डाड़ा गांव में सांप के काटने से 6 वर्षीय कृष्णा की मौत, भांडेर अस्पताल में पोस्टमार्टम, दुरसड़ा पुलिस ने जांच शुरू की दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डाड़ा में सांप के काटने से एक 6 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है। जिसको लेकर दुरसड़ा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक बालक का शुक्रवार सुबह 10 बजें भांडेर अस्पताल पर पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक के पिता हरनारायण कर्ण पुत्र तुलसी कर्ण, उम्र 31 वर्ष, ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि वह 29 अप्रैल को रिश्तेदारी में शादी समारोह में दबोह गए थे। 30 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे घर लौटने पर पत्नी रामकुमारी ने बताया कि उनका पुत्र कृष्णा कर्ण आंगन में लेटा था, तभी उसके कान के पास सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन तत्काल बालक को इलाज के लिए दतिया अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

- Post by Speed News mp/स्पीड न्यूज एमपी1
- दतिया में चिरूला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना चिरूला रेलवे स्टेशन के पास की है। सूचना मिलने पर जीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान नरेंद्र प्रजापति (28) पुत्र दशरथ प्रजापति निवासी चिरूला के रूप में हुई है। नरेंद्र मजदूरी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह नशे का आदी था। उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन कुछ समय पहले पत्नी की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। जीआरपीएफ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- *ब्रेकिंग* *जितेंद्र यादव पुत्र रामेश्वर यादव निवासी इंगुई थाना असवार की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान हुई मौत से गुस्साए परिजनों ने असवार थाने के सामने लगाया जाम परिवार की पुलिस अधीक्षक महोदय से निष्पक्ष जांच की मांग*1
- दतिया तहसील बृजमोहन आर्य ने की अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई1
- दतिया के ड्रॉलीपार गांव में अवैध शराब विक्रय से परेशान ग्रामीण जिला प्रशासन से लगाई बंद करने की गुहार1
- जिला दतिया *सड़क सुरक्षा “जागरुकता” कार्यक्रम: SDOP दतिया द्वारा आमजन को किया जागरूक, आमजन को राहवीर योजना की दी जानकारी* *एक कदम आपकी हिम्मत का, किसी की पूरी ज़िंदगी बचा सकता है - SDOP - आकांक्षा जैन* पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति निरंतर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा झांसी रोड चुंगी पर सड़क सुरक्षा “जागरुकता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने एवं यातायात संकेतों का पालन करने की समझाइश दी गई। इस अवसर पर “राहवीर योजना” की विस्तृत जानकारी भी दी गई, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल मदद करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक घायलों को समय पर उपचार मिल सके। *एसडीओपी दतिया ने बताया —* “एक कदम आपकी हिम्मत का, किसी की पूरी ज़िंदगी बचा सकता है।” उन्होंने आमजन से अपील की कि राहगीर बनें “राहवीर”, दुर्घटना में घायलों की मदद करें और मानवता का परिचय दें।1
- #MP : पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ उतरा भोपाल की सड़कों पर एवं किया उग्र आंदोलन... #public #भाजपा #पत्रकार #कानून #श्रमजीवी #bhopal1
- Post by Speed News mp/स्पीड न्यूज एमपी1