logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दलजीत बिगहा एवं रामदेनी बिगहा से NBW वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने लंबित NBW (गैर-जमानती वारंट) के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दलजीत बिगहा एवं रामदेनी बिगहा गांव में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में दलजीत बिगहा निवासी सौदागर सिंह के पुत्र विजेंद्र सिंह तथा रामदेनी बिगहा निवासी रघुनंदन सिंह के पुत्र सतेंद्र सिंह एवं सतेंद्र सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध न्यायालय से NBW जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। #BharatCrimeLiveNews #Nabinagar #NarariKalaKhurd #PoliceAction #NBW

1 hr ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
1 hr ago

दलजीत बिगहा एवं रामदेनी बिगहा से NBW वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने लंबित NBW (गैर-जमानती वारंट) के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दलजीत बिगहा एवं रामदेनी बिगहा गांव में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में दलजीत बिगहा निवासी सौदागर सिंह के पुत्र विजेंद्र सिंह तथा रामदेनी बिगहा निवासी रघुनंदन सिंह के पुत्र सतेंद्र सिंह एवं सतेंद्र सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध न्यायालय से NBW जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। #BharatCrimeLiveNews #Nabinagar #NarariKalaKhurd #PoliceAction #NBW

More news from बिहार and nearby areas
  • पीएम सूर्य घर योजना को लेकर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में एक माह तक लगेगा शिविर पीएम सूर्य घर योजना के तहत रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। बुधवार संध्या 5 बजे SDOने बताया कि लोगों के बिजली बिल में कमी लाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से यह पहल की गई है। शिविर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्र के इच्छुक उपभोक्ता योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने लोगों
    1
    पीएम सूर्य घर योजना को लेकर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में एक माह तक लगेगा शिविर
पीएम सूर्य घर योजना के तहत रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। बुधवार संध्या 5 बजे SDOने बताया कि लोगों के बिजली बिल में कमी लाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से यह पहल की गई है। शिविर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्र के इच्छुक उपभोक्ता योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने लोगों
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • छात्रों से पैर दबवाने के आरोप पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के हसामपुर पंचायत स्थित बख्तियारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों से पैर दबवाने के आरोप को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह से की। सूचना पर बीईओ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व छात्रों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद दो दर्जन से अधिक अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के दो शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है।
    1
    छात्रों से पैर दबवाने के आरोप पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला
गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के हसामपुर पंचायत स्थित बख्तियारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों से पैर दबवाने के आरोप को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह से की। सूचना पर बीईओ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व छात्रों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद दो दर्जन से अधिक अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के दो शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    20 hrs ago
  • बीस सूत्री समिति की बैठक में राशन, आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल बीस सूत्री समिति की बैठक में राशन, आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल कोंच (गया)। कोंच प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने की, जबकि संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान राशन वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, विद्यालयों की व्यवस्था और राशन कार्ड से नाम हटाए जाने सहित कई मुद्दे उठाए गए। राशन वितरण में अनियमितता का मामला: बैठक में देवेंद्र शर्मा ने परसावां पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानों में लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने का आरोप लगाया। इस पर आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शहर ने बताया कि प्रत्येक माह 21 जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच की जाती है। परसावां पंचायत के संबंधित डीलरों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद रहने की शिकायत: समिति अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने सिमरा, कुरमावां, चबुरा और तिनेरी सहित दूरदराज के क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन नहीं होने की शिकायत रखी। उन्होंने कहा कि केंद्रों के बंद रहने से बच्चों और लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर सीडीपीओ ने संबंधित केंद्रों की जांच कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय में लापरवाही का मुद्दा: कमलबिगहा स्थित एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर नशे की हालत में विद्यालय आने, शौचालय में ताला लगाए रखने और मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं करने का आरोप बैठक में लगाया गया। बीईओ रंजीत कुमार ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। राशन कार्ड से नाम हटाने पर सवाल: हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मो. गालिब ने राशन कार्ड से गरीब लाभुकों के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने पात्र लोगों के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की। विधायक अजय कुमार दांगी ने भी मामले की जांच कर पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने की दिशा में कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यशैली को लेकर विधायक अजय कुमार दांगी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इस संबंध में वरीय अधिकारियों से बात की जाएगी। बैठक में बीडीओ चंदन कुमार, सीओ रितु सोनी, मनरेगा पदाधिकारी रमेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी मो. बशीरुद्दीन, समिति सदस्य अहमद गुड्डू शर्मा, सुभाष कुशवाहा, काजल देवी सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    बीस सूत्री समिति की बैठक में राशन, आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल
