जतारा में बनेगा जन शीतल आश्रय केंद्र, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण जतारा। नगर परिषद क्षेत्र में भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से बनाए जा रहे जन शीतल आश्रय केंद्र का कलेक्टर महोदय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं नगर परिषद प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अनुराग सुनील नायक रामजी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ की तर्ज पर जतारा बस स्टैंड परिसर में जन शीतल आश्रय केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इस केंद्र का उद्देश्य तेज गर्मी और धूप में बाहर निकलने वाले लोगों को अस्थायी राहत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग दवा लेने, शासकीय कार्यों या अन्य जरूरी कामों से घर से बाहर निकलते हैं। ऐसे में उन्हें गर्मी से राहत देने और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह पहल शुरू की गई है। केंद्र में बैठने की व्यवस्था, ठंडा पेयजल और शीतल वातावरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
जतारा में बनेगा जन शीतल आश्रय केंद्र, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण जतारा। नगर परिषद क्षेत्र में भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से बनाए जा रहे जन शीतल आश्रय केंद्र का कलेक्टर महोदय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं नगर परिषद प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अनुराग सुनील नायक रामजी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ की तर्ज पर जतारा बस स्टैंड परिसर में जन शीतल आश्रय केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इस केंद्र का उद्देश्य तेज गर्मी और धूप में बाहर निकलने वाले लोगों को अस्थायी राहत और आवश्यक सुविधाएं
उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग दवा लेने, शासकीय कार्यों या अन्य जरूरी कामों से घर से बाहर निकलते हैं। ऐसे में उन्हें गर्मी से राहत देने और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह पहल शुरू की गई है। केंद्र में बैठने की व्यवस्था, ठंडा पेयजल और शीतल वातावरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
- Post by Mahendra Kumar Dubey1
- बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर कांग्रेस केवल विकास कार्यों में बाधा डालने का काम कर रही है- अजय सिंह यादव. २००३ से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी, तब बुंदेलखंड सूखा, बेरोजगारी और पलायन की पहचान बन चुका था। किसानों के खेत सूखे पड़े रहते थे, युवाओं को रोजगार के लिए गांव छोड़ना पड़ता था और सिंचाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। आज भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ा है, जल संरचनाओं का विस्तार हुआ है, किसानों की आय बढ़ी है और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। जिन इलाकों में कभी पानी संकट था, वहां अब खेतों तक सिंचाई पहुंच रही है। ऐसे समय में कांग्रेस और जीतू पटवारी का विरोध यह दर्शाता है कि उन्हें बुंदेलखंड का विकास रास नहीं आ रहा। भाजपा सरकार किसानों के हित, क्षेत्र के विकास और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अजय सिंह यादव प्रदेश प्रवक्ता भाजपा बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर कांग्रेस केवल विकास कार्यों में बाधा डालने का काम कर रही है- अजय सिंह यादव. २००३ से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी, तब बुंदेलखंड सूखा, बेरोजगारी और पलायन की पहचान बन चुका था। किसानों के खेत सूखे पड़े रहते थे, युवाओं को रोजगार के लिए गांव छोड़ना पड़ता था और सिंचाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। आज भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ा है, जल संरचनाओं का विस्तार हुआ है, किसानों की आय बढ़ी है और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। जिन इलाकों में कभी पानी संकट था, वहां अब खेतों तक सिंचाई पहुंच रही है। ऐसे समय में कांग्रेस और जीतू पटवारी का विरोध यह दर्शाता है कि उन्हें बुंदेलखंड का विकास रास नहीं आ रहा। भाजपा सरकार किसानों के हित, क्षेत्र के विकास और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अजय सिंह यादव प्रदेश प्रवक्ता भाजपा1
- टीकमगढ़ की लिधौरा तहसील में प्रशासन ने रेत का अवैध उत्खनन कर रही एक L&T मशीन को जब्त किया है। उपरारा खास गांव में सरपंच की शिकायत पर जतारा एसडीएम और तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने यह कार्रवाई की।2
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के सैपुरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत सवा करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। पानी न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अपना आक्रोश व्यक्त किया है।1
