Shuru
Apke Nagar Ki App…
“CCTV से खुला राज, अटेली पुलिस ने ढूंढकर लौटाई सोने की चैन” “मंडी अटेली में गुम हुई चैन, पुलिस ने बच्चों से बरामद कर लौटाई” “डायल 112 पर कॉल का असर, कुछ ही घंटों में मिली खोई सोने की चैन” “अटेली पुलिस का सराहनीय काम, महिला को वापस मिली सोने की चैन” “ईमानदारी और तत्परता की मिसाल: पुलिस ने लौटाई लाखों की चैन”
NCR Mahendragarh
“CCTV से खुला राज, अटेली पुलिस ने ढूंढकर लौटाई सोने की चैन” “मंडी अटेली में गुम हुई चैन, पुलिस ने बच्चों से बरामद कर लौटाई” “डायल 112 पर कॉल का असर, कुछ ही घंटों में मिली खोई सोने की चैन” “अटेली पुलिस का सराहनीय काम, महिला को वापस मिली सोने की चैन” “ईमानदारी और तत्परता की मिसाल: पुलिस ने लौटाई लाखों की चैन”
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Mahendergarh live1
- Post by NCR Mahendragarh2
- Post by शादी राम2
- Post by Bolti Awaaz news1
- चरखी दादरी जिले के गांव मकरानी की निवासी रेखा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल जगत में विशेष पहचान बनाई है। रेखा एक समर्पित पैरा खिलाड़ी हैं, जो वर्ष 2015 से पैरा स्पोर्ट्स में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2016 से 2018 तक एथलेटिक्स में भाग लिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रेखा ने F54 कैटेगरी में शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो में कई महत्वपूर्ण पदक हासिल किए हैं। उनके प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं: एथलेटिक्स उपलब्धियां: 2016 शॉट पुट में कांस्य पदक जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक डिस्कस थ्रो में रजत पदक 2017 जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक डिस्कस थ्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन 2018 डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जैवलिन थ्रो में रजत पदक एथलेटिक्स के बाद रेखा ने फेंसिंग खेल में भी अपनी प्रतिभा दिखाई और कई पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। फेंसिंग उपलब्धियां: 2022 टीम एपे में स्वर्ण पदक टीम सेबर में रजत पदक व्यक्तिगत एपे में रजत पदक व्यक्तिगत सेबर में कांस्य पदक 2023 व्यक्तिगत एपे में कांस्य पदक व्यक्तिगत सेबर में कांस्य पदक 2024 टीम एपे में कांस्य पदक 2025 व्यक्तिगत एपे में रजत पदक 2026 टीम एपे में स्वर्ण पदक व्यक्तिगत सेबर में रजत पदक रेखा की यह उपलब्धियां न केवल उनके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम हैं, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय भी हैं। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने रेखा की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1
- नीमराना कस्बे के श्रीराम प्लाजा में रविवार को सैनी समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महात्मा ज्योतिबा फूले संस्थान के जिला अध्यक्ष हनुमान प्रसाद सैनी ने की। बैठक में नीमराना तहसील कार्यकारिणी के विस्तार गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को समाप्त करने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान समाज में व्याप्त बुराइयों पर गंभीर मंथन करते हुए उपस्थित लोगों से समाज सुधार के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। सैनी समाज के एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्राप्त सुझावों को संकलित कर आगामी समय में एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों—नत्थूराम, जगदीश प्रसाद, बाबूलाल, रामतार सैनी, सुंदरलाल सैनी, रंजीत सैनी तथा शाहजहाँपुर सैनी समाज से रमेश सैनी—का नीमराना तहसील कार्यकारिणी द्वारा साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष परमानंद सैनी, प्यारेलाल सैनी, अमिलाल सैनी, लालाराम सैनी, बहादुर सैनी, निरंजनलाल सैनी, सत्यवीर सैनी, एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी, संजय सैनी, सोनू-मोनू सैनी, बबूलू सैनी, महावीर, प्रशांत, चिन्टू सैनी, भोजराज सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना, शिक्षा का स्तर बढ़ाना, समाज में एकता बनाए रखना तथा संगठन और सुधार की दिशा में ठोस पहल करना रहा। बैठक में उपस्थित लोगों ने समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।3
- Post by Rajbala1
- Post by NCR Mahendragarh1