आगामी सावन सोमवार पर देव श्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए कलेक्टर दमोह श्री प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से) ने किया संयुक्त निरीक्षण। आगामी सावन सोमवार पर देव श्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए कलेक्टर दमोह श्री प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से) ने किया संयुक्त निरीक्षण। सावन माह के प्रत्येक सोमवार को जिले के प्रसिद्ध एवं आस्था के प्रमुख केंद्र देव श्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए उनकी सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर दमोह श्री प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बांदकपुर धाम का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर दमोह श्री प्रतापनारायण यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर परिसर एवं आसपास सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएँ समय पर उपलब्ध रहें तथा विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, मुख्य प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, दर्शन कतार, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी हिण्डोरिया, चौकी प्रभारी बांदकपुर एवं उपस्थित पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने निर्देशित किया कि सावन सोमवार के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। सावन सोमवार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन दमोह एवं दमोह पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।

- सील कृषि विभाग से देर रात बीज, खाद और दवाइयां निकालने का आरोप, जांच के बीच उठे गंभीर सवाल सील कृषि विभाग से देर रात बीज, खाद और दवाइयां निकालने का आरोप, जांच के बीच उठे गंभीर सवाल1
- दमोह: फिर नही मिली 108 एम्बुलेंस सुविधा,बेवस होकर परिजनों को,दो घायल व्यक्तियों को प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाना पड़ा दमोह: फिर नही मिली 108 एम्बुलेंस सुविधा,बेवस होकर परिजनों को,दो घायल व्यक्तियों को प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाना पड़ा ऐसा पहली बार नहीं हुआ इसके पहले भी जिले में ऐसी घटनाएं हो चुकी जहां 108 की सेवा में समय पर नहीं मिल पाती जिला कलेक्टर के द्वारा कार्रवाई हेतु संज्ञान भी लिया गया मगर उसके बावजूद भी 108 सेवा कर्मचारियों की मनमानी नजर आती है ग्रामीण अंचलों में अक्सर कर 108 सेवा से सड़क हादसे दौरान घायलों को नहीं मिल पाती!1
- गंगा झिरिया धाम में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न 11 वर्षों से निरंतर पौधरोपण कर जन्मदिवस मनाने की अनूठी पहल1
- पहली बार किया निरीक्षण निकल कर आई कई अनियमितताएं मरम्मत कार्य ना होने का भी आया मामला सामने पहली बार किया निरीक्षण निकल कर आई कई अनियमितताएं मरम्मत कार्य ना होने का भी आया मामला सामने निर्माण कार्य के विषय में सब इंजीनियर ने दिया गोल मोल जवाब1
- दमोह राधिका पैलेस में नाटक के माध्यम से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, आईजी-डीआईजी ने बच्चों को किया जागरूक1
- दमोह बटियागढ़ में कृषि मंडी परिसर में हटा बटियागढ़ और छतरपुर मार्ग पर लगाया जाम1