logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिरूला स्टेशन के पास युवक की ट्रेन हादसे में मौत, पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंपा, जीआरपीएफ ने जांच शुरू की, दतिया में चिरूला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना चिरूला रेलवे स्टेशन के पास की है। सूचना मिलने पर जीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान नरेंद्र प्रजापति (28) पुत्र दशरथ प्रजापति निवासी चिरूला के रूप में हुई है। नरेंद्र मजदूरी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह नशे का आदी था। उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन कुछ समय पहले पत्नी की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। जीआरपीएफ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 hrs ago
user_Surendra Ojha
Surendra Ojha
पत्रकार Datia, Madhya Pradesh•
2 hrs ago

चिरूला स्टेशन के पास युवक की ट्रेन हादसे में मौत, पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंपा, जीआरपीएफ ने जांच शुरू की, दतिया में चिरूला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना चिरूला रेलवे स्टेशन के पास की है। सूचना मिलने पर जीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान नरेंद्र प्रजापति (28) पुत्र दशरथ प्रजापति निवासी चिरूला के रूप में हुई है। नरेंद्र मजदूरी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह नशे का आदी था। उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन कुछ समय पहले पत्नी की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। जीआरपीएफ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जबलपुर अभी-अभी एक व्यक्ति का रेस्क्यू किया गया।उसने अपना नाम एलियाज हुसैन बताया है। शेष लोगों के रेस्क्यू जारी है।
    1
    जबलपुर अभी-अभी एक व्यक्ति का रेस्क्यू किया गया।उसने अपना नाम एलियाज हुसैन बताया है। शेष लोगों के रेस्क्यू जारी है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ शुक्रवार को दतिया पहुंचीं, जहां उन्होंने शाम करीब साढ़े 07 बजे विश्व प्रसिद्ध श्री पीताम्बरा पीठ में पूजा-अर्चना कर मां बगलामुखी के दर्शन किए। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। शिल्पा शेट्टी ने पूरे विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और देश में शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया और धार्मिक परंपराओं के अनुसार दर्शन कराए। अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर के बाहर एकत्र रहे। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और कुछ समय बाद रवाना हो गईं। उनके आगमन को लेकर शहर में चर्चा का माहौल रहा।
    1
    बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ शुक्रवार को दतिया पहुंचीं, जहां उन्होंने शाम करीब साढ़े 07 बजे विश्व प्रसिद्ध श्री पीताम्बरा पीठ में पूजा-अर्चना कर मां बगलामुखी के दर्शन किए। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भीड़ जुट गई।
शिल्पा शेट्टी ने पूरे विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और देश में शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया और धार्मिक परंपराओं के अनुसार दर्शन कराए।
अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर के बाहर एकत्र रहे। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और कुछ समय बाद रवाना हो गईं। उनके आगमन को लेकर शहर में चर्चा का माहौल रहा।
    user_Surendra Ojha
    Surendra Ojha
    पत्रकार Datia, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में प्रशासन ने भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कब्जे में पड़ी करीब 20 बीघा शासकीय जमीन को मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना इलाके के सर्वे नंबर 257 की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर उसे बेचने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को कब्जामुक्त कराते हुए लगभग 20 बीघा जमीन वापस शासकीय नियंत्रण में ले ली। मौके पर मौजूद तहसीलदार बृजमोहन आर्य ने बताया कि अवैध कब्जे की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति शासकीय भूमि पर कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    4
    दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में प्रशासन ने भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कब्जे में पड़ी करीब 20 बीघा शासकीय जमीन को मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना इलाके के सर्वे नंबर 257 की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर उसे बेचने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को कब्जामुक्त कराते हुए लगभग 20 बीघा जमीन वापस शासकीय नियंत्रण में ले ली। मौके पर मौजूद तहसीलदार बृजमोहन आर्य ने बताया कि अवैध कब्जे की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह सख्त कार्रवाई की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति शासकीय भूमि पर कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दतिया ब्रेकिंग दतिया। लंबे समय बाद शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जब प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीनों के साथ मोर्चा संभाला। प्रस्तावित जेल परिसर के पीछे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें भू-माफियाओं द्वारा किए गए कब्जों को ध्वस्त किया गया। तहसीलदार बीएम आर्य के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कई अवैध निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान निदान के कुआं क्षेत्र के पास भी करीब दर्जन भर मकानों को तोड़ा गया। इस दौरान नगर पालिका, पुलिस बल और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    दतिया ब्रेकिंग
दतिया। लंबे समय बाद शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जब प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीनों के साथ मोर्चा
संभाला। 
प्रस्तावित जेल परिसर के पीछे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें भू-माफियाओं द्वारा किए गए कब्जों को ध्वस्त किया गया।
तहसीलदार बीएम आर्य के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कई अवैध निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान निदान के कुआं क्षेत्र के पास भी करीब दर्जन भर मकानों को तोड़ा गया।
इस दौरान नगर पालिका, पुलिस बल और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।
प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_भूपेन्द्र जिगना
    भूपेन्द्र जिगना
    News Anchor दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उपसरपंच और पंच के मानदेय को लेकर मैदान में एडवोकेट छोटू गौतम
    1
    उपसरपंच और पंच के मानदेय को लेकर मैदान में एडवोकेट छोटू गौतम
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • घटना से चंद मिनट पहले का वीडियो .. ⤵️ जबलपुर क्रूज हादसे के पहले का वीडियो, जिसमें पर्यटक मौज-मस्ती करते फिर रहे हैं .. किंतु इन्हें नहीं पता कि अगले ही पल में जिंदगी खत्म हो जाएगी ..😥💔 इसे लापरवाही कहे या गैर जिम्मेदारी ..? किसी किसी ने तो लाइफ जैकेट तक नहीं पहना क्या क्रूज का संचालन सुरक्षा मानकों के अनुरूप था ..? यह 'हादसा' नहीं, बल्कि पर्यटन विभाग की घोर "आपराधिक लापरवाही" है .. जिम्मेदार व्यक्ति को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए ..
    1
    घटना से चंद मिनट पहले का वीडियो .. ⤵️
जबलपुर क्रूज हादसे के पहले का वीडियो,  जिसमें पर्यटक मौज-मस्ती करते फिर रहे हैं .. किंतु इन्हें नहीं पता कि अगले  ही पल में जिंदगी खत्म हो जाएगी ..😥💔
इसे लापरवाही कहे या गैर जिम्मेदारी ..?
किसी किसी ने तो लाइफ जैकेट तक नहीं पहना क्या क्रूज का संचालन सुरक्षा मानकों के अनुरूप था ..?
यह 'हादसा' नहीं, बल्कि पर्यटन विभाग की घोर "आपराधिक लापरवाही" है ..
जिम्मेदार व्यक्ति को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए ..
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डाड़ा में सांप के काटने से एक 6 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है। जिसको लेकर दुरसड़ा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक बालक का शुक्रवार सुबह 10 बजें भांडेर अस्पताल पर पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक के पिता हरनारायण कर्ण पुत्र तुलसी कर्ण, उम्र 31 वर्ष, ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि वह 29 अप्रैल को रिश्तेदारी में शादी समारोह में दबोह गए थे। 30 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे घर लौटने पर पत्नी रामकुमारी ने बताया कि उनका पुत्र कृष्णा कर्ण आंगन में लेटा था, तभी उसके कान के पास सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन तत्काल बालक को इलाज के लिए दतिया अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डाड़ा में सांप के काटने से एक 6 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है। जिसको लेकर दुरसड़ा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक बालक का शुक्रवार सुबह 10 बजें भांडेर अस्पताल पर पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक के पिता हरनारायण कर्ण पुत्र तुलसी कर्ण, उम्र 31 वर्ष, ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि वह 29 अप्रैल को रिश्तेदारी में शादी समारोह में दबोह गए थे। 30 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे घर लौटने पर पत्नी रामकुमारी ने बताया कि उनका पुत्र कृष्णा कर्ण आंगन में लेटा था, तभी उसके कान के पास सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन तत्काल बालक को इलाज के लिए दतिया अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Surendra Ojha
    Surendra Ojha
    पत्रकार Datia, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by BOLTA MP
    1
    Post by BOLTA MP
    user_BOLTA MP
    BOLTA MP
    News anchoring news reporter. दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.