logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देख बहन तेरी शादी में भी यही बाला पंडाल बनेगा 🎪🤔 #viralvideos बिहार की शादी 🥰

7 hrs ago
user_Rajesh Kumar
Rajesh Kumar
Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
7 hrs ago

देख बहन तेरी शादी में भी यही बाला पंडाल बनेगा 🎪🤔 #viralvideos बिहार की शादी 🥰

More news from बिहार and nearby areas
  • Sanjay Singh ने कहा कि अगर कोई भाजपा में गया तो उसका मुंह काला कर देना चाहिए। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है 🚨 #SanjaySingh #AAP #BJP #BreakingNews #biharshariftimes
    1
    Sanjay Singh ने कहा कि अगर कोई भाजपा में गया तो उसका मुंह काला कर देना चाहिए। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है 🚨
#SanjaySingh #AAP #BJP #BreakingNews #biharshariftimes
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    6 hrs ago
  • पटना/बख्तियारपुर : 29 अप्रैल की सुबह बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब NH -31 स्थित आकाशवाणी होटल के उत्तर दिशा में एक मकई के खेत से एक अज्ञात शव बरामद हुआ। सुबह करीब 9:00 बजे जैसे ही शव की सूचना मिली, आसपास के दर्जनों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के डोमा पंचायत अंतर्गत मुसहरी निवासी शिवसत्य कुमार (पिता रामाशीष दास) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के छोटे भाई चंदन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। चंदन ने रोते हुए आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई की बेरहमी से हत्या की गई है। उन्होंने बताया, "जिस जगह शव मिला है, वहां जाने का कोई रास्ता तक नहीं है। हत्यारों ने जानबूझकर शव को मकई के घने खेत में फेंक दिया ताकि किसी की नजर न पड़े।" शिवसत्य कुमार पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके भाई ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि उनके बड़े भाई का शव होटल के पीछे खेत में पड़ा है। मृतक की पारिवारिक स्थिति भी काफी संघर्षपूर्ण रही है। साल 2016 में उनकी शादी पंडारक के मंझला बीघा में हुई थी, जिससे उनकी 7 साल की एक बेटी 'मीठी' है। करीब 6 महीने पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी और उसने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से शिवसत्य काफी परेशान रहा करते थे। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, "मौत की असली वजह और हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।" फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।
    1
    पटना/बख्तियारपुर : 29 अप्रैल की सुबह बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब NH -31 स्थित आकाशवाणी होटल के उत्तर दिशा में एक मकई के खेत से एक अज्ञात शव बरामद हुआ। सुबह करीब 9:00 बजे जैसे ही शव की सूचना मिली, आसपास के दर्जनों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के डोमा पंचायत अंतर्गत मुसहरी निवासी शिवसत्य कुमार (पिता रामाशीष दास) के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के छोटे भाई चंदन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। चंदन ने रोते हुए आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई की बेरहमी से हत्या की गई है। उन्होंने बताया, "जिस जगह शव मिला है, वहां जाने का कोई रास्ता तक नहीं है। हत्यारों ने जानबूझकर शव को मकई के घने खेत में फेंक दिया ताकि किसी की नजर न पड़े।"
शिवसत्य कुमार पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके भाई ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि उनके बड़े भाई का शव होटल के पीछे खेत में पड़ा है। मृतक की पारिवारिक स्थिति भी काफी संघर्षपूर्ण रही है। साल 2016 में उनकी शादी पंडारक के मंझला बीघा में हुई थी, जिससे उनकी 7 साल की एक बेटी 'मीठी' है। करीब 6 महीने पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी और उसने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से शिवसत्य काफी परेशान रहा करते थे।
बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, "मौत की असली वजह और हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।" फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • दूध से भरा हुआ साइकिल गिरा दिया
    1
    दूध से भरा हुआ साइकिल गिरा दिया
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    19 hrs ago
  • चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत अस्थावां गांव में किसानों की अलग-अलग गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। कहीं किसान गेहूं की पराली जलाते नजर आ रहे हैं, तो कहीं आधुनिक मशीनों के माध्यम से गेहूं का कट्टू (भूसा) तैयार किया जा रहा है। यह दृश्य बुधवार की शाम करीब 5 बजे देखने को मिला। एक ओर पराली जलाने की प्रक्रिया से खेतों को जल्दी साफ करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ किसान मशीनों के जरिए भूसा बनाकर उसका उपयोग पशुओं के चारे के रूप में करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, पराली जलाने से पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे वायु प्रदूषण भी बढ़ता है, जिसे लेकर प्रशासन समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाता रहता है। ग्रामीण क्षेत्र में यह मिश्रित स्थिति खेती के पारंपरिक और आधुनिक तरीकों के बीच संतुलन को दर्शाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पराली जलाने के बजाय मशीनों के उपयोग को बढ़ावा देना अधिक लाभकारी और पर्यावरण के अनुकूल है।
    1
    चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत अस्थावां गांव में किसानों की अलग-अलग गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। कहीं किसान गेहूं की पराली जलाते नजर आ रहे हैं, तो कहीं आधुनिक मशीनों के माध्यम से गेहूं का कट्टू (भूसा) तैयार किया जा रहा है। यह दृश्य बुधवार की शाम करीब 5 बजे देखने को मिला।
एक ओर पराली जलाने की प्रक्रिया से खेतों को जल्दी साफ करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ किसान मशीनों के जरिए भूसा बनाकर उसका उपयोग पशुओं के चारे के रूप में करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, पराली जलाने से पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे वायु प्रदूषण भी बढ़ता है, जिसे लेकर प्रशासन समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाता रहता है।
ग्रामीण क्षेत्र में यह मिश्रित स्थिति खेती के पारंपरिक और आधुनिक तरीकों के बीच संतुलन को दर्शाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पराली जलाने के बजाय मशीनों के उपयोग को बढ़ावा देना अधिक लाभकारी और पर्यावरण के अनुकूल है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • तीनमुहानी के पास पुलिस की कार्रवाई, ड्राइवर को दी गई सख्त हिदायत शेखपुरा- जिले में इन दिनों यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शहर के तीनमुहानी के पास यातायात पुलिस ने एक बस को रोककर कार्रवाई की, जिसमें कई लोग बस की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बस बारात लेकर जा रही थी और पूरी तरह से भरी हुई थी। स्थिति यह थी कि बस के अंदर जगह खाली थी, जबकि यात्री छत पर बैठकर सफर कर रहे थे, जो पूरी तरह असुरक्षित है। यातायात पुलिस ने बस को रुकवाकर छत पर बैठे सभी यात्रियों को नीचे उतरने की अपील की। पुलिस को देखते ही यात्री जल्दबाजी में नीचे उतरने लगे। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी सदाशिव शाहा ने बस चालक से पूछताछ की। चालक ने बताया कि उसने यात्रियों को छत पर बैठने से मना किया था, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी। हालांकि इस मामले में बस का चालान नहीं काटा गया, लेकिन चालक को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। यातायात पुलिस ने लोगों से सुरक्षित यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
    1
    तीनमुहानी के पास पुलिस की कार्रवाई, ड्राइवर को दी गई सख्त हिदायत 
शेखपुरा- जिले में इन दिनों यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शहर के तीनमुहानी के पास यातायात पुलिस ने एक बस को रोककर कार्रवाई की, जिसमें कई लोग बस की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि बस बारात लेकर जा रही थी और पूरी तरह से भरी हुई थी। स्थिति यह थी कि बस के अंदर जगह खाली थी, जबकि यात्री छत पर बैठकर सफर कर रहे थे, जो पूरी तरह असुरक्षित है।
यातायात पुलिस ने बस को रुकवाकर छत पर बैठे सभी यात्रियों को नीचे उतरने की अपील की। पुलिस को देखते ही यात्री जल्दबाजी में नीचे उतरने लगे।
इस दौरान यातायात थाना प्रभारी सदाशिव शाहा ने बस चालक से पूछताछ की। चालक ने बताया कि उसने यात्रियों को छत पर बैठने से मना किया था, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी।
हालांकि इस मामले में बस का चालान नहीं काटा गया, लेकिन चालक को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। यातायात पुलिस ने लोगों से सुरक्षित यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    6 hrs ago
