Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीएम सूर्य घर योजना को लेकर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में एक माह तक लगेगा शिविर पीएम सूर्य घर योजना के तहत रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। बुधवार संध्या 5 बजे SDOने बताया कि लोगों के बिजली बिल में कमी लाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से यह पहल की गई है। शिविर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्र के इच्छुक उपभोक्ता योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने लोगों
Pappu Kumar
पीएम सूर्य घर योजना को लेकर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में एक माह तक लगेगा शिविर पीएम सूर्य घर योजना के तहत रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। बुधवार संध्या 5 बजे SDOने बताया कि लोगों के बिजली बिल में कमी लाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से यह पहल की गई है। शिविर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्र के इच्छुक उपभोक्ता योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने लोगों
More news from बिहार and nearby areas
- पीएम सूर्य घर योजना को लेकर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में एक माह तक लगेगा शिविर पीएम सूर्य घर योजना के तहत रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। बुधवार संध्या 5 बजे SDOने बताया कि लोगों के बिजली बिल में कमी लाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से यह पहल की गई है। शिविर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्र के इच्छुक उपभोक्ता योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने लोगों1
- बीस सूत्री समिति की बैठक में राशन, आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल बीस सूत्री समिति की बैठक में राशन, आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल कोंच (गया)। कोंच प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने की, जबकि संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान राशन वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, विद्यालयों की व्यवस्था और राशन कार्ड से नाम हटाए जाने सहित कई मुद्दे उठाए गए। राशन वितरण में अनियमितता का मामला: बैठक में देवेंद्र शर्मा ने परसावां पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानों में लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने का आरोप लगाया। इस पर आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शहर ने बताया कि प्रत्येक माह 21 जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच की जाती है। परसावां पंचायत के संबंधित डीलरों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद रहने की शिकायत: समिति अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने सिमरा, कुरमावां, चबुरा और तिनेरी सहित दूरदराज के क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन नहीं होने की शिकायत रखी। उन्होंने कहा कि केंद्रों के बंद रहने से बच्चों और लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर सीडीपीओ ने संबंधित केंद्रों की जांच कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय में लापरवाही का मुद्दा: कमलबिगहा स्थित एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर नशे की हालत में विद्यालय आने, शौचालय में ताला लगाए रखने और मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं करने का आरोप बैठक में लगाया गया। बीईओ रंजीत कुमार ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। राशन कार्ड से नाम हटाने पर सवाल: हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मो. गालिब ने राशन कार्ड से गरीब लाभुकों के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने पात्र लोगों के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की। विधायक अजय कुमार दांगी ने भी मामले की जांच कर पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने की दिशा में कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यशैली को लेकर विधायक अजय कुमार दांगी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इस संबंध में वरीय अधिकारियों से बात की जाएगी। बैठक में बीडीओ चंदन कुमार, सीओ रितु सोनी, मनरेगा पदाधिकारी रमेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी मो. बशीरुद्दीन, समिति सदस्य अहमद गुड्डू शर्मा, सुभाष कुशवाहा, काजल देवी सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।1
- वंशी ब्लॉक से उपहारा बाजार जाने वाली रोड हुआ जर्जर ग्रामीण ने हुआ आक्रोश तो जनता की आक्रोश को देखते हुए रोड़ा भरवाया गया तो वंशी ब्लॉक की जनता को मिली राहत और आगे देखिये वंशी ब्लॉक से उपहारा बाजार जाने वाली रोड हुआ जर्जर ग्रामीण ने हुआ आक्रोश तो जनता की आक्रोश को देखते हुए रोड़ा भरवाया गया तो वंशी ब्लॉक की जनता को मिली राहत और आगे देखिये1
