Shuru
Apke Nagar Ki App…
हंटरगंज में खुला एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक फिजियोथेरेपी और होम्योपैथी के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत विकास कुमार यादव हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज में एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक की शुरुआत की गई है। क्लिनिक में फिजियोथेरेपी एवं होम्योपैथी से संबंधित उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। क्लिनिक में गर्दन, कमर एवं घुटने के दर्द, चलने-फिरने में परेशानी तथा नसों से संबंधित समस्याओं में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। वहीं, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए होम्योपैथी उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। क्लिनिक शुरू होने से हंटरगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर फिजियोथेरेपी और होम्योपैथी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Vikash Kumar Yadav
हंटरगंज में खुला एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक फिजियोथेरेपी और होम्योपैथी के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत विकास कुमार यादव हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज में एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक की शुरुआत की गई है। क्लिनिक में फिजियोथेरेपी एवं होम्योपैथी से संबंधित उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। क्लिनिक में गर्दन, कमर एवं घुटने के दर्द, चलने-फिरने में परेशानी तथा नसों से संबंधित समस्याओं में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। वहीं, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए होम्योपैथी उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। क्लिनिक शुरू होने से हंटरगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर फिजियोथेरेपी और होम्योपैथी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
More news from झारखंड and nearby areas
- हंटरगंज में खुला एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक फिजियोथेरेपी और होम्योपैथी के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत विकास कुमार यादव हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज में एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक की शुरुआत की गई है। क्लिनिक में फिजियोथेरेपी एवं होम्योपैथी से संबंधित उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। क्लिनिक में गर्दन, कमर एवं घुटने के दर्द, चलने-फिरने में परेशानी तथा नसों से संबंधित समस्याओं में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। वहीं, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए होम्योपैथी उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। क्लिनिक शुरू होने से हंटरगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर फिजियोथेरेपी और होम्योपैथी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।1
- चतरा के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, SIS में 150 पदों पर भर्ती चतरा: जिले के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी बड़ी खबर है। सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (SIS) की ओर से चतरा जिले के विभिन्न प्रखंडों में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती अभियान में सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, एसएलवी सहित विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सुरक्षा जवान के लिए 10वीं, सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास योग्यता निर्धारित बताई गई है। उम्र सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच बताई गई है। प्रारंभिक वेतन 15 हजार से 30 हजार रुपये तक बताया गया है। भर्ती कैंप 14 से 23 सितंबर तक अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक युवा भर्ती स्थल पर पहुंचकर प्रक्रिया और योग्यता की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए SIS की आधिकारिक या संपर्क नंबर 7827067180 पर जानकारी ली जा सकती है।1
- जल मीनार नहीं तो वोट नहीं! नालंदा में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर उतरे युवा” #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #explorepage #exploremore #international #nonfollowers Information & Public Relations Department, Government of Bihar Narendra Modi1
- वजीरगंज की लड़कियों के भा/गने की असली वजह आई सामने! #gaya #wazirganj #missinggirl #facebookpost #nonfollowers1
- औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीचचर्चा का विषय बना हुआ है औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अभी ये ट्रक औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र को पर करते हुवे इस जंबो ट्रेलर अभी औरंगाबाद में पहुंच गया है इसको देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अभी ये ट्रक औरंगाबाद में पहुंच गया है विशाल लंबाई, सैकड़ों चक्कों और उस पर लदी भारी-भरकम औद्योगिक मशीन लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है तो कोई परिवार के साथ इस अनोखे ट्रेलर को देखने पहुंच रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह विशालकाय ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए भारी औद्योगिक मशीन लेकर जा रहा है। रास्ते में जहां भी यह जंबो ट्रेलर पहुंच रहा है, लोगों की नजरें इसकी ओर टिक जा रही हैं।1
- धनबाद पुलिस की कार्रवाई के बाद बंटी खान की सड़क पर परेड! गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस बंटी खान को ट्रांजिट रिमांड पर धनबाद लेकर पहुंची। इसके बाद अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने बैंक मोड़ से वासेपुर तक बंटी खान को हथकड़ी और कमर में रस्सा बांधकर पैदल ले जाया। दुबई भागने की तैयारी में था बंटी खान! धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह देश छोड़कर विदेश में रह रहे अपने भाई प्रिंस खान के पास दुबई जाने की तैयारी में था। उसके पास से पासपोर्ट, वीजा और कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज बरामद किए जाने की बात सामने आई है। बंटी खान के खिलाफ धनबाद के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत कई मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बंटी खान को वासेपुर इलाके में सुरक्षा के बीच घुमाया। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीटथप्पड़ मारने की घटना भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभाली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बंटी खान से पूछताछ में प्रिंस खान गैंग के कथित वसूली नेटवर्क, आर्थिक लेनदेन और विदेश से संचालित गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।1
- गया नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 44 के मुख्य मार्ग पर यात्री शेड निर्माण से आम जनों को राहत। आमजनों ने नगर निगम के कार्य को सराहा।1
- *पढ़ाई को लेकर मां की डांट के बाद घर से निकला 13 वर्षीय किशोर,* *दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे माता-पिता,* *हंटरगंज थाना में मामला दर्ज, पुलिस ने लोगों से सूचना देने की अपील की* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के नागर गांव से 13 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला किशोर दो दिन बाद भी वापस नहीं लौटा है। बेटे की तलाश में परिजन रिश्तेदारों और परिचितों के यहां लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।जानकारी के अनुसार, नागर गांव निवासी रविंद्र सिंह का 13 वर्षीय पुत्र पवन कुमार सोमवार की सुबह करीब चार बजे घर से निकल गया। परिजनों के मुताबिक, पढ़ाई में मन नहीं लगाने को लेकर उसकी मां ने उसे डांट लगाई थी। इसके बाद वह नाराज होकर घर से चला गया। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका। पिता रविंद्र सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे के लापता होने के बाद से वे काम छोड़कर उसकी तलाश में जुटे हैं। घर में दो दिनों से चूल्हा तक नहीं जला है। बेटे की चिंता में माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने मंगलवार को हंटरगंज थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर किशोर की खोजबीन की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किशोर कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस अथवा परिजनों को सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।सूचना मिलने पर संपर्क करें: 91998304931