Shuru
Apke Nagar Ki App…
खाटू धाम बाबा के लाइव दर्शन आज मंगलवार के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी खाटू धाम बाबा के लाइव दर्शन आज मंगलवार के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी
Yogesh Kumar Gupta
खाटू धाम बाबा के लाइव दर्शन आज मंगलवार के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी खाटू धाम बाबा के लाइव दर्शन आज मंगलवार के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी
More news from राजस्थान and nearby areas
- बस्सी - (जयपुर ग्रामीण) तूंगा के अखैपुरा गांव में भीषण आग से हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की मदद से पाया गया आग पर काबू, दमकल मौके पर पहुंची, तब तक काफी नुकसान हो चुका था, तूंगा पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे मौके पर, करीब 2.50 लाख रुपये का नुकसान, पशु चारा भी जला एंकर बस्सी (जयपुर ग्रामीण)। बस्सी के तूंगा क्षेत्र के अखैपुरा गांव में एक घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर में रखा घरेलू सामान और पशुओं का चारा पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग गोपाल शर्मा के घर में लगी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के दौरान ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर तूंगा पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं जयपुर से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों की मदद से आग काफी हद तक बुझाई जा चुकी थी। इस हादसे में घर का सारा घरेलू सामान, पशु चारा और अन्य जरूरी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार को करीब 2.50 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।3
- दौसा से जयपुर के लिए रवाना हुए मेडिकल संविदा निविदा कर्मी। मेडिकल फील्ड में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ और एएनएम कर्मचारियों ने प्रदेशभर में व्याप्त अव्यवस्थाओं और वेतन विसंगति को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को मेडिकल संविदा निविदा कर्मी महासंघ ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर जयपुर स्थित कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के आवास के लिए पैदल कूच शुरू किया। महासंघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से ठोस निर्णय लेने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी का कहना है- भर्तियों की प्रक्रिया पारदर्शी और पूर्व की तर्ज पर होनी चाहिए। उन्होंने मांग रखी कि पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की सभी भर्तियां मेरिट के साथ बोनस (10, 20, 30) के आधार पर वर्ष 2013, 2018 और 2023 की तर्ज पर ही की जाएं। साथ ही संविदा नियम 1965 में किसी भी प्रकार का बदलाव न करते हुए इसे यथावत रखा जाए, ताकि संविदाकर्मियों के हित सुरक्षित रह सकें। कम वेतन को लेकर जताई नाराजगी महासंघ ने समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने और न्यूनतम मानदेय 22,500 रुपए करने की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्तमान में कम वेतन के चलते शोषण जैसी स्थिति बनी हुई है, जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। इसके अलावा कर्मचारियों ने राजकीय बोर्ड (RSLDC) के शीघ्र गठन की मांग उठाई है, जिसमें सभी संविदा और निविदाकर्मी कर्मचारियों को शामिल किया जाए, ताकि उनके स्थायी होने का मार्ग प्रशस्त हो सके। प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी महासंघ ने यह भी मांग की है कि प्रदेश के सभी राजमेश मेडिकल कॉलेजों में, जहां अब तक भर्तियां नहीं हुई हैं, वहां जल्द से जल्द नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए, जिससे स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- ज्वैलर्स की दुकान पर नकाबपोश बदमाशों का धावा, 64 लाख की लूट कुण्डल. क्षेत्र में सोमवार देर रात बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई, जहां 15 से 20 नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वैलर्स की दुकान पर धावा बोलकर करीब 64 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लूट ली। घटना से कस्बे में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बे में स्थित शुभलक्ष्मी ज्वैलर्स एंड संस नामक दुकान को बदमाशों ने 16-17 मार्च की मध्य रात्रि करीब 12 से 1 बजे के बीच निशाना बनाया। बदमाश दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी समेटकर फरार हो गए। पीड़ित पवन कुमार सोनी ने बताया कि लुटेरे दुकान से करीब 16 किलो 800 ग्राम चांदी, लगभग 175 ग्राम सोना और गल्ले में रखी 1 लाख 5 हजार 600 रुपए की नकदी ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 64 लाख रुपए आंकी गई है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी गई है। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान को दो बार निशाना बनाया जा चुका है। वारदात के बाद बदमाशों ने पास में स्थित उनके चाचा की दुकान **लखदातार ज्वैलर्स** में भी लूट का प्रयास किया, लेकिन शटर तोड़ने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। विरोध करने पर बदमाश देसी कट्टे जैसा हथियार दिखाकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पूर्व इसी दुकान पर 17 नवंबर 2021 को करीब 7लाख रुपए के जेवरात की चोरी हुई थी। दूसरी बार 17 जनवरी 2022 को भी चोरों द्वारा गैस कट्टर द्वारा शटर काटकर चोरी का प्रयास किया गया था। लेकिन जाग होने से असफल रहे। तीसरी बार 17 मार्च 2026 को कुल 64 लाख रुपए जेवरात और नगदी की चोरी करने में चोर कामयाब रहे।2
- 🚨 Breaking News | DeshTak हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक सैय्यद अयूब का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा — "मुसलमान सड़क पर नमाज़ पढ़ेगा, हम डरने वाले नहीं हैं..." इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे धार्मिक अधिकार से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कई लोग सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। 👉 फिलहाल इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। 📌 DeshTak आपसे अपील करता है — किसी भी वायरल वीडियो या बयान पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें। #DeshTak #Hyderabad #SyedAyub #ViralVideo #ReligiousDebate #BreakingNews1
- Sanganer Thana yahan per garmi itni jordar pad rahi hai dhup se log bag Ghar Se Bahar nahin nikal rahe hain1
- शाहपुरा चिमनपुरा कृषि संकाय कॉलेज को सरकारी से हटाकर निजी करने का विरोध जारी कॉलेज के गेट के बाहर 25वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, पूर्व छात्र अध्यक्ष राजेंद्र सिसोटिया के नेतृत्व में जारी है धरना, धरने पर कई लोग रहे मौजूद1
- जुगाड़ पर लगाया गया हेलमेट जयपुर शहर में दिखा अनोखा वाक्य एक थ्री व्हीलर रिक्शा में चालक ने लगाया हेलमेट अच्छी बात है #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengeviral1
- तेजाजी महाराज के मंदिर से श्री खेड़ापति बालाजी महाराज माधोराजपुरा के लिए द्वितीय पैदल यात्रा हुई रवाना बांसखोह (योगेश कुमार गुप्ता)बांसखोह कस्बा स्थित माली मोहल्ला तेजाजी महाराज के मंदिर से पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके आरती करके पदयात्रा को श्री खेड़ापति बालाजी महाराज माधोराजपुरा के लिए रवाना किया इस मौके पर श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए जय जयकार लगाते हुए नजर आए जगह जगह पदयात्रियों का स्वागत सम्मान किया यह पदयात्रा तेजाजी महाराज के मंदिर से 17 मार्च को प्रातः 8 .15 पर रवाना हुई जो कि 19 मार्च को खेड़ापति बालाजी महाराज के मंदिर में पहुंचेगी यह पदयात्रा सभी के सहयोग से निकाली गई पदयात्रा में शामिल हरिनारायण सैनी, मुकेश सैनी, रमेश सैनी, बबलू सैनी अन्य काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे4