प्रयागराज में पुलिस चौकी के सामने बावर्ची से पिस्टल की नोक पर 18 हजार रूपये की लूट... प्रयागराज में दिनांक 07 नवंबर 2026 की रात्रि को थाना खुल्दाबाद क्षेत्रांतर्गत लीडर रोड पुलिस चौकी के ठीक सामने अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवक से नकदी व मोबाइल फोन छीनने की सनसनीखेज वारदात प्रकाश में आई है। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए मामले के त्वरित अनावरण हेतु टीमें गठित कर दी गई हैं। पीड़ित मो. महताब उर्फ मोनू उम्र 25 वर्ष, निवासी निहालपुर, थाना करेली, प्रयागराज जो कि पेशे से बावर्ची का कार्य करता है, शनिवार की रात करीब 9:30 बजे प्रयागराज जंक्शन के समीप ऑटो से उतरा था। पीड़ित अपने काम का भुगतान प्राप्त कर ₹18,000 की नकदी लेकर पैदल ही आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान लीडर रोड पुलिस चौकी के सामने 03 अज्ञात पैदल आए बदमाशों ने पीड़ित को घेर लिया। दो बदमाशों ने पीड़ित को पीछे से जकड़ लिया तथा तीसरे बदमाश ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश पीड़ित की जेब से ₹18,000 नगद और एक अदद मोबाइल फोन बलपूर्वक लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खुल्दाबाद में सुसंगत धाराओं के तहत तत्काल अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। बदमाशों की धरपकड़ और पहचान सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी खुल्दाबाद के नेतृत्व में 03 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटनास्थल तथा बदमाशों के भागने वाले संभावित रूटों पर लगे सभी सरकारी एवं निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को सर्विलांस और फोरेंसिक सेल द्वारा खंगाला जा रहा है। पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बदमाशों में से एक स्थानीय खुल्दाबाद इलाके का ही संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसकी तस्दीक के लिए पुलिस दबिश दे रही है। दीपावली व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत समूचे जनपद में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत चाक-चौबंद है। इस दुस्साहसिक घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी आंतरिक जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज आम जनता को आश्वस्त करता है कि अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और लूटी गई संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद की जाएगी।

- जसरा ब्लाक में सम्मान समारोह का आयोजन, समाजसेवी बारा के लाल घनश्याम कोटार ने किया सम्मानित जसरा ब्लाक में सम्मान समारोह का आयोजन, समाजसेवी बारा के लाल घनश्याम कोटार ने किया सम्मानित *प्रयागराज / जसरा।* समाजसेवी एवं बारा के लाल पूर्व ब्लाक प्रमुख *घनश्याम कोटार* के द्वारा जसरा ब्लाक सभागार में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, पत्रकारों और समाजसेवियों को अंगवस्त्र, फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान *पत्रकार दिवाकर पाल प्रयागराज* को भी सम्मानित किया गया। घनश्याम कोटार जी ने कहा कि समाज में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना ही हमारा उद्देश्य है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने घनश्याम कोटार जी के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की जसरा ब्लाक में समाजसेवी बारा के लाल पूर्व ब्लाक प्रमुख घनश्याम कोटार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित। पत्रकार दिवाकर पाल सहित कई गणमान्य जनों का किया गया सम्मान। #Prayagraj #Jasra #GhanshyamKotar #Bara #SammanSamaroh #PrayagTV24 #DiwakarPal1
- प्रयागराज में पुलिस चौकी के सामने बावर्ची से पिस्टल की नोक पर 18 हजार रूपये की लूट... प्रयागराज में दिनांक 07 नवंबर 2026 की रात्रि को थाना खुल्दाबाद क्षेत्रांतर्गत लीडर रोड पुलिस चौकी के ठीक सामने अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवक से नकदी व मोबाइल फोन छीनने की सनसनीखेज वारदात प्रकाश में आई है। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए मामले के त्वरित अनावरण हेतु टीमें गठित कर दी गई हैं। पीड़ित मो. महताब उर्फ मोनू उम्र 25 वर्ष, निवासी निहालपुर, थाना करेली, प्रयागराज जो कि पेशे से बावर्ची का कार्य करता है, शनिवार की रात करीब 9:30 बजे प्रयागराज जंक्शन के समीप ऑटो से उतरा था। पीड़ित अपने काम का भुगतान प्राप्त कर ₹18,000 की नकदी लेकर पैदल ही आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान लीडर रोड पुलिस चौकी के सामने 03 अज्ञात पैदल आए बदमाशों ने पीड़ित को घेर लिया। दो बदमाशों ने पीड़ित को पीछे से जकड़ लिया तथा तीसरे बदमाश ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश पीड़ित