logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रफीगंज में फिर सजेगा डांडिया महोत्सव,16 अक्टूबर को होगा आयोजन रफीगंज में डांडिया महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चरकावां मार्केट स्थित एबीवीपी कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक हुई। इस वर्ष डांडिया महोत्सव 16 अक्टूबर को नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, डांडिया दीवाने 2.0 में केवल फैमिली और कपल को प्रवेश मिलेगा। 500 रुपये के पास पर दो लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। कुल 200 पास ही जारी किए जाएंगे, जिनका वितरण 5 अक्टूबर से होगा। पास के साथ डांडिया स्टिक, फास्ट फूड और पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस बैठक में शुभम् सिंह, सुमित शौंडिक,रोहित कुमार,विक्की कश्यप,अंकित कुमार,अमन कुमार,छोटू कुमार,अभिषेक,सनी कुमार,राहुल कुमार,अंशु कुमार,गुड्डू चौरसिया,उपस्थित रहे!

1 hr ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
1 hr ago

रफीगंज में फिर सजेगा डांडिया महोत्सव,16 अक्टूबर को होगा आयोजन रफीगंज में डांडिया महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चरकावां मार्केट स्थित एबीवीपी कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक हुई। इस वर्ष डांडिया महोत्सव 16 अक्टूबर को नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, डांडिया दीवाने 2.0 में केवल फैमिली और कपल को प्रवेश मिलेगा। 500 रुपये के पास पर दो लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। कुल 200 पास ही जारी किए जाएंगे, जिनका वितरण 5 अक्टूबर से होगा। पास के साथ डांडिया स्टिक, फास्ट फूड और पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस बैठक में शुभम् सिंह, सुमित शौंडिक,रोहित कुमार,विक्की कश्यप,अंकित कुमार,अमन कुमार,छोटू कुमार,अभिषेक,सनी कुमार,राहुल कुमार,अंशु कुमार,गुड्डू चौरसिया,उपस्थित रहे!

