logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेत में गिरने से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत, मुरौली खुर्द के खेत से बरामद हुआ शव नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के पंचपोखरी गांव निवासी 75 वर्षीय कुलदीप शर्मा की खेत में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान स्वर्गीय मुनेश्वर शर्मा के पुत्र कुलदीप शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि कुलदीप शर्मा कुटुंबा थाना क्षेत्र के वर्मा गांव स्थित एक फर्नीचर दुकान में काम करते थे। मंगलवार को वह किसी कार्य से खेत की ओर गए थे। इसी दौरान मुरौली खुर्द गांव स्थित एक खेत में अचानक गिर पड़े। बाद में खेत में उनका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थानाध्यक्ष ने बताया पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो पाएगा। #BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #टंडवा #कुटुंबा #मुरौलीखुर्द #औरंगाबाद #बिहार #क्राइम_न्यूज #स्थानीय_समाचार #हादसा #मौत #शोक #BreakingNews #LatestNews

2 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
2 hrs ago

खेत में गिरने से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत, मुरौली खुर्द के खेत से बरामद हुआ शव नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के पंचपोखरी गांव निवासी 75 वर्षीय कुलदीप शर्मा की खेत में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान स्वर्गीय मुनेश्वर शर्मा के पुत्र कुलदीप शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि कुलदीप शर्मा कुटुंबा थाना क्षेत्र के वर्मा गांव स्थित एक फर्नीचर दुकान में काम करते थे। मंगलवार को वह किसी कार्य से खेत की ओर गए थे। इसी दौरान मुरौली खुर्द गांव स्थित एक खेत में अचानक गिर पड़े। बाद में खेत में उनका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थानाध्यक्ष ने बताया पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो पाएगा। #BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #टंडवा #कुटुंबा #मुरौलीखुर्द #औरंगाबाद #बिहार #क्राइम_न्यूज #स्थानीय_समाचार #हादसा #मौत #शोक #BreakingNews #LatestNews

More news from बिहार and nearby areas
  • दलजीत बिगहा एवं रामदेनी बिगहा से NBW वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने लंबित NBW (गैर-जमानती वारंट) के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दलजीत बिगहा एवं रामदेनी बिगहा गांव में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में दलजीत बिगहा निवासी सौदागर सिंह के पुत्र विजेंद्र सिंह तथा रामदेनी बिगहा निवासी रघुनंदन सिंह के पुत्र सतेंद्र सिंह एवं सतेंद्र सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध न्यायालय से NBW जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। #BharatCrimeLiveNews #Nabinagar #NarariKalaKhurd #PoliceAction #NBW
    1
    दलजीत बिगहा एवं रामदेनी बिगहा से NBW वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने लंबित NBW (गैर-जमानती वारंट) के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दलजीत बिगहा एवं रामदेनी बिगहा गांव में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में दलजीत बिगहा निवासी सौदागर सिंह के पुत्र विजेंद्र सिंह तथा रामदेनी बिगहा निवासी रघुनंदन सिंह के पुत्र सतेंद्र सिंह एवं सतेंद्र सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध न्यायालय से NBW जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
#BharatCrimeLiveNews #Nabinagar #NarariKalaKhurd #PoliceAction #NBW
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • SDM की अचानक दबिश से होटल में मचा हड़कंप, 4 महिलाओं समेत 5 हिरासत में। SDM की अचानक दबिश से होटल में मचा हड़कंप, 4 महिलाओं समेत 5 हिरासत में डेहरी | डेहरी में प्रशासन की अचानक कार्रवाई से एक होटल में हड़कंप मच गया। एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने होटल में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 4 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रशासनिक टीम के अचानक होटल पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अधिकारियों ने होटल के कमरों और परिसर की जांच की तथा मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। हालांकि, छापेमारी के दौरान वास्तव में क्या-क्या बरामद हुआ और हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और होटल में आने-जाने वाले लोगों से संबंधित जानकारी भी खंगाली जा रही है। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई के बाद होटल संचालकों और आसपास के इलाकों में भी चर्चा तेज हो गई है। अब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि होटल में चल रही गतिविधियों की वास्तविकता क्या थी।
    1
    SDM की अचानक दबिश से होटल में मचा हड़कंप, 4 महिलाओं समेत 5 हिरासत में।
SDM की अचानक दबिश से होटल में मचा हड़कंप, 4 महिलाओं समेत 5 हिरासत में
डेहरी | 
डेहरी में प्रशासन की अचानक कार्रवाई से एक होटल में हड़कंप मच गया। एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने होटल में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 4 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
प्रशासनिक टीम के अचानक होटल पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अधिकारियों ने होटल के कमरों और परिसर की जांच की तथा मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की।
बताया जा रहा है कि होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। हालांकि, छापेमारी के दौरान वास्तव में क्या-क्या बरामद हुआ और हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
फिलहाल प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और होटल में आने-जाने वाले लोगों से संबंधित जानकारी भी खंगाली जा रही है।
प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई के बाद होटल संचालकों और आसपास के इलाकों में भी चर्चा तेज हो गई है। अब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि होटल में चल रही गतिविधियों की वास्तविकता क्या थी।
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीचचर्चा का विषय बना हुआ है औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अभी ये ट्रक औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र को पर करते हुवे इस जंबो ट्रेलर अभी औरंगाबाद में पहुंच गया है इसको देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अभी ये ट्रक औरंगाबाद में पहुंच गया है विशाल लंबाई, सैकड़ों चक्कों और उस पर लदी भारी-भरकम औद्योगिक मशीन लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है तो कोई परिवार के साथ इस अनोखे ट्रेलर को देखने पहुंच रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह विशालकाय ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए भारी औद्योगिक मशीन लेकर जा रहा है। रास्ते में जहां भी यह जंबो ट्रेलर पहुंच रहा है, लोगों की नजरें इसकी ओर टिक जा रही हैं।
    1
    औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीचचर्चा का विषय बना हुआ है

औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।  अभी ये ट्रक औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र को पर करते हुवे इस जंबो ट्रेलर  अभी औरंगाबाद में पहुंच गया है इसको देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
अभी ये ट्रक औरंगाबाद में पहुंच गया है 
विशाल लंबाई, सैकड़ों चक्कों और उस पर लदी भारी-भरकम औद्योगिक मशीन लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है तो कोई परिवार के साथ इस अनोखे ट्रेलर को देखने पहुंच रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह विशालकाय ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए भारी औद्योगिक मशीन लेकर जा रहा है। रास्ते में जहां भी यह जंबो ट्रेलर पहुंच रहा है, लोगों की नजरें इसकी ओर टिक जा रही हैं।
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • राजस्व कर्मचारी पर मजदूर ने लगाया पैसे लेने व धक्का-मुक्की का आरोप गुरुआ (गया)। गुरुआ प्रखंड क्षेत्र की चिलोर पंचायत के गोसपुर गांव निवासी दिव्यांग मजदूर जुबैर आलम ने राजस्व कर्मचारी राघवेंद्र कुमार पर जमीन के दाखिल-खारिज के नाम पर दो हजार रुपये लेने के बावजूद काम नहीं करने तथा कार्यालय में उसके साथ धक्का-मुक्की कर बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में अंचल अधिकारी मनीष कुमार को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। जुबैर आलम के अनुसार, उसने अपनी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए राजस्व कर्मचारी को दो हजार रुपये दिए थे। संबंधित जमीन का खाता संख्या 125 एवं प्लॉट संख्या 72 बताया गया है। आरोप है कि रुपये देने के करीब एक माह बीत जाने के बाद भी दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। इसके बाद उसने मामले की जानकारी लेने के लिए राजस्व कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। पैसे वापस मांगने पर विवाद का आरोप पीड़ित का कहना है कि जब वह राजस्व कर्मचारी के कार्यालय पहुंचा और दाखिल-खारिज का काम पूरा करने का आग्रह किया तो कथित तौर पर उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जुबैर के अनुसार, उसने जब काम नहीं होने की स्थिति में दिए गए दो हजार रुपये वापस करने की बात कही तो विवाद शुरू हो गया। जुबैर ने आरोप लगाया कि इसी दौरान राजस्व कर्मचारी ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और उसे कार्यालय से बाहर निकाल दिया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसकी दिव्यांगता