- छात्रों से पैर दबवाने के आरोप पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के हसामपुर पंचायत स्थित बख्तियारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों से पैर दबवाने के आरोप को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह से की। सूचना पर बीईओ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व छात्रों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद दो दर्जन से अधिक अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के दो शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है।1
- दलजीत बिगहा एवं रामदेनी बिगहा से NBW वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने लंबित NBW (गैर-जमानती वारंट) के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दलजीत बिगहा एवं रामदेनी बिगहा गांव में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में दलजीत बिगहा निवासी सौदागर सिंह के पुत्र विजेंद्र सिंह तथा रामदेनी बिगहा निवासी रघुनंदन सिंह के पुत्र सतेंद्र सिंह एवं सतेंद्र सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध न्यायालय से NBW जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। #BharatCrimeLiveNews #Nabinagar #NarariKalaKhurd #PoliceAction #NBW1
- हसपुरा औरंगाबाद ई किसान भवन परिसर में प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया हसपुरा ई किसान भवन में राष्ट्रीय खेती मिशन के तहत प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कृषि विज्ञान केंद्र सीरीज़ द्वारा 125 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया1
- राजस्व कर्मचारी पर मजदूर ने लगाया पैसे लेने व धक्का-मुक्की का आरोप गुरुआ (गया)। गुरुआ प्रखंड क्षेत्र की चिलोर पंचायत के गोसपुर गांव निवासी दिव्यांग मजदूर जुबैर आलम ने राजस्व कर्मचारी राघवेंद्र कुमार पर जमीन के दाखिल-खारिज के नाम पर दो हजार रुपये लेने के बावजूद काम नहीं करने तथा कार्यालय में उसके साथ धक्का-मुक्की कर बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में अंचल अधिकारी मनीष कुमार को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। जुबैर आलम के अनुसार, उसने अपनी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए राजस्व कर्मचारी को दो हजार रुपये दिए थे। संबंधित जमीन का खाता संख्या 125 एवं प्लॉट संख्या 72 बताया गया है। आरोप है कि रुपये देने के करीब एक माह बीत जाने के बाद भी दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। इसके बाद उसने मामले की जानकारी लेने के लिए राजस्व कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। पैसे वापस मांगने पर विवाद का आरोप पीड़ित का कहना है कि जब वह राजस्व कर्मचारी के कार्यालय पहुंचा और दाखिल-खारिज का काम पूरा करने का आग्रह किया तो कथित तौर पर उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जुबैर के अनुसार, उसने जब काम नहीं होने की स्थिति में दिए गए दो हजार रुपये वापस करने की बात कही तो विवाद शुरू हो गया। जुबैर ने आरोप लगाया कि इसी दौरान राजस्व कर्मचारी ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और उसे कार्यालय से बाहर निकाल दिया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसकी दिव्यांगता और कमजोर आर्थिक स्थिति का फायदा उठाया गया। हालांकि, इस मामले में राजस्व कर्मचारी राघवेंद्र कुमार का पक्ष सामने नहीं आया है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी फिलहाल नहीं हुई है। सीओ बोले- जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई मामले को लेकर अंचल अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मामला गैरमजरुआ जमीन की खरीद-बिक्री के बाद म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) कराने से संबंधित है। उन्होंने कहा कि म्यूटेशन करने से मना किए जाने के बाद तरह-तरह की बातें और हरकतें होने लगीं। सीओ ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान राजस्व कर्मचारी की ओर से किसी प्रकार की गलती सामने आती है तो जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- रफीगंज में फिर सजेगा डांडिया महोत्सव,16 अक्टूबर को होगा आयोजन रफीगंज में डांडिया महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चरकावां मार्केट स्थित एबीवीपी कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक हुई। इस वर्ष डांडिया महोत्सव 16 अक्टूबर को नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, डांडिया दीवाने 2.0 में केवल फैमिली और कपल को प्रवेश मिलेगा। 500 रुपये के पास पर दो लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। कुल 200 पास ही जारी किए जाएंगे, जिनका वितरण 5 अक्टूबर से होगा। पास के साथ डांडिया स्टिक, फास्ट फूड और पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस बैठक में शुभम् सिंह, सुमित शौंडिक,रोहित कुमार,विक्की कश्यप,अंकित कुमार,अमन कुमार,छोटू कुमार,अभिषेक,सनी कुमार,राहुल कुमार,अंशु कुमार,गुड्डू चौरसिया,उपस्थित रहे!1