logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : शादीशुदा महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े गए तो गांव वालों ने करा दी शादी। जहानाबाद - जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला और एक विवाहित टेंपो चालक के बीच करीब एक वर्ष से चल रहा प्रेम संबंध उस समय सार्वजनिक हो गया, जब दोनों को पटना जिले के मसौढ़ी स्थित एक होटल से लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। जानकारी के अनुसार कड़ौना थाना क्षेत्र के चिडैयाटांड गांव निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी काजल कुमारी और पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र के रौनिया बारा गांव निवासी रणधीर चौधरी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। रणधीर टेंपो चालक है और चार बच्चों का पिता बताया जाता है, जबकि काजल भी एक बच्चे की मां है।बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पहले काजल टेंपो से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। परिवार और समाज की नजरों से बचते हुए दोनों लगातार संपर्क में रहे। मंगलवार को दोनों मसौढ़ी के एक होटल में पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में परिजन और ग्रामीण दोनों को गांव ले आए, जहां सामाजिक स्तर पर दोनों की शादी करा दी गई। इसके बाद दोनों को कड़ौना थाना लाया गया, जहां उनके परिजन भी मौजूद रहे।कड़ौना थानाध्यक्ष जगन्नाथ पासवान ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पूछताछ के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

1 hr ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
1 hr ago

जहानाबाद : शादीशुदा महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े गए तो गांव वालों ने करा दी शादी। जहानाबाद - जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला और एक विवाहित टेंपो चालक के बीच करीब एक वर्ष से चल रहा प्रेम संबंध उस समय सार्वजनिक हो गया, जब दोनों को पटना जिले के मसौढ़ी स्थित एक होटल से लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। जानकारी के अनुसार कड़ौना थाना क्षेत्र के चिडैयाटांड गांव निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी काजल कुमारी और पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र के रौनिया बारा गांव निवासी रणधीर चौधरी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। रणधीर टेंपो चालक है और चार बच्चों का पिता बताया जाता है, जबकि काजल भी एक बच्चे की मां है।बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पहले काजल टेंपो से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। परिवार और समाज की नजरों से बचते हुए दोनों लगातार संपर्क में रहे। मंगलवार को दोनों मसौढ़ी के एक होटल में पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में परिजन और ग्रामीण दोनों को गांव ले आए, जहां सामाजिक स्तर पर दोनों की शादी करा दी गई। इसके बाद दोनों को कड़ौना थाना लाया गया, जहां उनके परिजन भी मौजूद रहे।कड़ौना थानाध्यक्ष जगन्नाथ पासवान ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पूछताछ के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • जहानाबाद : शादीशुदा महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े गए तो गांव वालों ने करा दी शादी। जहानाबाद - जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला और एक विवाहित टेंपो चालक के बीच करीब एक वर्ष से चल रहा प्रेम संबंध उस समय सार्वजनिक हो गया, जब दोनों को पटना जिले के मसौढ़ी स्थित एक होटल से लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। जानकारी के अनुसार कड़ौना थाना क्षेत्र के चिडैयाटांड गांव निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी काजल कुमारी और पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र के रौनिया बारा गांव निवासी रणधीर चौधरी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। रणधीर टेंपो चालक है और चार बच्चों का पिता बताया जाता है, जबकि काजल भी एक बच्चे की मां है।बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पहले काजल टेंपो से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। परिवार और समाज की नजरों से बचते हुए दोनों लगातार संपर्क में रहे। मंगलवार को दोनों मसौढ़ी के एक होटल में पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में परिजन और ग्रामीण दोनों को गांव ले आए, जहां सामाजिक स्तर पर दोनों की शादी करा दी गई। इसके बाद दोनों को कड़ौना थाना लाया गया, जहां उनके परिजन भी मौजूद रहे।कड़ौना थानाध्यक्ष जगन्नाथ पासवान ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पूछताछ के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    1
    जहानाबाद : शादीशुदा महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े गए तो गांव वालों ने करा दी शादी।
जहानाबाद - जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला और एक विवाहित टेंपो चालक के बीच करीब एक वर्ष से चल रहा प्रेम संबंध उस समय सार्वजनिक हो गया, जब दोनों को पटना जिले के मसौढ़ी स्थित एक होटल से लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। जानकारी के अनुसार कड़ौना थाना क्षेत्र के चिडैयाटांड गांव निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी काजल कुमारी और पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र के रौनिया बारा गांव निवासी रणधीर चौधरी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। रणधीर टेंपो चालक है और चार बच्चों का पिता बताया जाता है, जबकि काजल भी एक बच्चे की मां है।बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पहले काजल टेंपो से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। परिवार और समाज की नजरों से बचते हुए दोनों लगातार संपर्क में रहे। मंगलवार को दोनों मसौढ़ी के एक होटल में पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में परिजन और ग्रामीण दोनों को गांव ले आए, जहां सामाजिक स्तर पर दोनों की शादी करा दी गई। इसके बाद दोनों को कड़ौना थाना लाया गया, जहां उनके परिजन भी मौजूद रहे।कड़ौना थानाध्यक्ष जगन्नाथ पासवान ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पूछताछ के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • सलेमपुर स्कूल के जीर्ण-शीर्ण हालत को देखते हुए स्कूल को दूसरे गांव में किया गया स्थानांतरित खंडहरनुमा स्कूल भवन से अनहोनी का खतरा, सलेमपुर से बनवरिया स्थानांतरित हुआ विद्यालय हुलासगंज। सलेमपुर स्थित जर्जर एवं खंडहरनुमा प्राथमिक विद्यालय भवन में अनहोनी की आशंका को देखते हुए विद्यालय को बनवरिया स्थानांतरित कर दिया गया है। भवन की खराब स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए शिक्षा विभाग ने विद्यालय संचालन को बनवरिया में करने का निर्णय लिया है। ग़ौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से स्कूल के छत से मलवे के टुट पुट कर गिरने की घटनाएं निरंतर हो रही थी यह संयोग ही था कि अभी तक कोई अनहोनी नहीं हो सकी।जिले के दक्षिण छोर पर स्थित इस स्कूल की सबसे बड़ी समस्या विद्यालय भवन का जीर्ण शीर्ण होना बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन के अलावा अन्य संसाधनों शौचालय, किचन शेड तथा पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था थी।्लेकिन खास्ताहाल भवन के कारण अनहोनी को देखते हुए अभिभावकों ने गांव के स्कूल में बच्चों को भेजने के बजाय प्राईवेट स्कूलों में भेजना शुरू कर दिया। हालांकि ग्रामीणों के साथ साथ विद्यालय प्रधान द्वारा अनेकों बार विभाग को जानकारी दी लेकिन विभागीय लापरवाही ही कहा जा सकता है कि कोई निराकरण की बात तो दूर सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझा। प्रधानाध्यापिका ममता यादव ने बताया कि अगस्त माह में मध्याह्न भोजन के समय बड़ा हादसा होते होते बचा बचा जब स्कूल का छत कमी जगहों से भर-भराकर गिर गया था जिससे एक शिक्षक चपेट में आने से बाल बाल बच गये।इस घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। तुरन्त इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। जांच पड़ताल के बाद सलेमपुर से स्कूल को बनवरिया स्थित हाई स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जिला से प्राप्त खबर के अनुसार नये भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
    1
    सलेमपुर स्कूल के जीर्ण-शीर्ण हालत को देखते हुए स्कूल को दूसरे गांव में किया गया स्थानांतरित 
खंडहरनुमा स्कूल भवन से अनहोनी का खतरा, सलेमपुर से बनवरिया स्थानांतरित हुआ विद्यालय
हुलासगंज। सलेमपुर स्थित जर्जर एवं खंडहरनुमा प्राथमिक विद्यालय भवन में अनहोनी की आशंका को देखते हुए विद्यालय को बनवरिया स्थानांतरित कर दिया गया है। भवन की खराब स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए शिक्षा विभाग ने विद्यालय संचालन को बनवरिया में करने का निर्णय लिया है।
