पुलिस ने बरामद की देशी राइफल, 10 नामजद अभियुक्तों की तलाश तेज इस्लामपुर (नालंदा)। खुदागंज थाना क्षेत्र के चौरमा गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक देशी राइफल बरामद की है, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस अब नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।सुरक्षा डीएसपी रंजन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि खुदागंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौरमा गांव में लड़ाई-झगड़े के दौरान गोलीबारी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।जांच के दौरान घटना की पुष्टि होते ही पुलिस ने गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी क्रम में कौशलेंद्र कुमार (पिता- जागेश्वर प्रसाद) के नेवारी पुंज (फूस के ढेर) में छिपाकर रखी गई एक देशी राइफल बरामद की गई। हालांकि, पुलिस की दबिश की भनक लगते ही कौशलेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया।इस घटना को लेकर चौरमा गांव निवासी रंजीत प्रसाद ने खुदागंज थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस्लामपुर पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार, खुदागंज थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत तथा इस्लामपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय मौजूद रहे।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

- इस्लामपुर (नालंदा)। खुदागंज थाना क्षेत्र के चौरमा गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक देशी राइफल बरामद की है, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस अब नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।सुरक्षा डीएसपी रंजन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि खुदागंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौरमा गांव में लड़ाई-झगड़े के दौरान गोलीबारी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।जांच के दौरान घटना की पुष्टि होते ही पुलिस ने गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी क्रम में कौशलेंद्र कुमार (पिता- जागेश्वर प्रसाद) के नेवारी पुंज (फूस के ढेर) में छिपाकर रखी गई एक देशी राइफल बरामद की गई। हालांकि, पुलिस की दबिश की भनक लगते ही कौशलेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया।इस घटना को लेकर चौरमा गांव निवासी रंजीत प्रसाद ने खुदागंज थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस्लामपुर पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार, खुदागंज थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत तथा इस्लामपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय मौजूद रहे।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।1
- मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर उठने लगे सवाल, मेंटेनेंस की कमी से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी1
- भारत की राजनीति में अक्सर नेता चुनाव तक एक-दूसरे को भ्रष्ट और गलत बताते हैं, लेकिन जैसे ही सत्ता बदलती है, वही नेता पार्टी बदलकर साथ खड़े नजर आते हैं। जनता विकास, रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए वोट देती है, लेकिन बदले में उसे मिलता है पावर गेम और सियासी स्वार्थ। यही वजह है कि भरोसा धीरे-धीरे टूटता जा रहा है 🚨 #IndianPolitics #BreakingNews #ViralTruth #PublicVoice #Reality1
- tej barish and Ha turant ke sath patna me sam 7 bje1
- सैया भई कोतवाल तो अब डर काहे का.... जी हां जब सरकार टीएमसी की हो तो भला कार्यकर्ता क्यों डरेंगे ...बंगाल के आज दूसरे चुनावी चरण के मतदान में एक स्थान पर ईवीएम मशीन में भारतीय जनता पार्टी का सिंबल सहित बटन पर कागज चिपका दिया गया ताकि भाजपा को लोग वोट ना कर सके... तो यह तरीका भी किसी पार्टी के द्वारा नहीं लेकिन सत्ता पक्ष वाले की तरफ से की गई... हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद इस पर एक्शन लिया गया है एवं वहां पर उपस्थित कुछ कर्मचारियों पर गाज गिरना बाजीव है... वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- जहानाबाद जिले के काको सूर्य मंदिर परिसर में बुधवार को गौतम परासर के संयोजन में ‘मगही चौपाल’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। चौपाल का मुख्य उद्देश्य मगही भाषा के संरक्षण, संवर्धन और उसे संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए चल रहे आंदोलन को और मजबूत बनाना था। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मगही भाषा बिहार की प्राचीन और समृद्ध भाषाओं में से एक है, लेकिन आज भी इसे वह पहचान नहीं मिल पाई है जिसकी यह हकदार है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आधुनिकता और बदलती जीवनशैली के कारण नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा से दूर होती जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि युवाओं को मगही भाषा और उसकी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा जाए। वक्ताओं ने जनगणना में अपनी मातृभाषा के रूप में ‘मगही’ दर्ज कराने पर विशेष जोर दिया। उनका कहना था कि जब तक लोग स्वयं अपनी भाषा की पहचान को दर्ज नहीं कराएंगे, तब तक उसे सरकारी स्तर पर उचित महत्व नहीं मिल पाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आने वाली जनगणना में बढ़-चढ़कर अपनी भाषा मगही ही लिखवाएं। चौपाल में यह भी चर्चा हुई कि मगही भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए साहित्यिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। युवाओं को जोड़ने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में भी इस दिशा में पहल करने की बात कही गई। साथ ही, स्थानीय कलाकारों और लेखकों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को सामने लाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर मगही भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जोड़ा जा सके और मगही भाषा को उसका सम्मानजनक स्थान दिलाया जा सके।1
- ShivSena Nalanda1
- इस्लामपुर (नालंदा)। खुदागंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ युवक खुलेआम देशी कट्टा लहराते हुए ताड़ी पीकर इलाके में दहशत फैलाने लगे। स्थानीय लोगों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि खुदागंज हाई स्कूल के समीप चार युवक ताड़ी का सेवन करते हुए हथियार लहरा रहे हैं और राहगीरों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए खुदागंज थाना पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवकों खुदागंज थाना क्षेत्र के खुदागंज बाजार निवासी विश्वजीत कुमार के 14 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार,संजय कुमार के 13 वर्षीय पुत्र आयुष राज तथा चौरमा गांव निवासी रंजीत कुमार के 14 वर्षीय रौशन कुमार को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। हालांकि, चौथा युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।गिरफ्तार युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लाया गया और इसके पीछे उनकी मंशा क्या थी। इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई।नालंदा सुरक्षा डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि अवैध हथियार रखने और सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने के आरोप में तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।इस घटना ने एक बार फिर से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1