औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीचचर्चा का विषय बना हुआ है औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अभी ये ट्रक औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र को पर करते हुवे इस जंबो ट्रेलर अभी औरंगाबाद में पहुंच गया है इसको देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अभी ये ट्रक औरंगाबाद में पहुंच गया है विशाल लंबाई, सैकड़ों चक्कों और उस पर लदी भारी-भरकम औद्योगिक मशीन लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है तो कोई परिवार के साथ इस अनोखे ट्रेलर को देखने पहुंच रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह विशालकाय ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए भारी औद्योगिक मशीन लेकर जा रहा है। रास्ते में जहां भी यह जंबो ट्रेलर पहुंच रहा है, लोगों की नजरें इसकी ओर टिक जा रही हैं।
औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीचचर्चा का विषय बना हुआ है औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अभी ये ट्रक औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र को पर करते हुवे इस जंबो ट्रेलर अभी औरंगाबाद में पहुंच गया है इसको देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अभी ये ट्रक औरंगाबाद में पहुंच गया है विशाल लंबाई, सैकड़ों चक्कों और उस पर लदी भारी-भरकम औद्योगिक मशीन लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है तो कोई परिवार के साथ इस अनोखे ट्रेलर को देखने पहुंच रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह विशालकाय ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए भारी औद्योगिक मशीन लेकर जा रहा है। रास्ते में जहां भी यह जंबो ट्रेलर पहुंच रहा है, लोगों की नजरें इसकी ओर टिक जा रही हैं।
- औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीचचर्चा का विषय बना हुआ है औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अभी ये ट्रक औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र को पर करते हुवे इस जंबो ट्रेलर अभी औरंगाबाद में पहुंच गया है इसको देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अभी ये ट्रक औरंगाबाद में पहुंच गया है विशाल लंबाई, सैकड़ों चक्कों और उस पर लदी भारी-भरकम औद्योगिक मशीन लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है तो कोई परिवार के साथ इस अनोखे ट्रेलर को देखने पहुंच रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह विशालकाय ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए भारी औद्योगिक मशीन लेकर जा रहा है। रास्ते में जहां भी यह जंबो ट्रेलर पहुंच रहा है, लोगों की नजरें इसकी ओर टिक जा रही हैं।1
- नबीनगर को मिलेगी बड़ी सौगात! शहर के बाहर बनेगा बाइपास रोड, विकास को मिलेगी नई रफ्तार नबीनगर शहर के विकास को लेकर एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। शहर के बाहर से बाइपास रोड निर्माण का प्रस्ताव सामने आया है, जिसके तहत नबीनगर ब्लॉक से कुशा कैनाल होते हुए उत्तर कोयल नहर, बारा फॉल के रास्ते नबीनगर रेलवे स्टेशन तक सड़क को जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। बाइपास रोड के निर्माण से शहर के मुख्य मार्गों पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह सड़क नबीनगर के भविष्य के विस्तार, व्यापारिक गतिविधियों और आवागमन को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस जनहितकारी पहल के लिए स्थानीय लोगों ने नबीनगर विधायक चेतन आनंद के प्रति आभार जताया है। लोगों ने कहा कि नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे ऐसे सकारात्मक प्रयासों का क्षेत्रवासी स्वागत करते हैं। बाइपास रोड बनने से शहर की तस्वीर बदलने के साथ-साथ विकास की नई संभावनाओं को भी बल मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि नबीनगर के विकास के लिए विधायक चेतन आनंद द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और ऐसी योजनाओं से शहर को आने वाले समय में नई पहचान मिलेगी। #BharatCrimeLiveNews #ChetanAnand #MohanChetanAnand #चेतन_आनंद #नबीनगर #नबीनगर_विधानसभा #बाइपास_रोड #नबीनगर_विकास #उत्तर_कोयल_नहर #नबीनगर_रेलवे_स्टेशन #विकास_की_नई_रफ्तार1
- ₹50 में Jeans कैसे मिलेगा ? Jeans ka Business Start Kro ₹50 में Jeans कैसे मिलेगा ?1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आए युवक के परिजनों को मिला चार लाख का मुआवजा रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आने से मृत युवक के परिजनों को मंगलवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। मृतक की पहचान कपूर बिगहा निवासी 26 वर्षीय मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई थी। 18 अक्टूबर 2025 को शौच के लिए जाने के दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाउदनगर बिजली कार्यालय की ओर से मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई। मुआवजा मिलने से परिजनों को आर्थिक सहारा मिला है।1
- छात्रों से पैर दबवाने के आरोप पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के हसामपुर पंचायत स्थित बख्तियारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों से पैर दबवाने के आरोप को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह से की। सूचना पर बीईओ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व छात्रों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद दो दर्जन से अधिक अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के दो शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है।1
- हंटरगंज में खुला एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक फिजियोथेरेपी और होम्योपैथी के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत विकास कुमार यादव हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज में एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक की शुरुआत की गई है। क्लिनिक में फिजियोथेरेपी एवं होम्योपैथी से संबंधित उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। क्लिनिक में गर्दन, कमर एवं घुटने के दर्द, चलने-फिरने में परेशानी तथा नसों से संबंधित समस्याओं में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। वहीं, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए होम्योपैथी उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। क्लिनिक शुरू होने से हंटरगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर फिजियोथेरेपी और होम्योपैथी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।1
- गुप्त सूचना के आधार पर बाबूगार्डी से 80 लीटर स्प्रिट बरामद मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबूगार्डी के पास से सोमवार को कुल 80 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बाबूगर्डी के समीप कार्रवाई की। इसी दौरान मौके से 80 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्प्रिट से जुड़े लोगों की पहचान एवं उनकी संलिप्तता का पता लगाने में जुटी है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। #BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #सलैया #औरंगाबाद #स्प्रिटबरामद #पुलिसकार्रवाई #अवैधशराब #बिहारपुलिस #CrimeNews1
- कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज पुलिस की कार्रवाई जारी कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि किशोरी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घर लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोंच थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर कांड संख्या 321/26 दर्ज किया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।1