ग़ौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से स्कूल के छत से मलवे के टुट पुट कर गिरने की घटनाएं निरंतर हो रही थी यह संयोग ही था कि अभी तक कोई अनहोनी नहीं हो सकी।जिले के दक्षिण छोर पर स्थित इस स्कूल की सबसे बड़ी समस्या विद्यालय भवन का जीर्ण शीर्ण होना बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन के अलावा अन्य संसाधनों शौचालय, किचन शेड तथा पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था थी।्लेकिन खास्ताहाल भवन के कारण अनहोनी को देखते हुए अभिभावकों ने गांव के स्कूल में बच्चों को भेजने के बजाय प्राईवेट स्कूलों में भेजना शुरू कर दिया। हालांकि ग्रामीणों के साथ साथ विद्यालय प्रधान द्वारा अनेकों बार विभाग को जानकारी दी लेकिन विभागीय लापरवाही ही कहा जा सकता है कि कोई निराकरण की बात तो दूर सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझा। प्रधानाध्यापिका ममता यादव ने बताया कि अगस्त माह में मध्याह्न भोजन के समय बड़ा हादसा होते होते बचा बचा जब स्कूल का छत कमी जगहों से भर-भराकर गिर गया था जिससे एक शिक्षक चपेट में आने से बाल बाल बच गये।इस घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। तुरन्त इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। जांच पड़ताल के बाद सलेमपुर से स्कूल को बनवरिया स्थित हाई स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जिला से प्राप्त खबर के अनुसार नये भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    48 min ago
  • पंचायतों को सशक्त बनाने की पहल: अरवल में LSDG प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सभी ब्लॉक के डाटा ऑपरेटर हुए उपस्थित अरवल जिले में पंचायती राज विभाग और बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था (BSPRI), पटना के निदेशानुसार सतत् विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण (LSDG) के तहत एक दिवसीय गैर - आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15/09/2026 से 23/09/2026 तक जिला पंचायत संसाधन केंद्र , मनरेगा भवन परिसर अरवल में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अरवल जिले के पाँचों प्रखंड के पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ,प्रखंड कार्यपालक सहायक,पंचायत सचिव, लेखपाल सह आई टी सहायक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।15 सितंबर 2026 को LSDG Theme–2: स्वस्थ गाँव,16 सितंबर 2026 LSDG Theme–4: जल पर्याप्त गाँव,18 सितंबर 2026 LSDG Theme–4 जल पर्याप्त गाँव एवं Theme–5 स्वच्छ और हरित गाँव,19 सितंबर 2026 LSDG Theme–6: आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचायुक्त गाँव,21 सितंबर 2026 LSDG Theme–6 आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचायुक्त गाँव एवं Theme–8 सुशासन युक्त गाँव,22 सितंबर 2026 LSDG Theme–3: बाल हितैषी गाँव,23 सितंबर 2026 LSDG Theme–3 बाल हितैषी गाँव एवं Theme–9 महिला हितैषी गाँव है।सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO), अरवल को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंडों से संबंधित पंचायत सचिवों, डाटा एंट्री ऑपरेटरों, कार्यपालक सहायकों व लेखापालों को निर्धारित तिथियों के अनुसार ससमय प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी राकेश कुमार,प्रशिक्षणकर्ता डॉ०अमरेश प्रसाद, निशांत प्रकाश, विजय कुमार दे रहे हैं ।जिला पंचायत राज पदाधिकारी अरवल श्री विनोद कुमार के निरीक्षण में सफल संचालन किया जा रहा है।
    1
    पंचायतों को सशक्त बनाने की पहल: अरवल में LSDG प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सभी ब्लॉक के डाटा ऑपरेटर हुए उपस्थित

अरवल जिले में पंचायती राज विभाग और बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था (BSPRI), पटना के निदेशानुसार सतत् विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण (LSDG) के तहत एक दिवसीय गैर - आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15/09/2026 से 23/09/2026 तक  जिला पंचायत संसाधन केंद्र , मनरेगा भवन परिसर अरवल में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अरवल जिले के पाँचों प्रखंड के पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ,प्रखंड कार्यपालक सहायक,पंचायत सचिव, लेखपाल सह आई टी सहायक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।15 सितंबर 2026 को LSDG Theme–2: स्वस्थ गाँव,16 सितंबर 2026 LSDG Theme–4: जल पर्याप्त गाँव,18 सितंबर 2026 LSDG Theme–4 जल पर्याप्त गाँव एवं Theme–5 स्वच्छ और हरित गाँव,19 सितंबर 2026 LSDG Theme–6: आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचायुक्त गाँव,21 सितंबर 2026 LSDG Theme–6 आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचायुक्त गाँव एवं Theme–8 सुशासन युक्त गाँव,22 सितंबर 2026 LSDG Theme–3: बाल हितैषी गाँव,23 सितंबर 2026 LSDG Theme–3 बाल हितैषी गाँव एवं Theme–9 महिला हितैषी गाँव है।सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO), अरवल को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंडों से संबंधित पंचायत सचिवों, डाटा एंट्री ऑपरेटरों, कार्यपालक सहायकों व लेखापालों को निर्धारित तिथियों के अनुसार ससमय प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी राकेश कुमार,प्रशिक्षणकर्ता डॉ०अमरेश प्रसाद, निशांत प्रकाश, विजय कुमार दे रहे हैं ।जिला पंचायत राज पदाधिकारी अरवल श्री विनोद कुमार के निरीक्षण में सफल संचालन किया जा रहा है।
    user_सुमित कुमार गौतम
    सुमित कुमार गौतम
    Photographer अरवल, अरवल, बिहार•
    2 hrs ago
  • सहार में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था को लेकर इंकलाबी RYA ने भोजपुर शिक्षा जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन भोजपुर जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने “स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान” के तहत किए गए विद्यालय निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया और उनके अविलंब समाधान की मांग की। RYA की जांच के दौरान कन्या प्राथमिक विद्यालय क्रोशियर में भवन के अभाव में लगभग तीन वर्षों से छोटे से सामुदायिक भवन में विद्यालय संचालित होने की बात सामने आई। यहां करीब 60 बच्चों का नामांकन है। इसी सामुदायिक भवन में विद्यालय की रसोई का भी संचालन किया जाता है। वहीं प्राथमिक विद्यालय हरपुर में 107 बच्चों का नामांकन है, लेकिन विद्यालय में मात्र दो कमरे हैं और दोनों कमरे बेहद जर्जर स्थिति में बताए गए। प्रतिनिधिमंडल ने जर्जर भवन के कारण किसी भी समय हादसा होने की आशंका जताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा +2 उच्च विद्यालय धनसु में 573 बच्चों का नामांकन बताया गया, लेकिन विद्यालय तक पहुंचने के लिए समुचित रास्ता नहीं है। बारिश के मौसम में रास्ते पर कीचड़ जमा होने के कारण शिक्षक और छात्र-छात्राओं को कीचड़ से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यू प्राथमिक अनुसूचित विद्यालय बरूही तथा न्यू प्राथमिक विद्यालय बरूही उत्तरी भी भूमि के अभाव में मध्य विद्यालय बरूही के परिसर में संचालित किए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालयों के लिए आवश्यक भूमि एवं भवन की व्यवस्था कराने की मांग की। RYA ने ज्ञापन के माध्यम से विद्यालयों में रास्ता, भूमि, भवन, विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता, पाठ्य-पुस्तक, शौचालय, पेयजल, खेल मैदान, पुस्तकालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में RYA सहार प्रखंड सचिव अजीत कुमार पासवान, प्रखंड अध्यक्ष इमरान अली, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चंद्रवंशी, राहुल सिंह तथा प्रखंड सहसचिव अभिनय गुप्ता शामिल रहे।
    1
    सहार में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था को लेकर इंकलाबी RYA ने भोजपुर शिक्षा जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भोजपुर जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने “स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान” के तहत किए गए विद्यालय निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया और उनके अविलंब समाधान की मांग की।
RYA की जांच के दौरान कन्या प्राथमिक विद्यालय क्रोशियर में भवन के अभाव में लगभग तीन वर्षों से छोटे से सामुदायिक भवन में विद्यालय संचालित होने की बात सामने आई। यहां करीब 60 बच्चों का नामांकन है। इसी सामुदायिक भवन में विद्यालय की रसोई का भी संचालन किया जाता है।
वहीं प्राथमिक विद्यालय हरपुर में 107 बच्चों का नामांकन है, लेकिन विद्यालय में मात्र दो कमरे हैं और दोनों कमरे बेहद जर्जर स्थिति में बताए गए। प्रतिनिधिमंडल ने जर्जर भवन के कारण किसी भी समय हादसा होने की आशंका जताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
इसके अलावा +2 उच्च विद्यालय धनसु में 573 बच्चों का नामांकन बताया गया, लेकिन विद्यालय तक पहुंचने के लिए समुचित रास्ता नहीं है। बारिश के मौसम में रास्ते पर कीचड़ जमा होने के कारण शिक्षक और छात्र-छात्राओं को कीचड़ से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
न्यू प्राथमिक अनुसूचित विद्यालय बरूही तथा न्यू प्राथमिक विद्यालय बरूही उत्तरी भी भूमि के अभाव में मध्य विद्यालय बरूही के परिसर में संचालित किए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालयों के लिए आवश्यक भूमि एवं भवन की व्यवस्था कराने की मांग की।
RYA ने ज्ञापन के माध्यम से विद्यालयों में रास्ता, भूमि, भवन, विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता, पाठ्य-पुस्तक, शौचालय, पेयजल, खेल मैदान, पुस्तकालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल में RYA सहार प्रखंड सचिव अजीत कुमार पासवान, प्रखंड अध्यक्ष इमरान अली, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चंद्रवंशी, राहुल सिंह तथा प्रखंड सहसचिव अभिनय गुप्ता शामिल रहे।
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    13 hrs ago