More news from बिहार and nearby areas
  • रफीगंज में फिर सजेगा डांडिया महोत्सव,16 अक्टूबर को होगा आयोजन रफीगंज में डांडिया महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चरकावां मार्केट स्थित एबीवीपी कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक हुई। इस वर्ष डांडिया महोत्सव 16 अक्टूबर को नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, डांडिया दीवाने 2.0 में केवल फैमिली और कपल को प्रवेश मिलेगा। 500 रुपये के पास पर दो लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। कुल 200 पास ही जारी किए जाएंगे, जिनका वितरण 5 अक्टूबर से होगा। पास के साथ डांडिया स्टिक, फास्ट फूड और पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस बैठक में शुभम् सिंह, सुमित शौंडिक,रोहित कुमार,विक्की कश्यप,अंकित कुमार,अमन कुमार,छोटू कुमार,अभिषेक,सनी कुमार,राहुल कुमार,अंशु कुमार,गुड्डू चौरसिया,उपस्थित रहे!
    1
    रफीगंज में फिर सजेगा डांडिया महोत्सव,16 अक्टूबर को होगा आयोजन 
रफीगंज में डांडिया महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चरकावां मार्केट स्थित एबीवीपी कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक हुई। इस वर्ष डांडिया महोत्सव 16 अक्टूबर को नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, डांडिया दीवाने 2.0 में केवल फैमिली और कपल को प्रवेश मिलेगा। 500 रुपये के पास पर दो लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। कुल 200 पास ही जारी किए जाएंगे, जिनका वितरण 5 अक्टूबर से होगा। पास के साथ डांडिया स्टिक, फास्ट फूड और पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
इस बैठक में शुभम् सिंह, सुमित शौंडिक,रोहित कुमार,विक्की कश्यप,अंकित कुमार,अमन कुमार,छोटू कुमार,अभिषेक,सनी कुमार,राहुल कुमार,अंशु कुमार,गुड्डू चौरसिया,उपस्थित रहे!
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • छात्रों से पैर दबवाने के आरोप पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के हसामपुर पंचायत स्थित बख्तियारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों से पैर दबवाने के आरोप को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह से की। सूचना पर बीईओ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व छात्रों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद दो दर्जन से अधिक अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के दो शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है।
    1
    छात्रों से पैर दबवाने के आरोप पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला
गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के हसामपुर पंचायत स्थित बख्तियारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों से पैर दबवाने के आरोप को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह से की। सूचना पर बीईओ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व छात्रों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद दो दर्जन से अधिक अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के दो शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • SDM की अचानक दबिश से होटल में मचा हड़कंप, 4 महिलाओं समेत 5 हिरासत में। SDM की अचानक दबिश से होटल में मचा हड़कंप, 4 महिलाओं समेत 5 हिरासत में डेहरी | डेहरी में प्रशासन की अचानक कार्रवाई से एक होटल में हड़कंप मच गया। एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने होटल में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 4 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रशासनिक टीम के अचानक होटल पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अधिकारियों ने होटल के कमरों और परिसर की जांच की तथा मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। हालांकि, छापेमारी के दौरान वास्तव में क्या-क्या बरामद हुआ और हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और होटल में आने-जाने वाले लोगों से संबंधित जानकारी भी खंगाली जा रही है। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई के बाद होटल संचालकों और आसपास के इलाकों में भी चर्चा तेज हो गई है। अब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि होटल में चल रही गतिविधियों की वास्तविकता क्या थी।
    1
    SDM की अचानक दबिश से होटल में मचा हड़कंप, 4 महिलाओं समेत 5 हिरासत में।
SDM की अचानक दबिश से होटल में मचा हड़कंप, 4 महिलाओं समेत 5 हिरासत में
डेहरी | 
डेहरी में प्रशासन की अचानक कार्रवाई से एक होटल में हड़कंप मच गया। एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने होटल में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 4 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
प्रशासनिक टीम के अचानक होटल पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अधिकारियों ने होटल के कमरों और परिसर की जांच की तथा मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की।
बताया जा रहा है कि होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। हालांकि, छापेमारी के दौरान वास्तव में क्या-क्या बरामद हुआ और हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
फिलहाल प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और होटल में आने-जाने वाले लोगों से संबंधित जानकारी भी खंगाली जा रही है।
प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई के बाद होटल संचालकों और आसपास के इलाकों में भी चर्चा तेज हो गई है। अब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि होटल में चल रही गतिविधियों की वास्तविकता क्या थी।
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह रफीगंज प्रखंड के चरकावा रोड स्थित शिव स्थान परिसर में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से बीती रात दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिलेश्वर प्रसाद ने की, जबकि संचालन वार्ड पार्षद सुबोध कुमार शर्मा, अशोक मेहता एवं डॉ. संदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करने तथा माता रानी के समक्ष दीप ज्योत जलाकर किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच हनुमान चालीसा, इस दौरान गुरु सम्मान का भी आयोजन किया गया जिसमें कलम एवं माता रानी का पट्टा देकर स्वागत किया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा पाठ और गणेश आरती का आयोजन हुआ। बैठक में पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान हुए आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी दुर्गा पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर कमिटी के संरक्षक इन्द्रदेव सिंह, सरपंच दयानंद प्रसाद दांगी, विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षक अखिलेश्वर प्रसाद, सिद्धेश्वर प्रसाद, समिति के अध्यक्ष राजाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष दिलीप साव, अशोक मेहता विकास कुमार यादव, योगेंद्र यादव, रविंद्र प्रसाद, धनेशचंद यादव, किशोरी मोहन, राजेंद्र कुमार राकेश, कुंदन पटेल, युवा नेता ऋषिकेश कुमार, राजकुमार, अभिषेक कुमार कश्यप, विजय चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #दुर्गापूजा #दुर्गापूजासमिति #मातारानी #श्रीश्रीदुर्गापूजा #रफीगंजसमाचार #औरंगाबाद #बिहार #पूजाकीतैयारी #धार्मिककार्यक्रम
    1
    दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर  बैठक, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