बीस सूत्री समिति की बैठक में राशन, आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल
कोंच (गया)। कोंच प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने की, जबकि संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान राशन वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, विद्यालयों की व्यवस्था और राशन कार्ड से नाम हटाए जाने सहित कई मुद्दे उठाए गए।
राशन वितरण में अनियमितता का मामला: बैठक में देवेंद्र शर्मा ने परसावां पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानों में लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने का आरोप लगाया। इस पर आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शहर ने बताया कि प्रत्येक माह 21 जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच की जाती है। परसावां पंचायत के संबंधित डीलरों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद रहने की शिकायत: समिति अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने सिमरा, कुरमावां, चबुरा और तिनेरी सहित दूरदराज के क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन नहीं होने की शिकायत रखी। उन्होंने कहा कि केंद्रों के बंद रहने से बच्चों और लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर सीडीपीओ ने संबंधित केंद्रों की जांच कराने का आश्वासन दिया।
विद्यालय में लापरवाही का मुद्दा: कमलबिगहा स्थित एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर नशे की हालत में विद्यालय आने, शौचालय में ताला लगाए रखने और मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं करने का आरोप बैठक में लगाया गया। बीईओ रंजीत कुमार ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
राशन कार्ड से नाम हटाने पर सवाल: हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मो. गालिब ने राशन कार्ड से गरीब लाभुकों के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने पात्र लोगों के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की। विधायक अजय कुमार दांगी ने भी मामले की जांच कर पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने की दिशा में कार्रवाई करने की बात कही।
बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यशैली को लेकर विधायक अजय कुमार दांगी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इस संबंध में वरीय अधिकारियों से बात की जाएगी।
बैठक में बीडीओ चंदन कुमार, सीओ रितु सोनी, मनरेगा पदाधिकारी रमेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी मो. बशीरुद्दीन, समिति सदस्य अहमद गुड्डू शर्मा, सुभाष कुशवाहा, काजल देवी सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद ई किसान भवन परिसर में प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया हसपुरा ई किसान भवन में राष्ट्रीय खेती मिशन के तहत प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कृषि विज्ञान केंद्र सीरीज़ द्वारा 125 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद ई किसान भवन परिसर में प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया
हसपुरा ई किसान भवन में राष्ट्रीय खेती मिशन के तहत प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कृषि विज्ञान केंद्र सीरीज़ द्वारा 125 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • हंटरगंज में खुला एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक फिजियोथेरेपी और होम्योपैथी के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत विकास कुमार यादव हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज में एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक की शुरुआत की गई है। क्लिनिक में फिजियोथेरेपी एवं होम्योपैथी से संबंधित उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। क्लिनिक में गर्दन, कमर एवं घुटने के दर्द, चलने-फिरने में परेशानी तथा नसों से संबंधित समस्याओं में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। वहीं, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए होम्योपैथी उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। क्लिनिक शुरू होने से हंटरगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर फिजियोथेरेपी और होम्योपैथी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
    1
    हंटरगंज में खुला एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक
फिजियोथेरेपी और होम्योपैथी के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत
विकास कुमार यादव
हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज में एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक की शुरुआत की गई है। क्लिनिक में फिजियोथेरेपी एवं होम्योपैथी से संबंधित उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
क्लिनिक में गर्दन, कमर एवं घुटने के दर्द, चलने-फिरने में परेशानी तथा नसों से संबंधित समस्याओं में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। वहीं, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए होम्योपैथी उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
क्लिनिक शुरू होने से हंटरगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर फिजियोथेरेपी और होम्योपैथी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • JDU कार्यालय में ANM कर्मियों का हंगामा, मंत्री रत्नेश सदा की गाड़ी घेरकर जमकर नारेबाजी!
    1
    JDU कार्यालय में ANM कर्मियों का हंगामा, मंत्री रत्नेश सदा की गाड़ी घेरकर जमकर नारेबाजी!