  • बीस सूत्री समिति की बैठक में राशन, आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल बीस सूत्री समिति की बैठक में राशन, आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल कोंच (गया)। कोंच प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने की, जबकि संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान राशन वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, विद्यालयों की व्यवस्था और राशन कार्ड से नाम हटाए जाने सहित कई मुद्दे उठाए गए। राशन वितरण में अनियमितता का मामला: बैठक में देवेंद्र शर्मा ने परसावां पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानों में लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने का आरोप लगाया। इस पर आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शहर ने बताया कि प्रत्येक माह 21 जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच की जाती है। परसावां पंचायत के संबंधित डीलरों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद रहने की शिकायत: समिति अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने सिमरा, कुरमावां, चबुरा और तिनेरी सहित दूरदराज के क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन नहीं होने की शिकायत रखी। उन्होंने कहा कि केंद्रों के बंद रहने से बच्चों और लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर सीडीपीओ ने संबंधित केंद्रों की जांच कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय में लापरवाही का मुद्दा: कमलबिगहा स्थित एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर नशे की हालत में विद्यालय आने, शौचालय में ताला लगाए रखने और मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं करने का आरोप बैठक में लगाया गया। बीईओ रंजीत कुमार ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। राशन कार्ड से नाम हटाने पर सवाल: हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मो. गालिब ने राशन कार्ड से गरीब लाभुकों के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने पात्र लोगों के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की। विधायक अजय कुमार दांगी ने भी मामले की जांच कर पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने की दिशा में कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यशैली को लेकर विधायक अजय कुमार दांगी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इस संबंध में वरीय अधिकारियों से बात की जाएगी। बैठक में बीडीओ चंदन कुमार, सीओ रितु सोनी, मनरेगा पदाधिकारी रमेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी मो. बशीरुद्दीन, समिति सदस्य अहमद गुड्डू शर्मा, सुभाष कुशवाहा, काजल देवी सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    बीस सूत्री समिति की बैठक में राशन, आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल
बीस सूत्री समिति की बैठक में राशन, आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल
कोंच (गया)। कोंच प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने की, जबकि संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान राशन वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, विद्यालयों की व्यवस्था और राशन कार्ड से नाम हटाए जाने सहित कई मुद्दे उठाए गए।
राशन वितरण में अनियमितता का मामला: बैठक में देवेंद्र शर्मा ने परसावां पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानों में लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने का आरोप लगाया। इस पर आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शहर ने बताया कि प्रत्येक माह 21 जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच की जाती है। परसावां पंचायत के संबंधित डीलरों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद रहने की शिकायत: समिति अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने सिमरा, कुरमावां, चबुरा और तिनेरी सहित दूरदराज के क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन नहीं होने की शिकायत रखी। उन्होंने कहा कि केंद्रों के बंद रहने से बच्चों और लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर सीडीपीओ ने संबंधित केंद्रों की जांच कराने का आश्वासन दिया।
विद्यालय में लापरवाही का मुद्दा: कमलबिगहा स्थित एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर नशे की हालत में विद्यालय आने, शौचालय में ताला लगाए रखने और मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं करने का आरोप बैठक में लगाया गया। बीईओ रंजीत कुमार ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