की जेब से ₹18,000 नगद और एक अदद मोबाइल फोन बलपूर्वक लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खुल्दाबाद में सुसंगत धाराओं के तहत तत्काल अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। बदमाशों की धरपकड़ और पहचान सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी खुल्दाबाद के नेतृत्व में 03 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटनास्थल तथा बदमाशों के भागने वाले संभावित रूटों पर लगे सभी सरकारी एवं निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को सर्विलांस और फोरेंसिक सेल द्वारा खंगाला जा रहा है। पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बदमाशों में से एक स्थानीय खुल्दाबाद इलाके का ही संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसकी तस्दीक के लिए पुलिस दबिश दे रही है। दीपावली व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत समूचे जनपद में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत चाक-चौबंद है। इस दुस्साहसिक घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी आंतरिक जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज आम जनता को आश्वस्त करता है कि अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और लूटी गई संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद की जाएगी।1
- बारा के लाल घनश्याम कोटार्य ने दीपावली के शुभ अवसर पर सैकड़ों पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मान प्रयागराज विकास खण्ड जसरा परिसर में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में बारा के लाल पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि घनश्याम कोटार्य ने दीपावली के शुभ अवसर पर सैकड़ों पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज सेवी घनश्याम कोटार्य ने कहा कि देश का चौथा स्तम्भ पत्रकार समाज का आईना होता है और समाज को सही दिशा प्रदान करता है इन्हीं कलम के सिपाहियों की कलम से वंचितों को कमजोरो को एक रास्ता मिल जाता है न्याय मिल जाता है।उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख रहते भी समाज की सेवा किया है और करते रहेंगे इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों पत्रकारों ने कहा कि घनश्याम कोटार्य पूरे बारा विधानसभा क्षेत्र में समाज सेवा करते हैं और वंचितों की तन-मन-धन से मदद कर समाज की सेवा करते हैं।और हमलोग चाहते है कि आप बारा के विधायक बने इस पत्रकार सम्मान समारोह में न्यूज टीवी इंडिया ब्यूरो चीफ जगदीश सिंह प्रयागराज यूपी की बात से जिला संवाददाता पुष्पराज सिंह प्रयागराज वरिष्ठ पत्रकार आनंद जयसवाल, आलोक त्रिपाठी सहित इलाहाबाद की गौरव दैनिक भास्कर के जिला प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय, पी सी पांडे, लखनऊ रामबाबू पटेल, डेली भारत न्यूज संवाददाता विवेक पटेल, राजरावत, दिवाकर पाल, सिमरन, ज्ञानेंद्र पाठक, सुनील यादव राकेश पटेल सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।1
- श्री राम भक्त प्रभाकर राम एडवोकेट मीडिया जनसेवक जय श्री राम1
- संविधान की सबसे ज्यादा धज्जियां उड़ाई बीजेपी ने, समय समय पर ये मुखौटा लगा लेते हैं।" मीडिया से रुबरू अखिलेश यादव ने कहा... "अनडेमोक्रेटिक काम अगर किसी ने किया तो भारतीय जनता पार्टी ने किया, संविधान की सबसे ज्यादा धज्जियां उड़ाई बीजेपी ने, समय समय पर ये मुखौटा लगा लेते हैं।" -अखिलेश यादव1
- 🪔 दीपोत्सव की रोशनी से जगमग हो हर घर, खुशियों से महके हर आंगन! 🪔 दीपोत्सव की रोशनी से जगमग हो हर घर, खुशियों से महके हर आंगन! उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने दीपोत्सव के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए। दीपों की रोशनी से हर घर-आंगन आलोकित हो और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना और मजबूत हो। आइए, दीपोत्सव पर खुशियों के दीप जलाएं और मिलकर एक उज्ज्वल, समृद्ध एवं खुशहाल भारत का संकल्प लें। 🪔 आप सभी को दीपोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!1
- प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने जनपद वासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रयागराज। पुलिस कमिश्नर ने जनपद वासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, ऐसा कोई कार्य न करें जो कानून के खिलाफ हो।उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है, इसे भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।1
- भदोही, यूपी में दो भाइयों ने अपनी सगी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। बहन अपने प्रेमी से बात करती थी और भाई उसका विरोध करते थे। मारने के बाद भाइयों ने इस घटना को सुसाइड दिखाने की कोशिश भी की थी।1