- लाड़कुंवर उर्फ लवली हत्याकांड का खुलासा, चाची से रेप के बाद भतीजे ने गला दबाकर की थी हत्या मऊरानीपुर। उल्दन थाना क्षेत्र में मिले महिला के अधजले शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाले भतीजे ने ही अपनी चाची के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान मिटाने और साक्ष्य खत्म करने की नीयत से आरोपी ने शव को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस के अनुसार 8 मई को ग्राम पठारका के जंगल में एक महिला का अधजला शव मिला था। बाद में शव की पहचान लाड़कुंवर उर्फ लवली पत्नी मोहनलाल कुशवाहा निवासी ग्राम बंगराधवा के रूप में हुई। मामले में मृतका के बेटे की तहरीर पर थाना उल्दन में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को मृतका के रिश्तेदार प्रमोद कुशवाहा पर शक हुआ। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को सिजारा तिराहे के पास जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने चाची के साथ पहले रेप किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जलाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और बजाज प्लेटिना बाइक भी बरामद की है। पूरे मामले का खुलासा थाना उल्दन पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में किया।1
- बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर कांग्रेस केवल विकास कार्यों में बाधा डालने का काम कर रही है- अजय सिंह यादव. बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर कांग्रेस केवल विकास कार्यों में बाधा डालने का काम कर रही है- अजय सिंह यादव. २००३ से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी, तब बुंदेलखंड सूखा, बेरोजगारी और पलायन की पहचान बन चुका था। किसानों के खेत सूखे पड़े रहते थे, युवाओं को रोजगार के लिए गांव छोड़ना पड़ता था और सिंचाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। आज भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ा है, जल संरचनाओं का विस्तार हुआ है, किसानों की आय बढ़ी है और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। जिन इलाकों में कभी पानी संकट था, वहां अब खेतों तक सिंचाई पहुंच रही है। ऐसे समय में कांग्रेस और जीतू पटवारी का विरोध यह दर्शाता है कि उन्हें बुंदेलखंड का विकास रास नहीं आ रहा। भाजपा सरकार किसानों के हित, क्षेत्र के विकास और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- *टीकमगढ़: दोपहर से लापता दो मासूमों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप* *टीकमगढ़, - जिले की ग्राम पंचायत डूडा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर से लापता दो मासूम बच्चों के शव गांव के कवराटा तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय कृष्णा अपनी मां के साथ डूडा गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने ममेरे भाई 10 वर्षीय देवा और अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने साथ गए बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने तालाब के पास कपड़े पड़े होने की बात बताई। आशंका होने पर परिजन तुरंत कवराटा तालाब पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर की खोजबीन के बाद दोनों मासूमों के शव तालाब से बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़ागांव धसान थाना प्रभारी जयेन्द्र गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। *परिजनों का आरोप: 15 घंटे शव वाहन में रखे रहे शव* इस दुखद घटना के बीच परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन अजय सिंह, वीरेंद्र वंशकार और अनिल वंशकार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद लगभग 15 घंटे तक दोनों मासूमों के शव शव वाहन में ही रखे रहे, जिससे शव खराब हो गए। परिजनों ने कहा कि शवों को फ्रीजर में रखा जाना चाहिए था। यह अस्पताल प्रबंधन और बीएमओ की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। *गांव में पसरा मातम* एक साथ दो मासूमों की मौत से डूडा गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वाईट जयेंद्र गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव धसान परिजन *टीकमगढ़: दोपहर से लापता दो मासूमों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप* *टीकमगढ़, - जिले की ग्राम पंचायत डूडा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर से लापता दो मासूम बच्चों के शव गांव के कवराटा तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय कृष्णा अपनी मां के साथ डूडा गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने ममेरे भाई 10 वर्षीय देवा और अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने साथ गए बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने तालाब के पास कपड़े पड़े होने की बात बताई। आशंका होने पर परिजन तुरंत कवराटा तालाब पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर की खोजबीन के बाद दोनों मासूमों के शव तालाब से बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़ागांव धसान थाना प्रभारी जयेन्द्र गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। *परिजनों का आरोप: 15 घंटे शव वाहन में रखे रहे शव* इस दुखद घटना के बीच परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन अजय सिंह, वीरेंद्र वंशकार और अनिल वंशकार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद लगभग 15 घंटे तक दोनों मासूमों के शव शव वाहन में ही रखे रहे, जिससे शव खराब हो गए। परिजनों ने कहा कि शवों को फ्रीजर में रखा जाना चाहिए था। यह अस्पताल प्रबंधन और बीएमओ की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। *गांव में पसरा मातम* एक साथ दो मासूमों की मौत से डूडा गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वाईट जयेंद्र गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव धसान परिजन3
- टीकमगढ़ के पलेरा में चौकी जेवर पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें डिजिटल ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके समझाए, ताकि वे ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार न हों।1