रफीगंज प्रखंड के चरकावा रोड स्थित शिव स्थान परिसर में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से बीती रात दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिलेश्वर प्रसाद ने की, जबकि संचालन वार्ड पार्षद सुबोध कुमार शर्मा, अशोक मेहता एवं डॉ. संदीप कुमार ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करने तथा माता रानी के समक्ष दीप ज्योत जलाकर किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच हनुमान चालीसा, इस दौरान गुरु सम्मान का भी आयोजन किया गया जिसमें कलम एवं माता रानी का पट्टा देकर स्वागत किया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा पाठ और गणेश आरती का आयोजन हुआ।
बैठक में पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान हुए आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी दुर्गा पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
मौके पर कमिटी के संरक्षक  इन्द्रदेव सिंह, सरपंच दयानंद प्रसाद दांगी, विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षक अखिलेश्वर प्रसाद, सिद्धेश्वर प्रसाद, समिति के अध्यक्ष राजाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष दिलीप साव, अशोक मेहता विकास कुमार यादव, योगेंद्र यादव, रविंद्र प्रसाद, धनेशचंद यादव, किशोरी मोहन, राजेंद्र कुमार राकेश, कुंदन पटेल, युवा नेता ऋषिकेश कुमार, राजकुमार, अभिषेक कुमार कश्यप, विजय चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
#BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #दुर्गापूजा #दुर्गापूजासमिति #मातारानी #श्रीश्रीदुर्गापूजा #रफीगंजसमाचार #औरंगाबाद #बिहार #पूजाकीतैयारी #धार्मिककार्यक्रम
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीचचर्चा का विषय बना हुआ है औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अभी ये ट्रक औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र को पर करते हुवे इस जंबो ट्रेलर अभी औरंगाबाद में पहुंच गया है इसको देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अभी ये ट्रक औरंगाबाद में पहुंच गया है विशाल लंबाई, सैकड़ों चक्कों और उस पर लदी भारी-भरकम औद्योगिक मशीन लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है तो कोई परिवार के साथ इस अनोखे ट्रेलर को देखने पहुंच रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह विशालकाय ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए भारी औद्योगिक मशीन लेकर जा रहा है। रास्ते में जहां भी यह जंबो ट्रेलर पहुंच रहा है, लोगों की नजरें इसकी ओर टिक जा रही हैं।
    1
    औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीचचर्चा का विषय बना हुआ है

औरंगाबाद में इन दिनों 250 चक्कों वाला विशालकाय Jumbo Trailer लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।  अभी ये ट्रक औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र को पर करते हुवे इस जंबो ट्रेलर  अभी औरंगाबाद में पहुंच गया है इसको देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
अभी ये ट्रक औरंगाबाद में पहुंच गया है 
विशाल लंबाई, सैकड़ों चक्कों और उस पर लदी भारी-भरकम औद्योगिक मशीन लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है तो कोई परिवार के साथ इस अनोखे ट्रेलर को देखने पहुंच रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह विशालकाय ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए भारी औद्योगिक मशीन लेकर जा रहा है। रास्ते में जहां भी यह जंबो ट्रेलर पहुंच रहा है, लोगों की नजरें इसकी ओर टिक जा रही हैं।
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना शुरू हसपुरा बाजार के भास्कर नगर रोड स्थित श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ शरू
    1
    हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना शुरू
हसपुरा बाजार के भास्कर नगर रोड स्थित श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ शरू
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आए युवक के परिजनों को मिला चार लाख का मुआवजा रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आने से मृत युवक के परिजनों को मंगलवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। मृतक की पहचान कपूर बिगहा निवासी 26 वर्षीय मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई थी। 18 अक्टूबर 2025 को शौच के लिए जाने के दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाउदनगर बिजली कार्यालय की ओर से मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई। मुआवजा मिलने से परिजनों को आर्थिक सहारा मिला है।
    1
    रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आए युवक के परिजनों को मिला चार लाख का मुआवजा
रफीगंज थाना क्षेत्र के कपूर बिगहा गांव में करंट की चपेट में आने से मृत युवक के परिजनों को मंगलवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। मृतक की पहचान कपूर बिगहा निवासी 26 वर्षीय मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई थी। 18 अक्टूबर 2025 को शौच के लिए जाने के दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाउदनगर बिजली कार्यालय की ओर से मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई। मुआवजा मिलने से परिजनों को आर्थिक सहारा मिला है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
  • कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज पुलिस की कार्रवाई जारी कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि किशोरी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घर लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोंच थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर कांड संख्या 321/26 दर्ज किया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
    1
    कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज पुलिस की कार्रवाई जारी 
कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि किशोरी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घर लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोंच थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी।
कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर कांड संख्या 321/26 दर्ज किया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.