बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति संग दतिया पहुंचीं, पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना कर मां बगलामुखी का लिया आशीर्वाद बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ शुक्रवार को दतिया पहुंचीं, जहां उन्होंने शाम करीब साढ़े 07 बजे विश्व प्रसिद्ध श्री पीताम्बरा पीठ में पूजा-अर्चना कर मां बगलामुखी के दर्शन किए। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। शिल्पा शेट्टी ने पूरे विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और देश में शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया और धार्मिक परंपराओं के अनुसार दर्शन कराए। अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर के बाहर एकत्र रहे। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और कुछ समय बाद रवाना हो गईं। उनके आगमन को लेकर शहर में चर्चा का माहौल रहा।

- Post by Speed News mp/स्पीड न्यूज एमपी1
- दतिया में चिरूला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना चिरूला रेलवे स्टेशन के पास की है। सूचना मिलने पर जीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान नरेंद्र प्रजापति (28) पुत्र दशरथ प्रजापति निवासी चिरूला के रूप में हुई है। नरेंद्र मजदूरी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह नशे का आदी था। उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन कुछ समय पहले पत्नी की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। जीआरपीएफ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- *ब्रेकिंग* *जितेंद्र यादव पुत्र रामेश्वर यादव निवासी इंगुई थाना असवार की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान हुई मौत से गुस्साए परिजनों ने असवार थाने के सामने लगाया जाम परिवार की पुलिस अधीक्षक महोदय से निष्पक्ष जांच की मांग*1
- दतिया तहसील बृजमोहन आर्य ने की अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई1
- दतिया के ड्रॉलीपार गांव में अवैध शराब विक्रय से परेशान ग्रामीण जिला प्रशासन से लगाई बंद करने की गुहार1
- जिला दतिया *सड़क सुरक्षा “जागरुकता” कार्यक्रम: SDOP दतिया द्वारा आमजन को किया जागरूक, आमजन को राहवीर योजना की दी जानकारी* *एक कदम आपकी हिम्मत का, किसी की पूरी ज़िंदगी बचा सकता है - SDOP - आकांक्षा जैन* पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति निरंतर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा झांसी रोड चुंगी पर सड़क सुरक्षा “जागरुकता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने एवं यातायात संकेतों का पालन करने की समझाइश दी गई। इस अवसर पर “राहवीर योजना” की विस्तृत जानकारी भी दी गई, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल मदद करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक घायलों को समय पर उपचार मिल सके। *एसडीओपी दतिया ने बताया —* “एक कदम आपकी हिम्मत का, किसी की पूरी ज़िंदगी बचा सकता है।” उन्होंने आमजन से अपील की कि राहगीर बनें “राहवीर”, दुर्घटना में घायलों की मदद करें और मानवता का परिचय दें।1
- #MP : पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ उतरा भोपाल की सड़कों पर एवं किया उग्र आंदोलन... #public #भाजपा #पत्रकार #कानून #श्रमजीवी #bhopal1
- Post by Speed News mp/स्पीड न्यूज एमपी1