राशन कार्ड से नाम हटाने पर सवाल: हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मो. गालिब ने राशन कार्ड से गरीब लाभुकों के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने पात्र लोगों के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की। विधायक अजय कुमार दांगी ने भी मामले की जांच कर पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने की दिशा में कार्रवाई करने की बात कही।
बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यशैली को लेकर विधायक अजय कुमार दांगी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इस संबंध में वरीय अधिकारियों से बात की जाएगी।
बैठक में बीडीओ चंदन कुमार, सीओ रितु सोनी, मनरेगा पदाधिकारी रमेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी मो. बशीरुद्दीन, समिति सदस्य अहमद गुड्डू शर्मा, सुभाष कुशवाहा, काजल देवी सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    15 hrs ago
  • बाढ़ राहत में जाति पाति करना बंद करो जिला प्रशासन होश में आओ बिहार सरकार के मंत्री अरवल जिला प्रभारी दीपक प्रकाश होश में आओ का नारा लगाते हुए-------- अरवल बाढ़ राहत में जिला प्रशासन एवं प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश के द्वारा भेदभाव के खिलाफ अरवल विकास मंच के अध्यक्ष रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया बाढ़ से सभी मृत व्यक्ति के परिजनों को ₹400000 मुआवजा दिया जाना चाहिए जबकि दीपक प्रकाश अपने जाति के शिवम कुमार को ₹400000 का मुआवजा 12 घंटा के भीतर देने का काम किया बाकी लोगों का जिला प्रशासन के द्वारा अभी तक सुधी तक नहीं लिया गया धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिला पदाधिकारी अरवल से सभी मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपया का मुआवजा किसानों का फसल बर्बाद है उसका मुआवजा गरीबों का कच्चा मकान गिर गया उसका पुनर्वास के लिए शहर में आक्रोश मार्च निकालकर विरोध किया गया
    2
    बाढ़ राहत में जाति पाति करना बंद करो जिला प्रशासन होश में आओ बिहार सरकार के मंत्री अरवल जिला प्रभारी दीपक प्रकाश होश में आओ का नारा लगाते हुए--------
अरवल बाढ़ राहत में जिला प्रशासन एवं प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश के द्वारा भेदभाव के खिलाफ
अरवल विकास मंच के अध्यक्ष रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया 
बाढ़ से सभी मृत व्यक्ति के परिजनों को ₹400000 मुआवजा दिया जाना चाहिए जबकि दीपक प्रकाश अपने जाति के शिवम कुमार को ₹400000 का मुआवजा 12 घंटा के भीतर देने का काम किया बाकी लोगों का जिला प्रशासन के द्वारा अभी तक सुधी तक नहीं लिया गया धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिला पदाधिकारी अरवल से सभी मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपया का मुआवजा किसानों का फसल बर्बाद है उसका मुआवजा गरीबों का कच्चा मकान गिर गया उसका पुनर्वास के लिए शहर में आक्रोश मार्च निकालकर विरोध किया गया
    user_Pritam kumar
    Pritam kumar
    अरवल, अरवल, बिहार•
    17 hrs ago
  • naubatpur lakh
    1
    naubatpur lakh
    user_Rahul Kumar Raj News
    Rahul Kumar Raj News
    Naubatpur, Patna•
    20 hrs ago
  • जहानाबाद : शराब बेचने और पीने के मामले में चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल। जहानाबाद - उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर शराब बेचने और पीने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने शराब से जुड़े मामलों में संलिप्त आरोपितों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुंशी मांझी, उपेंद्र मांझी, शैलेन्द्र मांझी एवं विशेश्वर यादव के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अलग-अलग स्थानों पर जांच और छापेमारी की गई। कार्रवाई के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके उपरांत बुधवार को चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
    1
    जहानाबाद : शराब बेचने और पीने के मामले में चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल।
जहानाबाद - उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर शराब बेचने और पीने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने शराब से जुड़े मामलों में संलिप्त आरोपितों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुंशी मांझी, उपेंद्र मांझी, शैलेन्द्र मांझी एवं विशेश्वर यादव के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अलग-अलग स्थानों पर जांच और छापेमारी की गई। कार्रवाई के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके उपरांत बुधवार को चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.