक्ष्मण, सूबेदार गोविंद सिंह, सूबेदार उम्मेद सिंह, बीएचएम नरपत बिश्नोई, हवलदार हर सिंह एवं हवलदार संजय धाबी आदि उपस्थित रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • बिलसंडा के ग्राम बबूरा मोहनपुर के नौ लोगों के भीषण सड़क हादसे में गंभीर घायल होने एवं तीन लोगों की दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु की दुखद सूचना पर 21 मार्च को माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे थे पीड़ित परिवार ने श्री जितिन प्रसाद को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनकी इलाज सही से नहीं हो पा रही है और जो बच्चा अमन गंभीर घायल कोमा में चला गया है वह रुहेलखण्ड मेडिकल कॉलेज बरेली में भर्ती है उसकी भी सही से देखरेख नहीं हो रही है जिसे तत्काल गंभीरता से लेते हुए श्री जितिन प्रसाद ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ को समुचित इलाज कराई जाए इसी क्रम में सीएमओ पीलीभीत सी एम ओ बरेली को भी वार्ता कर निर्देश दिए थे बरेली रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में गंभीर अवस्था में आई सी यू में भर्ती अमन को देखने पहुंचे किसान नेता देव स्वरूप पटेल से उनके चाचा श्री जगदीश जी ने बताया कि यहां के डॉक्टर कह रहे हैं की हम कुछ नहीं बता सकते हैं कि अमन की तबियत में कब से सुधार होगा अमन के चाचा श्री जगदीश जी की बात सुनकर केंद्रीय राज्यमंत्री किसान नेता देव स्वरुप पटेल ने इलाज कर रहे डॉक्टर से भी वार्ता की एवं अमन के स्वास्थ्य लाभ के लिए उनके परिजनों की पीड़ा को बताते हुए माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी से अमन की हायर सेंटर में इलाज कराने को अनुरोध किया
    4
    बिलसंडा के ग्राम बबूरा मोहनपुर  के नौ लोगों के भीषण सड़क हादसे में गंभीर घायल होने एवं तीन लोगों की दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु की दुखद सूचना पर 21 मार्च को माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे थे पीड़ित परिवार ने  श्री जितिन प्रसाद को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनकी इलाज सही से नहीं हो पा रही है और जो बच्चा अमन गंभीर घायल  कोमा में चला गया है वह रुहेलखण्ड मेडिकल कॉलेज बरेली में भर्ती है उसकी भी सही से देखरेख नहीं हो रही है जिसे तत्काल गंभीरता से लेते हुए श्री जितिन प्रसाद ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ को समुचित इलाज कराई जाए इसी क्रम में सीएमओ पीलीभीत सी एम ओ बरेली को भी वार्ता कर निर्देश दिए थे
बरेली रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में गंभीर अवस्था में आई सी यू में भर्ती अमन को देखने पहुंचे किसान नेता देव स्वरूप पटेल से उनके चाचा श्री जगदीश जी ने बताया कि यहां के डॉक्टर कह रहे हैं की हम कुछ नहीं बता सकते हैं कि अमन की  तबियत में कब से सुधार होगा अमन के चाचा श्री जगदीश जी की  बात सुनकर केंद्रीय राज्यमंत्री किसान नेता देव स्वरुप पटेल ने इलाज कर रहे डॉक्टर से भी वार्ता की एवं अमन के स्वास्थ्य लाभ के लिए उनके परिजनों की पीड़ा को बताते हुए माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी से अमन की हायर सेंटर में इलाज कराने को अनुरोध किया
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Raunak Ali Ansari
    1
    Post by Raunak Ali Ansari
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बरेली के थाना इज्जतनगर में गौकशी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, कह रहे साहब गलती हो गई कर रहे अल्लाह अल्लाह बचा ले
    1
    बरेली के थाना इज्जतनगर में गौकशी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, कह रहे साहब गलती हो गई कर रहे अल्लाह अल्लाह बचा ले
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Chauffeur service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.