सम्भावित बाढ़ की कार्ययोजना शीघ्र उपलब्ध कराएं सम्बन्धित विभागः डीएम बहराइच। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सम्बन्धित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ‘‘बाढ़ स्टेयरिंग ग्रुप’’ की बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बाढ़ से सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने विभाग की कार्ययोजना जल्द से जल्द उपलब्ध करा दें जिससे बाढ़ के सम्बन्ध में प्रभावी कार्ययोजना को अन्तिम रूप प्रदान किया जा सके। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए डीएम ने सभी सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि समय रहते बाढ़ चौकियों के लिए चिन्हित स्थानों का भ्रमण कर आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित कराएं। क्षेत्र के चिन्हित गोताखोरों एवं नाविकों के मोबाइल नम्बर तथा क्षेत्र में नावों की उपलब्धता इत्यादि की सूची तैयार कर ली जाय। सम्भावित सूखे एवं ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर ड्रेनेज, नलकूप व जिला पंचायत राज विभाग को निर्देश दिया गया कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से सभी जल स्रोतों को एक सप्ताह में भरवाना सुनिश्चित करें ताकि आमजन तथा मवेशियों को संभावित सूखे के दौरान पानी की दिक्कत न हो। डीएम श्री त्रिपाठी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में हैण्डपम्पों को क्रियाशील रखा जाय। सिंचाई विभाग को निर्देश दिया है कि रोस्टर के अनुसार नहरों का संचालन सुनिश्चित कराते हुए यह भी सुनिश्चित करें कि पानी नहरों की टेल तक अवश्य पहुॅचे। नलकूप विभाग को निर्देश दिया गया है कि शुष्क मौसम एवं संभावित सूखे को दृष्टिगत रखते हुए सभी राजकीय नलकूपों को चालू हालत में रखें। यांत्रिक एवं विद्युत दोष से बन्द नलकूपों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित कराया जाय तथा यह भी सुनिश्चित किया जाय कि छोटी-मोटी फाल्ट से नलकूप बन्द न होने पाएं। समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया गया कि गर्मी के मौसम में लू-प्रकोप के दृष्टिगत सभी कार्यस्थलों पर श्रमिकों इत्यादि के लिए स्वच्छ पेयजल का उपयुक्त प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाय। विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया है कि खराब ट्रांसफामर्स को तत्काल ठीक करा दें तथा जिन स्थानों पर ओवर लोडिंग के कारण कोई समस्या हो वहॉ पर उचित बन्दोबस्त कर दिये जाएं। विशेषकर बाढ़ क्षेत्रों में संभावित बाढ़ के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार कर लें। बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लो.नि.वि. के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर बाढ़ क्षेत्र के सड़कों इत्यादि के अनुरक्षण समय से कराना सुनिश्चित करें ताकि बचाव व राहत कार्यों केे संचालन में कोई कठिनाई न हो। डीएम ने सीवीओ को निर्देश दिया कि बाढ़ एवं सूखे के मद्देनजर पशुओं के चारे व उपचार आदि की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। कृषि, आपूर्ति एवं पुलिस विभाग को भी खाद, बीज, उर्वरक, खाद्यान्न तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि बाढ़ एवं सूखे की स्थिति में सभी आवश्यक दवाओं के प्रबन्ध तथा पीएचसी व सीएचसी पर आवश्यक स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाय। आमजनमानस द्वारा अपनायी जाने वाली सावधानियों इत्यादि के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि लोगों को इस बात की जानकारी रहे कि किसी आपदा की स्थिति में उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है। बैठक का संचालन मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह ने किया। इस अवसर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. संजय कुमार, बीएसए आशीष कुमार, बाढ़, सिंचाई व नलकूप खण्ड के अधि.अभि., सम्बन्धित तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार, पशुपालन, स्वास्थ्य, पंचायती राज विभाग के अधिकारी, नगर निकायों के अधि.अधि. तथा जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी के भीतर ही तांडव कर दिया। ई-रिक्शा की टक्कर के बाद पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लेकर आई थी, जहाँ कार्रवाई के दौरान एक सिपाही ने युवक का मोबाइल छीन लिया। सिपाही की इस हरकत से वहां मौजूद लोग इस कदर भड़क गए कि उन्होंने चौकी को ही अखाड़ा बना दिया। नाराज लोगों ने सिपाही और बीच-बचाव करने आए चौकी इंचार्ज (दरोगा) पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सरेआम थप्पड़ और घूंसे जड़े गए और खींचतान में उनकी वर्दी तक फट गई। चौकी के भीतर पुलिसकर्मियों की इस तरह पिटाई देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सरेराह और सरकारी दफ्तर के भीतर पुलिस का इकबाल खत्म होता देख प्रशासन में हड़कंप है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है, लेकिन इस घटना ने यूपी पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- हनुमान जी की आरती गाने से लोगों का कष्ट दूर हो जाता है और ओम नमः शिवाय का मंत्र जपने से लोग संपूर्ण पापों से रहित हो जाते उनके जीवन में नई क्रांति आती है और नए विचार उत्पन्न होते जिससे मैं राष्ट्र और समाज का कल्याण करते4
- गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ( GMF ) ने फरियाद अली को बनाया जिला सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर जनपद बहराइच में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी फरियाद अली को बहराइच जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है। #fariyadalireport #fariyadali #UPNews #breakingnews1
- उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम द्वारा सम्मानित किये गये 21 बैंक अधिकारी व शाखा प्रबन्धक बहराइच। बैंकों के जिला समन्वयकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वयकों की समीक्षा बैठक में वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा अन्य स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 बैंक अधिकारियों व शाखा प्रबन्धकों को डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बैठक के दौरान बैंक आफ बड़ौदा शाखा दरगाह शरीफ के प्रबन्धक सौरभ गुप्ता, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के दिव्य प्रताप सिंह, इण्डियन बैंक महाराजगंज शाखा के मनीष सिंह, बैंक ऑफ इण्डिया के उमेश कुमार जायसवाल, उ.प्र. ग्रामीण बैंक शाखा महसी के मोहित वर्मा, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के अवनीश सिंह, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया शाखा नानपारा के समद आज़ाद, इण्डियन बैंक मेडिकल कालेज शाखा के हर्षित अग्रवाल, यूको बैंक के आदित्य प्रताप सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के जिला समन्वयक नवीन चन्द्र सुयाल, इण्डियन बैंक के रवि रंजन सिंह, बैंक आफ बड़ौदा के सुरेश पाण्डेय, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के सचिन गुप्ता, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया की श्रीमती अंकिता मिश्रा, एचडीएफसी के क्लस्टर हेड विमल कुमार तिवारी, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार मसन्द, उ.प्र. ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक बहराइच रमेश चन्द्र चौधरी व भिनगा के अमित वार्षेण, जिला समन्वयक अभिनव भारती व सुधाकर तिवारी, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मुख्य प्रबन्धक गौरव श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रारम्भ से ही सभी बैंक जनपद का सी.डी. रेशियों बढ़ाने, प्राथमिकता क्षेत्र की योजनाओं में अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने, विभिन्न क्षेत्र के कृषकों को के.सी.सी. जारी करने, पी.एम. सूर्य घर योजना अन्तर्गत रूफ टाप सोलर पैनल की स्थापना, स्वयं सहायता समूहों तथा स्वरोजगार परक योजनाओं में आवेदकों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने हेतु माहवार प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। डीएम ने कहा कि सभी बैंकों का प्रयास होना चाहिए आकांक्षी जनपद बहराइच स्वरोज़गारपरक योजनाओं को प्राथमिकता प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक परिवार स्वावलम्बी बनकर दूसरे लोगों को भी रोज़गार से जोड़ सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार धनवंता, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, उपायुक्त स्वःरोजगार धनंजय सिंह, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा, पी.ओ. नेडा सुरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, बैंकों के जिला समन्वयक तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक मैंनेजर इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला अग्रणी प्रबंधक जितेंद्र कुमार मसन्द द्वारा किया गया।1
- Post by आमिर अली1
- बहराइच। 20 लाख की स्मैक बरामद,,, नेपाली तस्कर गिरफ़्तार,,,SSB-पुलिस की संयुक्त रेड,,, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच। अब आपका लोकप्रिय चैनल Tata play No. 1166, Airtel No. 378 Jio tv No.835 SHARK NET No. 368 SITI CABLE NO. 313 समेत सभी OTT प्लेटफॉर्म और अन्य प्रमुख नेटवर्क पर उपलब्ध।1
- वाराणसी से पीएम मोदी का संदेश: ‘नारीशक्ति ही नए भारत की असली ताकत1
- छिंदवाड़ा (उमरेठ)। जिला मुख्यालय से सटे उमरेठ गांव में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब वरमाला के ठीक पहले दुल्हन ने फिल्मी अंदाज में अपना फैसला बदल दिया। मंच पर दूल्हा हाथ में माला लिए खड़ा रह गया और दुल्हन ने स्टेज से कूदकर सामने बैठे अपने प्रेमी के गले में माला डाल दी। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद शादी की खुशियां सन्नाटे और हंगामे में बदल गईं। मंच पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शादी की रस्में सुचारू रूप से चल रही थीं। बारात का स्वागत सत्कार हो चुका था और दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए मंच पर आमने-सामने थे। जैसे ही दुल्हन को माला पहनाने के लिए कहा गया, उसने अचानक मंच से छलांग लगा दी। दुल्हन सीधे भीड़ में बैठे एक युवक के पास पहुंची और सबके सामने उसे माला पहना दी। पंचायत की कोशिशें रहीं नाकाम इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच घंटों तक विवाद और मान-मनौव्वल का दौर चला। गांव के बुजुर्गों और पंचायत ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। उसने स्पष्ट कर दिया कि वह शादी अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ ही करेगी। बैरंग लौटी बारात काफी हंगामे और तनावपूर्ण स्थिति के बाद, दूल्हा और उसके परिजनों ने वहां से जाना ही बेहतर समझा। अपमानित महसूस कर रहा दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौट गया। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं पुलिस प्रशासन भी स्थिति पर नजर रखे हुए है।1