Shuru
Apke Nagar Ki App…
रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आए युवक के परिजनों को मिला चार लाख का मुआवजा रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आने से मृत युवक के परिजनों को मंगलवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। मृतक की पहचान कपूर बिगहा निवासी 26 वर्षीय मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई थी। 18 अक्टूबर 2025 को शौच के लिए जाने के दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाउदनगर बिजली कार्यालय की ओर से मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई। मुआवजा मिलने से परिजनों को आर्थिक सहारा मिला है।
Pappu Kumar
रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आए युवक के परिजनों को मिला चार लाख का मुआवजा रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आने से मृत युवक के परिजनों को मंगलवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। मृतक की पहचान कपूर बिगहा निवासी 26 वर्षीय मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई थी। 18 अक्टूबर 2025 को शौच के लिए जाने के दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाउदनगर बिजली कार्यालय की ओर से मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई। मुआवजा मिलने से परिजनों को आर्थिक सहारा मिला है।
More news from बिहार and nearby areas
- रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आए युवक के परिजनों को मिला चार लाख का मुआवजा रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आने से मृत युवक के परिजनों को मंगलवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। मृतक की पहचान कपूर बिगहा निवासी 26 वर्षीय मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई थी। 18 अक्टूबर 2025 को शौच के लिए जाने के दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाउदनगर बिजली कार्यालय की ओर से मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई। मुआवजा मिलने से परिजनों को आर्थिक सहारा मिला है।1
- सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज व्रत संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर हरितालिका तीज का व्रत श्रद्धा एवं आस्था के साथ रखा। इस दौरान महिलाओं ने निर्जला उपवास कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। संगीता देवी ने बताया कि हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने से पति की दीर्घायु तथा दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर शाम को पूजा की तैयारी की और तीज व्रत की कथा सुनी। व्रत में मंशा देवी, रानी देवी, सुनैना देवी, गीता देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, परी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा, तुतुरखी, मुड़ेरा, परसावां, केर, श्रीगांव, गरारी सहित विभिन्न गांवों में हरितालिका तीज को लेकर उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।1
- ₹50 में Jeans कैसे मिलेगा ? Jeans ka Business Start Kro ₹50 में Jeans कैसे मिलेगा ?1
- गुप्त सूचना के आधार पर बाबूगार्डी से 80 लीटर स्प्रिट बरामद मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबूगार्डी के पास से सोमवार को कुल 80 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बाबूगर्डी के समीप कार्रवाई की। इसी दौरान मौके से 80 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्प्रिट से जुड़े लोगों की पहचान एवं उनकी संलिप्तता का पता लगाने में जुटी है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। #BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #सलैया #औरंगाबाद #स्प्रिटबरामद #पुलिसकार्रवाई #अवैधशराब #बिहारपुलिस #CrimeNews1
- हसपुरा औरंगाबाद टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से ग्रामीण पुलिया का मरम्मत कार्य करवाए हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से सिहाड़ी उदयभांचक ग्रामीण सड़क में टूटा पुलिया को मरम्मत कार्य करवाए1
- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल राम लगन मौर्य की मां पार्वती देवी की मंगलवार को लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 अगस्त को हुई फायरिंग में घायल पार्वती देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है। मां-बेटे की मौत के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ में मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, “अयोध्या पुलिस-प्रशासन दो-तीन और लाशें गिरने का इंतजार कर रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।”1
- पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 गिर/फ्तार, 2 देशी पिस्टल और 7 कार/तूस बरामद! #पटना_सिटी #पटना #PatnaCity #PatnaNews #BiharNews #BiharPolice #CrimeNews #CrimeInBihar #Pistol #DesiPistol #ArmsRecovered #7Cartridges #PoliceAction #CrimeUpdate #BreakingNews #BigBreaking #BiharCrime #LawAndOrder #SadhanaNews #SadhanaNewsBihar #TrendingNews #ViralNews #LatestNews #BiharNewsUpdate #PatnaCrime #PoliceAction #Trending #Breaking #NewsUpdate1
- रफीगंज के मई खुर्द गांव में तीज पर नदी में स्नान करने गई महिला की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम रफीगंज (औरंगाबाद)। तीज पर्व के अवसर पर नदी में स्नान करने गई एक महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार की संध्या रफीगंज प्रखंड के मई खुर्द गांव के समीप धावा नदी में हुई। मृतका की पहचान मई खुर्द गांव निवासी लालमोहन यादव की 30 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है। घटना के संबंध में परिजन राजकुमार यादव ने बताया कि सोमवार की शाम प्रतिमा कुमारी गांव की अन्य महिलाओं के साथ तीज पर्व को लेकर धावा नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान नदी में स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं। साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद प्रतिमा कुमारी को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें जीवित समझकर तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. लालजी यादव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि मृतका के पति लालमोहन यादव दूसरे राज्य में रहकर ड्राइवर का काम करते हैं। प्रतिमा कुमारी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार परिवार की जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा प्रतिमा के ऊपर ही था। घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद मई खुर्द गांव में शोक का माहौल है।1