होली स्नेह मिलन व दीक्षांत समारोह संपन्न छीपाबडौद - विद्या भारती द्वारा संचालित सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर छीपाबड़ौद का होली स्नेह मिलन व दीक्षांत समारोह आखाखेडी धाम पर संपन्न हुआ। प्रचार प्रमुख मेघराज नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मंचासिन अतिथियों में रामकिशन मालव पूर्व प्रबंध समिति अध्यक्ष, बने सिंह उपाध्यक्ष,हरीश कुमार गुप्ता, बाबूलाल वैष्णव, गिरिराज वर्मा जिला संस्कार केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत प्रधानाचार्य जोधराज नागर ने करवाया। मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भैया बहिनों ने अपने खट्टे मीठे अनुभव साझा किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिवार द्वारा भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। भैया बहिनों ने आचार्य दीदियों को पुरस्कार देकर आशीर्वाद लिया। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर स्नेह प्रकट किया। मुख्य वक्ता रामकिशन मालव ने संबोधित करते हुए कहा कि जीवन रंगों की तरह रंगीन है। परीक्षा समाप्त होने के बाद भैया बहनों को समय व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए बल्कि अवकाश में विकास के अवसर तलाश करने चाहिए। यह अवस्था किशोरावस्था है, इस अवस्था में छात्र या तो बनते हैं या बिगड़ते हैं अतः हमें स्वयं पर नियंत्रण रखते हुए मां भारती की सेवा करने हेतु सक्षम बनना है। विद्यालय से प्राप्त संस्कारों को जीवन में अपना कर हम सभी के जीवन में खुशियां भरने का काम करेंगे। विद्यालय की बहनों द्वारा प्रेरक गीत प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तत्पश्चात सभी ने एक साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की।
होली स्नेह मिलन व दीक्षांत समारोह संपन्न छीपाबडौद - विद्या भारती द्वारा संचालित सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर छीपाबड़ौद का होली स्नेह मिलन व दीक्षांत समारोह आखाखेडी धाम पर संपन्न हुआ। प्रचार
प्रमुख मेघराज नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मंचासिन अतिथियों में रामकिशन मालव पूर्व प्रबंध समिति अध्यक्ष, बने सिंह उपाध्यक्ष,हरीश कुमार गुप्ता, बाबूलाल वैष्णव, गिरिराज वर्मा जिला संस्कार केंद्र
प्रमुख उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत प्रधानाचार्य जोधराज नागर ने करवाया। मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भैया बहिनों ने अपने खट्टे मीठे अनुभव
साझा किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिवार द्वारा भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। भैया बहिनों ने आचार्य दीदियों को पुरस्कार देकर आशीर्वाद लिया। सभी ने एक
दूसरे को रंग गुलाल लगाकर स्नेह प्रकट किया। मुख्य वक्ता रामकिशन मालव ने संबोधित करते हुए कहा कि जीवन रंगों की तरह रंगीन है। परीक्षा समाप्त होने के बाद भैया बहनों को
समय व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए बल्कि अवकाश में विकास के अवसर तलाश करने चाहिए। यह अवस्था किशोरावस्था है, इस अवस्था में छात्र या तो बनते हैं या बिगड़ते हैं अतः हमें स्वयं
पर नियंत्रण रखते हुए मां भारती की सेवा करने हेतु सक्षम बनना है। विद्यालय से प्राप्त संस्कारों को जीवन में अपना कर हम सभी के जीवन में खुशियां भरने का काम करेंगे।
विद्यालय की बहनों द्वारा प्रेरक गीत प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तत्पश्चात सभी ने एक साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की।
- Post by SHAMBHU DAYAL KUSHWAH1
- झालावाड़ झालरापाटन पुलिस की टीम ने अवैध रूप से पंजाब निर्मित शराब की तस्करी करने के मामले में कार्रवाई की है इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध शराब बरामद की है जो झालावाड़ के रास्ते गुजरात लेजा जा रही थी2
- रायपुर कस्बे सहित ग्रामीण अंचल के कई गांवों में लहसुन की फसल में रोग लगने से किसान परेशान हैं। जानकारी के अनुसार लहसुन फसल में खाद, पानी व दवाइयों का छिड़काव करने के बाद भी फफूंदी व पीलापन नहीं जा रहा है। इससे फसल की पैदावर पर असर होने की आशंका है। सोयला, आजमपुर, सालरी , बानोर ,फतेहगढ़, हिम्मत गढ़ सहित कई स्थानों पर लहसुन में पत्ते पीले पडऩे के साथ ही सडऩ की समस्या सामने आ रही है । फतेहगढ़ के किसान सीताराम ने बताया कि करीब 2 बीघा का लहसुन बोया है लेकिन सारसंभाल व देखरेख के बावजूद भी पीला पड़ रहा है। फफूंद लगने से जड़ें भी खराब हो रही है। भवानी सिंह राठौड़ बजरंगपुरा निवासी ने बताया कि कई उपाय के बाद भी पीलापन नहीं जा रहा है।1