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    1 hr ago
  • खेत में गिरने से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत, मुरौली खुर्द के खेत से बरामद हुआ शव नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के पंचपोखरी गांव निवासी 75 वर्षीय कुलदीप शर्मा की खेत में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान स्वर्गीय मुनेश्वर शर्मा के पुत्र कुलदीप शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि कुलदीप शर्मा कुटुंबा थाना क्षेत्र के वर्मा गांव स्थित एक फर्नीचर दुकान में काम करते थे। मंगलवार को वह किसी कार्य से खेत की ओर गए थे। इसी दौरान मुरौली खुर्द गांव स्थित एक खेत में अचानक गिर पड़े। बाद में खेत में उनका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थानाध्यक्ष ने बताया पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो पाएगा। #BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #टंडवा #कुटुंबा #मुरौलीखुर्द #औरंगाबाद #बिहार #क्राइम_न्यूज #स्थानीय_समाचार #हादसा #मौत #शोक #BreakingNews #LatestNews
    1
    खेत में गिरने से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत, मुरौली खुर्द के खेत से बरामद हुआ शव

नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के पंचपोखरी गांव निवासी 75 वर्षीय कुलदीप शर्मा की खेत में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान स्वर्गीय मुनेश्वर शर्मा के पुत्र कुलदीप शर्मा के रूप में हुई है।
बताया गया कि कुलदीप शर्मा कुटुंबा थाना क्षेत्र के वर्मा गांव स्थित एक फर्नीचर दुकान में काम करते थे। मंगलवार को वह किसी कार्य से खेत की ओर गए थे। इसी दौरान मुरौली खुर्द गांव स्थित एक खेत में अचानक गिर पड़े। बाद में खेत में उनका शव बरामद किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थानाध्यक्ष ने बताया पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो पाएगा।
#BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #टंडवा #कुटुंबा #मुरौलीखुर्द #औरंगाबाद #बिहार #क्राइम_न्यूज #स्थानीय_समाचार #हादसा #मौत #शोक #BreakingNews #LatestNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • रफीगंज में फिर सजेगा डांडिया महोत्सव,16 अक्टूबर को होगा आयोजन रफीगंज में डांडिया महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चरकावां मार्केट स्थित एबीवीपी कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक हुई। इस वर्ष डांडिया महोत्सव 16 अक्टूबर को नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, डांडिया दीवाने 2.0 में केवल फैमिली और कपल को प्रवेश मिलेगा। 500 रुपये के पास पर दो लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। कुल 200 पास ही जारी किए जाएंगे, जिनका वितरण 5 अक्टूबर से होगा। पास के साथ डांडिया स्टिक, फास्ट फूड और पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस बैठक में शुभम् सिंह, सुमित शौंडिक,रोहित कुमार,विक्की कश्यप,अंकित कुमार,अमन कुमार,छोटू कुमार,अभिषेक,सनी कुमार,राहुल कुमार,अंशु कुमार,गुड्डू चौरसिया,उपस्थित रहे!
    1
    रफीगंज में फिर सजेगा डांडिया महोत्सव,16 अक्टूबर को होगा आयोजन 
रफीगंज में डांडिया महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चरकावां मार्केट स्थित एबीवीपी कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक हुई। इस वर्ष डांडिया महोत्सव 16 अक्टूबर को नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, डांडिया दीवाने 2.0 में केवल फैमिली और कपल को प्रवेश मिलेगा। 500 रुपये के पास पर दो लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। कुल 200 पास ही जारी किए जाएंगे, जिनका वितरण 5 अक्टूबर से होगा। पास के साथ डांडिया स्टिक, फास्ट फूड और पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
इस बैठक में शुभम् सिंह, सुमित शौंडिक,रोहित कुमार,विक्की कश्यप,अंकित कुमार,अमन कुमार,छोटू कुमार,अभिषेक,सनी कुमार,राहुल कुमार,अंशु कुमार,गुड्डू चौरसिया,उपस्थित रहे!
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज पुलिस की कार्रवाई जारी कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि किशोरी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घर लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोंच थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर कांड संख्या 321/26 दर्ज किया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
    1
    कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज पुलिस की कार्रवाई जारी 
कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि किशोरी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घर लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोंच थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी।
कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर कांड संख्या 321/26 दर्ज किया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.