Shuru
Apke Nagar Ki App…
जहानाबाद के जानेमाने न्यूज चैनल लोकत पब्लिक न्यूज से जुड़कर आप पैसा कमा सकते है
सतरंगी जहानाबादी shuru repoter
जहानाबाद के जानेमाने न्यूज चैनल लोकत पब्लिक न्यूज से जुड़कर आप पैसा कमा सकते है
More news from बिहार and nearby areas
- जहानाबाद : शादीशुदा महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े गए तो गांव वालों ने करा दी शादी। जहानाबाद - जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला और एक विवाहित टेंपो चालक के बीच करीब एक वर्ष से चल रहा प्रेम संबंध उस समय सार्वजनिक हो गया, जब दोनों को पटना जिले के मसौढ़ी स्थित एक होटल से लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। जानकारी के अनुसार कड़ौना थाना क्षेत्र के चिडैयाटांड गांव निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी काजल कुमारी और पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र के रौनिया बारा गांव निवासी रणधीर चौधरी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। रणधीर टेंपो चालक है और चार बच्चों का पिता बताया जाता है, जबकि काजल भी एक बच्चे की मां है।बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पहले काजल टेंपो से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। परिवार और समाज की नजरों से बचते हुए दोनों लगातार संपर्क में रहे। मंगलवार को दोनों मसौढ़ी के एक होटल में पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में परिजन और ग्रामीण दोनों को गांव ले आए, जहां सामाजिक स्तर पर दोनों की शादी करा दी गई। इसके बाद दोनों को कड़ौना थाना लाया गया, जहां उनके परिजन भी मौजूद रहे।कड़ौना थानाध्यक्ष जगन्नाथ पासवान ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पूछताछ के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- सलेमपुर स्कूल के जीर्ण-शीर्ण हालत को देखते हुए स्कूल को दूसरे गांव में किया गया स्थानांतरित खंडहरनुमा स्कूल भवन से अनहोनी का खतरा, सलेमपुर से बनवरिया स्थानांतरित हुआ विद्यालय हुलासगंज। सलेमपुर स्थित जर्जर एवं खंडहरनुमा प्राथमिक विद्यालय भवन में अनहोनी की आशंका को देखते हुए विद्यालय को बनवरिया स्थानांतरित कर दिया गया है। भवन की खराब स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए शिक्षा विभाग ने विद्यालय संचालन को बनवरिया में करने का निर्णय लिया है। ग़ौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से स्कूल के छत से मलवे के टुट पुट कर गिरने की घटनाएं निरंतर हो रही थी यह संयोग ही था कि अभी तक कोई अनहोनी नहीं हो सकी।जिले के दक्षिण छोर पर स्थित इस स्कूल की सबसे बड़ी समस्या विद्यालय भवन का जीर्ण शीर्ण होना बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन के अलावा अन्य संसाधनों शौचालय, किचन शेड तथा पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था थी।्लेकिन खास्ताहाल भवन के कारण अनहोनी को देखते हुए अभिभावकों ने गांव के स्कूल में बच्चों को भेजने के बजाय प्राईवेट स्कूलों में भेजना शुरू कर दिया। हालांकि ग्रामीणों के साथ साथ विद्यालय प्रधान द्वारा अनेकों बार विभाग को जानकारी दी लेकिन विभागीय लापरवाही ही कहा जा सकता है कि कोई निराकरण की बात तो दूर सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझा। प्रधानाध्यापिका ममता यादव ने बताया कि अगस्त माह में मध्याह्न भोजन के समय बड़ा हादसा होते होते बचा बचा जब स्कूल का छत कमी जगहों से भर-भराकर गिर गया था जिससे एक शिक्षक चपेट में आने से बाल बाल बच गये।इस घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। तुरन्त इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। जांच पड़ताल के बाद सलेमपुर से स्कूल को बनवरिया स्थित हाई स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जिला से प्राप्त खबर के अनुसार नये भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।1
- बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम किया बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम किया कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के कईयाटांड़ गांव निवासी गोविंद दास, पिता बुटाई दास की गुरुवार को बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। बताया जाता है कि गोविंद दास ट्रैक्टर लेकर खेत में खाद डालने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वे बिजली करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर अपनी नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी ऋतु शोनी और थानाध्यक्ष आलोक रंजन मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- अरवल में 20 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, आवागमन होगा आसान संवाददाता:सुमित कुमार गौतम अरवल जिला पदाधिकारी ने दिव्यांगजनों के बीच 20 बैटरी चालित ट्राई साइकिल का किया वितरण आज दिनांक 17 सितम्बर, 2026 को जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा समाहरणालय परिसर, अरवल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्र दिव्यांगजनों के बीच 20 बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा लाभुक दिव्यांगजनों को सांकेतिक रूप से चाबी प्रदान की गई तथा हरी झंडी दिखाकर बैटरी चालित ट्राई साइकिल के साथ रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य चलन दिव्यांगजनों की आवागमन संबंधी कठिनाइयों को कम करते हुए उन्हें अधिक आत्मनिर्भर, सशक्त एवं स्वावलंबी बनाना है। कार्यक्रम के अवसर पर दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं विधवाओं के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु विशेष स्टॉल भी लगाया गया। स्टॉल के माध्यम से उपस्थित लाभुकों एवं आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। बैटरी चालित ट्राई साइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत वैसे 18 वर्ष पूर्ण कर चुके चलंत दिव्यांगजन, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है तथा जिन्हें आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड रहा है, निर्धारित पात्रता एवं शर्तों के अनुरूप बैटरी चालित ट्राई साइकिल के लिए आवेदन कर सकते हैं।