नबीनगर को मिलेगी बड़ी सौगात! शहर के बाहर बनेगा बाइपास रोड, विकास को मिलेगी नई रफ्तार नबीनगर शहर के विकास को लेकर एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। शहर के बाहर से बाइपास रोड निर्माण का प्रस्ताव सामने आया है, जिसके तहत नबीनगर ब्लॉक से कुशा कैनाल होते हुए उत्तर कोयल नहर, बारा फॉल के रास्ते नबीनगर रेलवे स्टेशन तक सड़क को जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। बाइपास रोड के निर्माण से शहर के मुख्य मार्गों पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह सड़क नबीनगर के भविष्य के विस्तार, व्यापारिक गतिविधियों और आवागमन को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस जनहितकारी पहल के लिए स्थानीय लोगों ने नबीनगर विधायक चेतन आनंद के प्रति आभार जताया है। लोगों ने कहा कि नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे ऐसे सकारात्मक प्रयासों का क्षेत्रवासी स्वागत करते हैं। बाइपास रोड बनने से शहर की तस्वीर बदलने के साथ-साथ विकास की नई संभावनाओं को भी बल मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि नबीनगर के विकास के लिए विधायक चेतन आनंद द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और ऐसी योजनाओं से शहर को आने वाले समय में नई पहचान मिलेगी। #BharatCrimeLiveNews #ChetanAnand #MohanChetanAnand #चेतन_आनंद #नबीनगर #नबीनगर_विधानसभा #बाइपास_रोड #नबीनगर_विकास #उत्तर_कोयल_नहर #नबीनगर_रेलवे_स्टेशन #विकास_की_नई_रफ्तार
नबीनगर को मिलेगी बड़ी सौगात! शहर के बाहर बनेगा बाइपास रोड, विकास को मिलेगी नई रफ्तार नबीनगर शहर के विकास को लेकर एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। शहर के बाहर से बाइपास रोड निर्माण का प्रस्ताव सामने आया है, जिसके तहत नबीनगर ब्लॉक से कुशा कैनाल होते हुए उत्तर कोयल नहर, बारा फॉल के रास्ते नबीनगर रेलवे स्टेशन तक सड़क को जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। बाइपास रोड के निर्माण से शहर के मुख्य मार्गों पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह सड़क नबीनगर के भविष्य के विस्तार, व्यापारिक गतिविधियों और आवागमन को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस जनहितकारी पहल के लिए स्थानीय लोगों ने नबीनगर विधायक चेतन आनंद के प्रति आभार जताया है। लोगों ने कहा कि नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे ऐसे सकारात्मक प्रयासों का क्षेत्रवासी स्वागत करते हैं। बाइपास रोड बनने से शहर की तस्वीर बदलने के साथ-साथ विकास की नई संभावनाओं को भी बल मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि नबीनगर के विकास के लिए विधायक चेतन आनंद द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और ऐसी योजनाओं से शहर को आने वाले समय में नई पहचान मिलेगी। #BharatCrimeLiveNews #ChetanAnand #MohanChetanAnand #चेतन_आनंद #नबीनगर #नबीनगर_विधानसभा #बाइपास_रोड #नबीनगर_विकास #उत्तर_कोयल_नहर #नबीनगर_रेलवे_स्टेशन #विकास_की_नई_रफ्तार
- नबीनगर को मिलेगी बड़ी सौगात! शहर के बाहर बनेगा बाइपास रोड, विकास को मिलेगी नई रफ्तार नबीनगर शहर के विकास को लेकर एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। शहर के बाहर से बाइपास रोड निर्माण का प्रस्ताव सामने आया है, जिसके तहत नबीनगर ब्लॉक से कुशा कैनाल होते हुए उत्तर कोयल नहर, बारा फॉल के रास्ते नबीनगर रेलवे स्टेशन तक सड़क को जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। बाइपास रोड के निर्माण से शहर के मुख्य मार्गों पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह सड़क नबीनगर के भविष्य के विस्तार, व्यापारिक गतिविधियों और आवागमन को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस जनहितकारी पहल के लिए स्थानीय लोगों ने नबीनगर विधायक चेतन आनंद के प्रति आभार जताया है। लोगों ने कहा कि नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे ऐसे सकारात्मक प्रयासों का क्षेत्रवासी स्वागत करते हैं। बाइपास रोड बनने से शहर की तस्वीर बदलने के साथ-साथ विकास की नई संभावनाओं को भी बल मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि नबीनगर के विकास के लिए विधायक चेतन आनंद द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और ऐसी योजनाओं से शहर को आने वाले समय में नई पहचान मिलेगी। #BharatCrimeLiveNews #ChetanAnand #MohanChetanAnand #चेतन_आनंद #नबीनगर #नबीनगर_विधानसभा #बाइपास_रोड #नबीनगर_विकास #उत्तर_कोयल_नहर #नबीनगर_रेलवे_स्टेशन #विकास_की_नई_रफ्तार1