- जीरापुर रोड स्थित मुक्तिधाम का सौंदर्य करण निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमि पूजन । छापीहेड़ा नगर में जीरापुर रोड स्थित मुक्तिधाम के सौंदर्य कारण के लिए मुख्यमंत्री नगरी क्षेत्र अधोसंरचना के अंतर्गत वार्ड 9 में रविवार दोपहर 12 बजे को भूमि पूजन किया गया विधायक हज़ारी लाल दांगी ने 83 लाख 73 हजार के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जिसमें जीरापुर रोड स्थित मुक्तिधाम सौंदर्य करण एवं स्वागत द्वार का कार्य किया जाएगा इस अवसर पर बालचंद दांगी, अध्यक्ष देव बाई,राजेश टांक, प्रवीण खटीक, शाहिद खान,निरज सेठिया सीएमओ हरिओम शर्मा बादल नरगावे, शिवा इंगले भाजपा कार्यकर्ता नागरिक उपस्थित4
- बकानी :- आगामी होली धुलण्डी सहित अन्य पर्व को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन बकानी :- आगामी होली धुलण्डी सहित अन्य पर्व को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया इस दौरान बैठक मे कस्बे की कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई साथ होली धुलण्डी पर्व को सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई साथ सीएलजी सदस्यों ने तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग की इस दौरान कस्बे के शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे1
- Post by Mangilal Charan1
- बकानी :- पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सांसद दुष्यंत सिंह की जन संवाद यात्रा के दौरान ग्रामीण एवं कार्यकर्ताओं की जेब काटकर चोरी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस कमल कुमार मीणा द्वारा बताया गया कि दिनांक 21 फरवरी को संजय कुमार दांगी ने थाने में उपस्थित होकर परिवाद पेश कर बताया कि झालावाड़ बारा सांसद की जन संवाद यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति आये और व्यक्तियों द्वारा मेरी जेब में रखे 8810 निकाल लिए साथ ही इन लोगो द्वारा अन्य लोगों के रुपए निकाल कर चोरी किए गए उक्त परिवाद को संज्ञान में लेते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर अभियुक्तों वासुदेव एवं गोविन्द थाना मोड़क जिला कोटा ग्रामीण को गिरफ्तार किया अभियुक्तों द्वारा चुराए गए रुपए में 2250 रुपए को बरामद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आर जे 33 एस जे 0265 को जब्त करने मे सफलता प्राप्त की1
- बारां जिले के अंता नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 30 से निर्दलीय प्रत्याशी रहे पार्षद प्रेम शंकर ने सभी नगरवासियो को दी होली की बहुत बहुत बधाई1
- पटवारी की हुई धुनाई- नाबालिग छात्रा का पटवारी ने नहाते समय बनाया विडियो, परिवार और ग्रामीणों ने तबीयत से की आरोपी पटवारी की पिटाई। खिलचीपुर - मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला के खिलचीपुर से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पटवारी पर नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। 📌 घटना का विवरण: जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी महेश साहू के घर में आसपास के गांवों की नाबालिग छात्राएं पढ़ाई के लिए किराए से रहती थीं। शनिवार को 11वीं कक्षा की एक छात्रा परीक्षा देने से पहले नहाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम के गेट के ऊपर लगी जाली से मोबाइल के जरिए छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक नहीं बल्कि 2 से 3 वीडियो बनाए। छात्रा ने आरोपी को संदिग्ध स्थिति में देख लिया, लेकिन परीक्षा और डर के कारण तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया। ✍️मोबाइल में मिला डिलीट वीडियो: रिसाइकल बिन मै मिला। शाम को परीक्षा से लौटने के बाद छात्रा ने अन्य छात्राओं को पूरी घटना बताई और परिजनों को सूचना दी। रात करीब 9 बजे गुस्साए परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए। जब मोबाइल की जांच की गई तो डिलीट किए गए वीडियो रीसाइकल बिन में मिल गए। इसके बाद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी की पिटाई कर दी गई। 📌 पुलिस ने संभाला मोर्चा: सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। आरोपी को फटी बनियान से पता चलता है कि परिजनों ने आरोपी की सेवा पूजा तरीके से ही की है। हालात इतने तनावपूर्ण थे कि पुलिस को आरोपी को पैदल और फिर बाइक से थाने पहुंचाना पड़ा। देर रात तक थाने के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही और कड़ी कार्रवाई की मांग करती रही। फिलहाल क्या कार्रवाई? पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग छात्रा की पहचान गोपनीय रखी गई है। यह घटना समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करती है। जरूरत है सख्त कानून और त्वरित कार्रवाई की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।3