पात्र दिव्यांगजन समाज कल्याण विभाग के संबंधित पोर्टल/वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन समर्पित कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है, जिससे पात्र आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के क्रम में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदकों को मुख्य रूप से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र / यूडीआईडी (UDID), आवासीय प्रमाण-पत्र, निर्धारित आय सीमा अधिकतम ₹200000 के अनुरूप आय प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड सहित अन्य निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। दिव्यांगजनों को आवश्यकता के अनुरूप अन्य सहायक उपकरण भी उपलब्ध -दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से बैटरी चालित ट्राई साइकिल के अतिरिक्त भी पात्र दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता एवं आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अंतर्गत श्रवण यंत्र, चश्मा, बैसाखी, ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पात्र दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन सहित निर्धारित सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है। पात्रता एवं आवश्यकता के अनुरूप ये सुविधाएं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, अरवल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं।इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ आवेदन एवं योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहयोग के लिए संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय, अरवल से भी संपर्क कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों, वृद्धजनों, विधवाओं एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकाधिक पात्र लाभुक इन योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने पात्र दिव्यांगजनों को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता बालेश्वर प्रसाद, बीस सूत्री उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, सहायक निदेशक माला कुमारी सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं लाभुक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन, अरवल दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- श्री श्री 108♥️ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ♥️ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-731🚩🌅⛲🪷❤👋1
- सहार में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था को लेकर इंकलाबी RYA ने भोजपुर शिक्षा जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन भोजपुर जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने “स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान” के तहत किए गए विद्यालय निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया और उनके अविलंब समाधान की मांग की। RYA की जांच के दौरान कन्या प्राथमिक विद्यालय क्रोशियर में भवन के अभाव में लगभग तीन वर्षों से छोटे से सामुदायिक भवन में विद्यालय संचालित होने की बात सामने आई। यहां करीब 60 बच्चों का नामांकन है। इसी सामुदायिक भवन में विद्यालय की रसोई का भी संचालन किया जाता है। वहीं प्राथमिक विद्यालय हरपुर में 107 बच्चों का नामांकन है, लेकिन विद्यालय में मात्र दो कमरे हैं और दोनों कमरे बेहद जर्जर स्थिति में बताए गए। प्रतिनिधिमंडल ने जर्जर भवन के कारण किसी भी समय हादसा होने की आशंका जताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा +2 उच्च विद्यालय धनसु में 573 बच्चों का नामांकन बताया गया, लेकिन विद्यालय तक पहुंचने के लिए समुचित रास्ता नहीं है। बारिश के मौसम में रास्ते पर कीचड़ जमा होने के कारण शिक्षक और छात्र-छात्राओं को कीचड़ से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यू प्राथमिक अनुसूचित विद्यालय बरूही तथा न्यू प्राथमिक विद्यालय बरूही उत्तरी भी भूमि के अभाव में मध्य विद्यालय बरूही के परिसर में संचालित किए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालयों के लिए आवश्यक भूमि एवं भवन की व्यवस्था कराने की मांग की। RYA ने ज्ञापन के माध्यम से विद्यालयों में रास्ता, भूमि, भवन, विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता, पाठ्य-पुस्तक, शौचालय, पेयजल, खेल मैदान, पुस्तकालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में RYA सहार प्रखंड सचिव अजीत कुमार पासवान, प्रखंड अध्यक्ष इमरान अली, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चंद्रवंशी, राहुल सिंह तथा प्रखंड सहसचिव अभिनय गुप्ता शामिल रहे।1
- तेजस राजधानी बनी गांजा तस्करी का रास्ता? गया में 17.749 किलो गांजा बरामद, यात्री दबोचा गया1
- जहानाबाद : शराब बेचने और पीने के मामले में चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल। जहानाबाद - उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर शराब बेचने और पीने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने शराब से जुड़े मामलों में संलिप्त आरोपितों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुंशी मांझी, उपेंद्र मांझी, शैलेन्द्र मांझी एवं विशेश्वर यादव के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अलग-अलग स्थानों पर जांच और छापेमारी की गई। कार्रवाई के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके उपरांत बुधवार को चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।1