बीस सूत्री समिति की बैठक में राशन, आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल बीस सूत्री समिति की बैठक में राशन, आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल कोंच (गया)। कोंच प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने की, जबकि संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान राशन वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, विद्यालयों की व्यवस्था और राशन कार्ड से नाम हटाए जाने सहित कई मुद्दे उठाए गए। राशन वितरण में अनियमितता का मामला: बैठक में देवेंद्र शर्मा ने परसावां पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानों में लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने का आरोप लगाया। इस पर आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शहर ने बताया कि प्रत्येक माह 21 जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच की जाती है। परसावां पंचायत के संबंधित डीलरों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद रहने की शिकायत: समिति अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने सिमरा, कुरमावां, चबुरा और तिनेरी सहित दूरदराज के क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन नहीं होने की शिकायत रखी। उन्होंने कहा कि केंद्रों के बंद रहने से बच्चों और लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर सीडीपीओ ने संबंधित केंद्रों की जांच कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय में लापरवाही का मुद्दा: कमलबिगहा स्थित एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर नशे की हालत में विद्यालय आने, शौचालय में ताला लगाए रखने और मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं करने का आरोप बैठक में लगाया गया। बीईओ रंजीत कुमार ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। राशन कार्ड से नाम हटाने पर सवाल: हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मो. गालिब ने राशन कार्ड से गरीब लाभुकों के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने पात्र लोगों के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की। विधायक अजय कुमार दांगी ने भी मामले की जांच कर पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने की दिशा में कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यशैली को लेकर विधायक अजय कुमार दांगी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इस संबंध में वरीय अधिकारियों से बात की जाएगी। बैठक में बीडीओ चंदन कुमार, सीओ रितु सोनी, मनरेगा पदाधिकारी रमेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी मो. बशीरुद्दीन, समिति सदस्य अहमद गुड्डू शर्मा, सुभाष कुशवाहा, काजल देवी सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

- बीस सूत्री समिति की बैठक में राशन, आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल बीस सूत्री समिति की बैठक में राशन, आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल कोंच (गया)। कोंच प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने की, जबकि संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान राशन वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, विद्यालयों की व्यवस्था और राशन कार्ड से नाम हटाए जाने सहित कई मुद्दे उठाए गए। राशन वितरण में अनियमितता का मामला: बैठक में देवेंद्र शर्मा ने परसावां पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानों में लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने का आरोप लगाया। इस पर आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शहर ने बताया कि प्रत्येक माह 21 जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच की जाती है। परसावां पंचायत के संबंधित डीलरों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद रहने की शिकायत: समिति अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने सिमरा, कुरमावां, चबुरा और तिनेरी सहित दूरदराज के क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन नहीं होने की शिकायत रखी। उन्होंने कहा कि केंद्रों के बंद रहने से बच्चों और लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर सीडीपीओ ने संबंधित केंद्रों की जांच कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय में लापरवाही का मुद्दा: कमलबिगहा स्थित एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर नशे की हालत में विद्यालय आने, शौचालय में ताला लगाए रखने और मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं करने का आरोप बैठक में लगाया गया। बीईओ रंजीत कुमार ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। राशन कार्ड से नाम हटाने पर सवाल: हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मो. गालिब ने राशन कार्ड से गरीब लाभुकों के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने पात्र लोगों के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की। विधायक अजय कुमार दांगी ने भी मामले की जांच कर पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने की दिशा में कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यशैली को लेकर विधायक अजय कुमार दांगी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इस संबंध में वरीय अधिकारियों से बात की जाएगी। बैठक में बीडीओ चंदन कुमार, सीओ रितु सोनी, मनरेगा पदाधिकारी रमेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी मो. बशीरुद्दीन, समिति सदस्य अहमद गुड्डू शर्मा, सुभाष कुशवाहा, काजल देवी सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।1
- पीएम सूर्य घर योजना को लेकर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में एक माह तक लगेगा शिविर पीएम सूर्य घर योजना के तहत रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। बुधवार संध्या 5 बजे SDOने बताया कि लोगों के बिजली बिल में कमी लाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से यह पहल की गई है। शिविर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्र के इच्छुक उपभोक्ता योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने लोगों1
- वंशी ब्लॉक से उपहारा बाजार जाने वाली रोड हुआ जर्जर ग्रामीण ने हुआ आक्रोश तो जनता की आक्रोश को देखते हुए रोड़ा भरवाया गया तो वंशी ब्लॉक की जनता को मिली राहत और आगे देखिये वंशी ब्लॉक से उपहारा बाजार जाने वाली रोड हुआ जर्जर ग्रामीण ने हुआ आक्रोश तो जनता की आक्रोश को देखते हुए रोड़ा भरवाया गया तो वंशी ब्लॉक की जनता को मिली राहत और आगे देखिये1
- छात्रों से पैर दबवाने के आरोप पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के हसामपुर पंचायत स्थित बख्तियारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों से पैर दबवाने के आरोप को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह से की। सूचना पर बीईओ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व छात्रों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद दो दर्जन से अधिक अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के दो शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है।1
- JDU कार्यालय में ANM कर्मियों का हंगामा, मंत्री रत्नेश सदा की गाड़ी घेरकर जमकर नारेबाजी!1
- सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में करीब 6 साल बाद नया घटनाक्रम सामने आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद CBI ने दिशा सालियान की मौत के मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे 2020 में हुई उनकी मौत की परिस्थितियों की जांच अब केंद्रीय एजेंसी करेगी। दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई में हुई थी। शुरुआती तौर पर मुंबई पुलिस ने मामले में Accidental Death Report (ADR) दर्ज की थी। हाईकोर्ट ने लंबे समय तक FIR दर्ज नहीं होने और जांच से जुड़े पहलुओं पर सवाल उठाए थे। अब CBI पुराने पुलिस रिकॉर्ड, फोरेंसिक और पोस्टमार्टम से जुड़े दस्तावेजों तथा प्रमुख गवाहों के बयानों की दोबारा जांच करेगी। 👉 क्या दिशा सालियान की मौत और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बीच कोई कड़ी थी? इस सवाल पर भी लंबे समय से चर्चा होती रही है। हालांकि, दोनों मामलों के बीच किसी आपराधिक संबंध की पुष्टि अभी जांच से ही होगी। अब CBI जांच में क्या सामने आता है, इस पर सभी की नजरें हैं। #DishaSalian #DishaSalianCase #CBI #SushantSinghRajput #BombayHighCourt #CBIProbe #DishaSalianDeathCase #MumbaiNews #BreakingNews #LatestNews #BollywoodNews #IndiaNews1
- हसपुरा औरंगाबाद ई किसान भवन परिसर में प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया हसपुरा ई किसान भवन में राष्ट्रीय खेती मिशन के तहत प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कृषि विज्ञान केंद्र सीरीज़ द्वारा 125 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया1
- कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज पुलिस की कार्रवाई जारी कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि किशोरी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घर लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोंच थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर कांड संख्या 321/26 दर्ज किया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।1