कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज पुलिस की कार्रवाई जारी कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि किशोरी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घर लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोंच थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर कांड संख्या 321/26 दर्ज किया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज पुलिस की कार्रवाई जारी कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि किशोरी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घर लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोंच थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर कांड संख्या 321/26 दर्ज किया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
- छात्रों से पैर दबवाने के आरोप पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के हसामपुर पंचायत स्थित बख्तियारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों से पैर दबवाने के आरोप को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह से की। सूचना पर बीईओ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व छात्रों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद दो दर्जन से अधिक अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के दो शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है।1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आए युवक के परिजनों को मिला चार लाख का मुआवजा रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आने से मृत युवक के परिजनों को मंगलवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। मृतक की पहचान कपूर बिगहा निवासी 26 वर्षीय मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई थी। 18 अक्टूबर 2025 को शौच के लिए जाने के दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाउदनगर बिजली कार्यालय की ओर से मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई। मुआवजा मिलने से परिजनों को आर्थिक सहारा मिला है।1
- गया नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 44 के मुख्य मार्ग पर यात्री शेड निर्माण से आम जनों को राहत। आमजनों ने नगर निगम के कार्य को सराहा।1
- जनता की आवाज़ ही लोकतंत्र की पहचान है—लेकिन जब सवाल पूछने वाली आवाज़ पर ही सवाल उठने लगें, तो लोकतंत्र कितना मजबूत है?1
- हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना शुरू हसपुरा बाजार के भास्कर नगर रोड स्थित श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ शरू1
- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल राम लगन मौर्य की मां पार्वती देवी की मंगलवार को लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 अगस्त को हुई फायरिंग में घायल पार्वती देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है। मां-बेटे की मौत के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ में मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, “अयोध्या पुलिस-प्रशासन दो-तीन और लाशें गिरने का इंतजार कर रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।”1
- सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज व्रत संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर हरितालिका तीज का व्रत श्रद्धा एवं आस्था के साथ रखा। इस दौरान महिलाओं ने निर्जला उपवास कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। संगीता देवी ने बताया कि हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने से पति की दीर्घायु तथा दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर शाम को पूजा की तैयारी की और तीज व्रत की कथा सुनी। व्रत में मंशा देवी, रानी देवी, सुनैना देवी, गीता देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, परी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा, तुतुरखी, मुड़ेरा, परसावां, केर, श्रीगांव, गरारी सहित विभिन्न गांवों में हरितालिका तीज को लेकर उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।1
- कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज पुलिस की कार्रवाई जारी कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि किशोरी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घर लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोंच थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर कांड संख्या 321/26 दर्ज किया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।1