और कमजोर आर्थिक स्थिति का फायदा उठाया गया। हालांकि, इस मामले में राजस्व कर्मचारी राघवेंद्र कुमार का पक्ष सामने नहीं आया है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी फिलहाल नहीं हुई है। सीओ बोले- जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई मामले को लेकर अंचल अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मामला गैरमजरुआ जमीन की खरीद-बिक्री के बाद म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) कराने से संबंधित है। उन्होंने कहा कि म्यूटेशन करने से मना किए जाने के बाद तरह-तरह की बातें और हरकतें होने लगीं। सीओ ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान राजस्व कर्मचारी की ओर से किसी प्रकार की गलती सामने आती है तो जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    राजस्व कर्मचारी पर मजदूर ने लगाया पैसे लेने व धक्का-मुक्की का आरोप
गुरुआ (गया)। गुरुआ प्रखंड क्षेत्र की चिलोर पंचायत के गोसपुर गांव निवासी दिव्यांग मजदूर जुबैर आलम ने राजस्व कर्मचारी राघवेंद्र कुमार पर जमीन के दाखिल-खारिज के नाम पर दो हजार रुपये लेने के बावजूद काम नहीं करने तथा कार्यालय में उसके साथ धक्का-मुक्की कर बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में अंचल अधिकारी मनीष कुमार को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।
जुबैर आलम के अनुसार, उसने अपनी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए राजस्व कर्मचारी को दो हजार रुपये दिए थे। संबंधित जमीन का खाता संख्या 125 एवं प्लॉट संख्या 72 बताया गया है। आरोप है कि रुपये देने के करीब एक माह बीत जाने के बाद भी दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। इसके बाद उसने मामले की जानकारी लेने के लिए राजस्व कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी।
पैसे वापस मांगने पर विवाद का आरोप
पीड़ित का कहना है कि जब वह राजस्व कर्मचारी के कार्यालय पहुंचा और दाखिल-खारिज का काम पूरा करने का आग्रह किया तो कथित तौर पर उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जुबैर के अनुसार, उसने जब काम नहीं होने की स्थिति में दिए गए दो हजार रुपये वापस करने की बात कही तो विवाद शुरू हो गया।
जुबैर ने आरोप लगाया कि इसी दौरान राजस्व कर्मचारी ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और उसे कार्यालय से बाहर निकाल दिया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसकी दिव्यांगता और कमजोर आर्थिक स्थिति का फायदा उठाया गया।
हालांकि, इस मामले में राजस्व कर्मचारी राघवेंद्र कुमार का पक्ष सामने नहीं आया है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी फिलहाल नहीं हुई है।
सीओ बोले- जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
मामले को लेकर अंचल अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मामला गैरमजरुआ जमीन की खरीद-बिक्री के बाद म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) कराने से संबंधित है। उन्होंने कहा कि म्यूटेशन करने से मना किए जाने के बाद तरह-तरह की बातें और हरकतें होने लगीं।
सीओ ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान राजस्व कर्मचारी की ओर से किसी प्रकार की गलती सामने आती है तो जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Prem Kumar Mishra
    Prem Kumar Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई है जल्दी करें शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई है जल्दी करें
    1
    शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई है जल्दी करें
शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई है जल्दी करें
    user_Abhishek Kumar eMedia
    Abhishek Kumar eMedia
    Content Creator (YouTuber) डेहरी, रोहतास, बिहार•
    1 hr ago
  • वंशी ब्लॉक से उपहारा बाजार जाने वाली रोड हुआ जर्जर ग्रामीण ने हुआ आक्रोश तो जनता की आक्रोश को देखते हुए रोड़ा भरवाया गया तो वंशी ब्लॉक की जनता को मिली राहत और आगे देखिये वंशी ब्लॉक से उपहारा बाजार जाने वाली रोड हुआ जर्जर ग्रामीण ने हुआ आक्रोश तो जनता की आक्रोश को देखते हुए रोड़ा भरवाया गया तो वंशी ब्लॉक की जनता को मिली राहत और आगे देखिये
    1
    वंशी ब्लॉक से उपहारा बाजार जाने वाली रोड हुआ जर्जर ग्रामीण ने हुआ आक्रोश तो जनता की आक्रोश को देखते हुए रोड़ा भरवाया गया तो वंशी ब्लॉक की जनता को मिली राहत और आगे देखिये 
वंशी ब्लॉक से उपहारा बाजार जाने वाली रोड हुआ जर्जर ग्रामीण ने हुआ आक्रोश तो जनता की आक्रोश को देखते हुए रोड़ा भरवाया गया तो वंशी ब्लॉक की जनता को मिली राहत और आगे देखिये
    user_प्रियांशु कुमारी
    प्रियांशु कुमारी
    गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • मुख्यालय की मुख्य बाजार में शौचालय नहीं, महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी,सामुदायिक शौचालय में पानी समेत जरूरी सुविधाओं का अभाव, जांच की मांग मदनपुर प्रखंड मुख्यालय की मुख्य बाजार में रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन यहां एक अदद सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं और युवतियों को शौचालय की जरूरत पड़ने पर अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है और कई बार उन्हें आसपास के लोगों के घरों का सहारा लेना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में शौचालय निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों से कई बार मांग और आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक मुख्य बाजार में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। बताया गया कि पंचायत स्तर से अस्पताल रोड के दक्षिण तरफ लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, लेकिन वहां पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं रहने के कारण उसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य और उपयोगिता की जांच कराने की मांग की है। वहीं, पंचायती राज पदाधिकारी विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मुख्य बाजार में लोगों की सुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द सुलभ और उपयोगी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए। #BharatCrimeLiveNews #औरंगाबाद #प्रखंडमुख्यालय #मुख्यबाजार #सार्वजनिकशौचालय #महिलाओंकीपरेशानी #जनसमस्या #शौचालयनिर्माण #पंचायतीराज
    1
    मुख्यालय की मुख्य बाजार में शौचालय नहीं, महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी,सामुदायिक शौचालय में पानी समेत जरूरी सुविधाओं का अभाव, जांच की मांग
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय की मुख्य बाजार में रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन यहां एक अदद सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं और युवतियों को शौचालय की जरूरत पड़ने पर अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है और कई बार उन्हें आसपास के लोगों के घरों का सहारा लेना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में शौचालय निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों से कई बार मांग और आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक मुख्य बाजार में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है।
बताया गया कि पंचायत स्तर से अस्पताल रोड के दक्षिण तरफ लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, लेकिन वहां पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं रहने के कारण उसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य और उपयोगिता की जांच कराने की मांग की है। वहीं, पंचायती राज पदाधिकारी विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मुख्य बाजार में लोगों की सुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द सुलभ और उपयोगी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए।
#BharatCrimeLiveNews #औरंगाबाद #प्रखंडमुख्यालय #मुख्यबाजार #सार्वजनिकशौचालय #महिलाओंकीपरेशानी #जनसमस्या #शौचालयनिर्माण #पंचायतीराज
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • रफीगंज में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए रफीगंज में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। औरंगाबाद से इलाज कराकर बाइक से घर लौटने के दौरान बाइक सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसा खड़वा और चित्रसारी गांव के बीच हुआ। वीओ: जानकारी के अनुसार बटूरा गांव निवासी साबित कुमारी अपनी मां बेबी देवी और पिता अमृत दास के साथ बाइक से औरंगाबाद से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क के बीच खड़े डंपर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. ए.के. खेसारी ने प्राथमिक उपचार किया। घायल परिजनों का आरोप है कि सड़क के बीच डंपर खड़ा होने के कारण बाइक उससे टकराई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    रफीगंज में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए 
रफीगंज में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। औरंगाबाद से इलाज कराकर बाइक से घर लौटने के दौरान बाइक सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसा खड़वा और चित्रसारी गांव के बीच हुआ।
वीओ:
जानकारी के अनुसार बटूरा गांव निवासी साबित कुमारी अपनी मां बेबी देवी और पिता अमृत दास के साथ बाइक से औरंगाबाद से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क के बीच खड़े डंपर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. ए.के. खेसारी ने प्राथमिक उपचार किया।
घायल परिजनों का आरोप है कि सड़क के बीच डंपर खड़ा होने के कारण बाइक उससे टकराई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.