- ₹50 में Jeans कैसे मिलेगा ? Jeans ka Business Start Kro ₹50 में Jeans कैसे मिलेगा ?1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आए युवक के परिजनों को मिला चार लाख का मुआवजा रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आने से मृत युवक के परिजनों को मंगलवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। मृतक की पहचान कपूर बिगहा निवासी 26 वर्षीय मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई थी। 18 अक्टूबर 2025 को शौच के लिए जाने के दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाउदनगर बिजली कार्यालय की ओर से मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई। मुआवजा मिलने से परिजनों को आर्थिक सहारा मिला है।1
- *पढ़ाई को लेकर मां की डांट के बाद घर से निकला 13 वर्षीय किशोर,* *दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे माता-पिता,* *हंटरगंज थाना में मामला दर्ज, पुलिस ने लोगों से सूचना देने की अपील की* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के नागर गांव से 13 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला किशोर दो दिन बाद भी वापस नहीं लौटा है। बेटे की तलाश में परिजन रिश्तेदारों और परिचितों के यहां लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।जानकारी के अनुसार, नागर गांव निवासी रविंद्र सिंह का 13 वर्षीय पुत्र पवन कुमार सोमवार की सुबह करीब चार बजे घर से निकल गया। परिजनों के मुताबिक, पढ़ाई में मन नहीं लगाने को लेकर उसकी मां ने उसे डांट लगाई थी। इसके बाद वह नाराज होकर घर से चला गया। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका। पिता रविंद्र सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे के लापता होने के बाद से वे काम छोड़कर उसकी तलाश में जुटे हैं। घर में दो दिनों से चूल्हा तक नहीं जला है। बेटे की चिंता में माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने मंगलवार को हंटरगंज थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर किशोर की खोजबीन की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किशोर कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस अथवा परिजनों को सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।सूचना मिलने पर संपर्क करें: 91998304931
- हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना शुरू हसपुरा बाजार के भास्कर नगर रोड स्थित श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ शरू1
- सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज व्रत संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर हरितालिका तीज का व्रत श्रद्धा एवं आस्था के साथ रखा। इस दौरान महिलाओं ने निर्जला उपवास कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। संगीता देवी ने बताया कि हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने से पति की दीर्घायु तथा दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर शाम को पूजा की तैयारी की और तीज व्रत की कथा सुनी। व्रत में मंशा देवी, रानी देवी, सुनैना देवी, गीता देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, परी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा, तुतुरखी, मुड़ेरा, परसावां, केर, श्रीगांव, गरारी सहित विभिन्न गांवों में हरितालिका तीज को लेकर उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।1
- नगर परिषद के क्षेत्र में जल जमाव व गंदगी को लेकर जक्की बिगहा के समीप मुख्य सड़क जाम। नगर परिषद क्षेत्र में जल जमाव व गंदगी के विरोध में लोगों ने जक्की बिगहा के समीप मुख्य पथ को जाम कर दिया। आवागमन ठप रहा। नगर परिषद के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे स्वच्छता प्रभारी व नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने काफी प्रयास के बाद लोगों को शांत कराया। लोगों का आरोप था कि नगर परिषद में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। सफाई के नाम पर प्रतिमाह 65 लाख रुपए राशि की बंदरबांट होती है। और लोगों को नारकीय जीवन जीने के लिए छोड़ दिया गया है। एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर नगर परिषद में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की जांच की जाए। और दोषियों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए। और शहर को जल जमाव व गंदगी से मुक्ति दिलाई जाए। अन्यथा आने वाले दिनों में एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।2
- गुप्त सूचना के आधार पर बाबूगार्डी से 80 लीटर स्प्रिट बरामद मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबूगार्डी के पास से सोमवार को कुल 80 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बाबूगर्डी के समीप कार्रवाई की। इसी दौरान मौके से 80 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्प्रिट से जुड़े लोगों की पहचान एवं उनकी संलिप्तता का पता लगाने में जुटी है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। #BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #सलैया #औरंगाबाद #स्प्रिटबरामद #पुलिसकार्रवाई #अवैधशराब #बिहारपुलिस #CrimeNews1