  • इस्लामपुर (नालंदा)। खुदागंज थाना क्षेत्र के चौरमा गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक देशी राइफल बरामद की है, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस अब नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।सुरक्षा डीएसपी रंजन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि खुदागंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौरमा गांव में लड़ाई-झगड़े के दौरान गोलीबारी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।जांच के दौरान घटना की पुष्टि होते ही पुलिस ने गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी क्रम में कौशलेंद्र कुमार (पिता- जागेश्वर प्रसाद) के नेवारी पुंज (फूस के ढेर) में छिपाकर रखी गई एक देशी राइफल बरामद की गई। हालांकि, पुलिस की दबिश की भनक लगते ही कौशलेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया।इस घटना को लेकर चौरमा गांव निवासी रंजीत प्रसाद ने खुदागंज थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस्लामपुर पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार, खुदागंज थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत तथा इस्लामपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय मौजूद रहे।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
    1
    इस्लामपुर (नालंदा)। खुदागंज थाना क्षेत्र के चौरमा गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक देशी राइफल बरामद की है, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस अब नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।सुरक्षा डीएसपी रंजन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि खुदागंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौरमा गांव में लड़ाई-झगड़े के दौरान गोलीबारी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।जांच के दौरान घटना की पुष्टि होते ही पुलिस ने गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी क्रम में कौशलेंद्र कुमार (पिता- जागेश्वर प्रसाद) के नेवारी पुंज (फूस के ढेर) में छिपाकर रखी गई एक देशी राइफल बरामद की गई। हालांकि, पुलिस की दबिश की भनक लगते ही कौशलेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया।इस घटना को लेकर चौरमा गांव निवासी रंजीत प्रसाद ने खुदागंज थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस्लामपुर पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार, खुदागंज थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत तथा इस्लामपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय मौजूद रहे।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
    user_MD FAZAL MOAZ
    MD FAZAL MOAZ
    इस्लामपुर, नालंदा, बिहार•
    6 hrs ago
  • जय श्री श्याम ♥️🙏
    1
    जय श्री श्याम ♥️🙏
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    8 hrs ago
  • Suvendu Adhikari के एक विवादित बयान का वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। बयान में कथित तौर पर बांग्लादेशी मुसलमानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है 🔥 #BreakingNews #SuvenduAdhikari #WestBengal #PoliticalNews #ViralVideo
    1
    Suvendu Adhikari के एक विवादित बयान का वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। बयान में कथित तौर पर बांग्लादेशी मुसलमानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है 🔥
#BreakingNews #SuvenduAdhikari #WestBengal #PoliticalNews #ViralVideo
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    6 hrs ago
  • पटना/बख्तियारपुर : "मिसी गांव की प्राचीन कुटिया आज एक दिव्य धाम के रूप में जगमगा उठी है। मंगलवार की सुबह यहाँ अखंड कीर्तन के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। महंत सागर दास जी महाराज के नेतृत्व में मिसी की इस ऐतिहासिक धरोहर को अब पर्यटन स्थल के रूप में सवारा जा रहा है। महाराज जी ने सभी ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए इस विकास कार्य में सहयोग की अपील की है। श्रद्धा और उल्लास का यह संगम देखने लायक है। बने रहिए हमारे साथ ऐसी ही धार्मिक और सकारात्मक खबरों के लिए। खबर जंक्शन के लिए
    1
    पटना/बख्तियारपुर : "मिसी गांव की प्राचीन कुटिया आज एक दिव्य धाम के रूप में जगमगा उठी है। मंगलवार की सुबह यहाँ अखंड कीर्तन के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। महंत सागर दास जी महाराज के नेतृत्व में मिसी की इस ऐतिहासिक धरोहर को अब पर्यटन स्थल के रूप में सवारा जा रहा है। महाराज जी ने सभी ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए इस विकास कार्य में सहयोग की अपील की है। श्रद्धा और उल्लास का यह संगम देखने लायक है। बने रहिए हमारे साथ ऐसी ही धार्मिक और सकारात्मक खबरों के लिए। खबर जंक्शन के लिए
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.